Monday, 20 January 2014

अपने अधीनस्थ कार्यालयों का गहन निरीक्षण करें विभाग प्रमुख समय सीमा की बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये निर्देश सात दिनों में हो सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण स्वीकृत होने के बाद तत्काल योजनाओं का लाभ देने के भी दिये आदेश

अपने अधीनस्थ कार्यालयों का गहन निरीक्षण करें विभाग प्रमुख

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये निर्देश

सात दिनों में हो सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त शिकायतों का निराकरण

स्वीकृत होने के बाद तत्काल योजनाओं का लाभ देने के भी दिये आदेश

 

खंडवा (20 जनवरी, 2014) - सभी विभाग प्रमुख प्राथमिकता पर अपने अधीनस्थ कार्यालयों का गहन एवं सूक्ष्म निरीक्षण करें। यह सख्त निर्देश सोमवार को कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित सर्व कार्यालयों की बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने दिये। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग द्वारा शासन की जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोताही बरती जाती है या कमी पाई जाती है, तो ऐसी स्थिति में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के साथ ही जिले के विभाग प्रमुख उतने ही दोषी होंगे। जिस पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही टी.एल. बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित शासन समस्त योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही उनकी गति में तेजी लाने के निर्देश भी दिये।
सी.एम. हेल्पलाईन से प्राप्त प्रकरणों का हो सात दिनों में निराकरण:- सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने टेली समाधान में प्राप्त होने वाली शिकायतों की समीक्षा की। जिस पर उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को सख्त निर्देश दिये कि हर हाल में सात दिनों के भीतर सी.एम. हेल्पलाईन टेली समाधान से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निराकरण करें। साथ ही संबंधित प्रकोष्ठ में दूरभाष द्वारा प्राप्त समस्या के निराकरण की जानकारी भी अपडेट करायें।
स्वीकृत होने के बाद तत्काल योजनाओं का लाभ देने के भी दिये आदेश :- साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री दुबे ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। जिस पर उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए आदेश दिये कि प्रकरण स्वीकृत होने के साथ ही तत्काल बाद हितग्राही को योजना का लाभ मिल जाना चाहिये। ऐसी स्थिति में अगर विलंब हुआ, तो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
शिकायत शाखा से प्राप्त शिकायतों का तत्काल करें निराकरण :- समय-सीमा की बैठक में ओ.आई.सी. शिकायत शाखा द्वारा लंबित पड़े प्रकरणों की जानकारी कलेक्टर श्री दुबे को दी गई। जिस पर उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से शिकायत शाखा में लंबित पड़े प्रकरणों का तत्काल निराकरण कर सूचित करने के निर्देश दिये।
        इसके साथ ही कलेक्टोरेट में आयोजित टी.एल. बैठक में कलेक्टर नीरज दुबे ने -
§    प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग को वयोवृद्ध सम्मान की कार्यवाही स्वयं के स्तर से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
§    साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आस्था अभियान के अंतर्गत आयोजित हो रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन के शिविरों में शत्-प्रतिशत् चिन्हित हितग्राहियों का उपचार कराने के आदेश भी दिये।
§    कलेक्टर श्री दुबे ने इसके साथ ही सभी विभाग प्रमुखों को अपने निरीक्षण के दौरान वाहन में यात्रा करते समय शील्ड बेल्ट लगाने की सलाह भी दी। 
टी.एल. बैठक में अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर तथा प्रशिक्षु आई.ए.एस. पंकज जैन समेत विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 2001141 मेल की गई हैं।      
क्रमांक: 105/2014/105/वर्मा

No comments:

Post a Comment