AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 31 July 2019

आज से प्रारंभ होगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान

आज से प्रारंभ होगा कुष्ठ रोगी खोज अभियान

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - जिले में 1 से 20 अगस्त तक कुष्ठ रोगी खोज अभियान का आयोजन किया जाएगा। सर्वेक्षण दल प्रत्येक घर पहुॅंचकर हर सदस्य की जॉंच करते हुए शंकास्पद कुष्ठ पीडि़तों की खोज करेंगे। अभियान का उद्देष्य एक-एक कुष्ठ रोगी की खोज कर उसे एम.डी.टी. उपचार से जोड़ना है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि इस अभियान के तहत सर्वेदल में शामिल आषा कार्यकर्ता और लिंक पर्सन द्वारा 1 से 15 अगस्त तक सर्वेक्षण किया जायेगा। आगामी 20 अगस्त तक सभी शंकास्पद मरीजों का सत्यापन होना है। सर्वेक्षण कार्य की प्रतिदिन रिपोर्ट भेजी जानी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के फील्ड स्टॉफ को निर्देश दिए है कि अभियान के पूर्व नारे लेखन एवं ग्रुप बैठकों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि एक-एक कुष्ठ पीडि़त मरीज की खोज संभव हो सके। 

‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम के तहत पहला शिविर आज पुनासा में

‘आपकी सरकार आपके द्वार‘ कार्यक्रम के तहत पहला शिविर आज पुनासा में

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू होने तथा समस्याओं के निराकरण के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 1 अगस्त से जनसमस्या निवारण शिविरों के आयोजन की शुरूआत हो रही है। आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हर माह में दो भ्रमण कार्यक्रम और शिविर आयोजित किए जायेंगे। शिविर के लिये विकासखण्ड मुख्यालय या विकासखण्ड के ऐसे गाँव का चयन किया जायेगा, जहाँ साप्ताहिक बाजार या हाट भरता हो। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आगामी 1 अगस्त को पुनासा तहसील मुख्यालय पर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। इसी तरह का कार्यक्रम 16 अगस्त को पंधाना विकासखण्ड के ग्राम आरूद में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि आपकी सरकार आपके द्वार के प्रथम भाग में चयनित विकासखण्ड के एक गाँव का चयन कर आम जनता से सीधे संबंध वाले विभागों के सभी जिला अधिकारी एक ही वाहन में ग्राम तक पहुँचकर शासकीय योजनाओं का जायजा लेंगे। भ्रमण में गाँव के स्कूल, आँगनवाड़ी केन्द्र, राशन की दुकान, अस्पताल, ग्राम पंचायत के दफ्तर का निरीक्षण किया जायेगा। 

भारी वर्षा के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के सभी कदम उठाए जायें

भारी वर्षा के मद्देनजर आपदा प्रबंधन के सभी कदम उठाए जायें
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने सभी कलेक्टर्स को दिए निर्देश

 खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में भारी वर्षा के मद्देनजर सभी जिलों में आपदा प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था और सभी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारी वर्षा के दौरान जन-धन की कोई हानि न होने देने के सुनिश्चित इंतजाम किए जाएँ। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जिलों से भारी वर्षा से उत्पन्न स्थिति की जानकारी कलेक्टर्स से चर्चा कर प्राप्त की। उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों से कहा कि वे उन स्थानों पर विशेष नजर रखें जहाँ भारी वर्षा के कारण ज्यादा खतरा संभावित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि निचली बस्तियों में पानी भराव की स्थिति में तत्काल राहत कार्य शुरू करें और राहत शिविर लगाने की पूरी तैयारी रखें। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने प्रदेश में सभी पुल-पुलिया पर भी निगरानी रखने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी पुल-पुलिया का निरीक्षण किया जाए जिससे दुर्घटना के पूर्व आवश्यक उपाय किए जा सकें।

प्रतिनियुक्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

प्रतिनियुक्ति के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - स्कूल शिक्षा विभाग से आदिम जाति कल्याण विभाग की शालाओं में प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले शिक्षकों के लिये ऑन लाईन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2019 निश्चित की गई है। आवेदक स्वयं की यूनिक आईडी से आदिम जाति कल्याण विभाग के पोर्टल www.tribal.mp.gov.in पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर पदस्थापना वाले जिले एवं संस्था का चयन करते हुए आवेदन करना होगा।

सरकार ने अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन करने का लिया निर्णय

सरकार ने अध्यापक संवर्ग का शिक्षा विभाग में संविलियन करने का लिया निर्णय
अध्यापकों को अब शासकीय सेवकों की तरह मिलेंगे वेतन-भत्ते व अन्य सुविधाएँ

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 -राज्य सरकार ने अध्यापक संवर्ग का स्कूली शिक्षा विभाग में संविलियन करने का निर्णय लिया है। अब पूर्व नियमों के अन्तर्गत कार्यरत अध्यापक संवर्ग जुलाई 2018 से स्कूल शिक्षा विभाग के सुसंगत पदों पर नियुक्त माने जाएंगे। भर्ती नियम 2018 के प्रावधानों के अधीन नियुक्त किये गये शिक्षकों पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के प्रावधान प्रभावशील होंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस आशय के आदेश जारी कर दिये हैं।
अब प्रदेश में अध्यापक संवर्ग को मध्यप्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग) सेवा शर्तें एवं भर्ती नियम, 2018 दिनांक 1 जुलाई 2018 से लागू माना जायेगा। अध्यापक संवर्ग को स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति के बाद शासकीय सेवकों की तरह वेतन-भत्ते एवं सुविधाएँ प्राप्त होंगी। अध्यापकों को एक जुलाई 2018 की स्थिति में छठवें वेतनमान में प्राप्त हो रहे वेतन के आधार पर उनका सातवें वेतनमान में वेतन निर्धारण किया जायेगा। अध्यापकों को नियत वेतन पर शासन द्वारा समय-समय पर शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ता प्राप्त होगा। सभी शिक्षकों को जुलाई 2018 के अन्तर्गत नियुक्ति दिनांक तक की सातवें वेतनमान की एरियर राशि भी देय होगी। अब सभी शिक्षकों के एमप्लाइ डाटा बेस, पे डाटा बेस तथा पोस्ट डाटा बेस संचालनालय कोष एवं लेखा के सेंट्रल सर्वर पर संधारित किये जाएंगे। इस प्रकार समस्त शिक्षकों के वेतन भत्तों एवं अन्य स्वत्वों का आहरण तथा कटौतियाँ संबंधित कोषालय के माध्यम से की जाएंगी।
अनुकम्पा नियुक्ति, शासकीय आवासगृह आवंटन व चिकित्सा प्रतिपूर्ति की सुविधा भी मिलेगी
             सुसंगत पदों पर नियुक्त किये गये शिक्षकों को शासकीय आवास आवंटन नियम 2000 के प्रावधानों के अनुरूप शासकीय आवास गृह के आवंटन की पात्रता होगी। मध्यप्रदेश शासकीय सेवकों के समान गृह भाड़ा भत्ते का लाभ प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश सिविल सेवा चिकित्सा परिचर्या नियम 1958 के प्रावधान के अनुसार चिकित्सा प्रतिपूर्ति की पात्रता होगी। मध्यप्रदेश समूह बीमा सह-बचत योजना 2003 के संशोधित प्रावधान प्रभावशील होंगे। अध्यापकों के लिये वर्तमान में प्रभावशील राष्ट्रीय पेंशन योजना यथावत जारी रहेगी। शिक्षकों के अंशदान तथा शासन के अंशदान पूर्व प्रकिया अनुसार एन.एस.डी.एल. को प्रेषित किये जाएंगे। मध्यप्रदेश सिविल सेवा अवकाश नियम 1977 के अन्तर्गत जारी निर्देशों के अनुसार सेवानिवृत्तिध् सेवा में रहते हुए मृत्यु होने पर अवकाश नगदीकरण की पात्रता होगी। भर्ती नियम 2018 के प्रावधानों के अधीन नियुक्त किये गये शिक्षकों का शासकीय सेवा में रहते हुए निधन होने पर सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तत्समय प्रभावशील अनुकम्पा नियुक्ति की नीति के अनुसार उनके पात्र परिजन को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएंगी। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा नीति अनुसार शिक्षकों के स्थानान्तरण किये जाएंगे।
              पदोन्नति, क्रमोन्नति व समयमान के प्रयोजन के लिये अध्यापक संवर्ग में की गई सेवा अवधि का लाभ अधिकतम 10 वर्ष तक प्राप्त होगा। भर्ती नियम 2018 के अन्तर्गत नियुक्ति यद्यपि नवीन नियुक्ति है, किन्तु सरकार द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए अध्यापकों द्वारा की गई सेवा को पदोन्नति, क्रमोन्नति व समयमान की पात्रता में गणना में लिये जाने का निर्णय लिया है। पदोन्नति के लिये 5 वर्ष का अनुभव निर्धारित किया गया है, जो उसके पूर्व में अध्यापक संवर्ग में दी गई सेवा से गणना में लिये जाएंगे। प्रथम क्रमोन्नति वेतनमान के लिये 12 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होना आवश्यक है। क्रमोन्नति में भी अध्यापक संवर्ग में की गई सेवा को सेवा अवधि की गणना में लिया जायेगा। अध्यापक संवर्ग में यदि एक पदोन्नति तथा एक क्रमोन्नति, समयमान के माध्यम से 2 उच्चतर वेतनमान प्राप्त हो चुके हैं, तब आवश्यक सेवा अवधि पूर्ण करने पर तीसरे उच्चतर वेतनमान की पात्रता के लिये विचार में लिये जाने की पात्रता होगी।

खण्डवा सहित प्रदेश के 14 जिलों में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

खण्डवा सहित प्रदेश के 14 जिलों में अब तक हो चुकी है सामान्य से अधिक वर्षा

 खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - प्रदेश में इस वर्ष मानसून में 15 जून से 30 जुलाई तक 14 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा वाले इन जिलों में खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, शाजापुर, भोपाल, नीमच, मंदसौर, सीहोर, इंदौर, श्योपुरकलां, उज्जैन, झाबुआ, उमरिया, बड़वानी हैं। राज्य स्तरीय मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के सामान्य वर्षा वाले जिलों में भिण्ड, मुरैना, दमोह, दतिया, देवास, राजगढ़, सिंगरौली, धार, नरसिंहपुर, आगर मालवा, ग्वालियर, शिवपुरी रायसेन, डिण्डौरी, मण्डला, अशोक नगर, खरगोन, जबलपुर, हरदा, रीवा, होशंगाबाद, टीकमगढ़ अलीराजपुर, कटनी, गुना, सतना अनूपपुर एवं बैतूल शामिल हैं। इसके अलावा 9 जिलों सागर, विदिशा, छतरपुर, सिवनी, पन्ना, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं सीधी जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सर्वाधिक वर्षा रतलाम जिले में एवं सबसे कम वर्षा सीधी जिले में हुई है ।

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 45 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 45 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 45 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 17 मि.मी., हरसूद में 10 मि.मी., पंधाना में 8 मि.मी., व खालवा में 10 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही हुई। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2417.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 851, हरसूद में 308 मि.मी., पंधाना में 452 मि.मी., पुनासा में 296 मि.मी. व खालवा में 510 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 483.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 31 जुलाई तक 366.5 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी।

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नगर में वर्षा से उत्पन्न समस्याओं का लिया जायजा

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने नगर में वर्षा से उत्पन्न समस्याओं का लिया जायजा

खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल बुधवार सुबह शहर के विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर वर्षा के कारण नागरिकों को हो रही समस्याओं का जायजा लिया तथा नगर निगम आयुक्त श्री हिमांशु सिंह को इन समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने गणेश तलाई, आनंद नगर, नवचंण्डी, लाल चौकी, बाम्बे बाजार, सिंधी कॉलोनी, कहारवाड़ी, मोघट रोड, तीन पुलिया, रामेश्वर पुलिया, बड़ाबम क्षेत्र का दौरा किया। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने वर्षा ऋतु में शहर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने वर्षा के कारण जहां सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है उनकी तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री सिंह को दिए। उन्होंने जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी की निकासी के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त को दिए, ताकि निचली बस्तियों में पानी जमा होने से वहां के नागरिकों को परेशानी न हो। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों से भी चर्चा की।

