अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक सम्पन्न
संबंधित विभागों को पर्याप्त व्यवस्था करने के दिये निर्देश
खंडवा (8 जनवरी 2014) - बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल द्वारा की गई। बैठक में शांति समिति के सम्मानित सदस्यगण एवं पार्षदगण तथा जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों से संबंधित अधिकारीगण उपिस्थत रहे। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बघेल ने मिलात-उन-नबी त्यौहार प्रतिवर्ष की भांति गौरवमयी तथा परम्परा अनुसार पारस्परिक सद्भाव एवं सामन्जस्य से मनाये जाने तथा शहर की शांति और फिजा बनाये रखने का आव्हान किया गया। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त को चल समारोह मार्ग में शहर की बदहाल सड़कों को दुरूस्त करने के भी निर्देश दिये गये।
जुलूस मार्ग व्यवस्था:- जुलूस की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री बघेल ने बताया कि मिलाद-उन-नबी के त्यौहार के दिन प्रातःकाल घासपुरा, पड़ावा, गणेश तलाई, छीपाकाॅलोनी, सिंगाड़ तलाई, खानसाहवली से मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे समूह की शक्ल में निकल कर इमलीपुरा पहुँचेगा। लगभग प्रातः 9ः30 बजे इमलीपुरा ईमामबाड़े से जुलूस प्रारंभ होकर परदेशीपुरा, बड़ाबम से रेल्वे स्टेशन के सामने से होकर केवलराम पेट्रोल पम्प, बाम्बे बाजार, घंटाघर चैक, निगम तिराहा, जलेबी चैक, शेर तिराहा, शिवाजी चैक, शर्मा गैरेज से होते हुए वापिस लगभग 1ः30 बजे तक इमलीपुरा होकर एक जलसा के रूप में समापन होगा।
अपर कलेक्टर श्री बघेल ने जुलूस समापन स्थल पर साफ-सफाई करने तथा पानी के टैंकर की व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही अपर कलेक्टर ने जुलूस को नियंत्रित करने के लिये जुलूस के आगे-पीछे वालेन्टियर रखने के भी आदेश दिये। कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि जुलूस में निम्न बिन्दुओं का विशेष ध्यान रखें।
§ जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक नारे, अश्लील भाषा का प्रयोग नहीं किया जाये ।
§ किसी भी प्रकार के हथियार, आग्नेय, शस्त्र, अन्य अस्त्र-शस्त्र लाठी, लोहे की राॅड, छद्म हथियार का प्रयोग जुलूस में प्रयोग नहीं किया जाये।
§ जुलूस में सम्मिलित सभी लोग अनुशासनबद्ध होकर चलेंगे। जिससे की यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं होने पाए।
§ जुलूस में डी.जंे.साउण्ड का प्रयोग नहीं किया जाये। अन्यथा ऐसा करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
§ ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी आवाज में करें।
§ जुलूस में धमाकेदार पटाखें नहीं फोड़ें जायें।
§ जुलूस मार्ग में किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
§ जुलूस में सभी धर्मों के लोग सम्मिलित होकर एकता का परिचय देंगे।
कानून व्यवस्था एवं सुरक्षात्मक सावधनियाँ :- अपर कलेक्टर श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि मिलाद उन नबी त्यौहार के अवसर पर जुलूस के दौरान सम्पूर्ण आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तथा सावधानियाँ रखी जाये। जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिये पुलिस विभाग ऐसे तत्वों को चिन्हित कर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपाय करने के लिये अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। बाहर से आने वाले संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाकर इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी कंट्रोल रूम में मौजूद रखे जायेंगे।
आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था:- अपर कलेक्टर श्री बघेल ने त्यौहार के दौरान जिला चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही कहा गया है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर भी एम्बुलेंस सहित एक चिकित्सक दल उपलब्ध रहेगा।
