AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 30 May 2017

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित 

खण्डवा  30 मई, 2017 - राज्य शासन द्वारा सोलर पंप से सिंचाई को प्रोत्साहन देने के लिये मुख्यमंत्री सोलर पंप योजना वर्ष 2017-18 से लागू की गई है। विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेष ऊर्जा विकास निगम की वेबसाइट www.mpcmsolarpump.com पर उपलब्ध है। योजनांतर्गत 3 एच.पी. तक के सोलर पंपों पर कुल 90 प्रतिषत् का अनुदान है और 5 एच.पी. के सोलर पंपों पर कुल 85 प्रतिषत का अनुदान है, जबकि 5 एच.पी. से अधिक क्षमता के सोलर पंपों पर 5 एच.पी. का राज्य अनुदान एवं निर्धारित केन्द्रांष ही लागू होगा।
निर्धारित आवेदन के साथ राषि 5 हजार रूपये ‘‘मध्यप्रदेष ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड सी.एम. सोलर पम्प स्कीम‘‘ के पक्ष में डी.डी./ऑनलाईन माध्यम से आवेदन के साथ प्राप्त होना अनिवार्य है। योजनान्तर्गत उन आवेदको को प्राथमिकता दी जावेगी जहॉं पर विद्युत अधोसंरचना विकसित नहीं है/जहॉं कृषि पम्पों हेतु स्थाई कनेक्षन नहीं है/जहॉं विद्युत कंपनियों की वाणिज्यिक हानि अधिक है एवं ट्रांसफार्मर हटा लिये गये है/जहॉं खेत की दूरी बिजली की लाईन से 300 मीटर अधिक है या नदी एवं बांध के समीप ऐसे स्थान जहां पानी की पर्याप्त उपलब्धता हो, एवं फसलांे के चयन के कारण वाटर पंपिंग की आवष्यकता ज्यादा रहती है। इच्छुक आवेदक दी गई वेबसाइट से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है, साथ ही ऑफलाइन आवेदन या अधिक जानकारी हेतु संबंधित ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है। 

जीएसटी कार्यषाला का आयोजन

जीएसटी कार्यषाला का आयोजन  

खण्डवा  30 मई, 2017 - आगामी 1 जुलाई से सम्पूर्ण देष में गुड्स एवं सर्विस टैक्स (जीएसटी) कर प्रणाली लागू हो रही है। जीएसटी के संबंध में मूलभूत जानकारियों से अवगत कराने एवं जागरूक करने के उद्देष्य से वाणिज्यिक कर अधिकारी कार्यालय खण्डवा द्वारा तहसील मुख्यालयों में कार्यषाला आयोजित की जायेगी। यह कार्यषाला 31 मई को पंधाना , 06 जून को हरसूद, 12 जून को पुनासा, 16 जून को मूंदी/बीड़, 20 जून को खण्डवा एवं 24 जून को खालवा में शाम 04 बजे से 06 बजे तक आयोजित की जायेगी। इस नई कर प्रणाली जीएसटी के बारे में व्यापारियों एवं कर सलाहकारों को जानकारी देने के लिए कार्यषाला आयोजित की जायेगी।

छात्रावास एवं आश्रमों मंे अधीक्षक हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 03 जून

छात्रावास एवं आश्रमों मंे अधीक्षक हेतु आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 03 जून

खण्डवा  30 मई, 2017 - आदिम जाति कल्याण विभाग खण्डवा जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के 28 बालक तथा 09 कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास, 21 बालक  तथा 11 आश्रम, 02 बालक तथा 02 कन्या पोस्ट मैट्रिक छात्रावास, अनुसूचित जाति वर्ग के 21 बालक तथा 12 कन्या सीनियर छात्रावास, 02 बालक जूनियर छात्रावास, 01 बालक तथा 02 कन्या महाविद्यालयीन छात्रावास एवं विमुक्त जाति के 02 बालक तथा 03 कन्या प्री मैट्रिक छात्रावास संचालित है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छात्रावास एवं आश्रमों विभाग मंे कार्यरत इच्छुक सहायक षिक्षक, उच्च श्रेणी षिक्षक, सहायक अध्यापक, अध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक जिन्हें छात्रावास संचालन का अनुभव हों, उनके आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। संविदा वर्ग के षिक्षकों के आवेदन मान्य नहीं किये जायेंगे। उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र में 03 जून 2017 तक जमा कर सकते है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय खण्डवा से प्राप्त कर सकते है।

Monday, 29 May 2017

दिनांक 30 मई 2017 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें......















































कार्य में लापरवाही बरतनें वाले 2 ग्राम पंचायत सचिवांे को किया निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतनें वाले 2 ग्राम पंचायत सचिवांे को किया निलंबित

खण्डवा  29 मई, 2017 - शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतनें पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खण्डवा श्री नीरज पाराषर द्वारा ग्राम पंचायत सांवखेड़ा के सचिव श्री जयदीप कनाड़े एवं ग्राम पंचायत धनगांव के सचिव श्री नरेन्द्र गाठे को निलंबित करने संबंधी प्रस्ताव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा को भेजा गया, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा डॉ. वरदमूर्ति मिश्र द्वारा संबंधित सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत खण्डवा रखा गया है। निलंबित सचिवों पर शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण जनता तक न पहुंचाना, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर अनुपस्थित रहना, समीक्षा बैठकों में अनुपस्थित रहना तथा निर्माण कार्यो मंे लापरवाही बरतनंे सहित अनेक आरोप है। प्रषासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से ग्राम पंचायत सांवखेड़ा का सचिवीय प्रभार श्री रूपेष सिंह, ग्राम रोजगार सहायक सांवखेड़ा को एवं ग्राम पंचायत धनगांव का सचिवीय प्रभार श्री पिरथेसिंह, ग्राम रोजगार सहायक धनगांव को आगामी आदेष पर्यन्त तक सौंपा गया है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खण्डवा द्वारा बताया गया कि शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन न करने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर सख्त कार्यवाही की जावेगी।

