Wednesday, 7 May 2014

सीएससी का सर्वेक्षण कार्य तेजी पर

सीएससी का सर्वेक्षण कार्य तेजी पर

खण्डवा (07 मई, 2014) - मध्य प्रदेश शासन, सूचना प्रोदयोगिकी विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस योजना अन्तर्गत शासकीय विभागों की नागरिक सेवायें सूचना प्रोद्योगिकी के माध्यम से जन सामान्य को निकटतम क्षेत्र में उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से स्थापित नागरिक सुविधा केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र तथा एमपीआॅनलाईन केन्द्रों की उपयोगी जानकारी एकत्रित किये जाने के उद्देश्य से इन केन्द्रों की वास्तविक लोकेशन तथा इनके क्रियाशील होने संबंधी सर्वेक्षण जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी के माध्यम से कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
  यह सर्वेक्षण इस हेतु विकसित एक जीआईएस आधारित मोबाईल एप्लिकेशन के माध्यम से जिला ई-गवर्नेंस प्रबंधकों एवं सहायक ई-गवर्नेंस प्रबंधकों द्वारा विकासखण्ड वार किया जा रहा है। खण्डवा जिले में कुल 06 सदस्यीय ई-गवर्नेंस टीम द्वारा 127 केन्द्रों का सर्वेक्षण किया जाना है। जिसमें केन्द्र की वास्तविक स्थिति को अपडेट किया जा रहा है। कलेक्टर, जिला-खण्डवा द्वारा भी उक्त सर्वेक्षण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारियों तथा ई-गवर्नेंस टीम हेतु निर्देश प्रसारित किये गये हैं।
क्रमांक: 32/2014/778/वर्मा

No comments:

Post a Comment