Wednesday, 1 July 2015

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बस दुर्घटना यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बस दुर्घटना यात्रियों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
मृतकों के आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख, गंभीर घायलों को 50-50 हजार की सहायता
प्रभारी मंत्री, खाद्य मंत्री, क्षेत्रीय सासंद, व विधायक ने किया शोक व्यक्त  

खण्डवा 1 जुलाई,2015 -  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खण्डवा जिले में छैगाँव माखन के निकट हुई बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के आश्रितों को डेढ़-डेढ़ लाख रूपये, व गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये हैं। श्री चौहान ने दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। 
इसके साथ ही जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाष विजयवर्गीय, प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह, क्षेत्रीय सासंद श्री नंद कुमार सिंह चौहान, विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, महापौर श्री सुभाष कोठारी, ने दुर्घटना के मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। 
क्रमांक/10/734/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment