Wednesday, 7 October 2015

सिंहस्थ से पूर्व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का होगा चयन

सिंहस्थ से पूर्व सांस्कृतिक प्रतिभाओं का होगा चयन

खण्डवा 7 अक्टूबर,2015 - सिंहस्थ -2016 के पूर्व सांस्कृतिक वातावरण तैयार करने के लिये ’’प्रतिभा खोज योजना ‘‘ अनुसार सांस्कृतिक क्षेत्र नृत्य,संगीत, साहित्य,शिल्प और चित्रकला विधाओ में सक्रिय प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा । इसके लिए जिले में ब्लाक मुख्यालय पर कला शिविरो का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभा चयन के लिए उत्कृष्ट विद्यालयों को इस योजना का उत्तरदायित्व दिया गया है। योजना में चयन के लिए हितग्राही 21 अक्टूबर तक अपना आवेदन जमा कर सकतें है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट ूूूwww.culturemp.in  एवं ूूूwww.mptribalmuseum.com  देखे। 

No comments:

Post a Comment