Wednesday, 27 January 2016

भारत पर्व पर विकास प्रदर्षनी आयोजित

भारत पर्व पर विकास प्रदर्षनी आयोजित
खाद्य मंत्री श्री शाह ने प्रदर्षनी का अवलोकन कर सराहना की



खण्डवा 27 जनवरी ,2016 - गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा आकर्षक विकास प्रदर्षनी आयेाजित की गई। प्रदर्षनी में जिले में हुए विकास कार्यो के साथ साथ प्रदेष सरकार की उपलब्धियो तथा सिंहस्थ-2016 से संबंधित जानकारी देने वाले रंगीन फोटो प्रदर्षित किये गये। प्रदर्षनी का अवलोकन प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह ने किया तथा उन्होंने प्रदर्षनी की सराहना की। इस अवसर पर खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, महापौर श्री सुभाष कोठारी, पूर्व महापौर श्रीमती भावना शाह, कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव एवं प्रियंका गोयल, एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा, सहित सेकड़ो नागरिकों ने प्रदर्षनी का अवलोकन किया। 

No comments:

Post a Comment