AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 30 March 2017

गणगौर पर्व पर गावों में दिया जा रहा है स्वच्छता का संदेश

गणगौर पर्व पर गावों में दिया जा रहा है स्वच्छता का संदेशआयोजित की जा रही है स्वच्छता रैली एवं स्वच्छता चौपाल

खण्डवा 30 मार्च, 2017 - गणगौर पर्व के प्रांरभिक तीन दिवसों में जिले के प्रत्येक गांव में स्वच्छता संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। गणगौर के प्रथम एवं द्वतीय दिवस जिले के लगभग 500 गांवों में स्वच्छता रैली, स्वच्छता संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों के पूर्व कई पंचायतों में ग्रामीणों द्वारा कूडे़ कचरे की साफ-सफाई भी की गयी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा डॉ. वरदमूर्ति मिश्र द्वारा बताया गया कि गणगौर पर्व से नववर्ष की शुरूवात होती है और यदि वर्ष के प्रारंभ में ही हम स्वच्छता से स्वयं को जोडे़गे तो पूरे वर्ष स्वच्छता को धारण किये रहेंगे, अतः गांव में सम्पूर्ण स्वच्छता हेतु ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये ये आयोजन किये जा रहे है। सीईओ जिला पंचायत द्वारा बताया गया कि इन आयोजनों में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं गायत्री परिवार, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान के साथ-साथ जन स्वास्थ्य रक्षकों के संगठन द्वारा भी समुचित सहयोग दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि आयोजनों में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर स्वच्छता के लिये कार्य किये गये। गांव में महिलाओं व पुरूषों द्वारा वृह्द रैलियां आयोजित की गयी व रैली के अंत में एक निश्चित स्थान पर एकत्रित होकर स्वच्छता पर संवाद किया गया।
 स्वच्छता पर आधारित संवाद में मुख्य रूप से ग्रामीणों को खुले में शौच के दुष्परिणाम बताये गये एवं उन्हें शौचालय निर्माण करवाने एवं उसका उपयोग सुनिश्चत करने के लिये प्रेरित किया गया। 

2 अप्रैल रविवार पल्स पोलियो अभियान द्वितीय चरण की तैयारियां पूर्ण

2 अप्रैल रविवार पल्स पोलियो अभियान द्वितीय चरण की तैयारियां पूर्ण
2 लाख 06 हजार 475 बच्चो को पिलाई जायेगी दवा

खण्डवा 30 मार्च, 2017 - राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण 2 अप्रैल रविवार को जन्म से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाई जायेगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या व्दारा बताया गया कि अभियान के द्वितीय चरण में जिले में जन्म से 5 वर्ष तक के 2 लाख 6 हजार 475 बच्चांे को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य है, जिसमें षहरी क्षेत्र के 30 हजार 250 व ग्रामीण क्षेत्र के 1 लाख 76 हजार 225 बच्चंे शामिल है। इसके लिए 1534 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये है व बी टाईप बुथ 1217, सी टाईप टीम 317 तथा 38 ट्रांजिट टीम एवं 31 मोबाइल टीम बनाई गई है। अभियान में कुल 3074 वैक्सीनेटर और 146 सुपरवाईजर तैनात किये गये है। 
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि अभियान के प्रथम दिवस बुथ पर सुबह 08 बजे से सायं 04 बजे तक बच्चों को दवा पिलाई जायेगी। इसके लिए जिले मंे पूर्ण तैयारी कर ली गई है, छूटे हुए बच्चांे को व्दितीय एवं तृतीय दिवस 03 एवं 04 अप्रैल 2017 को घर-घर जाकर दवाई पिलाई जायेगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं से अनुरोध है कि उक्त अभियान में जन्म से 5 वर्ष के सभी बच्चों को अपने-अपने क्षेत्र या गांव में बनाने गये बुथ पर अवश्य भेजे। 

होमगार्ड सैनिक का किया सम्मान

होमगार्ड सैनिक का किया सम्मान

खण्डवा 30 मार्च, 2017 -  मंगलवार ओकारेंश्वर में भूतडी अमस्या पर नर्मदा स्नान एवं दर्शन हेतु हजारों श्रद्वालु पहुॅंचे थे, जहां मंगलवार को आंेकारेश्वर के गोमुख घाट पर स्नान कर रहे इलाहाबाद के सुनील कुमार शुक्ला एवं उनकी पत्नी कल्पना शुक्ला स्नान करते समय गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगे तब डूयुटी पर तैनात सैनिक क्रमाक 98 रवीन्द्र सोनगरे ने गहरे पानी में कूदकर पति-पत्नी को गहरे पानी से निकाल कर उनकी जान बचाई सैनिक रविन्द्र सोनगरे के इस साहसी कार्य के लिये सम्मानित करने हेतु जिला होमगार्ड कार्यालय में संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रीक्ट कमाण्डेंट श्री महेष हनोतिया द्वारा किया गया। इस दौरान सचित्र निमाड़ दर्पण के संपादक श्री हर्षभान तिवारी, सहायक संचालक, जनसम्पर्क हेमलता शर्मा, सैनिक के सहकर्मी, राजेन्द्र काशिव, महेश गायकवाड एवं अरविन्द्र दुबे मौजूद थे। सैनिक के साहसिक कार्य के लिए श्री तिवारी एवं सुश्री शर्मा द्वारा 2100 रूपये की नगद राशि सैनिक को प्रदाय की गई। सैनिक के साहसिक कार्य के लिए सभी ने बधाई दी।

दिनांक 29 & 30 मार्च 2017 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें......