आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरण की कार्ययोजना में पारदर्शिता लाने ऑनलाइन सॉटवेयर तैयार
खण्डवा (13 अप्रैल, 2014) - प्रदेश में माह जनवरी, 2014 से 14 मार्च, 2014 के दौरान हुई ओला-वृष्टिध्असामयिक वर्षा से फसल क्षति के लिये आवंटन जारी करने एवं प्रभावितों को राहत राशि वितरण की कार्य-योजना में पारदर्शिता लाने हेतु राज्य शासन द्वारा एक ऑनलाइन सॉटवेय ूूूण्वदसपदमतमसपमउिच.पद तैयार किया गया है।
राजस्व आयुक्त ने इस संबंध में प्रदेश के आपदा प्रभावित संबंधित सभी 49 जिले के कलेक्टर को निर्देश दिये हैं कि वे फील्ड सर्वेक्षण के आधार पर प्रभावित ग्रामों के ग्रामवार प्रकरण तैयार करवाकर राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के निर्धारित मापदण्ड के अनुसार प्रभावितों को फसल क्षति की राहत राशि स्वीकृत कर निर्धारित अवधि में वितरित करवायें। इसके लिये अतिरिक्त राहत राशि की माँग संबंधी जानकारी निर्धारित प्रारूप में संबंधित कलेक्टर के हस्ताक्षर के बाद पीडीएफ फारमेट में राहत आयुक्त के ई-मेल तमसप.िबवउ/उच.दपब.पद पर तत्काल भेजने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त ने निर्देशित किया है कि फील्ड सर्वेक्षण और फसल क्षति का आकलन करने तथा राहत प्रकरण तैयार करते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति राहत राशि पाने से वंचित न रहे तथा किसी अपात्र को राहत राशि स्वीकृत न हो।
राज्य शासन ने आपदा प्रभावितों को अविलम्ब राहत राशि वितरण के लिये विगत वित्तीय वर्ष 2013-14 के माह मार्च, 2014 में आंशिक आवंटन जिलों को किया है। चालू वित्तीय वर्ष 2014-15 में उपलब्ध बजट प्रावधान से फसल क्षति की राहत राशि वितरण के लिये जिलों को आवंटन जारी करने की कार्य-योजना तैयार की है। इसके अनुसार जिन जिलों में फसल क्षति हेतु राहत राशि वितरण के लिए अधिकतम 20 करोड़ की राशि की आवश्यकता है, उन्हें उनकी माँग के अनुसार शत-प्रतिशत राशि आवंटित की जायेगी। जिन जिलों में राहत राशि वितरण के लिये 20 करोड़ रुपये से अधिक राशि की जरूरत है, उन्हें उनकी माँग की 50 प्रतिशत अथवा 20 करोड़ रुपये जो अधिक हो, तक की राशि आवंटित की जायेगी। इसके लिये संबंधित जिले को 4 अप्रैल, 2014 के पत्र के साथ भेजे गये पत्रक में आवंटन की माँग करनी होगी।
राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि प्रदेश में लोकसभा के मतदान की तिथि उपरांत संबंधित जिले में राहत राशि वितरित की जायेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में लोकसभा निर्वाचन-2014 के लिये तीन चरण में से प्रथम चरण में 10 अप्रैल को मतदान संपन्न हो चुका है। द्वितीय एवं तृतीय चरण में क्रमश 17 एवं 24 अप्रैल, 2014 को मतदान होगा। जिन जिलों में मतदान संपन्न हो जायेगा, उन जिलों में मतदान की तिथि के तुरंत बाद संबंधित कलेक्टर से ऑनलाइन सॉटवेयर में जानकारी प्राप्त होने पर राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा राशि का आवंटन जारी किया जायेगा।
No comments:
Post a Comment