Saturday, 6 February 2016

12 से 21 फरवरी तक हनुवंतिया में आयोजित होगा जल महोत्सव

12 से 21 फरवरी तक हनुवंतिया में आयोजित होगा जल महोत्सव

खण्डवा 6 फरवरी, 2016 - इंदिरा सागर बाँध स्थित हनुवंतिया टापू पर आगामी 12 से 21 फरवरी, 2016 तक जल-महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये तकरीबन 150 से अधिक टेंट स्थापित कर इसे पर्यटन नगरनुमा बसाया जायेगा। जल महोत्सव के माध्यम से हनुवंतिया में सैलानियों को श्वॉटर टूरिज्मश् की सौगात मिलेगी। यहां पर आगामी 12 से 21 फरवरी तक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए आयेाजित जल महोत्सव में  साहसिक एवं रोमांचकारी गतिविधियों के साथ साथ वॉटर-स्पोर्ट, पतंगबाजी, व्हालीबाल आदि स्पर्धा होगी। इस दौरान यहां फूड एवं क्रॉफ्ट बाजार भी सजेगा। हनुवंतिया में 12 फरवरी को भारत सरकार के शहरीय विकास तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री श्री एम. वेंकैया नायडू तथा मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चौहान जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। 
मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित 10 दिवसीय जल महोत्सव मध्य भारत का अब तक का सबसे बड़ा जल, रोमांच, एवं साहसिक खेलो का महा आयोजन है , जिससे प्रदेष में जल पर्यटन की अपार संभावनाएं बढेंगी। इस आयोजन के जरिये वायु, जमीन और जल पर खेले जाने वाले रोमांचित खेलो को प्रोत्साहित किया जायेगा। हनुवंतिया टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में शांति , प्राकृतिक वातावरण तथा रंगबिरंगे पक्षी पर्यटकों को निष्चित ही आकर्षित करंेगे। मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम एवं जिला प्रषासन द्वारा जल महोत्सव आयोजन के लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। हनुवंतिया मंे उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराने के भी निर्देष दिए। कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता बनी रहे इसके लिए पर्यटन स्थल के आसपास विभिन्न स्थानों पर डस्टबिन रखवाने के निर्देष स्थानीय प्रषासन को दिये गये है। जल महोत्सव के दौरान अस्थाई चिकित्सा सुविधा केन्द्र भी स्थापित किए जा रहे है। जल महोत्सव के दौरान लगाये जाने वाले षिल्प बाजार में स्थानीय कलाकारों व स्वसहायता समूहों द्वारा तैयार कलाकृतियों व सामग्रियो की बिक्री की व्यवस्था भी की जायेगी। 
हनुवंतिया टापू को एक आकर्षक पर्यटन-केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, तथा यहाँ पर्यटकों के रुकने के लिये 10 कॉटेज बनाये गये हैं। एक क्रूज के साथ साथ दो मोटर-बोट व एक जल परी का इंतजाम भी किया गया है। पर्यटन-स्थल हनुवंतिया में सैलानियों के पहुँचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पर्यटन विकास निगम द्वारा हनुवंतिया पर बोट-क्लब एवं रेस्टोरेंट तैयार करवाये गये हैं। पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिये मध्य प्रदेष पर्यटन विकास निगम द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये से अधिक व्यय किए गये हैं। टापू को हरा-भरा बनाने के लिये पौध-रोपण भी किया गया है। यहाँ वॉटर-स्पोर्ट कॉम्पलेक्स भी स्थापित किया जा रहा है। जल महोत्सव के दौरान पर्यटकों को हनुवंतिया में आकर्षित होने के लिए बर्ड वाचिंग, ट्रेकिंग, ट्रेजरहंट, जैसी गतिविधियां तो आयोजित की ही जायेगी, साथ ही हॉट एयर बेलून, पेरामोटर्स, पैरासेलिंग की भी सुविधा उपलब्ध रहेगी। पर्यटकों के रूकने के लिए हनुवंतिया में सुविधायुक्त डीलक्स स्विस कॉटेज तथा लक्जरी स्विस कॉटेज भी तैयार किए जा रहे है। इसके साथ ही जल महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जायेंगे। जिनमें देष व प्रदेष के जानेमाने कलाकारों द्वारा यहां रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेगे। इसके साथ साथ स्थानीय कलाकारों को भी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 
हनुवंतिया में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय जल महोत्सव के दौरान आईलैंड केम्पींग, विन्ड सर्फिंग, पेरासेलिंग, वॉटर स्काईंग, जेटस्काईंग, बनाना बोट राईड तथा वाटर जोविंग जैसे जल में खेले जाने वाले साहसिक खेल आयोजित होंगे। इसके अलावा हॉट एयर बेलूनिंग, पेरासेलिंग एवं पेरा मोटर्स जैसे वायु में खेले जाने वाले साहसिक खेल भी आयोजित होंगे। इसके साथ ही जल महोत्सव में बेलगाड़ी दौड़, वॉलीवाल, रस्साकसी, साईकिल टूर व पतंगबाजी उत्सव भी हनुवंतिया में आयोजित किया जायेगा। 

No comments:

Post a Comment