गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व का होगा आयोजन
सी.ई.ओ. जिला पंचायत सम्पूर्ण आयोजन के नोडल अधिकारी नियुक्त
खंडवा (10 जनवरी 2014) - प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी 26 जनवरी की संध्या को गणतंत्र दिवस अवसर पर लोकतंत्र का लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुऐ अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने बताया है कि गणतंत्र दिवस की संध्या को होने वाले भारत पर्व में अपना मध्यप्रदेश एवं देशभक्ति पर केन्द्रित आयोजन के साथ ही कला, संगीत, नृत्य, नाटक और चित्र प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय गौरीकुंज में होगा। भारत पर्व के सम्पूर्ण आयोजन के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। पर्व के आमंत्रण पत्र एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूम नोडल अधिकारी द्वारा दिया जायेगा।
साथ ही अपर कलेक्टर श्री बघेल ने निर्देश दिये है कि भारत पर्व पर आयोजित की जाने वाली मध्यप्रदेश की विकास यात्रा पर केन्द्रित प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जायेगा। भारत पर्व के आयोजन में सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थिति के निर्देश दिये गये हैं।

क्रमांकः 58/014/58/वर्मा
No comments:
Post a Comment