Saturday, 29 March 2014

संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर सहित वरिष्ठ लिपिक अधिकारी हुए सेवानिवृत्त जिला अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

संयुक्त एवं डिप्टी कलेक्टर सहित वरिष्ठ लिपिक अधिकारी हुए सेवानिवृत्त
जिला अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई






खंडवा (29 मार्च, 2014) - शनिवार को संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर पी.सी.बोथरा सहित वरिष्ठ लिपिक जगदीष पगारे का सेवानिवृत्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। श्री बघेल ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण करने पर बधाई प्रेषित की। साथ ही सभी सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों को शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भावभीन विदाई दी गई।
अपने सेवानिवृत्ति के अवसर पर अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए संयुक्त कलेक्टर सी.एल.सोलंकी ने कहा कि अपने कार्यकाल में मैंने पॉंच जिलों में अपनी सेवााएॅं दी है। जहॉं आपसी समन्वय से ही अपने कार्यों को समयसीमा में संपादित किया है। वहीं अपने अनुभव साझा करते हुए डिप्टी कलेक्टर पी.सी.बोथरा ने कहा कि हम अकेले कुछ भी नहीं कर सकते हैं मैं जहॉं-जहॉं भी रहा हूॅं, वहॉं सभी के सहयोग से हमनें बेहतर कार्यों को अंजाम दिया है। इससे यह बात पूर्णतः स्पष्ट है कि आपसी समन्वय एवं सहयोग से ही कार्यों का बेहतर संपादन हो सकता है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने श्री सोलंकी, श्री बोथरा और श्री पगारे की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि यह तीनों अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कर्त्तव्य के प्रति सदैव सजग रहे और प्राथमिकता पर अपनी जिम्मेदारियों का बाखुबी निर्वहन भी उन्होंने किया है। जो कि प्रशंसनीय है और हम सभी इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर पंकज जैन, नगर निगम आयुक्त एस.आर.सोलंकी, एस.डी.एम. महेन्द्र सिंह कवचे, जिला कोषालय अधिकारी अनिल श्रीवास्तव जिला खनिज अधिकारी, महेन्द्र पटेल और जिला प्रबंधक लोक सेवा शैलेन्द्र जादम समेत विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।    
क्रमांक: 169/2014/527/वर्मा

No comments:

Post a Comment