निःशक्तजन उम्मीदवार के लिए आरक्षित पदों की पूर्ति
खण्डवा (07नवम्बर,2014) - कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण जिला खण्डवा में लिपिक संवर्ग मंे एक पद सहायक ग्रेड-3 का श्रवणबाधिक निःशक्तजन हेतु चिन्हांकित कर पद पूर्ति वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से की जाना है। अतः उचित उम्मीदवार कार्यालय उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्त कल्याण विभाग खण्डवा में वॉक इन इंटरव्यू हेतु 12 नवम्बर 2014 को प्रातः 11 बजे शैक्षणिक योग्यता संबंधी मुल प्रमाण पत्रों तथा अन्य प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होंवे। अधिक जानकारी के लिए उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण जिला खण्डवा में सम्पर्क किया जा सकता है।
क्रमांक/36/2014/1683/वर्मा
No comments:
Post a Comment