Monday, 13 January 2014

कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खंडवा (13 जनवरी, 2014) - अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी एस.एस.बघेल ने जुलूस में कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को नियुक्त किया है। जो कि आज 14 जनवरी को प्रातः 7 बजे से जुलूस समाप्ति की अवधि तक कत्र्तव्यस्थ रहेंगे।
        अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री बघेल ने तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी शास्वत शर्मा को जुलूस के आगे, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सिंगोट राजेश पाटीदार को जुलूस के मध्यभाग में, नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी केश्या सोलंकी को जुलूस के पीछे तथा परिवीक्षाधीन एवं नायब तहसीलदार सुश्री माला अहिरवार को पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात रहने के निर्देश दिये गये हैं। अनुविभागीय दण्डाधिकारी महेन्द्र सिंह कवचे, नगर पुलिस अधीक्षक खंडवा के साथ सतत् शहर का भ्रमण करेंगे तथा सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी रहेंगे।
थाना क्षेत्र के लिये कत्र्तव्यस्थ अधिकारी:- अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी एस.एस.बघेल ने मिलाद उन नबी का पर्व में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को थाना क्षेत्र के लिये कत्र्तव्यस्थ किया है। श्री बघेल ने अनुविभागीय दण्डाअधिकारी को सम्पूर्ण खंडवा शहर के लिये, तहसीलदार शास्वत शर्मा को मोघट थाना क्षेत्र के लिये तथा नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी सिंगोट राजेश पाटीदार को सिटी कोतवाली के लिये नियुक्त किया है। श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि समस्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेंगे तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न होने पावे इसके लिये विशेष सतर्कता रखी जायेगी। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी छोटी से छोटी घटना की जानकारी तत्काल अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी को देंगे।           
 
क्रमांक: 70/2014/70/वर्मा

No comments:

Post a Comment