Saturday, 2 August 2014

प्रेम एवं सद्भाव की परंपरा बनाये रखने में सहयोग दें - कलेक्टर श्रीमती गुप्ता

प्रेम एवं सद्भाव की परंपरा बनाये रखने में सहयोग दें -  कलेक्टर श्रीमती गुप्ता
शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग दें - पुलिस अधीक्षक श्री शर्मा

खण्डवा (02 अगस्त,2014) - नगर में जारी कर्यू के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दंे। कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सभी नागरिकों से यह अपील करते हुए यह आह्वान किया है कि, नागरिक न तो अफवाह फैलाए और ना ही अफवाहों पर ध्यान दें। नगर में सामान्य स्थिति बहाल करने हेतु पूरी मुस्तैदी से जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास निरंतर जारी है। समस्त नगरवासी यह भी ध्यान दे की कतिपय शरारती तत्वों से सॉवधान रहे। नगर की प्रेम, सद्भाव और सम्प्रदायिक एकता की गौरवशाली परंपरा, रही है, इसे हर हालत में बनाए रखें और नगरिक संयम बरते।
         वही जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा ने भी नागरिकों से अपील की है कि, नागरिक संयम बरते अफवाहांे से सॉवधान रहेें और गुमराह होकर उत्तेजित ना हो। किसी प्रमाणित सूचना के बिना सुनी सुनाई बातों पर ध्यान ना दें। नगर में अमन, भाईचारे सम्प्रदायिक सद्भाव की परंपरा को कायम रखने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि, शरारती तत्वों जिन्होंने अमन एवं भाईचारें के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया है, पुलिस द्वारा शीघ्र ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने यह भी अपील की, कि नागरिक कानून व्यवस्था बनायें रखने में पुलिस को अपना सहयोग दें।
आप नगर में कहीं भी कानून एवं शांति व्यवस्था बिगड़ती है तो इससे जुडी जानकारी या घटनाक्रम कि सूचना कंट्रोल रूम के स्थायी दूरभाष नंबर 0733-2226690 पर  सकते है । इसके अतिरिक्त अस्थायी दूरभाष नंबर भी प्रशासन द्वारा स्थापित किया गया है, जो कि 0733-2222329 है। जो 24 घंटे सेवा के लिए क्रियाशील है।
क्रमांक/06/2014/1212/वर्मा 

No comments:

Post a Comment