खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह ने कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण
अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी
दुरूस्त करने के दिये सख्त निर्देश, आई.टी.आई. खेड़ी का भी किया अवलोकन
खंडवा (13 जनवरी, 2014) - प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह सोमवार को सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सीधे आशापुर की शासकीय कन्या हाई स्कूल पहुँचकर वहाँ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री श्री शाह ने छात्राओं से सीधी बात कर उनकी समस्याएँ जानी। जिस पर उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित शाला प्रमुख को दिये। साथ ही उन्होंने शाला परिसर में अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए दुरूस्त करने के आदेश भी दिये।
शासकीय कन्या हाई स्कूल का निरीक्षण करने के बाद मंत्री श्री शाह खेड़ी में संचालित एकलव्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने तकनीकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें, विद्यार्थियों से अपने-अपने ट्रेड के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मंत्री श्री शाह ने विद्यार्थियों से प्रशिक्षण के आने वाली समस्याओं का जाना और समस्याओं को दूर करने के लिये संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर सख्त निर्देश दिये।

टीप:- फोटो क्रमांक 13011414 से 13011416 तक मेल की गई हैं।
क्रमांक: 67/2014/67/वर्मा
क्रमांक: 67/2014/67/वर्मा
No comments:
Post a Comment