AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 27 January 2015

दिनांक 28 जनवरी 2015 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें




































उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल की 9वीं की प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली

उत्कृष्ट और मॉडल स्कूल की 9वीं की प्रवेश परीक्षा की तिथि बदली

खण्डवा(27जनवरी,2015) - जिला मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय एवं विकासखण्ड-स्तरीय मॉडल स्कूल में कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब यह परीक्षा 25 जनवरी के स्थान पर 15 फरवरी को पूर्व निर्धारित समय पर होगी।
क्रमांक/131/2015/131/वर्मा 

जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 4 मार्च को

जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन 4 मार्च को 

खण्डवा(27जनवरी,2015) - राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिला एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए सम्मिलन की तिथि 4 मार्च 2015 निर्धारित की गयी है। आयोग द्वारा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। 
जिला एवं जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की तारीख से 30 दिन के भीतर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के लिए सम्मिलन करने का प्रावधान है। जनपद पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 27 एवं जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम की घोषणा 28 फरवरी 2015 को होगी।
क्रमांक/130/2015/130/वर्मा 

गणतंत्र दिवस की सांध्या बेला पर भारत पर्व का हुआ आयोजन शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

गणतंत्र दिवस की सांध्या बेला पर भारत पर्व का हुआ आयोजन
शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
‘‘जहॉं भोपाल से आए हुए जमीर हुसैन ने देष भक्ति सुराजगान किया प्रस्तुत‘‘
वहीं उज्जैन से आए कलाकारों ने लोक गीतों पर दी नैनाभिराम प्रस्तुति
संगीत महाविद्यालय के षिक्षकों और छात्रों ने भी मोहा दर्षक- श्रोताओं  का मन 










 खंडवा (27 जनवरी, 2015) - ‘‘हो जनम दोबारा तो भारत वतन मिले‘‘ - ‘‘फिर से यही हिमालय गंगा और अमन मिले‘‘। ‘‘खुद जियो और दूसरों को भी जीने दो, हे तुम्हें शांति अमन का वास्ता‘‘। ऐसे ही दिलों में देश भक्ति का जज़्बे को जगाने वाली एक-से-एक शानदार प्रस्तुतियों का प्रदर्शन गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित भारत पर्व में किया गया। जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा कार्यक्रम स्थल में प्रदेश कि विकास गाथा पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसे अतिथियों द्वारा देखा और सराहा गया। इसके पूर्व भारत पर्व का शुभारंभ मॉं सरस्वती के चित्रपट पर दीप प्रज्जवलित कर विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमित तोमर और अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने किया। 
मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस की सांध्य बेला पर आयोजित भारत पर्व में जहाँ भोपाल से आये जमीर हुसैन खान और उनके साथियों ने देषभक्ति के  एक-से-एक उम्दा मौलिक गीतों को प्रस्तुत किया। वहीं उज्जैन से आए श्री सर्वोत्तम संगीत नृत्य अकादमी के कलाकारों ने क्षेत्रीय लोक गीतों के गायन के साथ ही उन पर मन मोहक प्रस्तुतियॉं दी। हास - परिहास के साथ ही हरीष पोद्दार और उनके साथियों ने हमारी परम्पराओं में रचे - बसे और शादी - शगुन के दौरान गाए जाने वाले घोड़ी सेवरा नृत्य, बधाई गीत, का भी मन-मोहक नैनाभिराम प्रदर्षन किया। वहीं बाबुलाल मेढ़ा द्वारा प्रस्तुत लोक गीतों को भी श्रोताओं द्वारा सराहा भी गया। 

इसके साथ ही गणतंत्र की सांध्य बेला पर स्थानीय संगीत महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टॉफ और विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुति दी। जिसमें शास़्त्रीय संगीत, उम्दा तबला वादन, बुन्देलखण्डी गीत और कथक नृत्य प्रस्तुत किया। हरमोनियम के सुर पर तबले कि थाप से सम्पूर्ण गौरीकुंज सभागृह करतल ध्वनि से गुंजाए मान हो उठा। इस दौरान एसडीएम शाषवत शर्मा ने भी देषभक्ति गीत प्रस्तुत किया। 
भारत पर्व के आयोजन के दौरान संयुक्त कलेक्टर पी.एच. बकावले , नगर निगम आयुक्त एस.आर. सोलंकी, और डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल समेत अन्य जिला अधिकारी और सुधि श्रोता एवं दर्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आलोक जोषी ने किया।
  क्रमांक/129/2015/129/वर्मा

Monday, 26 January 2015

मंगलवार को शालाओं में रहेगा अवकाष


मंगलवार को शालाओं में रहेगा अवकाष

खंडवा (26 जनवरी, 2015) - जिला समन्वयक सर्व षिक्षा अभियान पी.सी. सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को जिले कि शालाओं मंे अवकाष रहेगा। जिसमें सिर्फ विद्यार्थियों की ही छुट्टी रहेगी। शैक्षणिक स्टॉफ का अवकाष नही रहेगा। साथ ही संयुक्त संचालक द्वारा ली जाने वाली बैठक का आयोजन यथावत होगा।
क्रमांक/128/2015/128/वर्मा

ग्राम पंचायत जसवाड़ी में हुआ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम पंचायत जसवाड़ी में हुआ मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन
कलेक्टर श्री अग्रवाल के साथ ही विधायक देवेन्द्र वर्मा भी हुए शामिल



खंडवा (26 जनवरी, 2015) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर खंडवा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत जसवाड़ी के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें खंडवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा , कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ ही सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर भी उपस्थित थे। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने पूर्व में विद्यार्थियों को भोजन परोस कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
क्रमांक/127/2015/127/वर्मा

जिला पंचायत में सीईओ जिला पंचायत श्री तोमर ने किया ध्वजारोहण

जिला पंचायत में सीईओ जिला पंचायत श्री तोमर ने किया ध्वजारोहण


खण्डवा (26 जनवरी, 2015) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमित तोमर ने झण्डा वंदन किया। इस दौरान परियोजना अधिकारियों समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
क्रमांक/126/2015/126/वर्मा

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

कलेक्ट्रेट में कलेक्टर महेष अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण





खण्डवा (26 जनवरी, 2015) - गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रातः 08ः00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय पहुॅंचकर कलेक्टर महेष अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल, सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर,  संयुक्त कलेक्टर जी.एस.डोडिया, एस.डी.एम शाषवत शर्मा, और डिप्टी कलेक्टर प्रियंका गोयल , जिला जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा, तहसीलदार खण्डवा अभिषेक शर्मा , जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी एस.आर. कोठारे और प्रबंधक लोक सेवा शैलेन्द्र सिंह जादम समेत अन्य विभागों के विभाग प्रमुख एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे। 
  क्रमांक/125/2015/125/वर्मा

उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गणतंत्र पर्व

उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता से मनाया गणतंत्र पर्व
कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ वाचन
शीत लहर में भी जोश और जुनून से हुआ मार्च पास्ट
उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम
पन्द्रह नैनाभिराम झाँकियों का हुआ प्रदर्शन
उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित 










खण्डवा (26 जनवरी, 2015) - जिलेे में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पूर्ण उत्साह, उमंग, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह गुरू गोविंदसिंह स्टेडियम ग्राउण्ड में हुआ। यहाँ कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार के साथ परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक संतोष शुक्ला के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी प्लाटुन कमांडर से परिचय भी प्राप्त किया। जिसके बाद कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया गया। हर्ष फायर के बाद राष्ट्रगान की धून पर स्टेडियम में मौजूद सभी दर्शकों ने एक साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की। शीत लहर में भी जोश और जुनून के साथ तीनों तीन के कालम में मंच से गुजरते हुए मार्च पास्ट किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभिन्न बलों के परेड की सलामी ली। जिस पर दर्शक दीर्घा से जोरदार करतल ध्वनी की आवाज गूंज उठी। कलेक्टर कार्यालय सहित जिले के समस्त विभागों में भी ध्वजारोहण किया गया। मुख्य समारोह में महापौर श्री सुभाष कोठारी और विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा भी उपस्थित थे। 
जोश और जुनून से हुआ हुआ परेड का आयोजन:- गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे जोश और जुनून से मार्च पास्ट का आयोजन किया गया। मार्च में विशेष सशस्त्र सेना बल, जिला पुलिस बल, नगर सेना बल, वन विभाग बल, सिनियर डिविजन एन.सी.सी. एस.एन.कॉलेज खंडवा, सिनियर डिविजन एन.सी.सी. गर्ल्स माखनलाल चतुर्वेदी कन्या महाविद्यालय खंडवा, जुनियर डिवीजन सेंट जोसेफ कान्वेन्ट स्कूल बायस एवं गर्ल्स, जूनियर डिविजन एन.सी.सी. बायज संत थामस स्कूल, रेडक्रास दल एमएलबी, गाइड दल एमएलबी, बैंड सोफिया कॉन्वेट एवं संत थामस स्कूल तथा ग्राम एवं नगर सुरक्षा समिति के दल ने भी परेड में हिस्सा लिया। 
उल्लास से सराबोर रहा सांस्कृतिक कार्यक्रम:- जिले की विभिन्न सात संस्थाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में मनोरंजन, शिक्षाप्रद एवं मध्यप्रदेश शासन की योजनाओं से अवगत कराती हुई प्रस्तुति का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सेन्ट्रल स्कूल, हॉलीस्प्रीट, सोफिया कॉंन्वेट, सेन्ट जोसफ, सेन्ट पायस, एम.एल.बी., और अजाक छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी अपनी मनमोहक और उल्लास से सराबोर प्रस्तुति दी।
पन्द्रह नैना विराम झांकियाँ का हुआ प्रदर्शन:- लोकतंत्र के महा महोत्सव गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न 15 विभागों द्वारा नैना विराम प्रेरक एवं संदेश वाहक झांकियाँ निकाली गई। जिन्हें की स्टेडियम में मौजूद दर्शकों नें भी सराहा। झांकियों की खासबात यह थी कि कई विभागों द्वारा निकाली गई झांकिया सजीव झांकिया थी। गणतंत्र दिवस समारोह में श्रम विभाग, महिला सशक्तिकरण विभाग, पशु चिकित्सा सेवा विभाग, मत्स्यपालन विभाग, सर्व शिक्षा केन्द्र खंडवा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी एवं प्रक्षेप्त वानिकी विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, नगर निगम खण्डवा, बैंक ऑफ इण्डिया , जिला उद्योग विभाग ने झांकियों का प्रदर्शन किया। झाँकियों का प्रदर्शन करने वाले विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित हितग्राही मूलक योजनाओं और किये गये उपलब्धिमूलक कार्यों का सुंदर एवं मनमोहक प्रदर्शन किया गया। 
उत्कृष्ट कार्य एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित :- गणतंत्र दिवस समारोह में कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल, महापौर सुभाष कोठारी, विधायक देवेन्द्र वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह सिकरवार, ने जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का सम्मानित भी किया। जिसमंे खण्डवा शहर में कानून व्यवस्था एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीएसपी अभिषेक दिवान और एसडीओपी मूंदी परवेज सिद्दीकी को प्रषंसा पत्र दिया गया। वहीं विगत 25 वर्षो से उल्लेखनीय सेवा करने पर जिला जनसम्पर्क कार्यालय के भृत्य बलीराम सोलंकी को पुरूस्कृत किया। इसी प्रकार निर्वाचन में उत्कृष्ट कार्य करने पर अपूर्व साखले उपप्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज, डी.आई.ओ. प्रदीप पाटीदार, और निर्वाचन पर्यवेक्षक डी.एल. कटारे को पुरूस्कृत किया। 
 इसी प्रकार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिषन में बेहतर कार्य करने पर सहायक परियोजना अधिकारी जितेन्द्र नामदेव, और स्वीप प्लान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने पर संदीप राठौर को पुरूस्कार वितरण किया गया। वहीं ई-गर्वनेंस क्षेत्र के लिए लोकेष कुमार शर्मा, और अंकेष सोमानी को पुरूस्कार दिया गया। इसी प्रकार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी पंधाना कि तरफ से बेहतर कार्य करने पर ब्रजेष खातरकर और मोनिका पाटीदार को पुरूस्कृत किया गया। 
 गणतंत्र दिवस समारोह में 7 सितम्बर को बारिष के दौरान निचली बस्तीयों में पानी भर जाने के बाद भी उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने पर कार्यालय डिस्टीक कमान्डेट के महेष हनोतिया समेत अन्य 8 और हवलदार, नायक और सैनिकों को पुरूस्कृत किया गया। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य करने पर पुरूस्कृत किया गया। इसी प्रकार समारोह में जिला षिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, खेल एवं युवक कल्याण विभाग, किसान कल्याण विभाग, और पुलिस विभाग के भी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।  
विजेता झाँकी:- झाँकियों के प्रदर्शन प्रथम स्थान जिला पंचायत खण्डवा ने प्राप्त किया। द्वितीय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास खंडवा तथा तृतीय पुरस्कार षिक्षा विभाग ई - अटेंडेस हेतु को मिला। 
कार्यक्रम में महापौर सुभाष कोठारी , खंडवा विधायक देवेन्द्र वर्मा, अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल, सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर, सहित जिले के गणमान्य वरिष्ठ नागरिकगण भी उपस्थित रहे। 
क्रमांक/124/2015/124/वर्मा