AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 29 November 2017

नवोदय विद्यालय में प्रवेष के लिए 2 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे फार्म

नवोदय विद्यालय में प्रवेष के लिए 2 दिसम्बर तक भरे जा सकेंगे फार्म 

खण्डवा 29 नवम्बर, 2017 - जवाहर नवोदय विद्यालय मंे कक्षा 6वीं में प्रवेष सत्र 2018-19 के लिए आवेदन पत्र भर कर जमा करने की अंतिम तिथि बढाकर 2 दिसम्बर 2017 शनिवार कर दी गई है। जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना के प्राचार्य ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाईन फार्म सर्व सुविधा केन्द्र पर जाकर भर सकते हैं या ऑफ लाईन आवेदन पत्र पूर्णतः भरकर जवाहर नवोदय विद्यालय पंधाना में जमा करा सकते है। 

विष्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जायेगा

विष्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जायेगा

खण्डवा 29 नवम्बर, 2017 - प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विष्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को मनाया जायेगा। विष्व विकलांग दिवस के अवसर पर निःषक्त व्यक्तियों के सामर्थ्य में प्रदर्षन हेतु खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामर्थ्य प्रदर्षन तथा स्वास्थ्य षिविरों का आयोजन कर मनाया जाता है। उप संचालक सामाजिक न्याय एवं निःषक्तजन कल्याण अधिकारी ने बताया कि स्थानीय निकाय एवं जनसमुदाय की सक्रिय भागीदारी करने को कहा है। उन्होंने बताया कि गत दिनों आयोजित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि विष्व विकलांग दिवस 3 दिसम्बर को जिला स्तर पर कार्यक्रम गौरीकुंज सभागृह मंे प्रातः 10ः30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली 1 दिसम्बर को

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली 1 दिसम्बर को

खण्डवा 29 नवम्बर, 2017 - विश्व एड्स दिवस 1 दिसम्बर 2017 के अवसर पर एच.आई.वी./एड्स जागरूकता हेतु जन जागृति रैली का आयोजन किया गया है।  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रतन खण्डेलवाल ने बताया कि यह रैली प्रातः 8ः30 बजे जिला चिकित्सालय प्रांगण से प्रारंभ होगी, जोे रेल्वे स्टेशन, बस स्टेशन से मछली बाजार, जलेगी चौक होकर जिला अस्पताल में जाकर सम्पन्न होगी।