Friday, 11 April 2014

चने का समर्थन मूल्य 3100 रूपये

चने का समर्थन मूल्य 3100 रूपये 

खण्डवा (11 अप्रैल, 2014) - खंडवा एवं बुरहानपुर जिले में समर्थन मूल्य पर 3100 रूपये प्रति क्ंिवटल की दर से खंडवा जिले में खंडवा, खालवा एवं हरसूद मण्डी में तथा बुरहानपुर जिले में बुरहानपुर व तुकईथड़ मण्डी में किसानों से चना खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। जिला विपणन अधिकारी अभय जैन ने किसानों से अनुरोध करते हुए कहा है कि चना औसत अच्छी किस्म (एफ.ए.क्यू.) का ही विक्रय के लिये लाया जाये। श्री जैन ने बताया है कि समर्थन मूल्य पर चना बिक्री के लिये किसानों को ऋणपुस्तिका, पी-2 खसरा की काॅपी एवं बैंक पास बुक की फोटोप्रति साथ में लाना होगा। किसानों से समर्थन मूल्य पर उपज बेचकर इसका लाभ उठाने का आह्वान किया है। 
क्रमांक: 77/2014/614/वर्मा

No comments:

Post a Comment