AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 29 September 2015

स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के तहत हुए प्रवेश की समीक्षा होगी

स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षण के तहत हुए प्रवेश की समीक्षा होगी

खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  राज्य शासन ने गैर-अनुदान प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार न्यूनतम 25 प्रतिशत आरक्षण में प्रवेश की समीक्षा करवाने के निर्देश दिये हैं। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने नई दिल्ली के प्रायवेट स्कूलों में आरक्षित सीटों के विरुद्ध फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपात्र बच्चों के प्रवेश से जुड़े मामलों को देखते हुए प्रदेश में बच्चों के प्रवेश को सत्यापित करवाने को कहा है। शैक्षणिक सत्र 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में दिये गये बच्चों के प्रवेश का सत्यापन होगा। इसके लिये सभी संभागीय संयुक्त संचालक, स्कूल शिक्षा को अपने स्तर पर समीक्षा कर जानकारी भेजने को कहा गया है।

मातृभाषा में शिक्षा के लिये स्थानीय बोली व भाषाओं का किया जा रहा है संकलन

मातृभाषा में शिक्षा के लिये स्थानीय बोली व भाषाओं का किया जा रहा है संकलन

खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  मध्यप्रदेश में निःशुल्क बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधान के अनुसार मातृभाषा में शिक्षा के लिये स्थानीय बोलियों व भाषाओं का संकलन किया जा रहा है। राज्य शासन ने इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश जारी कर 30 सितम्बर तक कार्यवाही करने को कहा है। अधिनियम में प्रावधान है कि शिक्षा का माध्यम, जहाँ तक साध्य हो बालक की मातृभाषा में हो। इसकी प्रतिपूर्ति के लिये शाला से राज्य स्तर तक विभिन्न स्थानीय बोलियों व भाषाओं को संकलित कर प्राथमिक स्तर में पढ़ने वाले बच्चों को चिन्हांकित करने के लिये यह कार्यवाही की जा रही है। जानकारी का संकलन शाला स्तर से संकुल, विकासखण्ड और जिला स्तर पर किया जा रहा है।
    जिलों में डाइट प्राचार्य प्रचलित भाषाओं व बोलियों के जानकार व्यक्तियों, शिक्षाविदों की सूची उपलब्ध करवायेंगे। यदि जिले में प्रचलित भाषा व बोलियों पर पहले कोई कार्य किसी स्तर पर किया गया हो तो उसकी प्रति उपलब्ध करवायी जायेगी। साथ ही बोली व भाषाओं की वॉक्यूबलरी एवं ग्रामर पर कोई कार्य होने पर उसकी भी प्रति उपलब्ध करवायी जायेगी। प्रत्येक जिले द्वारा बच्चों के शैक्षणिक उन्नयन में स्थानीय बोली व भाषाओं के प्रभाव का अध्ययन कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी। डाइट स्तर से स्थानीय भाषा एवं बोली के प्रभाव से हिन्दीभाषी बच्चों एवं स्थानीय बोली व भाषाओं के बच्चों पर पड़ने वाले प्रभाव का तुलनात्मक अध्ययन किया जायेगा। जिला कलेक्टर को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि बच्चों अथवा उनके परिवार द्वारा जो भी बोली व भाषाएं बोली जा रही हो, उसका विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध करवाने के लिये संबंधित को निर्देशित करें। 

‘‘मुद्रा‘‘ योजना के तहत छोटे धंधों की स्थापना के लिये दिया जाएगा ऋण

‘‘मुद्रा‘‘ योजना के तहत छोटे धंधों की स्थापना के लिये दिया जाएगा ऋण
प्रदेश में 2 अक्टूबर से पूर्व लगाये जाएंगे मेगा केम्प

खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  प्रधानमंत्री जन-धन योजना के दूसरे चरण में शुरू की गयी प्रधानमंत्री ‘‘मुद्रा‘‘ (माइक्रो यूनिट्स डेव्हलपमेंट एण्ड रिफायनेंस एजेंसी) योजना में मध्यप्रदेश में 2 अक्टूबर तक मेगा केम्प लगाये जायेंगे। राज्य सरकार द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर व जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नगर निगम आयुक्त, नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंकों के राज्य स्तरीय प्रमुखों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अध्यक्षों, राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध संचालक तथा अग्रणी जिला प्रबंधकों को कहा गया है कि इन केम्पों में 50 हजार रुपये तक के ऋण शिशु योजना में दिये जा सकते हैं। भारत सरकार द्वारा योजना में प्रत्येक शाखा के लिये 25 प्रकरण में ऋण वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
       राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्व-रोजगार योजना, मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना तथा वीवर्स क्रेडिट-कार्ड योजना में लक्षित हितग्राहियों को भी मुद्रा योजना में लाभान्वित किया जा सकता है। पत्र में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में संबंधित विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप ही प्रकरण तैयार कर बैंकों को उपलब्ध करवाये जायें। जिला स्तर पर अधिकाधिक प्रकरण तैयार कर बैंकों को भेजे जायें, जिससे वे केम्प के दौरान प्रकरणों को स्वीकृत कर वितरण का कार्य सुनिश्चित कर सकें।

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह 1 से 7 अक्टूबर तक मनाया जाएगा 

खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह आगामी 1 से 7 अक्टूबर 2015 तक मनेगा। वन्य प्राणी संरक्षण के प्रति जन-जागृति तथा रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्य प्राणी सरंक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष भी वन्य प्राणी सप्ताह वर्ष 2015 का आयोजन 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर 2015 तक किया जा रहा है। 
वन्य प्राणियों के प्रति लगाव और उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के लिए 1 से 7 अक्टूबर 2015 तक वन्य प्राणी सप्ताह मनाया जाएगा। वन मण्डलाधिकारी ने आमजनों से आव्हान किया है, कि वन्य प्राणी राष्ट्र की धरोहर है। वन्य प्राणियों की सुरक्षा मंे अपना सहयोग देवें एवं शिकारियों आदि से उन्हें बचाने के सद्कार्य में सक्रिय भूमिका निभाएं। इस संबंध में राजस्व, पुलिस एवं वन विभाग को जानकारी देकर वन्य प्राणी संरक्षण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। 

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. पंडित ने की ‘‘मिशन इंद्रधनुष‘‘ की समीक्षा

संयुक्त संचालक स्वास्थ्य डॉ. पंडित ने की ‘‘मिशन इंद्रधनुष‘‘ की समीक्षा


खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  संभागीय संयुक्त संचालक डॉ.शरद पंडित ने आज ‘‘मिशन इंद्रधनुष‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली । छैगांवमाखन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी बीएमओ को निर्देश दिये कि मिशन इंद्रधनुष में जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण करायें। जिन गर्भवती महिलाआंें का टीकाकरण नहीं हुआ हो व ऐसे बच्चे जो एक टीका लगने के पश्चात टीकाकरण किसी कारण से छूट गया हो ऐसे बच्चों व गर्भवती महिलाओ की सूची बनाकर उन्हें मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 7 अक्टूबर से 7 दिवस तक नियमित टीकाकरण किया जावेगा इस दौरान भोपाल दिल्ली के अधिकारी भी निरीक्षण करेगें।  संयुक्त संचालक डॉ. पंडित ने निर्देष दिये कि अपने ग्राम मंे महिलाओ की बैठक लेकर, ग्राम ग्राम तदर्थ समिति की बैठक लेकर व घर-घर जाकर उन्हें आशा आंगनवाडी कार्यकर्ता,स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ द्वारा समझाईश दी जावे। संयुक्त संचालक डॉ. पंडित ने डेंगू, मलेरिया, स्वाईन फ्लू का विशेष ध्यान दिये जाने बाबद निर्देश दिये किं मैदानी स्तर पर नियमित रूप से स्प्रे कर लार्वा नष्ट करंे एवं स्वाईन फ्लू के संबंध में लोगांे को समझाईश दी जावे। 
संयुक्त संचालक डॉ. पंडित ने बैठक में कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का समय पर हितग्राहियांे को लाभ दिया जावे। उन्होंने कहा कि जननी सुरक्षा प्रसूति सहायता योजना आदि ये सभी की निःशुल्क जांच ,निशुल्क दवाई व भोजन समय पर मिले यह भी निश्चित करें। बैठक मंे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.एस.अवास्या ने बताया किं मिशन इंद्रधनुष में कोई बच्चा छूटे नही इसके लिये आशा व एएनएम को निर्देषित किया गया है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.खेडेकर ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मिशन इन्द्र धनुष जिले में चार चरणेां में आयाजित किया जा रहा है जिसमें प्रथम चरण 7 अक्टूबर, द्वितीय चरण 7 नवम्बर तथा तृतीय चरण 7 दिसम्बर तथा चतुर्थ चरण 7 जनवरी 2016 से संचालित होगा। इस अभियान के तहत  प्रत्येक चरण में 7 दिनों तक नियमित रूप से बच्चों का टीकाकरण करना है । बैठक में सिविल सर्जन डॉ.ओ.पी.जुगतावत, डॉ.शरद हरणे व समस्त बीएमओ एवं कार्यक्रम अधिकारी उपस्थित थे ।

जिला पंचायत की बैठक 1 अक्टूबर को

जिला पंचायत की बैठक 1 अक्टूबर को

खण्डवा 26 सितम्बर,2015 -  जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक आगामी 1 अक्टूबर को आयोजित की गयी है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर ने बताया कि बैठक जिला पंचायत के सभा कक्ष में दोपहर 1 बजे से आयोजित की गयी है। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, आदिवासी विकास षिक्षा विभाग व सर्व षिक्षा अभियान की समीक्षा की जायेगी।

दिनांक 26 सितम्बर 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें




































Friday, 25 September 2015

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के तहत  5 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न


खण्डवा 25 सितम्बर,2015 - म.प्र. जन अभियान परिषद् द्वारा ‘‘मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम‘‘ के संचालन हेतु मेंन्टर्स का पॉंच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया । कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र मे जन अभियान परिषद जिला स्तरीय समिति से उपाध्यक्ष श्री योगेन्द्र जोशी वरिष्ठ समाज सेवी व चार्टड अंकाउटेट भरत झंवर द्वारा प्रशिक्षण का महत्व बताया प्रथम दिवस के द्वितीय सत्र मे श्री देवेन्द्र वर्मा विधायक खडवा द्वारा मेन्टर्स व छात्रो का उत्साहवर्धन करते हुए आशा व्यक्त की भविष्य मे  छात्र ग्रामो का नेतृत्व करेगे तो शासन की योजनाओ का क्रियान्वयन सही रूप से होगा । पॉंच दिवसीय प्रशिक्षण मे दो दिवस का फील्ड वर्क दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस मे फील्ड वर्क का प्रस्तुतीकरण दिया गया । मेन्टर्स प्रशिक्षण मे खडवा, खरगोन, बुरहानपुर तीन जिलो के विकासखण्डो से चयनित मेन्टर्स का प्रशिक्षण श्री सचिन शिम्पी जिला समन्वयक खडवा, श्री जगदीश पटेल जिला समन्वयक खरगोन, व विकासखण्डो के समन्वयको द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । 
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विधायक पंधाना श्रीमती योगिता नवल सिह द्वारा कार्यक्रम मे संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्रीजी की यह प्रशंसनीय पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण युवाओ मे सामाजिक क्षेत्र मे आगे आने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम मे अधिक से अधिक महिलाओ की भागीदारी होना चाहिए । विधायक पंधाना श्रीमती बोरकर द्वारा सभी मेन्टर्स को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। जिला समन्वयक श्री सचिन शिम्पी द्वारा अतिथियो एवं प्रशिक्षण मे उपस्थित सभी मेन्टर्स का आभार व्यक्त किया गया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित हुई परिचर्चा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर आयोजित हुई परिचर्चा




खण्डवा 25 सितम्बर,2015 - पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में परिचर्चा आयोजित की गई। इस अवसर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्षन और उनके सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम मंे पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री हुकुमचंद यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि पं. उपाध्याय का एकात्म मानववाद का सिद्धांत आज भी उतना ही प्रासंगिक है। प्रदेष सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों व आदर्षो पर चल रही है तथा समाज के सबसे पिछड़े वर्ग के व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रदेष सरकार की अधिकांष योजनाएं गरीबों व पिछड़े लोगों के कल्याण के लिए ही संचालित हो रही है। प्रदेष सरकार ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेष सरकार गरीबों व पिछड़ों की भलाई के लिए नए - नए कार्यक्रम संचालित करेगी। कार्यक्रम में मण्डी अध्यक्ष श्री आनंद मौहे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमित तोमर, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.बघेल, एसडीएम पुनासा श्री बी. कार्तिकेयन, एसडीएम हरसूद श्री सुरेष चन्द्र वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ. प्रतापराव कदम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन दर्षन पर विस्तार से जानकारी दी।
प्रोफेसर डॉ. कदम ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के बारे में बताया कि वे बचपन से ही मैधावी विद्यार्थी थे तथा राष्ट्रवादी विचार धारा तथा सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांत का पालन करते थे। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इस सिद्धांत का मूल उद्देश्य विकास के अंतिम झोर पर खडे गरीब को उन्नति के पूरे अवसर देना है। पंडित उपाध्याय के विचार युग प्रेरक हैं। उनके जीवन तथा विचारों से प्रेरणा लेकर हम समाज और देश का विकास कर सकते हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभांरभ पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। 

