Thursday, 16 January 2014

अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 जनवरी को जनगणना-2011 संबंधित आंकड़ों का बतायेंगे सार्थक उपयोग

अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 21 जनवरी को

जनगणना-2011 संबंधित आंकड़ों का बतायेंगे सार्थक उपयोग

खंडवा (16 जनवरी, 2014) - जनगणना 2011 संबंधित आंकड़ों के सार्थक उपयोग के लिये कलेक्टोरेट सभाकक्ष में 21 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे से अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला योजना अधिकारी डाॅ.तारिणी जौहरी ने बताया कि इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ताकि जनगणना 2011 के आंकड़ों का अधिकतम उपयोग जिले के प्रशासनिक स्तर पर लागू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं के लिये तथा विभिन्न डाटा यूजर एवं जनता के बीच आंकड़ों के संबंध में जागरूकता लाई जा सके।
क्रमांक: 85/2014/85/वर्मा

No comments:

Post a Comment