Friday, 14 March 2014

कानून व्यवस्था के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त सिटी कोतवाली, मोघट थाना, कंट्रोल रूम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण शहर मंे पर्वों के तहत् अधिकारी रहेंगे तैनात

कानून व्यवस्था के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

सिटी कोतवाली, मोघट थाना, कंट्रोल रूम क्षेत्र सहित सम्पूर्ण शहर मंे पर्वों के तहत् अधिकारी रहेंगे तैनात

खंडवा (14 मार्च, 2014) - आगामी त्यौहारों में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया गया है। उल्लेखनीय है कि 16 एवं 17 मार्च की रात्रि में होलिका दहन होकर 17 मार्च को धुलेण्डी एवं 21 मार्च, 2014 को रंगपंचमी का त्यौहार मनाया जायेगा। होली एवं रंगपंचमी पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी नीरज दुबे ने सिटी कोतवाली, मोघट थाना, कंट्रोल रूम क्षेत्र समेत सम्पूर्ण शहर के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को तैनात किया है। साथ ही कलेक्टर श्री दुबे ने आदेश दिये है कि कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहेंगे तथा कानून व्यवस्था की स्थिति पर निगाह रखेंगे। कलेक्टर श्री दुबे ने कहा है कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि होलिका दहन विद्युत की हाई टैन्शन लाईन के नीचे तथा सड़क के बीचों बीच न हो। 
सम्पूर्ण शहर के लिये नियुक्त अधिकारी :- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दुबे ने सम्पूर्ण शहर के लिये अनुविभागीय दण्डाधिकारी शहर खंडवा महेन्द्र सिंह कवचे (9424751331) तथा तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा शास्वत शर्मा (9425467876) को नियुक्त किया है। 
सिटी कोतवाली के लिये नियुक्त अधिकारी :- वहीं सिटी कोतवाली क्षेत्र में पर्वों के तहत् कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दुबे ने संयुक्त कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा सी.एल.सोलंकी (9424005836) तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा केश्या सोलंकी (9993106988) को तैनात किया है। 
मोघट थाना के लिये नियुक्त अधिकारी :- इसी प्रकार मोघट थाना क्षेत्र के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दुबे ने डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा प्रकाश चंद्र बोथरा (9826730394) तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा राजेश पाटीदार (9753078590) को नियुक्त किया है।
कंट्रोल रूम के लिये नियुक्त अधिकारी :- कंट्रोल रूम के लिये कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री दुबे ने नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी खंडवा सुश्री माला अहिरवार (9752159801) खंडवा को नियुक्त किया है।
क्रमांक: 87/2014/445/वर्मा

No comments:

Post a Comment