AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 10 November 2014

आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता अभियान

आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता अभियान

खण्डवा (10,नवम्बर,2014) - सोमवार को हरसूद परियोजना के समस्त आंगनवाडी केन्द्रो पर आंगनवाडी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम अंतर्गत लोक संगीत एवं लोरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम की समस्त महिलाओं को लोरी कार्यक्रम में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया एवं उनके द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर आधारित लोक संगीत एव लोरी गायी गई। 
           कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्रीमति उषा अत्रे एवं पर्यवेक्षक श्रीमति सुनिता शर्मा एवं  पर्यवेक्षक श्रीमती प्रेमलता माकल एवं पर्यवेक्षक श्रीमति सुगुना सांवले द्वारा प्रतियोगिता भाग लेने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।
क्रमांक/61/2014/1708/वर्मा

No comments:

Post a Comment