AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 11 April 2014

छैगाँवमाखन जनपद में शिक्षकों ने ली नैतिक मतदान की शपथ

छैगाँवमाखन जनपद में शिक्षकों ने ली नैतिक मतदान की शपथ



खण्डवा (11 अप्रैल, 2014) - स्वीप प्लान के अंतर्गत शुक्रवार को छैगाँवमाखन ब्लाॅक मुख्यालय पर प्राथमिक शालाओं के प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय छैगाँवमाखन में सम्पन्न हुआ। जहाँ बी.आर.सी.सी. के.आर.चैहान ने भारतीय लोकतंत्र में मताधिकार के उपयोग के महत्व को प्रतिपादित किया। साथ ही प्रभारी बी.ए.सी. प्रशांत दीक्षित द्वारा नैतिक मतदान की शपथ दिलाई गई। जिसमें की 131 शिक्षक, बी.ए.सी., बी.जी.सी., ब्लाॅक के सभी जन शिक्षक तथा उत्कृष्ट विद्यालय छैगाँवमाखन का स्टाॅप उपस्थित था।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।  
क्रमांक: 83/2014/620/वर्मा

No comments:

Post a Comment