स्वास्थ्य संस्थाओं में होगा नसबंदी षिविरों का आयोजन
खण्डवा (5 मई, 2014) - ‘‘प्रेरणा अभियान‘‘ परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत् जिले में अधीनस्थ स्वास्थ्य संथाओं में माह मई 2014 में महिला एवं पुरूष नसबंदी षिविर आयोजित किये जा रहे हंै। जनता के मध्य प्रभावी प्रचर-प्रसार कर नसबंदी षिविर में अधिक से अधिक हितग्राहियों को नसबंदी के लिए भेजने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आषा एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ता व्दारा व्यापक प्रचार कर योग्य लक्ष्य दम्पति से सम्पर्क किया जा रहा है। नसबंदी षिविरों में इन्दौर के सर्जन डाॅ.ललित मोहन पंत, डाॅ.महाणिक व्दारा नसबंदी आॅपरेषन किये जायेंगे। दिनांक 16 एवं 30 मई को सुलगांव, मून्दी, पुनासा में, दिनांक 12, 19 एवं 26 मई को पंधाना, छैगांवमाखन तथा जिला चिकित्सालय खंडवा में, दिनांक 9 एवं 23 को खालवा, हरसूद तथा किल्लौद में स्वास्थ्य संस्थाओं पर नसबंदी की जायेगी। नसबंदी कराने वाले हितग्राही पुरूष को 1100 रूपये व प्रेरक को 200 रूपये तथा महिला नसबंदी हितग्राही को 600 रूपये व प्रेरक को 150 रूपये नगद दिये जावेगंे।
क्रमांक: 22/2014/769/वर्मा
No comments:
Post a Comment