AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 30 November 2016

स्वच्छ भारत मिषन के तहत कार्यषाला आयोजित

स्वच्छ भारत मिषन के तहत कार्यषाला आयोजित

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - जनपद पंचायत खण्डवा द्वारा स्वच्छ भारत मिषन के तहत विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले प्रत्येक ग्राम को खुले में शौच मुक्त कराने के उद्देष्य से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी एवं सरपंचाों की एक दिवसीय कार्यषाला का आयोजन जनपद पंचायत खण्डवा सभागृह में किया गया। कार्यषाला में विधायक देवेन्द्र वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला, कैलाष पटेल , जिला एवं  जनपद पंचायतों के सदस्य एवं ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने भाग लिया। खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खण्डवा श्री एल.एल. पुरोहित ने इस महत्वपूर्ण अभियान में सहभागीता लेकर लक्ष्य पूर्ण कराने का आव्हान किया।  

जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए कुसुम एवं माधुरी का चयन

जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए कुसुम एवं माधुरी का चयन

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत खालवा में 28 व  29 नवम्बर तक दो दिवसीय सीनियर स्तर बालिका लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई।  जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्षन करने पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 12 वी छात्रा कुमारी कुसुम व शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खार की कक्षा 10 वीं की छात्रा माधुरी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिला क्रीड़ा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इंदौर में 1 से 6 दिसम्बर तक खेली जायेगी। सहायक आयुक्त श्री गणेष भावर, खालवा प्राचार्य अलका उपाध्याय सहित जिले के समस्त प्राचार्य एवं स्टॉफ ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सेवानिवृत्त 9 शासकीय सेवकों का हुआ सम्मान

सेवानिवृत्त 9 शासकीय सेवकों का हुआ सम्मान

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नवम्बर माह के अंतिम कार्य दिवस पर सेवानिवृत्त हुये कुल 9 अधिकारी कर्मचारियों का अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना ने शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया गया। इस दौरान आज सेवानिवृत्त हुये वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी हरसूद श्री रामकिषन इगले, श्री ओम सिंह तोमर बोट मेन खण्डवा श्रीमती जाफिया खान सहायक षिक्षक खण्डवा, पर्यवेक्षक जिला कार्यक्रम अधिकारी खण्डवा श्रीमती फेदोरा लक्स, सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती रजनी जायसवाल, प्राचार्य विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी पुनासा श्री मंषाराम पटेल, सहायक उप निरीक्षक श्री रामरतन शुक्ला, प्रधान पाठक ,पंधाना श्री खुषालदास वैष्णव एवं प्रधान पाठक, हरसूद श्री दयाराम मालवीय को सम्मानित किया गया। अपर कलेक्टर श्री सक्सेना ने अपने संबोधन मंे सभी सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने जिला पेंषन अधिकारी को निर्देष दिए कि भविष्य में यह प्रयास किया जाये कि हर माह के अंतिम कार्य दिवस पर इस तरह का पेंषनर्स सम्मान समारोह आयोजित किया जायें तथा पेंषन के दिन ही सभी पेंषनर्स को पेंषन भुगतान आदेष प्रदान कर दिया जाये, ताकि उन्हंे इसके लिए कार्यालय में चक्कर न लगाने पड़े। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल डामोर, जिला षिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी सहित कलेक्टर कार्यालय के विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।  

‘‘आनंदक‘‘ के रूप में निरूशुल्क सेवा देने के इच्छुक व्यक्ति करायें पंजीयन

‘‘आनंदक‘‘ के रूप में निरूशुल्क सेवा देने के इच्छुक व्यक्ति करायें पंजीयन 

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - आनन्द विभाग अपने सभी कार्यक्रम निरूशुल्क कार्य करने वाले स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित करेगा। ऐसे स्वयंसेवक कार्यकर्ता जो आनन्द विभाग के लिये कार्य करेंगे, उन्हें आनन्दक कहा जायेगा। आनन्द विभाग ने अभी आनन्दोत्सव, आनन्द सभा एवं आनन्दम नाम के तीन कार्यक्रम प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। आनन्द विभाग ने ऐसे सभी इच्छुक व्यक्तियों का आव्हान किया हैं, जो निरूशुल्क आनन्द विभाग को सेवा देने को तैयार हैं, ऐसे व्यक्ति आनन्दक के रूप में पंजीयन करवायें। इस के लिये इच्छुक व्यक्ति आनन्दक के रूप में स्वयं का पंजीयन वेबसाइट ूूू.ंदंदकेंदेजींदउच.पद पर करवा सकते हैं।
ऐसे आनन्दक से अपेक्षा रहेगी कि वह अपने अन्य सामान्य कार्यकलापों के अतिरिक्त आनंद विभाग की गतिविधियों का संचालन करने के लिये तैयार हों। चुने हुए आनन्दकों को आनन्द विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण के दौरान आने-जाने का किराया तथा ठहरने की व्यवस्था राज्य आनन्द संस्थान द्वारा की जायेगी। यदि कोई आनन्दक शासकीय सेवारत हो, तो प्रशिक्षण एवं कार्यक्रम में भाग लेने की अवधि को ड्यूटी पर माना जायेगा। राज्य आनन्द संस्थान द्वारा आनन्दकों के लिये अपनी वेबसाइट पर समय-समय पर आवश्यक निर्देश भी जारी किये जायेंगे।

शौर्यादल प्रषिक्षण अहमदपुर खैगांव में सम्पन्न

शौर्यादल प्रषिक्षण अहमदपुर खैगांव में सम्पन्न

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - जिला महिला सषक्तिकरण विभाग खण्डवा द्वारा ग्राम अहमदपुर खैगांव में शौर्यादल प्रषिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री सेवा दास, जनपद पंचायत छैगांव माखन श्री मांगीलाल सरपंच उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में किषोर न्याय बोर्ड, महिला हेल्प लाईन, चाईल्ड हेल्पलाईन, परिवाद समिति के गठन आदि के बारे में विस्तार से शौर्यादल सदस्यों को प्रषिक्षण दिया गया। 

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने हेतु षिविर आयोजित

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खोलने हेतु षिविर आयोजित

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत संगठित व असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों का खाता खोलने के लिए निर्देष जारी किए गए है। खाता खोलने के लिए दो दिवसीय षिविर आयोजित किये जायेंगे। यह षिविर 1 से 2 दिसम्बर तक प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जायेगा। यह षिविर खण्डवा शहर में कुल 9 स्थानों - प्राथमिक शाला राम नगर, श्रम कल्याण केन्द्र दादाजी वार्ड, सब्जी मंडी पंधाना रोड, छीपा कॉलोनी मिडिल स्कूल , उर्दू स्कूल घासपूरा, मोहन लाल प्राथमिक शाला भण्डारिया रोड, सहकारी विपणन संघ कार्यालय इंदौर नाका, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिघाड़ तलाई, आर्य समाज स्कूल गणेष तलाई आयोजित होंगे। इन क्षेत्रों में आपके अधीनस्थ कार्यरत कियोस्क सेंटर के सदस्य आवष्यक दस्तावेज के साथ निर्धारित षिविर स्थान पर खाता खोल सकते है। इन क्षेत्रों में आसपास के लोग भी इन षिविरों में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खाता खुलवा सकते है।

10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित होंगे कृषक सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला

10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित होंगे कृषक सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला 

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक की अध्यक्षता में कृषक सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है। यह समिति कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के माध्यम से फसल बीमा की दावा राषि के प्रमाण पत्र प्राकृतिक आपदा से प्रभावित कृषकों को वितरित करने तथा पांच वर्षो में कृषकों की आय दोगुनी किये जाने के रोड़मेप पर प्रगति के लिए कार्य करेंगी। शासन द्वारा इस आयोजन के लिए तीन दिवसीय षिविर आयोजित करने के निर्देष दिए गए है। इसीक्रम में जिला स्तरीय कृषक सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला 10 से 12 दिसम्बर तक आयोजित होंगे।  

मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत मजदूरों का पंजीयन किया जायेगा

मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत मजदूरों का पंजीयन किया जायेगा

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 -  प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना के तहत 30 नवम्बर तक मजदूरों का नवीन पंजीयन, पंजीयन का नवीनीकरण एवं सत्यापन का कार्य विशेष अभियान चलाकर किया जायेगा। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के लिए जिले के समस्त जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के 18 से 59 वर्ष आयु वर्ग के जिन खेतीहर मजदूर परिवारों के किसी भी सदस्य के नाम से खेती की भूमि नहीं है तथा जो जीविकोपार्जन हेतु खेती, उद्यानिकी, वनोपज संग्रह एवं मत्स्याखेट आदि में नियोजित होकर स्वयं श्रम करते हों तथा राज्य शासन की श्रमिक संवर्ग की किसी अन्य क्षेत्र जैसे म.प्र. भवन संनिर्माण कर्मकार मण्डल, हम्माल एवं तुलावटी के तहत पंजीकृत नहीं हो, उन्हें योजना से लाभांवित किया जायेगा। वर्तमान में जनपद पंचायतों द्वारा पंजीकृत मजदूरों का समग्र पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पंजीयन किया गया है।