15 अगस्त को हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

15 अगस्त को हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस


खण्डवा 31 जुलाई, 2019 - स्वतंत्रता दिवस आगामी 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। देष की आजादी की वर्षगांठ के आयोजन की तैयारियों के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं की जाए। बैठक पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह सहित विभिन्न जिला अधिकारी भी उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देष दिए कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विषिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा उनके कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में तय किया गया कि परेड की फाइनल व फुल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 9 बजे से सम्पन्न होगी। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि इस फाईनल रिहर्सल में किसी मेधावी विद्यार्थी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर रिहर्सल आयोजित की जाये। बैठक में बताया गया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। सभी कार्यक्रम देष भक्ति से ओतप्रोत हो यह सुनिष्चित किया जायेगा। 
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने निर्देष दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों व महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों पर ध्वजारोहरण व लाईटिंग की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज को संध्याकाल में सम्मान पूर्वक उतारने की जिम्मेदारी भी कार्यालय प्रमुख की होगी। बैठक में बताया गया कि सभी शासकीय कार्यालयो में प्रातः 8 बजे से पूर्व ध्वजारोहरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इससे पूर्व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रातः 7 बजे से प्रभात फेरी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था के लिए नगर निगम व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने कहा कि वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए केवल 3 सांस्कृतिक कार्यक्रम ही आयोजित किए जायें। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शील्ड की व्यवस्था जिला षिक्षा अधिकारी करेंगे तथा परेड की शील्ड की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जायेगी। उन्होंने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों में विषेष भोज तथा पंचायतों में ग्राम सभा आयोजन के लिए पृथक से आदेष जारी करे।

Tuesday, 30 July 2019

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सुन्दरदेव में बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी

कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सुन्दरदेव में बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनी
प्रभावित परिवारों को भोजन, शुद्ध पेयजल, आवास व उपचार की व्यवस्था हेतु दिए निर्देश



खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने मंगलवार को खालवा विकासखण्ड के ग्राम सुन्दरदेव का दौरा वहां अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों की समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम हरसूद श्री अशोक जाधव, तहसीलदार खालवा श्री एस.आर. गोलकर व जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुरेश टेमने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि जिन परिवारों के मकान पूर्णतः नष्ट हो गए है उनके रहने, खाने की तात्कालिक व्यवस्था की जायें। इस दौरान बताया गया कि गांव में 5 मकान पूर्णतः नष्ट हो गए है तथा लगभग 25 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए है एवं 2 बेल भी अतिवृष्टि के कारण मृत हुए है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने एसडीएम श्री जाधव को निर्देश दिए कि गांव में जिन परिवारों को अतिवृष्टि से मकान एवं अन्य प्रकार की क्षति हुई है उनका पटवारियों के माध्यम से सर्वे कराकर राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधानों के तहत राहत राशि के प्रकरण तैयार कर आर्थिक मदद दी जाये। उन्होंने सुन्दरदेव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को सुन्दरदेव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आज ही तात्कालिक व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सुन्दरदेव पहुंच मार्ग तथा सांवलीखेडा से गारबेड़ी मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारियों को आदिवासी बहुल ग्राम सुन्दरदेव में विभागीय योजनाओं के तहत पीड़ित ग्रामीण परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारियों को गांव में विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जिला आपूर्ति अधिकारी को बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन व्यवस्था के लिए अनाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को भी गांव के बाढ़ पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद दिलाने के लिए कहा।

मोटरयान नियम में प्रस्तावित संशोधन के लिए आपत्ति व सुझाव 17 अगस्त तक दें

मोटरयान नियम में प्रस्तावित संशोधन के लिए आपत्ति व सुझाव 17 अगस्त तक दें

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश परिवहन विभाग द्वारा प्रस्तावित मध्यप्रदेश मोटरयान नियम 1994 के नियम 9, 36 तथा 77 के उपनियम (1-क) के खण्ड (चार) के उपखण्ड 1, 2 तथा 3 के संशोधन के संबंध में आपत्तियां तथा सुझाव 17 अगस्त 2019 तक आमंत्रित किये गये हैं। प्रस्तावित संशोधनों पर निर्धारित अवधि 17 अगस्त 2019 तक आपत्तियां तथा सुझाव, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन परिवहन विभाग कक्ष क्रमांक-ए 103 वल्लभ भवन-2 मंत्रालय भोपाल को भेजे जा सकते हैं।