रामेष्वरम् यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 जून

रामेष्वरम् यात्रा के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 01 जून

खण्डवा  29 मई, 2017 - मुख्यमंत्री तीर्थदर्षन योजना अंतर्गत 11 जून 2017 को रामेष्वरम् यात्रा संभावित है। शासन के निर्देषानुसार उक्त यात्रा हेतु खण्डवा जिले के नागरिक जो जिले के अंतर्गत आने वाले जनपद मंे निवास करते है वे यात्रा के लिए अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर जहां निवास करते है उनसे संबंधित नगर/जनपद कार्यालय में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 01 जून 2017 है। 

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह-प्रदर्षनी का आयोजन 31 मई से

जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह-प्रदर्षनी का आयोजन 31 मई से 

खण्डवा  29 मई, 2017 - मध्यप्रदेष शासन द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी एवं कृषि महोत्सव 2017 अंतर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला सह-प्रदर्षनी का आयोजन 31 मई से 2 जून 2017 तक किया जा रहा है। उपसंचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे ने बताया कि कार्यक्रम पुरानी कृषि ऊपज मण्डी खण्डवा में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में कृषि विभाग मंत्री श्री गौरीषंकर बिसेन, खण्डवा सासंद श्री नंदकुमार सिंह चौहान, ऊर्जा विभाग मंत्री एवं खण्डवा जिले के प्रभारी मंत्री श्री पारसचंद जैन, स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीनाबाई भाटे, खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री योगिता बोरकर, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर एवं सम्माननीय जनप्रतिनिधिगणों की उपिस्थति में 31 मई 2017 को अपरान्ह 03ः30 बजे कृषि विज्ञान मेला सह. प्रदर्षनी का उद्घाटन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि मेले का तकनीक सत्र सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें जिला प्रषासन एवं किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला खण्डवा ने किसान भाईयों से अपील की कि 31 मई से 02 जून की अवधि में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर मेले का लाभ उठावे। 

मतदाता सूचियों के मुद्रण हेतु निविदाएं 31 मई तक आमंत्रित

मतदाता सूचियों के मुद्रण हेतु निविदाएं 31 मई तक आमंत्रित

खण्डवा  29 मई, 2017 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी(मण्डी) श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्डवा, पंधाना, हरसूद(छनेरा) के आम निर्वाचन2017 की मतदाता सूचियों के मुद्रण हेतु मुहरबंद निविदाएं आमंत्रित की गई है। मतदाता सूची मुद्रण करने में मण्डी खण्डवा, पंधाना, हरसूद के लिए लगभग 3000 पन्नों का मुद्रण संभावित है जिसके लिए 7 दिन का समय दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि निविदा फार्म 31 मई 2017 तक अपरान्ह 03ः00 बजे तक प्राप्त की जावेगी और 31 मई 2017 को ही अपरान्ह 4 बजे उपस्थित निविदाकारों या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधियों के समक्ष खोली जावेगी। इच्छुक व्यक्ति निविदा फार्म संबंधी अधिक जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (मण्डी) कार्यालय से कार्यालयीन समय में कार्य दिवसों में सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि टंकण एवं मुद्रण की दरे कागज सहित होगी और कागज न्यूनतम 65 जी.एस.एम. का होना अनिवार्य है। 

सी.एम. हेल्पलाईन में केन्द्र सरकार से संबंधित षिकायतों को सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज करें

सी.एम. हेल्पलाईन में केन्द्र सरकार से संबंधित षिकायतों को सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज करें 

खण्डवा  29 मई, 2017 - सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत समस्त विभागों की योजनाओं से संबंधित षिकायतों को दर्ज किया जाता है। कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन में दर्ज षिकायतों में ऐसी षिकायते जो केन्द्र सरकार के अंतर्गत विभागों से संबंधित होती है जिससे इन षिकायतों का निराकरण सीएम हेल्पलाईन 181 अंतर्गत किया जाना संभव नहीं है, लेवल 1 अधिकारी उन षिकायत का परीक्षण करेंगे। षिकायत के परीक्षण उपरांत यदि पाते है कि उक्त प्राप्त षिकायत केन्द्र शासन अंतर्गत विभाग से संबंधित है तो षिकायत भारत सरकार के सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस. पोर्टल के http//pgportal.gov.in/viewstatus.aspx लिंक पर दर्ज करेंगे। सी.पी.जी.आर.ए.एम.एस. पोर्टल पर दर्ज करने के उपरांत षिकायत क्रमांक प्राप्त होगा। सी.एम. हेल्पलाइन 181 पर दर्ज ऐसी षिकायत पर संबंधित अधिकारी द्वारा निराकरण दर्ज कर आंषिक रूप से बंद किया जाएगा। 

दिनांक 28 & 29 मई 2017 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें......