AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 31 July 2017

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए 8 कर्मचारियों का किया सम्मान

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा सेवानिवृत्त हुए 8 कर्मचारियों का किया सम्मान

खण्डवा 31 जुलाई, 2017 - सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जुलाई माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत्त हुये कुल 08 कर्मचारियों का कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान आज सेवानिवृत्त हुए उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे, सहायक भूमि संरक्षण सर्वे अधिकारी श्री गौरीषंकर उच्चारिया, कार्यपालन यंत्री पुनासा के समयपाल श्री बसंत व्यास, बी.ई.ओ. खण्डवा के प्रधान पाठक श्री हीरालाल पटेल एवं सहायक षिक्षक श्री ओमप्रकाष खेडेकर, विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी छैगांवमाखन के प्रधानपाठक श्री इमरतलाल जकनोरे, उप पुलिस अधीक्षक श्री अमरसिंह वास्कले एवं प्रा. आई.टी.आई खण्डवा के वाहन चालक श्री अब्दुल रफीक शाह को सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने अपने संबोधन मंे सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। 
इस दौरान उपंसचालक कृषि श्री चौरे द्वारा अपने अनुभव व्यक्त करते हुए कलेक्टर महोदय को धन्यवाद दिया। साथ ही हीरालाल पटेल द्वारा भी अपने अनुभव बताए गए।  
इस अवसर पर जिला पेंषन अधिकारी श्री आर.एस. गवली, प्रोग्रामर जिला कोषालय श्री प्रफुल्ल मण्डलोई सहित विभिन्न अधिकारी , कर्मचारी मौजूद थे। 

कृषक कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर अनुदान का लाभ लें

कृषक कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर अनुदान का लाभ लें 

खण्डवा 31 जुलाई, 2017 - जिले में बहुत अधिक मात्रा में आलू उत्पादन होता है तो उद्यानिकी विभाग द्वारा कोल्ड स्टोरेज के निर्माण पर अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। इस हेतु उप संचालक उद्यानिकी ने जिले के सभी कृषको से अपील की कि इस अनुदान का लाभ लें सकते है। इसके लिए कृषक उद्यानिकी की वेबसाईट ूूूण्उचेिजेण्उचण्हवअण्पद पर ऑनलाईन पंजीयन करा सकते है। पंजीयन हेतु कृषक को पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, खसरा बी-1 की छायाप्रति लगाना अनिवार्य है एवं अपना सही मोबाईल नम्बर भी दर्ज करावें।

हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

खण्डवा 31 जुलाई, 2017 - स्वतंत्रता दिवस आगामी 15 अगस्त को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। देष की आजादी की वर्षगांठ के आयोजन की तैयारियों के लिए आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. वरदमूर्ति मिश्र, संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल डामोर सहित विभिन्न जिला अधिकारीगण भी उपस्थित थे। 
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देष दिए कि स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विषिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा उनके कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। बैठक में तय किया गया कि परेड की रिहर्सल 5 अगस्त से प्रारंभ होगी। फाईनल रिहर्सल 13 अगस्त को प्रातः 8 बजे से होगी। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। सभी कार्यक्रम देष भक्ति से ओतप्रोत हो यह सुनिष्चित किया जायेगा। विद्यार्थियों को स्कूलों में मिष्ठान वितरण की जिम्मेदारी जिला आपूर्ति अधिकारी को दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देष दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों व महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों पर ध्वजारोहण व लाईटिंग की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। बैठक में बताया गया कि सभी शासकीय कार्यालयो में प्रातः 8 बजे से पूर्व ध्वजारोहण कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। मुख्य कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। स्कूली विद्यार्थियों की प्रभात फेरी प्रातः 7 बजे से आयोजित की जाएगी। 

मलेरिया एवं कुपोषण मुक्ति के लिए एक बड़ा अभियान चलायें - कलेक्टर श्री सिंह

मलेरिया एवं कुपोषण मुक्ति के लिए एक बड़ा अभियान चलायें 
- कलेक्टर श्री सिंह
आगामी 07 अगस्त तक मनाया जायेगा विष्व स्तनपान सप्ताह 
महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यषाला सम्पन्न

खण्डवा 31 जुलाई, 2017 - राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू , मलेरिया और विष्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यषाला आयोजित की गई। कार्यषाला में जिला मलेरिया अधिकारी श्रीमती मनीषा जुनेजा द्वारा प्रेजेन्टेषन के माध्यम से डेंगू व मलेरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही एडिज मच्छर के स्वभाव एवं उत्पत्ति स्थल के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह ने मलेरिया की दवाई कैसे और कब खाना होती है की जानकारी ली और साथ ही फाइलेरिया के लिए उपचार संबंधी जानकारी भी ली। मलेरिया अधिकारी द्वारा बताया गया कि फाइलेरिया के लक्षण 15-20 साल बाद प्रकट होते है और फाइलेरिया का कोई स्थायी इलाज नहीं है। इस बीमारी के जिले के खण्डवा में 4 और खालवा में 3 मरीज है। 
कार्यषाला में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत, मत्स्य विभाग, एवं वन विभाग आदि से सहयोग के लिए निर्देष दिए कहा कि मलेरिया एवं फाइलेरिया के लिए एक बड़ा अभियान चलाये और कल टीएल बैठक में एक बार सभी विभागों को जानकारी दी जाये। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देष दिए कि खण्डवा और खालवा में नाइट सर्वे हेतु टीम बनाये और फाइलेरिया की रोकथाम करें। 
कार्यषाला में कलेक्टर श्री सिंह ने कुपोषण के संबंध में कहा कि यह एक सामाजिक आर्थिक समस्या है इसका मूल कारण जागरूकता का न होना है। साथ ही कोरकू समाज द्वारा खालवा में बच्चों को प्रापर फीडिंग न देना, साफ सफाई आदि कारण भी है। उन्होंने डीपीओ श्री संजय भारद्वाज को निर्देष दिए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं जन स्वास्थ्य रक्षकों को इस संबंध में ट्रेनिंग कराई जाये और  महिलाओं को जागरूक करें कि गर्भावस्था के समय से ही महिलाएं अपने खाने पर ध्यान दें ताकि बच्चों को प्रापर फीडिंग हो सकें और उन्हें पोषण मिल सके। उन्होंने कहा कि कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराये। 
कार्यषाला में बताया गया कि 1 से 7 अगस्त तक विष्व स्तनपान सप्ताह मनाया जायेगा। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि बच्चों में दस्त, मलेरिया, आदि के केस ज्यादा आ रहे है इन पर ज्यादा ध्यान दिया जायें। साथ ही उन्हांेने सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत को निर्देष दिए कि ऐसे बच्चों का ऑंकड़ा कलेक्ट करें जो कोल्स्ट्रम से वंचित है। इस संबंध में एक कार्यषाला आयोजित करने के निर्देष महिला बाल विकास विभाग को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि षिषु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्तनपान बहुत ही कारगार है और दो प्रसव के बीच अन्तर नहीं होगा तो स्तनपान प्रभावित हो जायेगा। कार्यषाला में 6 माह तक बच्चे को स्तनपान कराये उसके बाद ही बाहर का आहार दिया जावे और इस संबंध मंे भ्रांति को कम किया जाये।