AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 29 July 2016

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस आज खण्डवा आयेंगी

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती चिटनिस आज खण्डवा आयेंगी

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस 30 जुलाई को खण्डवा आयंेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती चिटनिस 30 जुलाई को दोपहर 3ः30 बजे खण्डवा आकर दादाजी धूनीवाले परिसर में आयोजित पार्टी के प्रषिक्षण सत्र मंे शामिल होंगी तथा सायं 6 बजे सर्किट हाउस में मुख्य वन संरक्षक एवं वन मण्डलाधिकारी बुरहानपुर के साथ बैठक करेगी एवं रात्रि 9ः30 बजे खण्डवा से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगी।  

मॉडल स्कूलों में प्रवेष प्रक्रिया 5 अगस्त तक सम्पन्न होगी

मॉडल स्कूलों में प्रवेष प्रक्रिया 5 अगस्त तक सम्पन्न होगी

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - प्रदेश में शैक्षणिक रूप से पिछड़े 201 विकासखण्डों में केन्द्र सरकार के सहयोग से संचालित मॉडल स्कूलों में कक्षा-9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अध्ययन की सुविधा रखी गयी है। प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 80 सीट निर्धारित की गयी हैं। इस शैक्षणिक सत्र में मॉडल स्कूल में विद्यार्थियों के प्रवेश के संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश जारी किये हैं कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर 30 जुलाई को प्रवर्गवार मेरिट क्रम में परीक्षा सूची जारी की जायेगी। मॉडल स्कूल के प्राचार्य को चयनित छात्रों की सूची 31 जुलाई को स्कूल के सूचना-पटल पर अनिवार्य रूप से लगाये जाने के लिये कहा गया है। चयन-सूची विकासखण्ड कार्यालय में भी चस्पा की जायेगी। जिला शिक्षा अधिकारियों को मॉडल स्कूल की चयन प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूरा किये जाने के लिये कहा गया है।

शौर्यादल की सदस्य खुले में शौच करने से रोकंेगी गांव की महिलाओं को

शौर्यादल की सदस्य खुले में शौच करने से रोकंेगी गांव की महिलाओं को

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने बताया कि जिले की महिलाओं को खुले में शौच न करने एवं घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित करने हेतु शौर्यादल की सदस्यों के माध्यम से समझाया जायेगा। उन्होंने जिला महिला सषक्तिकरण अधिकारी श्रीमती रीता नाथ को निर्देष दिए है कि वे सभी विकासखण्ड स्तरीय महिला सषक्तिकरण अधिकारियों के माध्यम से शौर्यादल की सदस्यों को इस कार्य में लगायें। 

स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समिति की बैठक सम्पन्न

स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समिति की बैठक सम्पन्न 

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - जिला पंचायत की स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। यह बैठक सभापति श्रीमती निर्मला राठौर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने वर्षा ऋतु में होने बीमारियों के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बैठक में मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए गठित कॉम्बेट टीम एवं डिपो होल्डरों की जानकारी दी। इसके अलावा महिला बाल विकास की सभी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी राजेश गुप्ता परियोजना अधिकारी द्वारा दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एस.आर. कुलस्ते ने जिले में संचालित हेण्ड पम्पों एवं लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग की योजनाओं की जानकारी दी । बैठक में समिति के सदस्यगण श्रीमती गंगाबाई,, श्रीमती उमा मीणा व भैयालाल माईकल भी उपस्थित थे।

होमगार्ड का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

होमगार्ड का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - होमगार्ड लाईन में नगर सैनिकों की परेड का वार्षिक निरीक्षण डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट श्री महेष हनोतिया ने किया। इस दौरान उन्होंने सभी नगर सैनिकों की परेड कीट का भी निरीक्षण किया तथा जवानों को सम्बोधित करते हुये सिंहस्थ डयूटी में नगर सैनिकों के सराहनीय कार्य की प्रषंसा की। उन्होंने नगर सैनिकों से बरसात के मौसम में बाढ़ व प्राकृतिक आपदा की डयूटी के लिए तैयार रहने को कहा। इसके अलावा पुलिस कन्ट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों के दक्षता उन्नयन कार्यक्रम में श्री हनोतिया ने आपदा प्रबंधन के संबंध में प्रषिक्षण भी दिया तथा आपदा प्रबंधन में होमगार्ड की कार्य प्रणाली को समझाया।

खण्डवा में 21 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा में 21 मि.मी. वर्षा हुई

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - गत 24 घंटो में जिले में औसतन 16.2 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। खण्डवा के वर्षा मापक यंत्र में कुल 21 मि.मी. , हरसूद के वर्षा मापक यंत्र में कुल 27 मि.मी. , पंधाना के वर्षा मापक यंत्र में कुल 16.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नही की गई है। अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि इस वर्ष अभी तक जिले के खण्डवा वर्षा मापक यंत्र में 889 मि.मी., नया हरसूद में 439 मि.मी., पंधाना में 339.3 मि.मी. व पुनासा के वर्षा मापक यंत्र में 211.5 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 29 जुलाई तक जिले में मात्र 469.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गयी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 29 जुलाई तक खण्डवा में 558 मि.मी., नया हरसूद में 347.3 मि.मी. व पंधाना में 378.5 मि.मी. दर्ज की जा चुकी थी। इस तरह गत वर्ष 29 जुलाई तक कुल 427.9 मि.मी. औसत वर्षा जिले में हुई थी।

कलेक्टर श्रीमती नायक ने अधिकारियों को नये सिरे से दायित्व सौंपे

कलेक्टर श्रीमती नायक ने अधिकारियों को नये सिरे से दायित्व सौंपे

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने प्रशासकीय व्यवस्थाओं में सुधार लाने की दृष्टि से कलेक्ट्रेट के अधिकारियों को नये सिरे से दायित्व सौंपे है। जारी आदेष के अनुसार अपर कलेक्टर श्री अनुराग सक्सेना को अपर जिला दण्डाधिकारी के साथ साथ होमगार्ड, पासपोर्ट, विषेष विवाह अधिनियम, के तहत मेरिज ऑफिसर, षस्त्र लायसेंस, खनिज, ई गवर्नेंस, भूअर्जन संबंधी कार्यो के साथ साथ  उप जिला निर्वाचन अधिकारी का दायित्व भी सौंपा गया है। 
इसी प्रकार संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल डामोर को जिला सत्कार शाखा, प्रभारी अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण का दायित्व सौंपा गया है। संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंक गोयल को षिकायत शाखा, लोक सेवा गारंटी शाखा, सी.एम. हेल्पलाईन, षिकायत पेटियों से प्राप्त षिकायतों के निराकरण व जनसमाधान शाखा का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्री अरविंद चौहान को नजूल शाखा, उत्कृष्ट व केन्द्रीय विद्यालय, एस.एन. कॉलेज, ओंकारेष्वर ट्रस्ट, सैनिक कल्याण, रोगी कल्याण समिति संबंधी कार्य सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती उषासिंह को सूचना का अधिकार, मानव अधिकार आयोग, बालश्रम व जनगणना शाखा का प्रभारी बनाया गया है। 

डी.ए.पी. व सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध

डी.ए.पी. व सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक के विक्रय पर प्रतिबंध

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के दौरान अमानक पाये गये उर्वरकों का जिले में भण्डारण, परिवहन व विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे ने बताया कि हिन्दाल्को इण्डस्ट्रीज भरूच गुजरात तथा ईफको फर्टीलाईजर पारादीप उड़ीसा द्वारा निर्मित डी.ए.पी. खाद एवं उयदपुर की अधिसा फास्फेट लिमिटेड एवं जगदम्बा फास्फेट कम्पनी लाड़पुर कोटा द्वारा निर्मित सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरकों के विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया है।

बी.एस.एन.एल. के सी.डी.एम.ए. व ई.वी.डी.ओ. कार्ड की प्रोग्रामिंग दोबारा कराना होगी

बी.एस.एन.एल. के सी.डी.एम.ए. व ई.वी.डी.ओ. कार्ड की प्रोग्रामिंग दोबारा कराना होगी 

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  भारत संचार निगम लिमिटेड के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि 30 जुलाई को बी.एस.एन.एल. की सी.डी.एम.ए. सेवाओं की फीक्वेंसी अन्य फीक्वेंसी पर सेट की जा रही है। इस कारण से जिले के ऐसे उपभोक्ता जिनके पास सी.डी.एम.ए. फोन अथवा ई.वी.डी.ओ. कार्ड है उन्हें बी.एस.एन.एल. कार्यालय में जाकर दूबारा प्रोगाम सेट कराना होगा। इसके लिए उपभोक्ता अपने निकटतम दूरभाष केन्द्र में सम्पर्क कर सकते है। खण्डवा जिले के उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए 0733-2222000 तथा बुरहानपुर जिले के उपभोक्ता 07325-258030 फोन नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है।