2 अमानक कीटनाषक का पंजीयन लायसेंस निलंबित

2 अमानक कीटनाषक का पंजीयन लायसेंस निलंबित

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - ओम शांति एग्रो सेंटर सेंधवाल विकासखण्ड खालवा द्वारा गायत्री इन्सेक्टिसाईड इंडिया लिमिटेड बहादरपुर जिला यमुना नगर हरियाणा द्वारा निर्मित कीटनाषक औषधि ट्रायजोफॉस का नमूना जबलपुर की प्रयोगषाला में अमानक स्तर का पाया गया। इसी प्रकार ओम शांति कृषि सेवा केन्द्र रायपुर विकासखण्ड खालवा द्वारा भारत इन्सेक्टिसाईट लिमिटेड इंडस्ट्रीयल एरिया जम्मु एण्ड कष्मीर द्वारा निर्मित कीटनाषक औषधि इमिडाक्लोरोप्रिड का नमूना भी अमानक स्तर का पाया जाने से दोनों कृषि सेवा केन्द्रों के विक्रय पंजीयन लायसेंस को उपसंचालक श्री ओ.पी. चौरे द्वारा निलंबित करने का आदेष जारी किया गया है। 

कृषक सम्मेलन के लिए विडियो एण्ड फोटोग्राफी के लिए निविदा आमंत्रित

कृषक सम्मेलन के लिए विडियो एण्ड फोटोग्राफी के लिए निविदा आमंत्रित

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - कृषक सम्मेलन एवं कृषि विज्ञान मेला के लिए आमंत्रित की गई विडियो एण्ड फोटोग्राफी की निविदाएं जमा करने के लिए 28 नवम्बर निर्धारित की गई थी। नियत दिनांक तक मात्र 1 निविदा कार्यालय को प्राप्त होने के कारण निविदा जमा कराने की तिथि में वृद्धि कर 3 दिसम्बर किया गया। परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि आवेदन निर्धारित तिथि तक दोपहर 2 बजे तक कार्यालय में जमा कर सकते है। इस विडियोग्राफी एण्ड फोटोग्राफी के लिए प्राप्त निविदा को खोलने की कार्यवाही 3 दिसम्बर को ही 2ः30 बजे की जायेगी।

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का अच्छा माध्यम है इंस्पायर अवार्ड प्रदर्षनी - स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह

विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का अच्छा माध्यम है इंस्पायर अवार्ड प्रदर्षनी - स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह
3 दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्षनी सम्पन्न

खण्डवा 30 नवम्बर, 2016 - विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए सरकार ने इंस्पायर अवार्ड प्रदर्षनी आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस प्रदर्षनी के माध्यम से विद्यार्थियों में छुपी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्षित करने का अवसर उन्हें उपलब्ध होता है। यह प्रदर्षनी बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने का एक अच्छा माध्यम है। यह बात स्कूल षिक्षा मंत्री कुंवर डॉ. विजय शाह ने आज श्री रायचंद नागड़ा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान गणित एवं पर्यावरण प्रदर्षनी के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने की इस अवसर पर महापौर श्री सुभाष कोठारी, राज्य विज्ञान संस्थान जबलपुर के संचालक श्री दिनेष अवस्थी, जिला षिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी सहित षिक्षा विभाग के विभिन्न अधिकारी, विद्यार्थीगण व उनके पालकगण भी उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार मॉडल्स को देखा और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्षनी में आये विद्यार्थियों ने अपने मॉडल प्रस्तुत किए। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया।  
स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह ने इस अवसर पर कहा कि अब गरीबी पढ़ाई में बाधक नहीं है, जिस विद्यार्थी में प्रतिभा है वह आसानी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम को आदर्ष मानकर आगे बढ़ना चाहिए जिन्होंने अत्यन्त गरीबी में षिक्षा ग्रहण कर देष के सर्वोच्च पद को सुषोभित किया। इस दौरान उन्होंने षिक्षा विभाग में सेटेलाइट चालू कराने को कहा जिसका की एक मुख्यालय भोपाल एवं एक जबलपुर में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि हर जिले से एक एक विद्यार्थी को ब्रेन मेपिंग के लिए दिल्ली ले जाऊॅंगा ताकि पता लगे कि बच्चें में किस प्रकार की प्रतिभा है और उसे उसी दिषा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल व कॉलेज की फीस किसी भी गरीब विद्यार्थी की षिक्षा में बाधक नहीं होगी। इसके लिए मध्यप्रदेष शासन की ओर से हर संभव मदद दी जायेगी। साथ ही उन्होंने स्कूलों के प्राचार्य को कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य बनाने के लिए होते है न कि निराषा का भाव पैदा करने के लिए। 
इस अवसर विधायक श्री वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेष सरकार विद्यार्थियों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। विद्यार्थियों के लिए मध्याहन भोजन, निःषुल्क पुस्तकें, गणवेष, साईकिलें, छात्रवृत्ति जैसी अनेको सुविधाएं उपलब्ध है। उन्होंने इस अवसर पर गत दिनों जिले में आयोजित 62 वीं राष्ट्रीय शालेय फ्री स्टाईल कुष्ती प्रतियोगिता व खण्डवा जिले में 1 करोड़ रूपये लागत से निर्मित ई - लाइब्रेरी की सौगात के लिए स्कूल षिक्षा मंत्री डॉ. शाह का आभार व्यक्त किया है।