Thursday, 24 September 2015

1 अक्टूबर को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस

1 अक्टूबर को मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आगामी 1 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश राज्य शासन द्वारा जारी किए गए है। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन जिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में किया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों की रूचि तथा आयु को देखते हुए सांस्कृति कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगीं। इसके अतिरिक्त ऐसे वृद्ध जिन्होंने 100 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

मद्य निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक

मद्य निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर तक मद्य निषेध सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में बढ़ती हुई मद्यपान, तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट की लत एवं नशीले मादक द्रव्यों तथा पदार्थो के दुष्परिणामों से सभी को अवगत कराना है। ताकि मादक द्रव्यों एवं मादक पदार्थो के सेवन की रोकथाम के लिए वातावरण एवं चेतना का निर्माण हो सके।  मद्य निषेध सप्ताह का जिला स्तर से ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन कर शहरी व ग्रामीण जनता को मद्यपान तथा मादक पदार्थो के सेवन की बुराईयों तथा दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा। जिससे वे नशा सेवन करना छोड़ सके तथा नशाबंदी के पक्ष में वातावरण निर्मित कर सकें। मद्य निषेध सप्ताह के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, के सहयोग से प्रभात फेरी, शराब से होने वाली हानियों पर वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, नारे एवं निबंध प्रतियोगिता, गोष्ठियों तथा सेमीनार आयोजित किए जाएगें। साथ ही मद्य निषेध की प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी एवं शपथ पत्र भरवाया जाएगा। 

स्कूलों के लिए डाईस कोड की जानकारी देना अनिवार्य होगा

स्कूलों के लिए डाईस कोड की जानकारी देना अनिवार्य होगा

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - निःषुल्क एवं अनिवार्य षिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के तहत 6 से 14 वर्ष के सभी बच्चों के नामांकन, उपस्थिति एवं शाला सुविधाओं की उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए प्रत्येक शाला को डाईस प्रपत्र में विद्यालय की समस्त जानकारी देना होगी। यह राज्य शासन एवं स्थानीय निकायों के साथ ही साथ निजी विद्यालयों में वंचित तथा कमजोर वर्ग के बच्चों के प्रवेष, स्कूलों में मान्यता के मानदंडो के अनुरूप षिक्षकों तथा अधोरचना की व्यवस्था के क्रियान्वयन की मॉनीटरिंग के तहत किया जायेगा।
स्कूल षिक्षा विभाग के आदेषानुसार यदि किसी स्कूल से निर्धारित समय-सीमा में डाईस प्रपत्र जिला षिक्षा केन्द्र को प्राप्त नहीं होता है तो यह माना जायेगा कि संबंधित शाला द्वारा अधिनियमों के प्रावधनों का पालन नहीं किया जा रहा हैं ऐसी स्थिति में संबंधित शालाओं के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी। आदेषानुसार राज्य सरकार एवं स्थानीय निकाय षिक्षा का अधिकार अधिनियम का विधिवत निर्वहन कर सके इसके लिए भारत सरकार द्वारा सभी सहकारी एवं गैर सरकारी शालाओं से जुड़ी सभी जानकारियों का संकलन करने के लिए एकीकृत जिला षिक्षा सूचना प्रणाली (यूनीफाईड डाईस)  के नाम से डाटा बेस तैयार किया है। इस वर्ष से यह जानकारी सभी शालाओं को जिनमें प्राथमिक शालाओं एवं उच्चतर कक्षाओं को संचालित करने वाली सभी शालाओं के द्वारा भी भरी जाना होगी। इस जानकारी में राज्य सरकार के स्कूलों के अतिरिक्त भारत सरकार के राज्य में स्थित केन्द्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय एवं निजी शालायें जो कक्षा 1 से 12 तक की षिक्षा देती हैं, शामिल होंगे। जिला षिक्षा केन्द्र द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि डाईस की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसी के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन किया जाता है। 30 सितम्बर डाईस डे के रूप में मनाया जाना है। इस दिन एसएमसी और एसएमडीसी की बैठक बुलाकर स्कूल रिपोर्ट कार्ड 2014-15 का जनवाचन एवं शाला विकास योजना तैयार की जाना है।

अंत्योदय दिवस पर आज होगी परिचर्चा

अंत्योदय दिवस पर आज होगी परिचर्चा

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के अवसर पर इस वर्ष 25 सितम्बर को अंत्योदय दिवस के रूप मंे मनाने का निर्णय राज्य शासन द्वारा लिया गया है। इसके साथ ही 25 सितम्बर 2015 से 25 सितम्बर 2016 तक की अवधि को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जायेगा। कलेक्टर डॉ. एम.के. अग्रवाल ने बताया कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान विषय पर परिचर्चा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मंे अपरांह 4ः30 बजे से आयोजित की जाएगी।

नगर निगम को साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देष जारी

नगर निगम को साफ-सफाई व पेयजल व्यवस्था के संबंध में निर्देष जारी

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. एम.के.अग्रवाल ने ईदुज्जुहा पर्व पर खण्डवा शहर में साफ-सफाई रखने तथा पेयजल का व्यवस्थित प्रदाय करने के निर्देष आयुक्त नगर निगम श्री जे.जे.जोषी को दिए है। जारी निर्देषों में कहा गया है कि ईदगाह, कहारवाड़ी, मदीना मज्जिद व छिपा कॉलोनी में पेयजल व्यवस्था हेतु पानी के टेंकर तथा जल प्रदाय योजना के माध्यम से पानी की नियमित सप्लाई की जाये। इस दौरान शहर की प्रमुख मज्जिदों के आसपास साफ-सफाई रखने तथा शहर में आवारा पषुओं के विचरण पर रोक लगाने के निर्देष भी नगर निगम आयुक्त श्री जोषी को दिए गए है। उन्हांेने पर्व के दौरान विद्युत की निर्वाध आपूर्ति के लिए भी संभागीय अभियंता विद्युत वितरण कम्पनी को दिए।

कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात

कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. एम.के.अग्रवाल ने ईदुज्जुहा पर्व पर खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु 5 कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की तैनाती करने के आदेष जारी किए है। जारी आदेष के अनुसार सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माला श्रीवास्तव, मोघट थाना क्षेत्र में संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका गोयल को, ईदगाह क्षेत्र में डिप्टी कलेक्टर श्री अरविंद चौहान को, पदम नगर थाना क्षेत्र में नायब तहसीलदार सुश्री वंदना चौहान एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा में नायब तहसीलदार सुश्री माला अहिरवार को तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को ईदुज्जुहा पर्व पर अपने क्षेत्र में सतत् भ्रमण कर कानून व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के निर्देष दिए गए है। खण्डवा शहर में इस दौरान एसडीएम श्री शाष्वत शर्मा व तहसीलदार खण्डवा श्री अभिषेक शर्मा को भी नगर भ्रमण कर कानून व्यवस्था की सतत् मॉनिटरिंग करने के निर्देष दिए गए है। इसी तरह के निर्देष हरसूद, पंधाना व पुनासा एसडीएम को भी उनके क्षेत्र के लिए दिए गए है।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह आज ग्राम खेड़ी जायेंगे

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री शाह आज ग्राम खेड़ी जायेंगे

खण्डवा 24 सितम्बर,2015 - प्रदेष के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह 25 सितम्बर को जिले के ग्राम खेड़ी का दौरा करेंगे तथा रात्रि विश्राम खण्डवा में कर अगले दिन 26 सितम्बर को इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री कुंवर श्री विजय शाह 25 सितम्बर को खण्डवा में स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होकर रात्रि 8 बजे कार द्वारा ग्राम खेड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 9 बजे खेड़ी पहॅुंचकर लंगड़ी कार्यक्रम में शामिल होंगे। कुंवर श्री शाह रात्रि 10 बजे खेड़ी से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे खण्डवा आयेंगे। अगले दिन 26 सितम्बर को प्रातः 9 बजे मंत्री श्री शाह इंदौर के लिए प्रस्थान करेंगे। 

दिनांक 24 सितम्बर 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें