AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 21 October 2021

खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

 खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न


खण्डवा 21 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए द्वितीय रेण्डमाइजेशन के बाद ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीनों की कमिशनिंग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण कमिशनिंग कार्य में लगे कर्मचारियों को गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिया गया। 

पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों के सदस्यों को दिया जा रहा द्वितीय प्रशिक्षण

 पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान दलों के सदस्यों को दिया जा रहा द्वितीय प्रशिक्षण


खण्डवा 21 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने केन्द्रीय विद्यालय में पहुंचकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे दलों का अवलोकन किया तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय के प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ. एस.एस. डाबर भी मौजूद थे। 

इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न

 इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन सम्पन्न



खण्डवा 21 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उपनिर्वाचन के लिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों का द्वितीय रेण्डमाईजेशन का कार्य गुरूवार को आयोग के ई.एम.एस. सॉफ्टवेयर के माध्यम से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी, सामान्य प्रेक्षक श्री सत्यप्रकाश पटेल एवं श्री कृष्ण कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। एन.आई.सी. के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री प्रदीप पाटीदार ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सभी के समक्ष रेण्डमाईजेशन की प्रक्रिया सम्पन्न की।

पुलिस के रणबांकुरों की जाबांजी की यादें ताजा करते हुए मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस

 पुलिस के रणबांकुरों की जाबांजी की यादें ताजा करते हुए मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस
कलेक्टर श्री द्विवेदी ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए




खण्डवा 21 अक्टूबर, 2021 - समर्पण, त्याग, बहादुरी की मिसाल कभी भी धूमिल नहीं होगी, पुलिस के रणबांकुरों की जाबांजी की यादें ताजा करते हुए आज स्थानीय डीआरपी लाइन में गुरूवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, डीजे श्री प्रकाश चंद्र आर्य सहित खासोआम ने शहीद स्मारक पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। 

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी एवं डीजे श्री आर्य ने गत दिनों शहीद हुए केप्टन उपमन्यू सिंह की पत्नि श्रीमती मोनिका सिंह को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक श्री कदीर खान की पत्नि श्रीमती गुलारा बानो एवं सब इंस्पेक्टर श्री लादुुसिंह भंवर की पत्नि श्रीमती सावित्री बाई एवं उनके परिवारजनों को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस जवानों द्वारा शहीद जवानों को सलामी दी गई।

कार्यक्रम में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों एवं सैनिकों ने अपने देश के लिए प्राण न्यौछावर किए है उनकी स्मृति में 21 अक्टूबर को शहीद दिवस मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि गत एक वर्ष में कुल 377 सैनिक/पुलिस कर्मी शहीद हुए है, जिसमें खण्डवा जिले के 3 पुलिस कर्मी शामिल है। 

Wednesday, 20 October 2021

रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक

रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक




खण्डवा 20 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 संसदीय क्षेत्र 28-खण्डवा में एस.एन कॉलेज एवं केन्द्रीय विद्यालय खंडवा में आयोजित चुनाव प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को निर्वाचन कर्त्तव्य प्रमाण पत्र प्रारूप ‘‘12-क’’ का वितरण कर संग्रहण किया गया। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र मांधाता-175 में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी पुनासा द्वारा ग्राम बिजोरा माफी एवं ग्राम घोसली में ग्रामीण मतदाताओं को दिखावटी मतदान कर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई व आमजनांे को जानकारी प्रदाय की गई। इसके अलावा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पुनासा में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान करने संबंधी जानकारी से अवगत कराया गया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी दीक्षा, द्वितीय जय एवं तृतीय स्थान जय आचार्य ने प्राप्त किया। इस दौरान प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।


21 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन

 21 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन

खण्डवा 20 अक्टूबर, 2021 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 21 अक्टूबर को खंडवा शहरी एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिकों को टीका लगाया जायेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि जिन नागरिकों ने अपना कोविड का पहला डोज नहीं लगवाया है वह अपना पहला डोज अवश्य लगवाये और कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिये टीका अवश्य लगवायें। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि कोविड से बचाव के अनुकुल व्यवहार करना होगा। कोविड से बचाव के लिये 28 दिनों के अंतराल से कोवैक्सिन का दूसरा टीका और 84 दिनों के अंतराल से कोविशील्ड का दूसरा टीका लगाया जाता है। जिन नागरिकों के दूसरे टीके की समयावधि पूर्ण हो गई है वे अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर पहुॅंकर अनिवार्य रूप से दूसरा टीका भी लगवाएॅं, यह दोनों ही टीके कोरोना से बचाव की ढाल है। 

खरगोन से निर्वाचन ड्यूटी में आने वालों की व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात

 खरगोन से निर्वाचन ड्यूटी में आने वालों की व्यवस्था के लिए अधिकारी तैनात

खण्डवा 20 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा के लिए उप निर्वाचन-2021 के लिए खण्डवा जिले के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होना है, इसके लिए 29 अक्टूबर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा से मतदान दलों को सामग्री वितरण किया जायेगा। आगामी 29 अक्टूबर को मतदान सामग्री प्राप्त करने के लिए खरगोन एवं इस जिले के मतदान अधिकारी के रूप में नियुक्त अधिकारी कर्मचारी 28 अक्टूबर को खण्डवा मुख्यालय पर आना आरंभ हो जायेंगे। अतः 28 अक्टूबर को उनके रात्रि विश्राम एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जारी आदेश अुनसार केन्द्रीय विद्यालय हरसूद रोड खण्डवा एवं पूनमचंद गुप्ता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन्स खण्डवा के लिए संयुक्त कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरविंद कुमार नितिन कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिविल लाइन्स के लिए उपायुक्त नगर पालिका निगम श्री प्रदीप जैन को, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास सर्किट हाउस के पास खण्डवा के लिए कार्यपालन यंत्री नगर पालिक निगम श्री कैलाश चौधरी, आदिवासी माध्यमिक प्राथमिक बालक आश्रम शाखा सर्किट हाउस के पास खण्डवा के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री जगदीश बिल्लौरे एवं सीनियर आदिवासी बालक छात्रावास प्राचीन सर्किट हाउस के पास खण्डवा के लिए सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री एस.के. नागराज को नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी खण्डवा तथा खरगोन जिले से मतदान के लिए आने वाले कर्मियों को बस स्टेंड से विश्राम स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था करेंगे। सम्पूर्ण परिसर में पर्याप्ता संख्या में प्रसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। 

सामान्य प्रेक्षक श्री पटेल ने निर्वाचन शाखाओं का किया निरीक्षण

  सामान्य प्रेक्षक श्री पटेल ने निर्वाचन शाखाओं का किया निरीक्षण


खण्डवा 20 अक्टूबर, 2021 - सामान्य प्रेक्षक श्री सत्यप्रकाश पटेल ने निर्वाचन कार्य में लगे शाखाओं का भी निरीक्षण किया है। इस दौरान उन्होंने व्यय शाखा, सामग्री, वाहन, संबंधित शाखाओं में जाकर अधिकारियों से जानकारी ली। इस दौरान एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रमोद कुमार पाण्डे, निर्वाचन सुपरवाइजर श्री प्रफ्फुल शुक्ला मौजूद थे। प्रेक्षक श्री पटेल ने मतदान दलों को दी जाने वाली सामग्री, चेक लिस्ट देखीं। 

प्रेक्षक श्री पटेल बोले खबरों की बारीकी से मॉनिटरिंग हो

 सामान्य प्रेक्षक श्री पटेल बोले खबरों की बारीकी से मॉनिटरिंग हो


खण्डवा 20 अक्टूबर, 2021 - सामान्य प्रेक्षक श्री सत्यप्रकाश पटेल आज जनसम्पर्क कार्यालय पहुंचे। संभावित पेड न्यूज की मॉनिटरिंग की व्यवस्था के बारे में कैफियत ली। वे खनिज भवन में स्थित एमसीएमसी कक्ष भी पहुंचे जहां टीवी चैनर्ल्स की मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। प्रेक्षक बोले मॉनिटरिंग दल खबरों पर पैनी नजर रखें। संभावित पेड न्यूज को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी को अवगत कराएं। प्रेक्षक ने जनसम्पर्क अधिकारी एवं सदस्य सचिव एम.सी.एम.सी. श्री विट्ठल माहेश्वरी से विज्ञापन के पूर्व प्रमाणीकरण के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री प्रमोद कुमार पाण्डे, प्रिंट मीडिया अवलोकन दल के नोडल अधिकारी श्री व्ही.एस. मण्डलोई भी उपस्थित थे।

Tuesday, 19 October 2021

कम्यूनिकेशन प्लान कन्ट्रोल रूम में पटवारियों को किया संलग्न

 कम्यूनिकेशन प्लान कन्ट्रोल रूम में पटवारियों को किया संलग्न

खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नवीन निर्वाचन स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा पावर ग्रीड के सामने में कम्यूनिकेशन प्लान कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने इस कम्यूनिकेशन प्लान कन्ट्रोल रूम में पटवारियों को मतदान समाप्ति तक जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा में संयोजित किया गया है। जारी आदेश अनुसार जिन पटवारी को संयोजित किया गया है, उनमें श्री अनिल चौहान, श्री अमीतेश रघुवंशी, श्री अंकित खंडेलवाल, श्री अजय मंडराई, श्री भूपेन्द्र कछवाये, श्री अर्पित भोसले, श्री रवि कुमार बघेले, श्री निरज सकरगाये, श्री कमलेश दामोदर, श्री कमलेश गोदरे, श्री सादिक खान, श्री मनीष राठौर को शामिल किया गया है। इसके अलावा पटवारी श्री रविन्द्र मौर्य, श्री दिनेश मेहता, श्री गेदालाल यादव, श्री राहुल पटेल, श्री रंजित खर्ते, श्री अभिषेक सिंह, श्री देवेन्द्र यादव, श्री दीपक मालाकार, श्री विजेन्द्र पाल, श्री अभिनंदन सोनी, श्री मंयक फुलेरिया, श्री अनिल गोरे, श्री विपिन सिह, श्री अजल जोशी, श्री अशोक अत्रे, श्री रजनेश असाटी, श्री शुभम गाचके, श्री बसंत पुवारे, श्री अनुराम काकोरिया, श्री अनिल झमरे, श्री मुकेश मार्को, श्री राहुल मोहे एवं श्री अनिल काडै को संयोजत किया गया है। 

मतदान सामग्री वितरण व वापस जमा कराने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व

 मतदान सामग्री वितरण व वापस जमा कराने हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व

खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा तथा 29 अक्टूबर को मतदान दलों को शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा से मतदान सामग्री वितरित की जायेगी। मतदान के पश्चात 30 अक्टूबर को ईवीएम व अन्य मतदान सामग्री स्ट्रांग रूम में जमा की जायेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि सामग्री वितरण व जमा कराने के लिए 20-20 काउंटर बनाए जायेंगे, इन काउंटरों पर अधिकारियों को मुख्य काउंटर प्रभारी नियुक्त किया गया है। जारी आदेश अनुसार मांधाता विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 से 20 तक काउंटर का प्रभारी तहसीलदार पुनासा श्री राजेश पाटीदार को बनाया गया है। जबकि खण्डवा विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 से 20 तक काउंटर का प्रभारी तहसीलदार खण्डवा श्री भास्कर गाचले को तथा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के लिए 1 से 20 तक के काउंटर के प्रभारी नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार श्री नितिन चौहान को बनाया गया है। ये अधिकारी उन्हें आवंटित काउंटर्स के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों की सम्पूर्ण मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण के प्रभारी होंगे तथा वे सामग्री वितरण आरंभ होने के पूर्व तथा मतदान पश्चात उन्हें आवंटित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतिम मतदान केन्द्र का दल आने तथा सभी मतदान मशीने नियत स्ट्रांग रूम में रखने के बाद ही शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा से प्रस्थान करेंगे। सम्पूर्ण मतदान सामग्री वितरण एवं संग्रहण के प्रभारी अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे रहेंगे। 

लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

 लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए 30 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने खण्डवा जिले के लोकसभा उप निर्वाचन क्षेत्र में शामिल विभिन्न थाना क्षेत्रों में 29 एवं 30 अक्टूबर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त कार्यपालिक दण्डाधिकारी अपने प्रभार के सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे तथा किसी भी प्रकार की कोई घटना होने की दशा में तत्काल जिला निर्वाचन अधिकारी या संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। जारी आदेश अनुसार नर्मदानगर थाना क्षेत्र के लिए तहसीलदार पुनासा श्री राजेश पाटीदार को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मूंदी क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार पुनासा सुश्री ओशीन विक्टर, धनगांव थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार पुनासा श्री दयाराम अवास्या, मांधाता थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री उदय मण्डलोई, बलड़ी व किल्लौद थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार किल्लौद श्री निमेश पाण्डेय को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह  हरसूद वि.स. मांधाता अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के लिए तहसीलदार हरसूद श्री सखाराम यादव, सिटिी कोतवाली क्षेत्र के लिए तहसीलदार खण्डवा श्री भास्कर गाचले, मोघट थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार श्री विजय तलवारे, पदमनगर थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा श्रीमती माला राय, अजाक थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा सुश्री कविता सोलंकी, जावर क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा सुश्री भावना रावत, पंधाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार एवं प्रभारी तहसीलदार पंधाना श्री नितिन चौहान, छैगांवमाखन थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार पंधाना सुश्री अंजली गुप्ता को तथा पिपलौद थाना क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा श्री भूपेन्द्र चौहान को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। 

निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को स्टेंडिंग कमेटी में शामिल किया गया

 निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को स्टेंडिंग कमेटी में शामिल किया गया

खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए स्टेंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि समिति के सदस्यों के अतिरिक्त नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों को भी स्टेंडिंग कमेटी में शामिल किया गया है। 

लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

 लोकसभा उप निर्वाचन के दौरान मतगणना स्थल पर कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त

खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए जिले के 3 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए 2 नवम्बर को मतगणना शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा में सम्पन्न होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने मतगणना स्थल के बाहर तथा भीतर कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश अनुसार मतगणना स्थल के भीतर संयुक्त कलेक्टर श्री अरविन्द चौहान को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाहर के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवड़िया को कार्यपालिक दण्डाधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी 2 नवम्बर को प्रातः 6 बजे मतगणना स्थल शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा में अपनी उपस्थिति देंगे तथा मतगणना समाप्ति तक कानून व्यवस्था बनाये रखेंगे। 

मतदान दलों के सदस्यों को दिया जा रहा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

 मतदान दलों के सदस्यों को दिया जा रहा द्वितीय चरण का प्रशिक्षण




खण्डवा 19 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए आगामी 30 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा। मतदान दल के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन को द्वितीय चरण प्रशिक्षण एस.एन. कॉलेज एवं केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा में दिया गया। उल्लेखनीय है कि यह प्रशिक्षण 25 अक्टूबर तक मतदान दलों को दिया जायेगा। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी श्री कुलदीप फरे ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित मतदान दलों के अधिकारियों से कहा गया कि वे प्रशिक्षण में बताई जानकारी को अच्छी तरह समझ लें तथा पीठासीन अधिकारी के प्रशिक्षण के लिए दी गई पुस्तिका का अच्छी तरह अध्ययन कर लें, ताकि मतदान के दिन उन्हें समस्या न आये। कोई भी प्रश्न उनके मन में हो तो आज अपने मास्टर ट्रेनर्स से उसके बारे में जानकारी प्राप्त कर लें। उन्होंने उपस्थित सभी पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान वे निष्पक्ष व निडर रहकर कार्य करे। 

प्रशिक्षण के दौरान बताया कि मतदान दल के सदस्य उन्हें मिली वीवीपैट मशीन को धूप से बचाकर रखे, क्योंकि धूप में मशीन का सेंसर खराब होने की संभावना रहती है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से मॉकपोल की प्रक्रिया व ईव्हीएम मशीन की सीलिंग प्रक्रिया के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान पीठासीन अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान के दिन मतदान से पूर्व निर्धारित समय पर मॉकपोल अवश्य सम्पन्न कराये तथा यह ध्यान रखे की मॉकपोल के समय विभिन्न अभ्यार्थियों के मतदान एजेंट भी उपस्थित रहे। सभी मतदान एजेंटों के निर्धारित प्रपत्र पर हस्ताक्षर करा लें। मतदान के दिन प्रत्येक 2-2 घंटे के अंतराल से अपने मतदान केन्द्र के मतदान प्रतिशत की जानकारी सेक्टर अधिकारी को देते रहें। किसी भी मतदान केन्द्र के भीतर व बाहर यदि कोई व्यक्ति शांतिभंग करने का प्रयास करता है तो वहां तैनात पुलिस कर्मी को उस व्यक्ति को वहां से हटाकर उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के निर्देश दें। पीठासीन अधिकारी यह जरूर समझ लें कि मॉकपोल के बाद ईव्हीएम से मॉकपोल के दौरान डाले गए वोट क्लियर जरूर किए जायेें। इसी तरह मतदान सम्पन्न होने के बाद ई.व्ही.एम. मशीन का क्लोज बटन जरूर दबा दें।

Monday, 18 October 2021

त्यौहार अपने घरों एवं गली मोहल्लों में ही मनाएँ

 त्यौहार अपने घरों एवं गली मोहल्लों में ही मनाएँ 

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री पी.के. पांडेय ने बताया कि लोकसभा उप निर्वाचन में लागू आदर्श आचरण संहिता और शासन के निर्देश अनुसार कोरोना वायरस से स्वास्थ्य सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस पावन पर्व को आप अपने घरों एवं गली, मोहल्लों के अंदर रहकर ही मनाएं। इस दौरान मार्गों पर किसी भी प्रकार की जुलूस आदि निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य शासन द्वारा भी किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं दी गयी है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि कोरोना से स्वयं को सुरक्षित रखते हुए त्यौहार को मनाएं।

कमिश्नर डॉ. शर्मा ने वीसी के माध्यम से की कलेक्टरों से चर्चा

 कमिश्नर डॉ. शर्मा ने वीसी के माध्यम से की कलेक्टरों से चर्चा

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - संभागायुक्त इंदौर संभाग डॉ. पवन कुमार शर्मा ने सोमवार को इंदौर से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से संभाग के जिलों के कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों से लोकसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर चर्चा की। इस दौरान खण्डवा कलेक्ट्रेट के वीडियो कान्फ्रेंस कक्ष में कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे। 

संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने निर्वाचन हेतु मतदान दलों के लिए मेन पॉवर, वाहनों की व्यवस्था, पुलिस बल की जरूरत सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिए।

प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था

 प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन-2021 में कोविड-19 प्रभारी और अतिरिक्त कलेक्टर श्री राजेश जैन ने बताया कि मतदान दलों के लिए नियत किए गए प्रशिक्षण स्थल पर कोविड-19 वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान कर्मियों के वैक्सीनेटेड होने संबंधी निर्देश के अनुपालन में यह व्यवस्था की गई है। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मतदान कर्मियों जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है को निर्देश दिए है कि प्रशिक्षण के दौरान वे अपना कोविड वैक्सीनेटेड होने संबंधी प्रमाण अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करें। 

मतदान दलों के सदस्यों को द्वितीय प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

 मतदान दलों के सदस्यों को द्वितीय प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
खरगोन में 20 को एवं महेश्वर में 23 अक्टूबर को आयोजित होगा प्रशिक्षण

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन को द्वितीय प्रशिक्षण द्वारा दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण जेट जुद स्कूल खरगोन में 20 अक्टूबर को एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर में 23 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिया जायेगा। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्र एवं कक्ष क्रमांक में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। जारी आदेश अनुसार सेट जुद स्कूल खरगोन एवं शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेश्वर प्रशिक्षण केन्द्र के प्रभारी प्राचार्य शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरसूद के प्राचार्य श्री आर.एस. सिसोदिया रहेंगे। 

मतदान के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

 मतदान के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक



खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में सोमवार को कोविड़-19 का पालन करते हुए जागरूकता रथ से सूरजकुण्ड वार्ड क्रमांक 3 में प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा बीआरसी पुनासा श्री राजु कुमार श्रीवास्तव द्वारा ग्राम गोल में ग्रामीण मतदाताओं को मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मशीन संचालन की जानकारी दी गई। इसके अलावा ओंकारेष्वर, पुर्नवास कोठी में नगरिकों को मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई। ग्राम दीवाल के हाट बाजार में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी जायेगी निगरानी

 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से रखी जायेगी निगरानी

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना के मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि जिले में कुल 1080 मतदान केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि खण्डवा विधानसभा क्षेत्र में 390 मतदान केन्द्रों में से 102 मतदान केन्द्रों पर बेवकास्टिंग से एवं 93 मतदान केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। इसी तरह मांधाता विधानसभा क्षेत्र के 306 मतदान केन्द्रों में से 77 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग से एवं 76 सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। इसी प्रकार पंधाना विधानसभा क्षेत्र के 384 मतदान केन्द्रों में से 187 मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग से एवं 5 मतदान केन्द्रों में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। 

प्रशिक्षण के दौरान सतत निगरानी रखने हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को किया नियुक्त

 प्रशिक्षण के दौरान सतत निगरानी रखने हेतु तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को किया नियुक्त

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। यह प्रशिक्षण एस.एन. कॉलेज एवं केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने प्रशिक्षण केन्द्र पर सतत् निरीक्षण एवं निगरानी रखने के लिए तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को आगामी आदेश तक कक्ष क्रमांक में नियुक्त करने के आदेश जारी किए गए है। जारी आदेश अनुसार केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा के कक्ष क्रमांक 1 से 6 तक के लिए नायब तहसीलदार पुनासा सुश्री ओशीन विक्टर एवं श्री दयाराम अवास्या को तथा कक्ष क्रमांक 7 से 11 तक के लिए तहसीलदार खालवा श्री अतुलेशसिंह एवं नायब तहसीलदार किल्लौद श्री निमेश पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा एस.एन. कॉलेज खण्डवा के कक्ष क्रमांक 1 से 6 तक के लिए नायब तहसीलदार खालवा श्री अंकित मौर्य एवं नायब तहसीलदार खण्डवा सुश्री भावना रावत को तथा कक्ष क्रमांक 7 से 11 तक के लिए नायब तहसीलदार खण्डवा सुश्री कविता सोलंकी एवं नायब तहसीलदार पंधाना कु. अंजली गुप्ता को नियुक्त किया गया है।  

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 की तैयारियों के संबंध में वीडिया कान्फ्रेंस 22 अक्टूबर को

 त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 की तैयारियों के संबंध में वीडिया कान्फ्रेंस 22 अक्टूबर को

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन-2021 की तैयारियों को लेकर आगामी 22 अक्टूबर को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि यह वीडियो कान्फ्रेंस सायं 4 बजे से सायं 5ः30 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि वीडियो कान्फ्रेंस कक्ष में जनपद पंचायत/ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी, जिला पंचायत के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स-2, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एवं निर्वाचन अधीक्षक स्थानीय निर्वाचन उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर वीसी रूम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। 

प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश

 प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त मतदान दलों के सदस्यों को द्वितीय प्रशिक्षण देने हेतु प्रशिक्षण 19 से 25 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण एस.एन. कॉलेज एवं केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी खण्डवा, पंधाना, पुनासा एवं छैगांवमाखन को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केन्द्रों पर प्रतिदिन प्रशिक्षण प्रारंभ होने के 1 घण्टे पूर्व 20-20 ई.वी.एम. मशीने एवं वीवीपैट मशीनों को नहाल्दा स्थित निर्वाचन वेयर हाउस प्रभारी से प्राप्त करने के बाद एवं प्रशिक्षण समाप्त होने के तुरंत बाद जमा कराये जाने के लिए अपने स्तर से अधिकारी कर्मचारियों को नियुक्त कर जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराएं। सभी संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत खण्डवा श्री अजय उपाध्याय के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे। 

मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, झूलाघर एवं सेक्टर हेल्थ रेग्युलेटर नियुक्त होंगे

 मतदान केन्द्रों पर व्हील चेयर, झूलाघर एवं सेक्टर हेल्थ रेग्युलेटर नियुक्त होंगे 

खण्डवा 18 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए आगामी 30 अक्टूबर को मतदान सम्पन्न होगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने उप संचालक सामाजिक एवं निःशक्तजन कल्याण को निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं से मतदान कराए जाने के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर व्हील चेयर की उपलब्धता के लिए आवश्यक मेपिंग कराते हुए दिव्यांगजनों के सहयोग के लिए दिव्यांग मित्र भी नियुक्त कराना सुनिश्चित करें। 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री द्विवेदी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिए कि सभी मतदान केन्द्रों पर महिला मतदाताओं द्वारा मतदान किये जाने के दौरान शिशुओं की देखरेख के लिए झूलाघर की व्यवस्था मय सहायिकाओं के कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान कराए जाने के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर सेक्टर हेल्थ रेग्युलेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए। 

Sunday, 17 October 2021

लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मतगणना 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी

 लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मतगणना 2 नवम्बर को सम्पन्न होगी

खण्डवा 17 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा में 2 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक कक्ष में 7-7 टेबल लगाये गये हैं, इसके अतिरिक्त डाक मतों की गणना के लिए 4 टेबल लगाये जा रहे है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हेतु ( मतगणना हॉल में बैठने वाले सहायक रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर होने वाले कार्य को देखने हेतु नियुक्त 1 अभिकर्ता सहित) 8-8 मतगणना अभिकर्ता तथा रिटर्निंग ऑफिसर की टेबल पर डाक मतों की गणना देखने हेतु अभिकर्ता नियुक्त कर सकते है। 


मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में निर्देश

 मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति के संबंध में निर्देश

खण्डवा 17 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए खण्डवा जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र मांधाता, खण्डवा एवं पंधाना में मतों की गणना 2 नवम्बर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा में प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने इस हेतु अभ्यर्थियों से कहा कि वे मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति हेतु प्रारूप-28 में आवेदन पत्र तथा अभिकर्ता के पासपोर्ट साइज के 2-2 नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ 30 अक्टूबर को सायं 5 बजे के पूर्व जिला निर्वाचन कार्यालय खण्डवा की सामग्री प्रबंधन शाखा में उपलब्ध करायें। 

सामग्री वितरण एवं प्राप्ति तथा मतगणना स्थल पर चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश

 सामग्री वितरण एवं प्राप्ति तथा मतगणना स्थल पर चिकित्सा सुविधा एवं एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश 

खण्डवा 17 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण 29 अक्टूबर को तथा प्राप्ति 30 अक्टूबर को शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा से एवं 2 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इस हेतु विभिनन दायित्वों के निर्वहन के लिए शासकीय अधिकारी व कर्मचारी सामग्री वितरण एवं प्राप्ति तथा मतगणना स्थल पर उपस्थित रहेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि सामग्री वितरण एवं प्राप्ति तथा मतगणना स्थल पर आकस्मिक चिकित्सा हेतु 2 चिकित्सक मय प्राथमिक चिकित्सा किट के नियुक्त कराकर उन्हें 29 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से 30 अक्टूबर को कार्य समाप्ति तक तथा मतगणना 2 नवम्बर को प्रातः 5 बजे से मतगणना समाप्ति तक की अवधि के लिए शासकीय आदर्श महाविद्यालय नहाल्दा पर उपस्थित रहें। साथ ही स्थल पर पूर्ण समय एम्बुलेंस भी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। 

मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 19 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा

 मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 19 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा

खण्डवा 17 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन के लिए गठित मतदान दलों के सदस्यों को पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन को द्वितीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर 19 से 25 अक्टूबर तक दिया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाड़े ने बताया कि प्रशिक्षण केन्द्रीय विद्यालय खण्डवा व एस.एन. कॉलेज खण्डवा में प्रातः 10 से 5 बजे तक दिया जायेगा। जारी आदेश में केन्द्रीय विद्यालय में एस.एन. कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. एस.एस. डाबर प्रशिक्षण के प्रभारी होंगे। जबकि एस.एन. कॉलेज में शासकीय नीलकण्ठेश्वर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. अविनाश दुबे प्रशिक्षण के प्रभारी रहेंगे। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंघाड़े ने प्रशिक्षण स्थलों के कक्षों को सुबह 9 बजे एवं दोपहर 1ः30 बजे दोनों समय प्रशिक्षण से पूर्व प्रतिदिन सेनीटाइज करने के लिए नियमित कर्मचारी की व्यवस्था करने के निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए ताकि प्रशिक्षण कार्यक्रम सुचारू रूप से संपादित हो सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण स्थल पर मास्क, हेण्ड ग्लब्ज एवं थर्मल स्क्रीनिंग एवं पर्याप्त मात्रा में सेनीटाईजर उपलब्ध करायें। इसके अलावा चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। एस.एन. कॉलेज एवं केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण केन्द्र पर कुर्सी, पेयजल आदि की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। प्राचार्यो को निर्देश दिए कि जिस कक्ष में प्रशिक्षण दिया जायेगा, उस कक्ष के साथ कम से कम दो कमरे रिक्त होना आवश्यक है, जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से प्रेक्टिकल प्रशिक्षण दिया जा सकें। इसके अलावा अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी को प्रशिक्षण स्थल पर सतत् विद्युत प्रदाय की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

मास्टर ट्रेनर हुए ट्रेंड, अब देंगे मतदान दलों को प्रशिक्षण

 मास्टर ट्रेनर हुए ट्रेंड, अब देंगे मतदान दलों को प्रशिक्षण 



खण्डवा 17 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के प्रशिक्षण के लिए प्रथम, द्वितीय व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा व क्रियान्वयन के साथ ही समय समय पर अन्य सभी प्रशिक्षणों के क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। इन मास्टर ट्रेनर्स को रविवार को एस.एन. कॉलेज के हॉल में प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने सभी मास्टर ट्रेनर को निर्देश दिए कि मतदान दलों को प्रशिक्षण में सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी जाएं। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री कुलदीप सिंह फरे, डॉ. अविनाश दुबे, डॉ. उमेश अग्रवाल, डॉ. एस.एस. डाबर द्वारा मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया।

Saturday, 16 October 2021

मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक

 मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक


खण्डवा 16 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए आगामी 30 अक्टूबर को मतदान होगा। इस हेतु मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में सुभाष नगर खण्डवा के रहवासियों को दशहरा उत्सव पर्व पर मतदान की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा मतदान जागरूकता रथ से ग्राम सिहाड़ा एवं जावर में ग्रामीणों को मतदान करने संबंधी जानकारी दी गई। 

स्वीप प्लान के सहायक नोडल अधिकारी श्री नीरज पाराशर ने बताया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बीआरसी पुनासा द्वारा ग्राम बिलया एवं जामनिया के ग्रामीण मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन संचालन के बारे में जानकारी दी गई एवं मतदान करने हेतु शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा पंधाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोरगांव बुजुर्ग के बैल बाजार में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया।

बैलेट यूनिट मशीनों का एफएलसी कार्य 17 अक्टूबर को नहाल्दा में

 बैलेट यूनिट मशीनों का एफएलसी कार्य 17 अक्टूबर को नहाल्दा में 

खण्डवा 16 अक्टूबर, 2021 - खण्डवा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन 2021 के लिए भोपाल जिले से लाई गई 1100 बैलेट यूनिट मशीनों का एफएलसी करने संबंधी कार्य ग्राम नहाल्दा स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस 17 अक्टूबर, 2021 से प्रतिदिन प्रातः 11 बजे खोला एवं सायं 5 बजे बंद किया जायेगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर ग्राम नहाल्दा में स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस पर उपस्थित रहने के लिए कहा, ताकि उनकी उपस्थिति में वेयर हाउस खोला एवं बंद किया जा सके। 

Friday, 15 October 2021

जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

 जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2021 - जवाहर नवोदय विद्यालय, पंधाना में सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन पत्र 30 नवम्बर तक नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in एवं https://cbseitms.nic.in/registrationlogin/registrationlogin  द्वारा भरे जा सकते है। उन्होंने बताया कि वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते है, जो जिले के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 2021-22 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं जिनका जन्म 1 मई, 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच हुआ है। यह सभी केटेगरी के विद्याथियों जिसमें अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के विद्यार्थी शामिल है, के लिए लागू होगा। चयन परीक्षा प्रारूप की जानकारी नवोदय विद्यालय की वेबसाइट द्वारा अथवा जवाहर नवोदय विद्यालय, पंधाना कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। 

लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के सम्पर्क नम्बर

 लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त प्रेक्षकों के सम्पर्क नम्बर

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री सत्यप्रकाश पटेल को बागली, मांधाता, खण्डवा एवं बड़वाह विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री पटेल स्थानीय सर्किट हाउस में निवासरत रहेंगे। श्री पटेल से उनके मोबाइल नम्बर 7067316706 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री कृष्ण कुमार को पंधाना, नेपानगर, बुरहानपुर एवं भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। श्री कृष्ण कुमार स्थानीय पावर ग्रीड में निवासरत रहेंगे। श्री कृष्ण कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 7828542216 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इसके साथ ही सम्पूर्ण संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी श्री परदीप कुमार को व्यय प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। श्री परदीप कुमार स्थानीय फॉरेस्ट रेस्ट हाउस में निवासरत रहेंगे। श्री परदीप कुमार से उनके मोबाइल नम्बर 7828551277 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

व्यय लेखा रजिस्टर के परीक्षण के लिए तिथियां निर्धारित

 व्यय लेखा रजिस्टर के परीक्षण के लिए तिथियां निर्धारित

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत किये जाने है, इसके लिए व्यय लेखा संबंधित सभी निर्वाचन व्यय रजिस्टर प्रदाय किये गए है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि लोकसभा उप निर्वाचन के सभी उम्मीदवारों के प्रतिदिन के निर्वाचन व्यय लेखा का परीक्षण व्यय प्रेक्षक द्वारा निर्धारित तिथियों में किया जायेगा। यह लेखा परीक्षण 21, 25 एवं 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया जायेगा। अभ्यार्थी व्यय प्रेक्षक के समक्ष व्यय लेखा रजिस्टर के साथ स्वयं अथवा आपके निर्वाचन अभिकर्ता उपस्थित रहें।

प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

 प्रशिक्षण देने हेतु मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त

खण्डवा 15 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के प्रशिक्षण हेतु द्वितीय व अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा व क्रियान्वयन साथ ही समय समय पर अन्य सभी प्रशिक्षणों के क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त किए गए है। जारी आदेश अनुसार जिन मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया गया है, उनमें सहायक प्रध्यापक श्री एच.एस. जामोद, व्याख्याता श्री मुकेश वास्कले, वरिष्ठ अध्यापक श्री भूपेन्द्र सिंह चौहान, प्राचार्य श्री आर.एस. सिसोदिया, प्राचार्य श्री अखिलेश वर्मा, सहायक प्राध्यापक श्रीमती अर्चना मुजमेर, व्याख्याता श्रीमती निधि गंगोले, वरिष्ठ अध्यापक श्री राजकुमार पंवार, प्रधानपाठक श्री महेन्द्र पालीवाल एवं वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. रश्मि दुधे शामिल है। 

Thursday, 14 October 2021

कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतगणना कक्ष एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण

 कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतगणना कक्ष एवं मतदान सामग्री वितरण स्थल का किया निरीक्षण



खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने आज पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह के साथ नवीन शासकीय महाविद्यालय नहाल्दा में मतदान सामग्री वितरण और मतगणना के लिए की जा रही प्रारंभिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे, एसडीएम खण्डवा श्री प्रमोद कुमार पाण्डे भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने यहां प्रवेश व निकास की व्यवस्थाओं के साथ ही स्ट्रांग रूम, मतगणना के लिए अलग अलग बनाए गए मतगणना कक्ष, वहां कराई जा रही बेरिकेटिंग और दूसरी व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दिए। कलेक्टर श्री द्विवेदी ने कहा कि मतगणना के लिए लगाई जाने वाली टेबिलों की दूरी बढ़ाएं। वैसे ही मतदान सामग्री वितरण मतदान दलों को टेबल के माध्यम से किया जाएं, जहां पर उन्हें सामग्री मुहैया कराई जायेगी। ख्याल रहे कि एक जगह कर्मचारियों को इक्कठा होकर सामग्री प्राप्त करने के लिए मशक्कत न करना पड़े। 

मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

 मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन सम्पन्न

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन- 2021 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार, श्री सत्यप्रकाश पटेल एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने आज कलेक्ट्रेट में मतदान दलों का रेण्डमाइजेशन किया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि इस रेण्डमाइजेशन के माध्यम से जिले के 1080 मतदान केन्द्रों के लिए विधानसभावार कर्मचारियों का चयन किया गया। इसमें 125 प्रतिशत कर्मचारियों को शामिल किया गया है। 

मांधाता विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

 मांधाता विधानसभा क्षेत्र में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - विधानसभा क्षेत्र-175 मांधाता के 28 सेक्टर अधिकरियों को जिले के नोडल अधिकारी श्री नीरज पाराशर ने गुरूवार को डाकमत पत्र का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में बताया गया कि उप निर्वाचन में 80 साल की आयु से अधिक आयु के मतदाता, दिव्यांग मतदाता तथा कोविड19 पॉजिटिव/सस्पेक्टेड मतदाताओं को भी अनुउपस्थित श्रेणी का मतदाता मानकर डाकमत पत्र के द्वारा मतदान कराया जावेगा। डाक मतपत्र देने की प्रक्रिया मतदान दल द्वारा मतदाता के घर पर जाकर की जावेगी तथा इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। यदि कोई मतदाता सूचना के बाद भी घर पर अनुउपस्थित रहता है तो उसके घर पर नोटिस चस्पा कर मतदाता को अगमन की अगली तारीख दी जावेगी तथा अवगत कराया जावेगा कि यदि वह उस दिनांक में अनुउपस्थित रहा तो वह मतदान प्रक्रिया से वंचित हो जावेगा। इस अवसर पर मांधाता कें तहसीलदार श्री पाटीदार तथा मास्टर ट्रेनर श्री अखिलेश वर्मा भी मौजूद थे।

सामान्य प्रेक्षक श्री पटेल ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

 सामान्य प्रेक्षक श्री पटेल ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - सामान्य प्रेक्षक श्री सत्यप्रकाश पटेल ने क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सभी आवश्यक जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  

व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने ग्राम बोरखेड़ा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

 व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने ग्राम बोरखेड़ा चेक पोस्ट का किया निरीक्षण

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र पंधाना के ग्राम बोरखेड़ा में स्थित एफएसटी दल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान एफएसटी टीम को निर्देश दिए कि महाराष्ट्र एवं विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की जांच करें एवं कर्तव्यस्थ कर्मचारियों को सौपे गए दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना सुनिश्चित करें।

आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर कर दी गई

 आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्ति जमा करने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर कर दी गई

खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - वर्ष 2021 के लिए दीपावली के त्यौहार पर आतिशबाजी के कब्जे और विक्रय के लिए अस्थायी अनुज्ञप्तियों जारी किये जाने हेतु विगत वर्ष 2020 में जिन्हें पटाखा विक्रय हेतु अस्थायी अनुज्ञप्ति जारी की गयी थी। अपर जिला दण्डाधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया किउन अनुज्ञप्तिधारी को वर्ष 2020 में जारी अनुज्ञप्ति की प्रति सहित एम.पी. ई-सर्विस पोर्टल के माध्यम से http://services.mp.gov.in  पर प्रोफाइल पंजीयन कराकर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत किए जाने हेतु अंतिम तिथि 14 अक्टूबर नियत की गयी थी। अब उसे तीन दिवस और बढ़ाकर 17 अक्टूबर अंतिम तिथि नियत की गई है। आवेदक 17 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से ऑनलाईन आवेदन किया जाना सुनिश्चित करें। नियत तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जावेगा तथा उन्हें निरस्त कर दिया जावेगा।

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न 



खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी ने स्टेंडिंग कमेटी की बैठक गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार, श्री सत्यप्रकाश पटेल और व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, अपर कलेक्टर श्री एस.एल. सिंघाडे सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगण, व्यय नोडल अधिकारी श्री आर.एस. गवली भी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री द्विवेदी ने निर्देश दिए कि सभा की अनुमतियों के लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को आवेदन दें। समूचे लोकसभा क्षेत्र के लिए वाहन की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय से दी जायेगी। 

बैठक में सामान्य प्रेक्षक श्री कृष्ण कुमार ने कहा कि सभी राजनैतिक दल आचार संहिता का पालन करते हुए कार्य करें। इस दौरान व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने कहा कि व्यय खर्चा निर्वाचन आयोग के अनुसार लिमिट में किया जाये। पेमेंट चेक के माध्यम से किया जायें, जो कि उस खाते से हो जिसे निर्वाचन के उद्देश्य से खोला गया है और उसकी सूचना निर्वाचन कार्यालय को दी गई है। प्रत्येक खर्चे का बाउचर भी रखें। साथ ही आपको दिए गए रजिस्टर संधारण भी करें। इस दौरान उन्होंने कहा कि व्यय संबंधी कोई भी परेशानी हो तो उसके लिए जिला निर्वाचन कार्यालय या मेरे मोबाइल नम्बर पर भी सम्पर्क किया जा सके। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर श्री द्विवेदी ने मतदाता सूची भी सौंपी।

निष्पक्ष चुनाव के लिए किए गए जतन की जानकारी हासिल की एसीईओ श्री कौल ने

 निष्पक्ष चुनाव के लिए किए गए जतन की जानकारी हासिल की एसीईओ श्री कौल ने
आयोग द्वारा जारी निर्देशों से अपडेट किया अधिकारियों को


खण्डवा 14 अक्टूबर, 2021 - स्वतंत्र, निष्पक्ष निर्वाचन के लिए संसदीय क्षेत्र में किए गए जतन के बारे में आज मध्यप्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल ने कलेक्टर कार्यालय के सभागार में अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, शराब की अवैध बिक्री, अवैध शस्त्रों रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही, अपराधी तत्वों को बांड ओवर करने के साथ ही निर्वाचन के लिए की गई व्यवस्थाओं के जानकारी प्राप्त की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक श्री राकेश् गुप्ता, कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे सहित विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में श्री कौल ने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता का पालन करवाते हुए उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पोस्टर बेलेट के संबंध में जानकारी लेते हुए 80 वर्ष से अधिक आयु के, दिव्यांगजन एवं कोविड के मतदाताओं को पोस्टर बेलेट से मतदान करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सभी एआरओ को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों पर जरूरी आवश्यक  व्यवस्थाएं हो और चेक पोस्ट पर भी सतत निगरानी रखी जाएं। मतदान दलों को प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम मशीन व वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन कर स्वयं मतदान दल से करवाया जाए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री गुप्ता ने कानून व्यवस्था के संबंध में लोकसभा के अंतर्गत एआरओ और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि एसएसटी और एफएसटी टीम को नियमित रूप से निगरानी रखकर कार्य करें। शेडो एरिया में विशेष निगरानी रखी जाएं, बाण्ड ओवर में कोई कमी न हो, पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट क्षेत्र का संयुक्त भ्रमण करें। चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण हो एवं समय समय पर क्रास चेक करते रहे। यह भी देखें कि वहां सीसीटीवी सही ढंग से कार्यरत है की नही। बैठक में मतदान सामग्री वितरण एवं वापसी के संबंध में भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। 

Wednesday, 13 October 2021

माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

 माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त 

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए आयोग के प्र्रेक्षक के निर्देशन में माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति किये जाने के लिए नोडल अधिकारी एवं उनके सहायक कर्मचारियों की नियुक्ति की है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि इस कार्य के लिए नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री कुमार शानू देवड़िया को बनाया गया है। जबकि इनके सहयोगी के लिए श्री राजू गौतम, श्री विनोद नाइक, श्री प्रमोद महाले एवं श्री संतोष साल्वे को नियुक्त किया गया है। 

स्वीप अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक

 स्वीप अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति किया जा रहा जागरूक



खण्डवा 13 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 संसदीय क्षेत्र 28-खंडवा के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुनासा में रंगाली प्रतियोगिता आयोजित की गई। मतदाताओं को रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान करने की अपील की गई। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री नीरज पाराशर ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अभिषेक ने प्राप्त किया। जबकि द्वितीय स्थान श्रुति एवं तृतीय स्थान रंजना ने प्राप्त किया। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप श्री पाराशर ने सभी प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी। इसी प्रकार मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कावेरी विहार कॉलोनी आनंद नगर खण्डवा के गरबा पंडाल में उपस्थित मात्र शक्तियों द्वारा निष्पक्ष मतदान करने का संकल्प दिया। इसके अलावा मतदाता जागरूकता वाहन से ग्राम अहमदपुर क्षेत्र में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल के बी-ब्लॉक में डीएचओ डॉ. एन.के. सेठिया ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं को मतदान करने संबंधी शपथ दिलाई गई।

स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 14 अक्टूबर को आयोजित होगी

 स्टेंडिंग कमेटी की बैठक 14 अक्टूबर को आयोजित होगी

खण्डवा 13 अक्टूबर, 2021 - संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 28-खण्डवा लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के अभ्यार्थियों/अधिकृत निर्वाचन अभिकर्ताओं को निर्वाचन व्यय से संबंधित सभी विधिक प्रावधानों तथा आयोग के अनुदेशों, उसके अनुवीक्षण और उनका पालन करने के संबंध में निर्देश देने के लिए स्टेडिंग कमेटी की बैठक 14 अक्टूबर को आयोजित की जायेगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस.एल. सिंघाडे ने बताया कि यह बैठक दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित होगी। उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के लिए कहा।   

Tuesday, 12 October 2021

13 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन

 13 अक्टूबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर होगा कोविड वैक्सीनेशन

खण्डवा 12 अक्टूबर, 2021 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि 13 अक्टूबर को खंडवा शहरी एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर नागरिकों को टीका लगाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चौहान ने बताया कि कोविड से बचाव के अनुकुल व्यवहार करना होगा। कोविड से बचाव के लिये 28 दिनों के अंतराल से कोवैक्सिन का दूसरा टीका और 84 दिनों के अंतराल से कोविशील्ड का दूसरा टीका लगाया जाता है। जिन नागरिकों के दूसरे टीके की समयावधि पूर्ण हो गई है वे अपने नजदीकी टीकाकरण केन्द्र पर पहुॅंचकर अनिवार्य रूप से दूसरा टीका भी लगवाएँ, यह दोनों ही टीके कोरोना से बचाव की ढाल है। 

मतदाताओं को दी जा रही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी

 मतदाताओं को दी जा रही ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के संचालन की जानकारी


खण्डवा 12 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 संसदीय क्षेत्र 28-खंडवा के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार को प्रोफेसर कॉलानी खण्डवा में सत्य सांई भजन संध्या में उपस्थित सदस्यों को मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा पंधाना हाट बाजार में स्वीप प्लान के अंतर्गत ईवीएम एवं वीवीपैट मशीन का प्रदर्शन किया गया एवं ग्रामीणों को मतदान प्रक्रिया के बारे में समझया गया। 

व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण

 व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने किया चेक पोस्ट का निरीक्षण


खण्डवा 12 अक्टूबर, 2021 - लोकसभा उप निर्वाचन-2021 के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री परदीप कुमार ने मंगलवार को खण्डवा एवं पंधाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खण्डवा एवं पंधाना में गठित एसएसटी टीम का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा सभी दलों को सौंपे गए दायित्वों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी अच्छी तरह से निभाने के लिए कहा। उन्होंने चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया तथा उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों की चेकिंग की जाए।