AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 May 2014

बारिश के पूर्व झूलते विद्युत वायर कराये दुरूस्त समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने दिये निर्देश साथ ही शहर के नालों की सफाई कराने के भी दिये आदेश पटाखा गोडाउन का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तहसीलदार

बारिश के पूर्व झूलते विद्युत वायर कराये दुरूस्त
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने दिये निर्देश
साथ ही शहर के नालों की सफाई कराने के भी दिये आदेश
पटाखा गोडाउन का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें तहसीलदार

खण्डवा (5 मई, 2014) - बारिश के पूर्व जिले में जहां भी विद्युत वायर झूल रहे है उन्हें विकासखण्ड स्तर पर मेन्टीनेन्स टीम बनाकर दुरूस्त कराये। यह स्पष्ट निर्देश कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने समय सीमा की बैठक में विद्युत मंडल के अधिकारीयों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने शहर के बड़े नालों की बारिश के पूर्व साफ-सफाई कराने के आदेश भी नगर निगम को दिये। इसके साथ ही बैठक में श्रीमती गुप्ता ने जिले के विभिन्न विभागों द्वारा किये जा रहे कार्याें की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति में तेजी लाने के निर्देश भी दिये। 
सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में श्रीमती गुप्ता ने जिले की पेयजल निती की समीक्षा करते हुए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारीयों को जिले में कुल हेडपंप्स की संख्या प्रस्तुत करने और उनमें कितने चालू और कितने बंद है इसकी जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। वहीं जिले के चारों ही अनुविभागीय दण्डाधिकारीयों को पटवारीयों के माध्यम से तीन दिनों के भीतर चालू और बंद हेडपंपों का पुर्नसत्यापन की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये। 
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने तहसीलदार खण्डवा को टीम बनाकर शहर में स्थित पटाखा गोडाउन का निरीक्षण करने एवं निर्धारित मापदण्डों के अनुसार उनकी स्थिति का अवलोकन कर निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। 
इसके साथ ही समय सीमा की बैठक में कलेक्टर शिल्पा गुप्ता ने-
समस्त एस.डी.एम. को ओलावृष्टि की प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की जानकारी प्रस्तुत करने के।
समस्त तहसीलदारों को आगामी 07 दिनों में टोटल सर्वे मशीन से किये गये सीमांकनों की जानकारी प्रस्तुत करने के।
जिला शिक्षा अधिकारी को छात्रवृत्ति मेपिंग के कार्याें में तेजी लाने के।
सहायक आयुक्त आदिवासी को सामुदायिक पट्टों के प्रकरणों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वित करने के। 
                            के निर्देश दिये बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर और सहायक कलेक्टर पंकज जैन समेत विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे। 
क्रमांक: 18/2014/765/वर्मा

No comments:

Post a Comment