Wednesday, 8 January 2014

सीईओ जिला पंचायत ने बलड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर दो सविचों दिया कारण बताओ नोटिस आँगनवाड़ी में भी कम बच्चें पाए जाने पर जताई नाराजगी

सीईओ जिला पंचायत ने बलड़ी विकासखंड की ग्राम पंचायतों का  किया निरीक्षण

मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर दो सविचों दिया कारण बताओ नोटिस

आँगनवाड़ी में भी कम बच्चें पाए जाने पर जताई नाराजगी



खंडवा (8 जनवरी 2014) - मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर ने बुधवार को बलडी जनपद पंचायत की सात ग्राम पंचायतों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्राम पंचायत गरबड़ी, बरमलाय, सैयरूड़, लछौरामाल, विल्लौद, किल्लौद और गंभीर पहुँचे। जहाँ पर उन्होंने महात्मा गाँधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। साथ ही आँगनवाड़ी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया।
सीईओ श्री तोमर ने ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना अंतर्गत किये जा रहे सी.पी.टी.निर्माण, मेढ बंधान, पंचपरमेश्वर मार्गो, नालागहरी करण, स्टापडेम राजीवगांधी सेवा केन्द्र एवं पशुशेड और स्टापडेम के साथ ही राजीव गाँधी सेवा केन्द्र के कार्यों का भी निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत किल्लौद एवं ग्राम पंचायत गम्भीर में मनरेगा योजना अंतर्गत विकास कार्य कम किये जाने व श्रमिकों को पर्याप्त रोजगार उपलब्ध न कराने जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहीर की। जिस पर त्वरित कार्यवाही करतेह हुए उन्होंने मनरेगा योजना के क्रियान्वयन में उदासीनता बरतने पर ग्राम किल्लौद के सचिव बबलू यादव एवं ग्राम गंभीर के सचिव मनोज को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया। उल्लेखनीय है कि दोनों ही पंचायत सचिव सीईओ जिला पंचायत के भ्रमण के दौरान अपनी पंचायतों में अनुपस्थित पाए गए।
इसके साथ ही सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर ने ग्राम पंचायत विल्लौद एवं लछौरा में भी बीआरजीएफ योजना अंतर्गत बनाये गये पंचायत भवन एवं आंगनवाडी भवन का निरीक्षण भी किया। भ्रमण के दौरान सीईओ श्री तोमर ने ग्राम पंचायतों में आंगनवाडी केन्द्रों का भी निरीक्षण किया। आंगनवाडियों में ग्रोथ रेट नहीं भरे जाने एवं बच्चों की संख्या कम होने के कारण नाराजगी व्यक्त की। सीईओ श्री तोमर द्वारा जनपद सीईओ सुश्री माया बारिया एवं उपयंत्रियों को मनरेगा की नवीन उपयोजना खेत सड़क संपर्क अंतर्गत कार्य करने एवं गोदाम निर्माण व आंगनवाडी निर्माण हेतु लेआउट डालने के निर्देश दिये गये।
टीप:- फोटो क्रमांक 0801143 एवं 0801144 मेल की गई हैं। 
क्र्रमांकः 48/2014/48/वर्मा

No comments:

Post a Comment