जाति प्रमाण पत्र तैयार कराने में लापरवाही बरतने पर प्राचार्यो को नोटिस जारी
खण्डवा 4 जुलाई,2015 - राज्य शासन द्वारा विद्यालयों में अध्ययनरत् विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र तैयार करने हेतु विषेष अभियान प्रारंभ किया है। इस अभियान के तहत सभी स्कूलों के प्राचार्यो को उनके विद्यालयों मंे अध्ययनरत विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र तैयार कराने का दायित्व सौंपा गया है। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले 5 स्कूलों के प्राचार्यो को कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब चाहा है। नोटिस का जवाब संतोष जनक नही पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध अनुषासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। जिन विद्यालयों के प्राचार्यो को नोटिस जारी किए गए है उनमें अभिनव पब्लिक स्कूल, हरसूद स्कूल, प्राथमिक शाला छापाकुण्ड, गीतांजली पब्लिक स्कूल छनेरा, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरीसराय, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरसूद, के प्राचार्य शामिल है। लोक सेवा गारंटी योजना के जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम ने बताया कि विद्यालयों के प्राचार्यो को निर्देष गए थे कि वे अपने विद्यालय के आरक्षित वर्ग के सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण तैयार करने संबंधी आवेदन प्राप्त कर संबंधित क्षेत्र के लोक सेवा गारंटी केन्द्र को भिजवाये। लेकिन इन 5 विद्यालयों के प्राचार्यो द्वारा सभी विद्यार्थियों के आवेदन नही भिजवाये गए जिस पर यह कार्यवाही की गई है।
क्रमांक/34/759/2015/षर्मा
No comments:
Post a Comment