Tuesday, 6 May 2014

ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण 19 मई से पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मई

ब्यूटी पार्लर निःशुल्क प्रशिक्षण 19 मई से
पंजीयन की अंतिम तिथि 16 मई

खण्डवा (06 मई, 2014) - स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एन.एच.डी.सी. गेस्ट हाउस सिविल लाईन्स खंडवा के तत्वाधान में 19 मई, 2014 से निःशुल्क प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण में शासन की तरफ से रहने एवं भोजन की व्यवस्था निःशुल्क की जा रही है। इच्छुक गरीब वर्गीय महिलायें जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष हो तथा जो लिखना एवं पढ़ना आता हो अपना पंजीयन 16 मई तक संस्थान में करवा सकती है।          
क्रमांक: 27/2014/773/वर्मा

No comments:

Post a Comment