पोषण आहार के परिवहन के लिए दरें 8 अगस्त तक प्रस्तुत करें

पोषण आहार के परिवहन के लिए दरें 8 अगस्त तक प्रस्तुत करें

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास परियोजना श्री राजेष गुप्ता ने बताया कि जिले की 8 परियोजनाओं के गोदामों से कुल 1519 आंगनवाड़ी केन्द्रों तक पोषण आहार को ले जाने के लिए परिवहन दरें आमंत्रित की गई है। इच्छुक फर्म 8 अगस्त तक दोपहर 12 बजे तक अपनी दरें जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।

उद्यानिकी फसलों के बीमा के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

उद्यानिकी फसलों के बीमा के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत उद्यानिकी फसलों का भी बीमा अब हो सकेगा। उप संचालक उद्यानिकी श्री एस.एम. पटेल ने बताया कि फसल बीमा योजना के तहत अब किसान भाई अपनी मिर्च, आम, अनार, पपीता, टमाटर, बैंगन, फूलगोभी, पत्तागोभी, धनियां, आलू व प्याज की फसलों का बीमा करा सकते है। जिले के सभी ऋणी कृषकांे का बीमा तो स्वतः हो जाता है। उन्होंने अऋणी कृषकों से अपील की है कि वे बीमित राषि का 5 प्रतिषत अंष जमा करके इस बीमा योजना में शामिल हो सकते है। इसके लिए किसान भाई सरकारी समितियों, राष्ट्रीयकृत बैंकों, सहकारी बैंक एवं उद्यानिकी विभाग के कार्यालयों में जानकारी लें सकते है। खण्डवा जिले के अधिकृत बीमा कम्पनी एचडीएफसी एर्गो को अधिकृत किया गया है। फसल बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। 

बिना अनुमति के जुलूस, धरना व प्रदर्षन नहीं हो सकेंगे

बिना अनुमति के जुलूस, धरना व प्रदर्षन नहीं हो सकेंगे

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत आदेष जारी कर जिले में बिना अनुमति के धरना, प्रदर्षन , जुलूस व पुतला दहन कार्यक्रमों के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जारी आदेष के अनुसार नगरीय क्षेत्रों में यह सुनिष्चित किया जायेगा कि इन कार्यक्रमों से जन सामान्य को आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। प्रतिबंधात्मक आदेष के तहत ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए भी अनुमति लेना होगी। रैली व जुलूस की अनुमति से पूर्व आयोजकों को शामिल होने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों की संख्या की जानकारी भी देना होगी। ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग रात्रि 10 बजे के बाद करने की अनुमति नही दी जायेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक भवनों , खम्बों एवं सड़कों के आसपास झण्डे, बेनर , पोस्टर्स लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रैली में शामिल वाहनों में ओवर लोडिंग की अनुमति नही दी जायेगी तथा इस तरह के कार्यक्रमों की वीडियों ग्राफी भी अनिवार्यतः करानी होगी।

बीज , उर्वरक व कीटनाषक खरीदने पर दुकानदार से पक्का बिल अवष्य लें

बीज , उर्वरक व कीटनाषक खरीदने पर दुकानदार से पक्का बिल अवष्य लें

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे खेती के लिए बीज, उर्वरक या कीटनाषक खरीदते समय संबंधित फर्म से उसका पक्का बिल अवष्य लें। यदि विक्रेता उन्हें पक्का बिल नही देता है तथा उसके स्थान पर कच्ची रसीद या स्टीमेट ऑर्डर देता है तो उसकी षिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से करें। उन्होंने बताया कि पक्का बिल न देने की षिकायत प्राप्त होने पर संबंधित विक्रेता के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। 

2 फर्मो के बीज विक्रय लायसेंस निरस्त

2 फर्मो के बीज विक्रय लायसेंस निरस्त

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  उप संचालक कृषि श्री ओ.पी. चौरे ने बताया कि अमानक बीज बेचने वाली 2 फर्मो के बीज विक्रय लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिये गये है। उन्होंने बताया कि जिन फर्मो के लायसेंस निरस्त किये गये है, उनमें मेसर्स खेती बाड़ी संस्थान खण्डवा एवं आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गुलाई शामिल है।

स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों संबंधी बैठक 1 अगस्त को

स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों संबंधी बैठक 1 अगस्त को

खण्डवा 29 जुलाई, 2016 -  स्वतंत्रता दिवस जिले मंे आगामी 15 अगस्त को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा। इस आयोजन की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक आगामी 1 अगस्त को आयोजित की गई। यह बैठक कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देष दिए गए है। 

सभी महाविद्यालयों में 1 अगस्त से अध्यापन कार्य प्रारंभ किया जाये

सभी महाविद्यालयों में 1 अगस्त से अध्यापन कार्य प्रारंभ किया जाये
कलेक्टर श्रीमती नायक ने महाविद्यालयों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा



खण्डवा 29 जुलाई, 2016 - कलेक्टर श्रीमती स्वाति मीणा नायक ने शुक्रवार को स्थानीय एस.एन. कॉलेज एवं माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं व उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से महाविद्यालय में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली तथा प्राचार्यो को महाविद्यालय में विज्ञान विषय के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रयोगषाला में आधुनिकतम उपकरण व ग्रंथालय में पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए कहा। 
एस.एन. कॉलेज के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नायक ने वर्चुअल क्लास रूम , लायब्रेरी, भौतिकी, रसायन, माईक्रो बायलोजी प्रयोगषाला, कम्प्यूटर लेब देखी। इस दौरान प्राचार्य ने उन्हें महाविद्यालय द्वारा प्रकाषित त्रैमासिक पत्रिका ज्ञान गंगा का अवलोकन कराया। प्राचार्य ने उन्हें बताया कि पूर्व में महाविद्यालय का पुस्तकालय अव्यवस्थित था गत 1 वर्ष में लायब्रेरियन द्वारा अच्छा कार्य करने से पुस्तकालय अब व्यवस्थित हो गया है। कलेक्टर श्रीमती नायक ने प्राचार्य को निर्देष दिए कि 1 अगस्त से हर हाल में कक्षाओं का संचालन प्रारंभ कर दिया जाये ताकि आने वाले विद्यार्थियों का समय बेकार न जायें। 
कन्या महाविद्यालय के भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्रीमती नायक ने गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष को निर्देष दिए कि खालवा क्षेत्र में व्याप्त कुपोषण की समस्या से निपटने के लिए स्नातकोत्तर की छात्राओं व विभागीय प्राध्यापकों की मदद से एक प्रोजेक्ट प्रारंभ किया जाये , जिसमें खालवा में आदिवासी महिलाओं व बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए उन्हें प्रषिक्षण दिया जा सके। उन्होंने खालवा में ही कुपोषण का कारण व उसके निदान से संबंधित इन्टरप्रिटेषन सेन्टर विकसित करने के निर्देष भी दिए। कलेक्टर श्रीमती नायक ने गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष से कहा कि खालवा के प्रोजेक्ट के लिए उन्हें आवष्यक बजट व सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेगी। इस कार्य में होम साईंस विषय की शोध करने वाली छात्राएं भी शामिल की जाये, जो खालवा में महिलाओं व बच्चों में कुपोषण के कारण खोजे तथा कुपोषण की समस्याओं को दूर करने के उपाय बतायें। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए संबंधित छात्राओं को अनुभव प्रमाण पत्र भी जारी किया जायेगा। प्राचार्य ने उन्हें बताया कि महाविद्यालय की क्षमता अनुसार सभी सीटों पर छात्राओं का प्रवेष हो चुका है , इसके बावजूद लगभग 200 छात्राओं द्वारा प्रवेष हेतु प्रयास किया जा रहा है, लेकिन स्थान अभाव के कारण उन्हें प्रवेष दिया जाना संभव नही है। कलेक्टर श्रीमती नायक ने कन्या महाविद्यालय की वायफाय सुविधा से युक्त  पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कन्या महाविद्यालय के छात्रावास को भी देखा तथा कन्या छात्रावास की क्षमता बढ़ाने के लिए व्यवस्था करने के निर्देष प्राचार्य को दिए। प्राचार्य ने बताया कि होस्टल केवल 24 सीटर है, इससे अधिक छात्राएं होस्टल में नही रह सकती। कन्या महाविद्यालय के खेल विभाग का निरीक्षण भी कलेक्टर श्रीमती नायक ने किया। खेल विभाग के प्रभारी प्राध्यापक ने उन्हें बताया कि महाविद्यालय की छात्राओं को खो-खो, कबड्डी व मार्षलआर्ट में प्रषिक्षण दिया जा रहा है तथा महाविद्यालय की छात्राओं ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में सराहनीय प्रदर्षन किया है।

दिनांक 29 जुलाई 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें........