Friday, 16 January 2015

आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर जन जाग्रति रैली का आयोजन

आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान पर जन जाग्रति रैली का आयोजन 

खण्डवा (16जनवरी,2015) - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को प्रातः 08 बजे जन जागरूकता रैली का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह रैली प्रातः 8 बजे जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होगी। गौरतलब है कि पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 18 जनवरी को पोलियो रोधी दवाई पिलाई जानी है। जिसके तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। 
क्रमांक/85/2015/85/वर्मा

No comments:

Post a Comment