खरीफ के लिए फसल बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि आज

खरीफ के लिए फसल बीमा योजना में आवेदन की अंतिम तिथि आज

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के खरीफ 2019 एवं रबी 2019-20 में क्रियान्वयन हेतु खण्डवा जिले के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड भोपाल को अधिकृत किया गया है। इस कम्पनी के सम्पर्क अधिकारी श्री सुपार्थ पटनायक है, जिनका मोबाइल नम्बर 97983-44883 व 93292-20444 है। खरीफ 2019 के लिए किसानों का प्रीमियम काटकर फसल बीमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019 निर्धारित है। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने लीड बैंक अधिकारी तथा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राष्ट्रीयकृत बैंकों, जिला सहकारी बैंक एवं कृषि के मैदानी अधिकारियों के साथ आपस में समन्वय स्थापित कर जिले के सभी पात्र ऋणी एवं अऋणी किसानों का फसल बीमा कराने के संबंध में निर्देश दिए हैं। बैंकों, प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था, बीमा एजेंट या किसानों द्वारा ऑनलाईन नामांकन आदि सहित सभी हितधारकों द्वारा ऋणी एवं अऋणी किसानों के खाते से प्रीमियम काटने तथा किसानों के आवेदन की प्राप्ति के लिए कट-ऑफ तारीख 31 जुलाई निर्धारित की गई है। 
उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि सोयाबीन फसल के लिए 1 एकड़ क्षेत्र की फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 240 रू. तथा एक हेक्टेयर सोयाबीन फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 600 रू. निर्धारित की गई है। इसी तरह कपास फसल के लिए 1 एकड़ क्षेत्र की फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 750 रू. तथा एक हेक्टेयर कपास फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 1875 रू. निर्धारित की गई है। मक्का फसल के लिए 1 एकड़ क्षेत्र की फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 180 रू. तथा एक हेक्टेयर मक्का फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 450 रू. निर्धारित की गई है। धान सिंचित फसल के लिए 1 एकड़ क्षेत्र की फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 180 रू. तथा एक हेक्टेयर धान सिंचित फसल के लिए बीमा प्रीमियम राशि 450 रू. निर्धारित की गई है। 
उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि अधिसूचित क्षेत्र में अधिसूचित फसलों में जिन परिस्थितियों में बीमा कम्पनी फसल क्षतिपूर्ति स्वीकृत करेगी, उनमें वर्षा की कमी के कारण बुआई, रोपाई और अंकुरण नष्ट होने, बुआई से कटाई तक की अवस्थाओं में खड़ी फसल में सूखा, सूखा अंतराल, बाढ़, जल प्लावन, कीट व्याधि, भू-स्खलन, प्राकृतिक आगजनी, बिजली गिरना, तूफान, ओलावृष्टि, चक्रवात, आंधी आदि के कारण उत्पन्न जोखिम फसल हानि, कटाई के उपरांत खेत में कटी हुई एवं बिना बंधी फैली हुई फसल की कटाई के 14 दिवस के भीतर चक्रवात, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम वर्षा के कारण फसल क्षति तथा क्षेत्रीय आपदा जिसमें ओलावृष्टि, भू-स्खलन एवं जल प्लावन के कारण उत्पन्न जोखिम से फसल क्षति होने पर किसानों को इस फसल बीमा योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये किसानों को भू-अधिकार पुस्तिका, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी बुआई का प्रमाण पत्र, पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रस्ताव फार्म और पहचान पत्र के रूप में मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड या पेन कार्ड की फोटोकॉपी आवश्यक है। नुकसान होने पर बीमा कंपनी को 14 दिनों के भीतर सूचना देना भी आवश्यक है।

निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 का कार्यक्रम जारी

निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2020 का कार्यक्रम जारी

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 1 जनवरी 2020 की तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र व्यक्तियों का नाम निर्वाचक नामावली में दर्ज किया जायेगा। आगामी 1 अगस्त 2019 से यह कार्य शुरू कर निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 1 जनवरी से 15 जनवरी 2020 के मध्य किया जायेगा।
पुनरीक्षण पूर्व गतिविधियाँ 1 से 31 अगस्त 2019 तक होंगी। मतदाता की फोटो क्वालिटी का परीक्षण, मतदाता प्रमाणीकरण किया जायेगा। आगामी 1 से 30 सितम्बर तक बी.एल.ओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जायेगा। मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण और मतदान केन्द्र के भवनों का भौतिक सत्यापन 16 सितम्बर से 15 अक्टूबर के दौरान होगा। एकजाई प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशन 15 अक्टूबर को किया जायेगा। आगामी 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक दावे-आपत्तियाँ दर्ज की जायेंगी। दो नवम्बर से 10 नवम्बर तक विशेष कैम्प लगाये जायेंगे। दावे-आपत्तियों का निराकरण 15 दिसम्बर 2019 से पूर्व किया जायेगा। 

वेतन पुनरीक्षण संबंधी विकल्प भरने की अंतिम तिथि आज

वेतन पुनरीक्षण संबंधी विकल्प भरने की अंतिम तिथि आज

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अन्तर्गत वेतन निर्धारण संबंधी संशोधित, नवीन विकल्प प्रस्तुत करने की तिथि वित विभाग द्वारा 31 जुलाई 2019 निर्धारित की गई है। मध्यप्रदेश वेतन पुनरीक्षण नियम 2017 के अन्तर्गत वेतन निर्धारण संबंधी जारी निर्देशों मे विकल्प प्रस्तुत करने की समय सीमा एक माह निर्धारित की गई थी और शासकीय सेवक द्वारा एक बार दिया गया विकल्प अंतिम होना निर्धारित था। शासन के संज्ञान में आया है कि कतिपय शासकीय सेवकों द्वारा उर्पयुक्त विकल्प तत्समय नही दिया जा सकने अथवा दिए गए विकल्प के अनुसार आई.एफएम.आईएस मॉड्यूल में पविष्टी में त्रुटि हो जाने के परिणाम स्वरूप शासकीय सेवक को वेतन में निरन्तर दीर्घकालिक हानि की स्थिति बनी है। शासन द्वारा सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए निर्णय लिया गया है कि अब  शासकीय सेवक  पूर्व में दिए विकल्प को संशोधित या नवीन  विकल्प 31 जुलाई 2019 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। 

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र 31 अगस्त तक आमंत्रित

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए आवेदन पत्र 31 अगस्त तक आमंत्रित

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा उत्कृष्ट, असाधारण बच्चों, व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किए जाने हेतु राष्ट्रीय बाल पुरस्कार स्थापित किया गया है। राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के तहत बाल शक्ति पुरस्कार तथा बाल कल्याण पुरस्कार प्रदान किया जाता है। बाल शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख रूपए, प्रमाण-पत्र एवं मैडल प्रदान किया जाता है। बाल कल्याण पुरस्कार के तहत 5 लाख रूपए, प्रमाण-पत्र एवं मैडल से सम्मानित किया जाता है। बाल शक्ति पुरस्कार के विजेता बच्चों को दिल्ली में गणतंत्र दिवस की परेड में भी शामिल किया जायेगा। पुरस्कार के लिए मार्गदर्शिका तथा आवेदन के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश भारत सरकार की वेबसाइट www.nca.wed.nic.in  पर देखी जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2019 निर्धारित है।

स्व. किशोर कुमार की जयंती पर ‘‘ये शाम मस्तानी‘‘ कार्यक्रम 4 अगस्त को

स्व. किशोर कुमार की जयंती पर ‘‘ये शाम मस्तानी‘‘ कार्यक्रम 4 अगस्त को
भोपाल में संस्कृति विभाग आयोजित करेगा कार्यक्रम 

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश में जन्मे प्रख्यात पार्श्व गायक स्व. किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर 4 अगस्त को संस्कृति संचालनालय द्वारा भोपाल में विशेष कार्यक्रम ‘‘ये शाम मस्तानी‘‘ आयोजित किया जायेगा। मुम्बई के जाने माने गायक रवीन्द्र शिन्दे अपने साथी कलाकारों के साथ गीत-संगीत प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित होगा।

अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

अल्पसंख्यक प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - मध्यप्रदेश के मूल निवासी अल्पसंख्यक समुदाय के कक्षा 1 से 10 तक नवीन एवं नवीनीकरण विद्यार्थियों से शैक्षणिक सत्र 2019-20 की अल्पसंख्यक प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के लिये 15 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन भारत सरकार के (एनएसपी) पोर्टल यूआरएल www.scholarships.gov.in  पर ऑनलाइन किये जा सकेंगे। इसका लिंक भारत सरकार की वेबसाइट www.minorityaffairs.gov.in पर भी उपलब्ध है। भारत सरकार द्वारा अधिसूचित अल्पसंख्यक के तहत मुस्लिम, ईसाई, बौद्ध, सिख, पारसी एवं जैन समुदाय के छात्र-छात्राएँ पात्र हैं। योजना में अल्पसंख्यक वर्ग के निर्धन परिवारों के कक्षा पहली से 10वीं तक अध्ययनरत प्रति परिवार अधिकतम दो बच्चों को शैक्षणिक उत्थान के लिए आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति दी जाती है। विद्यार्थी द्वारा प्रस्तुत आय की मेरिट के आधार पर प्रदेश के लिये कोटा निर्धारित है। इसमें माता-पिता या अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख से अधिक नहीं होने वाले विद्यार्थी पात्र होंगे।

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज

जिले की विभिन्न तहसीलों में हुई कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - कलेक्टर भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले की विभिन्न तहसीलों में कुल 563 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 163 मि.मी., हरसूद में 62 मि.मी., पंधाना में 108 मि.मी., पुनासा में 12 मि.मी. व खालवा में 218 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। गत 1 जून से आज दिनांक तक जिले में कुल 2372.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसमें खण्डवा में 834, हरसूद में 298 मि.मी., पंधाना में 444 मि.मी., पुनासा में 296 मि.मी. व खालवा में 500 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह इस वर्ष अब तक औसत वर्षा 474.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 30 जुलाई तक 366.5 मि.मी. औसतन वर्षा दर्ज की गई थी। 
प्रदेश के 12 जिलों में सामान्य से अधिक एवं 32 जिलों में सामान्य वर्षा
            प्रदेश में इस मौसम में अब तक सर्वाधिक वर्षा रतलाम जिले में और सबसे कम वर्षा सीधी जिले में दर्ज हुई है। प्रदेश में इस वर्ष मानसून में अब तक 32 जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य वर्षा वाले जिलों में खंडवा, भोपाल, बुरहानपुर, बड़वानी, दतिया, दमोह, राजगढ़, ग्वालियर, देवास, धार, शिवपुरी, सिंगरौली, अशोक नगर, आगर मालवा, जबलपुर, डिण्डौरी, बैतूल, नरसिंहपुर, रीवा, मण्डला, टीकमगढ़, रायसेन, हरदा, कटनी, अलीराजपुर, खरगोन, गुना, सतना, होशंगाबाद, अनूपपुर, सागर और छतरपुर  शामिल हैं।
            इसी तरह कुल 12 जिलों  में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सामान्य से अधिक वर्षा वाले जिले रतलाम, नीमच, मंदसौर, शाजापुर, श्योपुरकलां, इंदौर, सीहोर, उमरिया, झाबुआ, भिण्ड, उज्जैन और मुरैना हैं। जबकि प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है, जिनमें विदिशा, सिवनी, पन्ना, शहडोल, बालाघाट, छिंदवाड़ा एवं सीधी जिले शामिल है। 

छनेरा की मतदाता सूची के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बने एसडीएम श्री जाधव

छनेरा की मतदाता सूची के लिए रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बने एसडीएम श्री जाधव 

खण्डवा 30 जुलाई, 2019 - नगरीय क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूची का वार्षिक पुनरीक्षण के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को वहां का रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने नगर परिषद छनेरा के लिए हरसूद एसडीएम श्री अशोक कुमार जाधव को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

दिनांक 30 जुलाई, 2019 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें......