डिजिटल इंडिया प्रोग्राम से जिले के अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें - कलेक्टर डॉ. अग्रवाल
जिला ई-गवर्नेस सोसायटी की बैठक सम्पन्न
खण्डवा 2 जुलाई,2015 - डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल इण्डिया सप्ताह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जा चुका है। जिले में भी इस कार्यक्रम के तहत विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ ऑनलाईन पद्धति से दिलाने की व्यवस्था की जाये तथा इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक नागरिकों को लाभान्वित करें। यह निर्देष कलेक्टर डॉ. एम.के.अग्रवाल ने आज अपने कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला ई- गवर्नेस सोसायटी के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेष सरकार ने हाल ही में लाड़ली लक्ष्मी योजना व स्कॉलरषिप, को ऑनलाईन किया है। इसके साथ ही 1 जुलाई से ई-पंजीयन जैसी नई-नई सुविधाएं प्रारंभ की गई है। जिला ई-गवर्नेस सोसायटी द्वारा भी कुछ नवाचार कर जिले के नागरिकों को और अधिक सुविधाएं दिलाने का प्रयास करना चाहिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल, एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रियंका गोयल एवं लोक सेवा गारंटी के जिला प्रबंधक श्री शैलेन्द्र सिंह जादम सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में बताया गया कि सूचना एवं प्रोद्योगिकी मध्य प्रदेष शासन के नए निर्देषों के तहत अब जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी का लेखा संधारण टेली सॉफ्टवेयर के माध्यम से ही होगा, इसके लिए लेखापालों व कार्यालय सहायकों को प्रषिक्षण भी दिया जा चुका है। जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में शासन द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को नामांकित किया गया है तथा सोसायटी के वित्त नियंत्रक का दायित्व जिला पंचायत के लेखा अधिकारी को सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी को 10 हजार रूपये तक व्यय करने का वित्तीय अधिकार वेतन, यात्रा भत्ते, टेलीफोन व अन्य दैनिक व्ययों की पूर्ति के लिए दिया गया है। कलेक्टर डॉ. अग्रवाल ने लोक सेवा जिला प्रबंधक को मासिक किराये के आधार पर वाहन तत्काल संलग्न कर तहसील स्तर पर स्थापित लोक सेवा केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देष दिए। बैठक में बताया गया कि जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी खण्डवा द्वारा डिजिटल इण्डिया के इस कार्यक्रम के तहत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक डिजिटल इण्डिया सप्ताह का आयोजन किया जावेगा। इस दौरान विद्यालय, महाविद्यालयीन प्रतियोगितायें, ई-गवर्नेंस सेमिनार, ई-गवर्नेंस कार्यशालाओं का आयोजन जिलास्तर एवं ब्लॉकस्तर पर किया जावेगा।
क्रमांक/13/738/2015/षर्मा

No comments:
Post a Comment