अपर कलेक्टर श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर दमकल व्यवस्था की जायेगी। चल समारोह के रास्ते पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था की जायेगी। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह टैंकर सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही पशुओं की मुहिम चलाकर उन्हें हटाया जायेगा। नियंत्रित किया जायेगा।
टीप:- फोटो क्रमांक 0801145 मेल की गई हैं।
क्रमांकः 51/014/51/वर्माजुलूस मार्ग व्यवस्था:- जुलूस की जानकारी देते हुए अपर कलेक्टर श्री बघेल ने बताया कि मिलाद-उन-नबी के त्यौहार के दिन प्रातःकाल घासपुरा, पड़ावा, गणेश तलाई, छीपाकाॅलोनी, सिंगाड़ तलाई, खानसाहवली से मुस्लिम समुदाय के छोटे-छोटे समूह की शक्ल में निकल कर इमलीपुरा पहुँचेगा। लगभग प्रातः 9ः30 बजे इमलीपुरा ईमामबाड़े से जुलूस प्रारंभ होकर परदेशीपुरा, बड़ाबम से रेल्वे स्टेशन के सामने से होकर केवलराम पेट्रोल पम्प, बाम्बे बाजार, घंटाघर चैक, निगम तिराहा, जलेबी चैक, शेर तिराहा, शिवाजी चैक, शर्मा गैरेज से होते हुए वापिस लगभग 1ः30 बजे तक इमलीपुरा होकर एक जलसा के रूप में समापन होगा।
अपर कलेक्टर श्री बघेल ने जुलूस समापन स्थल पर साफ-सफाई करने तथा पानी के टैंकर की व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। साथ ही अपर कलेक्टर ने जुलूस को नियंत्रित करने के लिये जुलूस के आगे-पीछे वालेन्टियर रखने के भी आदेश दिये। कलेक्टर श्री दुबे ने निर्देश दिये है कि जुलूस में निम्न बिन्दुओं का विशेष ध्यान रखें।
§ जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के उत्तेजक नारे, अश्लील भाषा का प्रयोग नहीं किया जाये ।
§ किसी भी प्रकार के हथियार, आग्नेय, शस्त्र, अन्य अस्त्र-शस्त्र लाठी, लोहे की राॅड, छद्म हथियार का प्रयोग जुलूस में प्रयोग नहीं किया जाये।
§ जुलूस में सम्मिलित सभी लोग अनुशासनबद्ध होकर चलेंगे। जिससे की यातायात में बाधा उत्पन्न नहीं होने पाए।
§ जुलूस में डी.जंे.साउण्ड का प्रयोग नहीं किया जाये। अन्यथा ऐसा करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाये।
§ ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग धीमी आवाज में करें।
§ जुलूस में धमाकेदार पटाखें नहीं फोड़ें जायें।
§ जुलूस मार्ग में किसी भी प्रकार का कोई अतिक्रमण न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।
§ जुलूस में सभी धर्मों के लोग सम्मिलित होकर एकता का परिचय देंगे।
कानून व्यवस्था एवं सुरक्षात्मक सावधनियाँ :- अपर कलेक्टर श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि मिलाद उन नबी त्यौहार के अवसर पर जुलूस के दौरान सम्पूर्ण आवश्यक सुरक्षा प्रबंध तथा सावधानियाँ रखी जाये। जुलूस के दौरान असामाजिक तत्वों की घुसपैठ को रोकने के लिये पुलिस विभाग ऐसे तत्वों को चिन्हित कर आवश्यक प्रतिबंधात्मक उपाय करने के लिये अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। बाहर से आने वाले संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जाकर इनके विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जायेगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी कंट्रोल रूम में मौजूद रखे जायेंगे।
आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था:- अपर कलेक्टर श्री बघेल ने त्यौहार के दौरान जिला चिकित्सालय में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। साथ ही कहा गया है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर भी एम्बुलेंस सहित एक चिकित्सक दल उपलब्ध रहेगा।
अपर कलेक्टर श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि पुलिस कंट्रोल रूम पर दमकल व्यवस्था की जायेगी। चल समारोह के रास्ते पर पर्याप्त पेयजल व्यवस्था की जायेगी। जुलूस मार्ग पर जगह-जगह टैंकर सुविधा उपलब्ध रहेगी। साथ ही पशुओं की मुहिम चलाकर उन्हें हटाया जायेगा। नियंत्रित किया जायेगा।
टीप:- फोटो क्रमांक 0801145 मेल की गई हैं।
No comments:
Post a Comment