AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 May 2014

खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित आवेदन आमंत्रण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित

खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रितआवेदन आमंत्रण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित

खण्डवा (07 मई, 2014) - मध्य प्रदेश शासन खेल और युवा कल्याण विभाग खण्डवा द्वारा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किए जाने के उद्देश्य से अधिकृत राज्य और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति प्रदाय करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए हैं।
जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला ने बताया है कि - 
ध् आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
ध् विगत 1 अपै्रल, 2013 से 31 मार्च, 2014 के मध्य अधिकृत राज्य या राष्ट्रीय स्तर   प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया होना चाहिए। 
ध् आवेदक की आयु 31 मार्च, 2014 को 19 वर्ष से अधिक नही होनी चाहिए।
खेल छात्रवृत्ति प्राप्त करने हेतु आवेदन आमंत्रण की अंतिम तिथि 31 मई  2014 निर्धारित की गई है। श्री बक्सला ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
क्रमांक: 30/2014/776/वर्मा

No comments:

Post a Comment