AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 4 July 2015

सीईओ जिला पंचायत श्री तोमर ने किया स्कूल व आंगनवाडियों का निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत श्री तोमर ने किया स्कूल व आंगनवाडियों का निरीक्षण
स्वसहायता समूह के संचालक व शिक्षिका को कारण बताओ सूचना पत्र जारी


खण्डवा 4 जुलाई,2015  - मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत खण्डवा श्री अमित तोमर ने  आज ग्राम पंचायत, छैगांवदेवी, पलासी, चिचगोहन, काकरिया, कालमूखी, पिपल्या एवं मातपुर का भ्रमण कर स्कूलों, आंगनवाडियो एवं विकास के कार्यो का निरीक्षण किया गया। सीईओ जिला पंचायत द्वारा स्कूलो के निरीक्षण के दौरान मध्यान्ह भेजन, गणवेश राशि का वितरण, पुस्तक वितरण, प्रवेश लक्ष्य, ई-अटेडेंस, जाति प्रमाण पत्र आदि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत, पलासी एवं काकरिया  में मध्यान्ह भोजन मेन्यू अनुसार बनना नही पाया गया। जिस कारण पलासी के वैष्णवी स्व-सहायता समूह एवं काकरिया के महाकाली स्व-सहायता समूह के विरूद्ध एवं काकरिया के मध्यान्ह भोजन प्रभारी लालजी चौधरी के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश सीईओ जिला पंचायत द्वारा दिये गये। 
सीईओ जिला पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत, काकरिया की माध्यमिक शाला में सातवी एवं आठवी की कक्षाओ में पढाई का जायजा लिया गया । इस दौरान कक्षा सातवी के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय से संबंधित एवं कक्षा आठवी के विद्यार्थियों से संबंधित प्रश्न पूछे गये। विद्यार्थियों द्वारा संतोषजनक उत्तर न देने के शिक्षिका किरण भदरावले के विरूद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश  जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री सोलंकी को दिये गये।
ग्राम पंचायत, चिचगोहन एवं काकरिया के आंगनवाडियो के निरीक्षण के दौरान बच्चो को दिये जाने वाले नाश्ते की गुणवत्ता ठीक न होने के कारण आंगनवाडी कार्यकर्ता को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिये गये। ग्राम पंचायत, कालमूखी, पिपल्या एवं मातपुर में ग्रामीण विकास विभाग के कार्याे का निरीक्षण किया गया एवं सहायक यंत्री मनरेगा श्री देवेन्द्र मिश्रा को प्रत्येक ग्राम पंचायत में शौचालय के 25 कार्य तुरन्त प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। इन पंचायतो में मनरेगा अन्तर्गत कार्यो की प्रगति अत्यंत कम होने के कारण सीईओ जिला पंचायत द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई एवं शीघ्र कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी मनरेगा श्री प्रमोद त्रिपाठी, जिला परियोजना समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री सोलंकी, सहायक यंत्री मनरेगा श्री देवेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे।
क्रमांक/42/760/2015/षर्मा

No comments:

Post a Comment