Monday, 18 January 2016

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अग्रवाल ने निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण

प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री अग्रवाल ने निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण 



खण्डवा/13 जनवरी/2016 - लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रमोद अग्रवाल ने आज ओंकारेष्वर में सिंहस्थ को ध्यान में रखते हुए संचालित निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें मोरटक्का से ओंकारेष्वर के बीच नव निर्मित टू लेन सड़क का कार्य देखा। श्री अग्रवाल ने खण्डवा से दुलार होकर पंधाना रोड़ का निर्माण कार्य भी देखा तथा निर्माण कार्य को 31 मार्च से पूर्व निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देष कार्यपालन यंत्री श्री विजय पवार को दिये। उन्होनें खण्डवा शहर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व जिला परिवहन कार्यालय के लिये निर्मित हो रहे भवन के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। श्री अग्रवाल ने पंधाना से निहालवाड़ी रोड़ का निर्माण भी देखा। इस दौरान मुख्य अभियंता लोक निर्माण श्री पी.के.श्रीवास्तव व अधीक्षण यंत्री श्री व्ही.के चौहान भी उनके साथ थे। 

No comments:

Post a Comment