AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 27 October 2016

पैरालीगल वालेन्टियर्स की बैठक सम्पन्न

पैरालीगल वालेन्टियर्स की बैठक सम्पन्न

खण्डवा 27 अक्टूबर 2016 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा द्वारा ए.डी.आर. सेंटर में जिला एवं सत्र न्यायाधीष व अध्यक्ष श्री आर.के. एस. गौतम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा की अध्यक्षता में पैरालीगल वालेन्टियर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मध्यप्रदेष राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देषानुसार 2 एवं 3 नवम्बर को व्यक्तिगत सम्पर्क कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा द्वारा संचालित समस्त योजनाओं से आमजन को अवगत कराने के लिए कहा गया। इस अवसर पर लेखाधिकारी जनपद पंचायत श्री अजय उपाध्याय द्वारा उपस्थित पैरालीगल वालेन्टियर्स को आम आदमी को सीधे लाभ पहॅुंचाने के लिए शासन द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। श्रम विभाग जिला खण्डवा के श्री कन्हैयालाल मोरे, लेबर इंस्पेक्टर द्वारा श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही योजनाओं एवं कानूनों के बारे में पैरालीगल वालेन्टियर्स को बताया। कार्यक्रम का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के श्री विक्रम सिंह बुले ने किया एवं आभार जिला रजिस्ट्रार श्री हेमंत यादव ने माना। आयोजित प्रषिक्षण कार्यक्रम में 15 पैरालीगल वालेन्टियर्स उपस्थित थे।

सैनिकों, विधवाओं को पुत्री विवाह हेतु आर्थिक सहायता में बढ़ोत्तरी

सैनिकों, विधवाओं को पुत्री विवाह हेतु आर्थिक सहायता में बढ़ोत्तरी

खण्डवा 27 अक्टूबर 2016 - केन्द्रीय सैनिक बोर्ड द्वारा हवलदार रैंक तक के भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं को पुत्री के विवाह के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायक राशि 16 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार प्रति पुत्री (केवल दो पुत्रियों के लिए) कर दी गई है। आर्थिक सहायता के लिए हितग्राही को पुत्री का विवाह होने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की बेवसाइट ूूू.ोइ.हवअ.पद के माध्यम से विवाह की तिथि से एक वर्ष के अंदर  समस्त वांछित दस्तावेजों की प्रतियों सहित प्रेषित करना होगा। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने व प्रेषित करने में समस्या आने पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आकर सलाह लें सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रेषित करते समय समस्त दस्तावेज की मूल प्रतियां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

लोहारी व छैगांव देवी में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

लोहारी व छैगांव देवी में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

खण्डवा 27 अक्टूबर 2016 - स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्डवा द्वारा ग्राम लोहारी एवं छैगॉव देवी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम लोहारी में माध्यमिक षाला के विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों डॉ. षुक्ला, डॉ. बोबड़े व डॉ. रष्मि षुक्ला ने स्वच्छता के प्रति जागरूक किया एवं स्वच्छता के महत्व विषय पर प्रकाष डाला, तत्पष्चातष्षाला के विद्यार्थियों एवं षिक्षकों के साथ मिलकर ग्राम में जागरूकता रैली भी निकाली। ग्राम लोहारी एवं छैगॉव देवी में कृषक परिचर्चा का भी आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में ग्राम के कृषकों भगवान पटेल, छीतर पटेल, वासुदेव पटेल, मंषाराम पटेल सहित 54 कृषकेां ने भाग लिया व स्वच्छता संबंधी यज्ञ में सामूहिक आहुति का आष्वासन दिया।  

ग्राम कोठा के स्कूल में केवीके द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

ग्राम कोठा के स्कूल में केवीके द्वारा स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

खण्डवा 27 अक्टूबर 2016 - स्वच्छता पखवाड़ा अन्तर्गत कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्डवा द्वारा ग्राम कोठा विकासखण्ड खालवा की हायर सेकेण्डरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के षुरू में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा. सुभाष रावत ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने के उपाय बताये। उन्हांेने पी.ए.टी परीक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी.के.वाणी ने स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता के महत्व को बताया तथा गॉंव में स्वच्छता अपनाने व खुले में षौच से गॉंव को मुक्त करने का संकल्प दिलवाया। डॉ. वाणी ने खेतों में नींदा नहीं उगने देने के उपाय बताये तथा खरपतवार को जानवरों के अपषिष्ट पदार्थोश्के साथ मिलाकर कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियों का वर्णन किया। डॉ. वाणी ने बताया कि गोबर के कण्डे बनाने के बजाय बायोगैस संयंत्र में उपयोग करने से उसी गोबर का आठ गुना परिणाम प्राप्त होता है, और बायोगैस संयंत्र में अस्सी प्रतिषत अनुदान भी है, अतः सभी कृषकों को इसे अपनाना चाहिए। स्कूल के प्राचार्य श्री नागोरे, अध्यापक श्री कमलेष जी ने वैज्ञानिकों का स्वागत किया व आभार माना जिन्होने  विद्यार्थियों को केरियर की जानकारी दी व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया । इस अवसर पर लगभग स्कूल के 150 बालक- बालिकाओं ने जानकारी को आत्मसात किया। 

दिनांक 27 अक्टूबर 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें........