AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 26 September 2014

योग शिविर का प्रशिक्षण प्रारंभ

योग शिविर का प्रशिक्षण प्रारंभ

खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - मध्य प्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल द्वारा सभी आयु वर्ग के लोगों को योग एवं ध्यान की गतिविधियों से स्वैच्छिक भागीदारी को बढावा देने हेतु गुरूवार को प्रातः 7 बजे बास्केटबाल ग्राउण्ड पुलिस लाईन में निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। योग शिविर में लगभग 40 लोग सम्मिलित हुये। योग प्रशिक्षण पूनमचंद मालवीय ने बताया कि जीवन में योगा करने से मनुष्य पूर्ण रूप से स्वस्थ्य रहते है। योगा को नियमित करना चाहिये। इस अवसर जिला खेल अधिकारी जोसेफ बक्सला भी उपस्थित थे। 
क्रमांक/117/2014/1489/वर्मा

खादी ग्रामोद्योग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

खादी ग्रामोद्योग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित

खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - मध्य प्रदेेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से संचालित मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अन्तर्गत जिले को 58 इकाईयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिसमें ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के 18 से 45 वर्ष के 5वीं पास हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु 20000 रूपये से 10 लाख तक के ऋण बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जाना है। योजना के तहत सामान्य वर्ग को 15 प्रतिशत अधिकतम 1 लाख एवं अनुसूचित जाति , अनुसूचित जनजाति, पिछडा वर्ग , विकलांग, महिला, बीपीएल को 30 प्रतिशत अधिकतम 2 लाख रूपये मार्जिन मनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। शेष ऋण पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान अधिकतम 25 हजार रूपये 5 वर्ष तक प्रदान किए जाएगा। आवेदक जो योजना के दिशा निर्देशों के अन्तर्गत पात्र है। प्रबंधक गा्रमोद्योग कार्यालय जिला पंचायत खण्डवा में संपर्क कर आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है। 
क्रमांक/116/2014/1488/वर्मा

प्रशिक्षण के दूसरे दिवस ग्राम पंचायतों में सघन सहभागिता नियोजन अम्यास के माध्यम से बनवाया जावेगा श्रम बजट

प्रशिक्षण के दूसरे दिवस ग्राम पंचायतों में सघन सहभागिता नियोजन अम्यास के माध्यम से बनवाया जावेगा श्रम बजट



खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - मनरेगा योजनातंर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 का लेबर बजट सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास के माध्यम से तैयार करने हेतु जिला स्तर पर गठित जिला रिर्सोस टीम के सदस्यों द्वारा 25 एवं 26 सितम्बर को जनपद पंचायतों में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।  ज्ञात हो कि शासन के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर ब्लाक प्लानिंग टीम का गठन किया गया है जिसमें ग्रामीण विकास के अतिरिक्त कृषि विभाग, पशु चिक्त्सिा विभाग, वन विभाग, उद्यानिकी विभाग मत्स्य विभाग , जन अभियान परिषद, आंगनवाडी कार्यकर्ता, वाटरशेड कमेटी के सदस्यों को सम्मिलित किया गया है। उक्त टीम को जिला रिर्सोस टीम के सदस्यों द्वारा प्रथम दिवस लेबर बजट के सिंद्धांतों एवं सघन सहभागिता नियोजन की रूपरेखा की जानकारी दी गयी। 
प्रशिक्षण के दूसरे दिवस 26 सितम्बर को ब्लाक प्लानिंग टीम के सदस्यों को ग्राम पंचायतों में भ्रमण करवाया जाकर सघन सहभागिता नियोजन अभ्यास के माध्यम से मनरेगा योजना को श्रम बजट बनवाया जाएगा। इस हेतु संबंधित ग्राम पंचायत में ग्रामीणों के सहयोग से दो मानचित्र तैयार करवाये जावेंगे एक मानचित्र सामाजिक स्थिति को परिलक्षित करने वाला बनाया जावेगा एवं दूसरा मानचित्र ग्राम के संसाधन को दर्शाने वाला बनाया जावेगा जिसके बाद ग्रामीणों से जानकारी ली जावेगी  कि उनके ग्राम में किन स्थानों पर मनरेगा अंतर्गत किन कार्यो को किये जाने की आवश्यक्ता है एवं किन व्यक्तियों को हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिये। जिला रिर्सोस टीम के सदस्य के रूप में प्रथम दिवस परियोजना अधिकारी मनरेगा प्रमोद त्रिपाठी, परियोजना अधिकारी वॉटरशेड राजेन्द्र कोसरिया, मीडिया अधिकारी मनरेगा अभिषेक तिवारी, मानिटरिंग मूल्यांकन समन्वयक अनिता रावजी, वरिष्ठ डाटा प्रबंधक राजेन्द्र डोडवे,ं सहायक कृषि उद्यानिकी ध्रुव तिवारी  एवं सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मनरेगा व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा उनको प्रदाय जनपदो में प्रशिक्षण दिया गया।
क्रमांक/115/2014/1487/वर्मा

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने हरी झण्डी दिखाकर कृषि रथ को किया रवाना

जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने हरी झण्डी दिखाकर कृषि रथ को किया रवाना
कृषि महोत्सव के दौरान निःशुल्क खसरा खतौनी भी की वितरित
    ------







खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - सम्पूर्ण जिले में खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि महोत्सव का शुभारंभ गुरूवार को किया गया। जिसमें की जिला स्तर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर और विधायक खण्डवा श्री देवेन्द्र वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर कृषि क्रांति रथ को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री मनोज शर्मा, और जनपद पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान उपस्थित थे। वही पंधाना जनपद क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक योगिता नवल सिंह बोरकर ने भी कृषि रथ का अवलोकन किया। 
 इस अवसर पर उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने बताया कि यह महोत्सव 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।  जिसमें कृषि संबंधी सभी विभाग जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को शिक्षित एवं जागरूक करेगें। कृषि महोत्सव का उद्देश्य ग्राम-गा्रम में जाकर किसानों को नवीन तकनीक के प्रयोग से रूबरू कराना प्रारंभ कर दिया है। जिससे की हमारे जिले के किसान उसको उपयोग में लेकर बेहतर कृषि उत्पादन कर उन्नत कृषक बन सके। गुरूवार से ही कृषि क्रांति रथ खण्डवा, पुनासा, हरसूद, बलडी, छैगॉवमाखन, खालवा, और पंधाना में रूट चार्ट अनुसार पहॅुच रहा है। जहॉं पर जिले के किसानों को रथ के साथ जा रहे अधिकारी एवं कृषि वैज्ञानिक विभागीय योजनाओं के साथ ही बेहतर कृषि उत्पादन की तकनीक बता रहे है। इसके साथ ही जहॉं-जहॉं कृषि रथ पहॅुच रहा है। वहा पर राजस्व विभाग के द्वारा निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण भी किया जा रहा है। 
आज 26 सितम्बर को यहॉं-यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 26 सितम्बर -
खण्डवा विकासखण्ड में बावडीयाकाजी, पांजरीया और बोरगॉंवखुर्द गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बोरगॉंवखुर्द में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ जामन्याकलॉ, मानपुरा, जामन्याखुर्द, दुधकुडिया और देवलीकलां गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम देवलीकला में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
वही छैगॉव माखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ डुल्हार, सेानगीर, और संगवाडा गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम संगवाडा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ नांदियाखेडा और गरबडी पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम गरबडी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ गुवाडी, अर्दला, जामली, राजगढ, काकोडा, मांडवा, डापक्या और दिवाल गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम दिवाल में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ दूधवास,   जामन्या, और बावडिया पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बावडिया में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ सात्री, बेडियावॅं और प्रतापपुरा पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम प्रतापपुरा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
क्रमांक/114/2014/1486/वर्मा

जिले के सातों लोकसेवा केन्द्रों में गरिमापूर्ण रूप से लोक सेवा दिवस का हुआ आयोजन

जिले के सातों लोकसेवा केन्द्रों में गरिमापूर्ण रूप से लोक सेवा दिवस का हुआ आयोजन
 खण्डवा में आयोजित मुख्यसमारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर समेत विधायक श्री वर्मा हुए शामिल
पंधाना मंे विधायक श्रीमती योगिता नवल बोरकर ने दिलाई शपथ
वही जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ
समय-सीमा में लाभ न देने वाले लापरवाह अधिकारी होगें दण्डित - कलेक्टर श्री अग्रवाल
शालाओं में भी हुआ आयोजन








खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - राज्य शासन के निर्देशानुसार गुरूवार को सम्पूर्ण जिले में लोक सेवा दिवस गरिमापूर्ण रूप से मनाया गया। जिसमें जिले के सभी सातों लोकसेवा केन्द्रों खण्डवा, पंधाना, हरसूद, खालवा, पुनासा, बलडी और छैगॉवमाखन में कार्यक्रम आयोजित हुए।
   जिसमें जिला स्तर का कार्यक्रम लोक सेवा केन्द्र खण्डवा में आयोजित हुआ। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजपालसिंह तोमर ने उपस्थित लोकसेवकों और नागरिकों को सुशासन की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर और विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा समेत कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मनोज शर्मा शामिल हुए। इस दौरान लोक सेवा अधिनियम की उपयोगिता बताते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने इसे एक क्रांतिकारी पहल करार दिया। उन्होंने कहा कि लोक सेवा गांरटी अधिनियम ने समाज के अंतिम पंक्ति तक के व्यक्ति को निश्चित समय-सीमा में योजनाओं का लाभ दिलाने का अनूठा प्रयास किया है। जिससे की पंडित दीनदयाल जी के सपने साकार हुए है। 
वही विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा ने भी लोकसेवा गांरटी अधिनियम को सशक्त पहल बताते हुए एक पारदर्शी सुशासन की संकल्पना के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि आगे चलकर प्रदेश सरकार घर तक सुविधाओं को पहॅुंचाने का भी प्रयास करेगी।
लापरवाह होगें दण्डित - इसी कडी मंे जिला स्तरीय लोकसेवा दिवस आयोजन में कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी लोकसेवकों को अपने दायित्वों की चिन्ता करते हुए, अपने कार्यो का निर्वहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले में लोकसेवा गांरटी अधिनियम का क्रियान्वयन सदैव प्रभावी तरीके से किया जाएगा। और इस अधिनियम की पालना में लापरवाही बरतने वाले लापरवाह अधिकारियों और कर्मचारियों को दण्डित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने इस अधिनियम का प्रचार-प्रसार अधिक करने और आम जन को जागरूक करने की भी बात कही। 
सुशासन की दिलाई शपथ - जिला स्तरीय कार्यक्रम के पूर्व कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने कलेक्टोरेट सभागृह में प्रातः 11 बजे सभी लोकसेवकों को लोकसेवा दिवस के अवसर पर सुशासन, स्वर्णीम मध्यप्रदेश के निर्माण, लोकसेवा गांरटी अधिनियम के उद्देश्य एवं मंशा के अनुरूप अपने पदीय दायित्वांे का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करने के साथ ही एक कर्तव्यपरायण लोकसेवक के रूप में पदीय गरिमा अनुरूप व्यवहार करने की शपथ दिलाई। 
  उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010, गुरूवार को प्रभावशील हुआ था। जिसमें वर्तमान में 21 विभागों की 102 सेवायें इस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित की जा चुकी है। साथ ही वर्तमान में कुल 15 विभागों की 48 सेवाओं के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने एवं सेवा ऑनलाईन प्रदाय करने की सुविधा दी जा रही है।
पंधाना एवं छैगॉव माखन में विधायक श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर हुई शामिल - लोक सेवा दिवस का आयोजन पंधाना एवं छैगॉव माखन जनपद पंचायत में भी सारगर्भित रूप से किया गया। दोनों ही आयोजनों में विधायक श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर ने शामिल होकर लोकसेवा गांरटी अधिनियम के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उपस्थित लोकसेवकों एवं नागरिकों को सुशासन की शपथ भी दिलाई। 
हरसूद में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - लोक सेवा केन्द्र हरसूद में भी लोक सेवा दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्वारका बाई रही। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी सुरेश चंद वर्मा एव तहसीलदार महेन्द्र कुमार जोशी कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस अवसर पर एसडीएम श्री वर्मा ने लोक सेवा की शपथ उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को दिलवाई। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय,तहसील कार्यालय,जनपद कार्यालय , लोक सेवा केन्द्र , शिक्षा विभाग , महिला बाल विकास हरसूद के  अधिकारी एवं कार्मचारी उपस्थित थे। 
खालवा में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - लोक सेवा केन्द्र खालवा पर भी लोकसेवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत शपथ ग्रहण से हुई। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती बिन्दा बाई काजलें, जनपद सदस्य केवल पटेल आशापुर, अमरसिंग, राजेश मालवीया, अनिल उपाध्याय एवं सीईओ सौरभ सिहं राठौड  तहसीलदार श्री डोडवे कृषि आधिकारी श्री यादव तहसील स्टाफ व समस्त पटवारी इस कार्यक्रम उपस्थित रहें। कार्यक्रम सीईओ जनपद में  लोकसेवा गांरटी कानून के बारे  में जनता विस्तार से बताया। इस अवसर पर तहसीदार एवं जनपद अध्यक्ष बिदां बाई काजलें द्वारा जाति प्रमाण पत्र जीपीएस खालवा स्कूल कि ४ बालिकाओ को वितरित किये गये।
जनपद बलडी में भी मनाया गया लोकसेवा दिवस - बलडी में भी लोकसेवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नायब तहसीलदार द्वारा लोक सेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद थे। 
इसके साथ ही क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में भी आरटीओ सुनील गोड़ ने, जिला शिक्षा कार्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी श्री भालेराव ने, लोकसेवकों को सुशासन की शपथ दिलाई।
        क्रमांक/113/2014/1485/वर्मा

पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी.एक्ट के नोड्ल अधिकारी पी.सी. अग्रवाल को शोकाज नोटिस जारी

पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी.एक्ट के नोड्ल अधिकारी पी.सी. अग्रवाल को शोकाज नोटिस जारी
------
विगत वर्ष आयोजित बैठक के कार्यवाही विवरण का पालन न कराने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने जारी किया नोटिस
------
महत्वपूर्ण बिन्दुओं  की जानकारी देने मंे जताई थी असमर्थता
जानकारी उपलब्ध न कराने पर बीच में ही स्थगित की बैठक
------
 कहा बैठक महज औपचारिकता और चाय-नास्ते के लिए नही होती सीएमएचओ साहब - कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल
------




खण्डवा (25, सितम्बर,2014) - बैठक महज चाय-नास्ते और औपचारिकता के लिए नही होती सीएमएचओ साहब। आप तो नोड्ल ऑफिसर है डॉं. अग्रवाल। इसके बावजुद भी आपने एक साल पहले हुई बैठक का पालन प्रतिवेदन भी आज तक नही पढ़ा। जिससे स्पष्ट होता है कि विगत एक साल से आपने कोई भी काम नही किया। यह नाराजगी गुरूवार को कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने पी.सी. एण्ड पी.एन.डी.टी.एक्ट के तहत आयोजित जिला सलाहकार समिति की बैठक में लगाई बैठक में व्यक्त की। उन्होंने 22 अप्रैल 2013 को आयोजित पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी.एक्ट समिति की बैठक के पालन प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा करते हुए नोड्ल ऑफिसर और जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से बैठक में लिए गए निर्णयो के अंतर्गत किए गए कार्यो की जानकारी ली। 
  जिस पर 22 अप्रैल 2013 को आयोजित बैठक के कार्यवाही विवरण मंे बिन्दु क्रमांक 4.1 जिसमें की जिला सक्षम अधिकारी प्राधिकारी एवं समिति द्वारा जिले की गर्भवती महिलाओं की महिला चिकित्सालय से प्राप्त सोशल ऑडिट रिपोर्ट का निरीक्षण किया गया था। अवलोकन पश्चात निर्देश दिए गये कि जिले में संचालित सोनोग्राफी सेंटरों की फार्म -एफ में प्राप्त रिपोटों से एक-एक दो-दो आप्स वाले केस निकालकर सेक्टरो में कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता द्वारा संबंधित महिला से भेट कर गर्भ की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की जाए। उक्त रिपोर्ट हेतु 6 माह पूर्व की रिपोर्ट से केस निकालकर जॉच करवाकर जॉच रिपोर्ट प्राप्त की जाए। 
  साथ ही बिन्दु क्रमांक 4.2 जिसमें की सेक्टर डॉक्टर प्रत्येक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता से उनको आवंटित क्षेत्र में कितनी गर्भवती महिलाओं द्वारा किस कारण से व किस चिकित्सक के परामर्श से तथा कहॉं पर गर्भ का चिकित्सकीय समापन कराई (एम.टी.पी.) गई एवं कितनी महिलाओं का प्रसव हुआ है। इसकी जानकारी न तो संकलित करने साथ ही जानकारी उपलब्ध कराने में असर्मथता व्यक्त करने पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने नोड्ल अधिकारी पी.सी.एण्ड पी.एन.डी.टी.एक्ट डॉं. पी.सी. अग्रवाल को फटकार लगाते हुए शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
इसके साथ ही कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने कहा कि निकायवार, विकासखण्ड वार , लिंगानुपात, की जानकारी उपलब्ध करायें। ताकि बैठक में आगामी कार्ययोजना तैयार की जा सके। जिस पर भी सीएमएचओ और नोडल ऑफिसर मूक रहे। साथ ही जिले में स्थापित 38 डिलेवरी पांईट के भी लिंगानुपात की जानकारी प्रस्तुत करने में असमर्थता जाहिर करने पर दोबारा कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दोनों ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी अपडेट करने के बाद ही बैठक में आने और बैठक आयोजित करने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए।
   अधिकारियों द्वारा कुछ भी जानकारी नही होने पर बैठक को बीच में स्थगित करते हुए। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने  जल्द से जल्द सम्पूर्ण अध्यतन जानकारी संकलित करने के उपरांत बैठक का आयोजन कराने के आदेश दे। उन्होंने पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण का पालन न कराने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए भविष्य में सर्तकता से प्रभावी कार्य करने के भी आदेश दिए। 
             क्रमांक/112/2014/1484/वर्मा

Thursday, 25 September 2014

वित्तीय वर्ष 2014-15 की नवीन योजनाओं में 105 का लक्ष्य प्राप्त

वित्तीय वर्ष 2014-15 की नवीन योजनाओं में 105 का लक्ष्य प्राप्त 

खण्डवा (24, सितम्बर,2014) - शासन से वित्तीय वर्ष 2014-15 में अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए नवीन योजनाओं में लक्ष्य प्राप्त हुए है। जिसे विभिन्न बैंकों में लक्ष्य विभाजित किया गया है। जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित है। 
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना  -  (लक्ष्य 35) इस योजना में रू. 20 हजार से रू. 10 लाख तक की परियोजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। आवेदक अ.जा. वर्ग का हो एवं म.प्र. का मूल निवासी, न्यूनतम 5 वीं उत्तीर्ण, उम्र 18-45 वर्ष एवं वित्तीय संस्थाओं का चूककर्ता न हो। परियोजना लागत का 30 प्रतिशत अधिकतम रू. 2 लाख मार्जिन मनी सहायता देय होगी। योजना उद्योग/सेवा/ व्यवसाय क्षेत्र के लिए होगी। इस योजना में परियोजना लागत पर नियमानुसार ब्याज अनुदान एवं ग्यारंटी शुल्क देय होगा। 
मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना  -  (लक्ष्य 70) इस योजना में रू. 20 हजार तक की परियोजना हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित है। आवेदक अ.जा. वर्ग का हो एवं म.प्र. का मूल निवासी, उम्र 18-55 वर्ष। आय श्रेणी बी.पी.एल. का हो एवं वित्तीय संस्थाओं का चूककर्ता न हो। परियोजना लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम रू. 10 हजार मार्जिन मनी सहायता देय होगी। योजना उद्योग/सेवा/ व्यवसाय क्षेत्र के लिए होगी। 
उक्त योजनाओं में अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जावेगा। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया जाति, आय, निवासी, अंक सूची, परियोजना प्रतिवेदन, राषन कार्ड, भूमि/भवन किराये पर हो तो किराया नामा, मशीन उपकरण साज सज्जा हेतु वर्तमान दरों के कोटेशन के साथ कार्यालयीन समय में कार्यालय से आवेदन पत्र एवं विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्रमांक/110/2014/1482/वर्मा 

आज मनाया जाएगा लोक सेवा दिवस

आज मनाया जाएगा लोक सेवा दिवस
अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई जाएगी सुशासन की शपथ

खण्डवा (24, सितम्बर,2014) - राज्य शासन के निर्देशानुसार 25 सितम्बर दिन गुरूवार को आज सम्पूर्ण जिले में लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010, 25 सितम्बर से प्रभावशील हुआ था। जिसके कारण लोक दिवस का आयोजन राज्य शासन ने 25 सितम्बर को करने का निर्णय लिया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक लोक सेवा एस.एस. जादम ने बताया कि लोक सेवा दिवस पर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय समेत सभी संबंधित  21 विभागों के कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही जिले के सभी सातों लोकसेवा केन्द्रों पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  
क्रमांक/109/2014/1481/वर्मा

शांति समिति की बैठक आज

शांति समिति की बैठक आज 

खण्डवा (24, सितम्बर,2014) - आगामी दिनों में नवदुर्गा, दशहरा, ईदुजुहा व दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। जिनके सद्भाव, शांति पूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजन के लिए शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है। यह बैठक आज गुरूवार को दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट सभागृह में कलेक्टर एवं जिला दण्डााधिकारी श्री महेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित होगी। 
क्रमांक/108/2014/1480/वर्मा

आज होगा कृषि महोत्सव का शुभारंभ

आज होगा कृषि महोत्सव का शुभारंभ
सातों सभी जनपद मुख्यालयों से रवाना होगें कृषि क्रांति रथ
कृषि को लाभ का धंधा बनाना है उद्देश्य
------
जिले में आज गुरूवार से 20 अक्टूबर 2014 तक आयोजित होगा कृषि महोत्सव
------



खण्डवा (24, सितम्बर,2014) - सम्पूर्ण जिले में आज गुरूवार से खेती को लाभ का धंधा बनाने के उद्देश्य से कृषि महोत्सव का शुभारंभ किया जा रहा है। यह महोत्सव 20 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।  जिसमें कृषि संबंधी सभी विभाग जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को शिक्षित एवं जागरूक करेगें। कृषि महोत्सव का उद्देश्य ग्राम-गा्रम में जाकर किसानों को नवीन तकनीक के प्रयोग से रूबरू कराना है। जिससे की हमारे जिले के किसान उसको उपयोग में लेकर बेहतर कृषि उत्पादन कर उन्नत कृषक बन सके। तभी खेती मुनाफे का धंधा बन पाएगी। इस लक्ष्य को लेकर सम्पूर्ण जिले में यह अभियान प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर चलाया जाएगा। इसका शुभारंभ जिले के सभी विकास खण्डवो पर सम्माननीय जन प्रतिनिधि कृषि क्रांति रथ को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे। यह सातों रथ जिले के 505 गॉवों तक जाएगें। इस महोत्सव को लेकर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को सक्रिय सहभागीता निभाने के निर्देश दिए है। 
आज 25 सितम्बर को यहॉं-यहॉं पहुचेगा कृषि क्रांति रथ - कृषि क्रांति रथ के रूट चार्ट की जानकारी देते हुए उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ओ.पी. चौरे ने बताया कि यह रथ महोत्सव के शुभारंभ के साथ 25 सितम्बर -
खण्डवा विकासखण्ड में खण्डवा, कोरगला और डिगरीस, गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम डिगरीस में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। खण्डवा जनपद के लिए क ृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक संचालक कृषि एन.पी. कोशल और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी संतोष पाटीदार को बनाया गया है। वही डॉंक्टर वाय.के. शुक्ला और श्री एम.के. तिवारी कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
इसी प्रकार खालवा विकासखण्ड में कृषि क्रांति रथ शुभारंभ के साथ खालवा, सुकवी, मोहन्याखेड़ा, सुकवा, और खारकलॉ गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम खारकलॉ में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। खालवा जनपद के लिए क ृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी विजय जाट और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.आर. यादव को बनाया गया है। वही डी.एस. साहु और श्री एस.के. अरसरिया कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
वही छैगॉव माखन विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ सिलौदा (छैगॉंव माखन), भेरूखेड़ा, और सैय्यदपुर, गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सैय्यदपुर में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। छैगॉंव माखन जनपद के लिए कृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक संचालक कृषि जयपाल पटेल और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी.एस. ठाकुर को बनाया गया है। वही डॉंक्टर विनोद राजपूत और श्री डी.एस.राजावत कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
इसी प्रकार बलड़ी विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ लहाडपुर, और सोमगॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम सोमगॉंव में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। बलड़ी जनपद के लिए कृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी भूरेसिंह निनवाल और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एल.आर. प्रजापति को बनाया गया है। वही सुभाष राजावत और श्री डी.के. पाटीदार कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
वही पंधाना विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ पंधाना, पावई, डबकिया, सिरठिया, कुठिया, उमरदा, बिलूद,और बुल्याखेड़ी, गॉंव पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम बिलूद में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। पंधाना जनपद के लिए कृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक विषय वस्तु विशेषज्ञ नितिन गुजराती और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भगवानदास टेलर को बनाया गया है। वही डॉं. रूपेश जैन और डॉं यू.एस. राम  कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
इसी प्रकार पुनासा विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ खैगॉव (पुनासा), कांकडिया, पालसूदमाल, और गुयडा,  पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम गुयडा में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। पुनासा जनपद के लिए कृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी सहायक अनुविभागीय कृृषि अधिकारी आर.के. सोनी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी ए.एस. सोलंकी को बनाया गया है। वही डॉं. एस. के. परसाई और डॉं. एम.के. गुप्ता कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 
इसी प्रकार हरसूद विकासखण्ड में शुभारंभ के बाद कृषि क्रांति रथ छनेरा, बोरीबांदरी, और देवल्दी पहॅुचेगा। जहॉं पर रात्रि विश्राम ग्राम देवल्दी में होगा। इस दौरान प्रशिक्षण एवं निःशुल्क खसरा खतौनी का वितरण किया जाएगा। वही कृषि संगोष्ठी भी आयोजित की जाएगी। हरसूद जनपद के लिए कृषि क्रांति रथ का नोड्ल अधिकारी अनुविभागीय कृषि अधिकारी वी.एस. सिक्का और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.एस. यादव को बनाया गया है। वही डॉं. डी.के.वाणी और श्री माघे कृषि वैज्ञानिक इस रथ के साथ रहेंगे। 

  उल्लेखनीय है कि शासन के निर्णय अनुसार संपूर्ण प्रदेश में कृृषि महोत्सव कार्यक्रम आज गुरूवार से 20 अक्टूबर 2014 के मध्य आयोजित किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देष्य कृृषि एवं संबंधित विषयों जैसे पषुपालन, उद्यानिकी, मछली पालन आदि पर किसानों एवं कृषि वैज्ञानिकों के मध्य सीधा संपर्क कायम कर दोनों के मध्य नवीन एवं वैज्ञानीकी तकनीकी सुधार से वर्तमान फसलों की उत्पादकता बढाना एवं नवीन फसल (किस्मांे) की संभावनाओं के आधार पर भविष्य में जिले के फसल चक्र को परिवर्तन कर कृषि को लाभ का धंधा बनाना मुख्य उद्देष्य है। इस हेतु कृषि क्रांति रथ प्रतिदिन तीन गॅावों में भ्रमण करेंगा व गॉवों में ही रात्रि विश्राम किया जाएगा। कृषि क्रांति रथ में सहायक संचालक कृषि, कृषि वैज्ञानिक, पषु चिकित्सक, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी रहेगें जो कृषकों को तकनीकी मार्गदर्षन व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगें।
  कृृषि महोत्सव अंतर्गत विभिन्न आयोजन जिला, विकासखंड एवं ग्राम स्तर पर आयोजित किये जायेगें। जिसमें किसान कल्याण तथा कृषि विकास, म.प्र.राज्य कृषि विपणन बोर्ड, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण, पषुपालन, मत्स्य विभाग, सहकारिता, पंचायत और ग्रामीण विकास, वन, जल संसाधन, उर्जा, नवीन एवं नवकरणीय उर्जा, राजस्व, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल षिक्षा, आदिवासी विकास, महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संबंधित संस्थायें, कृषि विष्वविद्यालय, पषु चिकित्सा विष्व विद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, पंचायती राज संस्थान से संबंधित विभाग एवं संस्थायें भाग लेगें। इन समस्त कार्यक्रमों में माननीय मंत्री गण, सांसद गण, मान. विधायक गण एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज के प्रतिनिधी की सहभागीता सुनिष्चित की जायेगीं।
जिले के समस्त ग्रामों में संपूर्ण महोत्सव अवधि में लिये जाने वाले कार्यक्रम एवं गतिविधियां -
कृषि क्रान्ति रथ के भ्रमण के दौरान मिट्टी जांच के सैम्पल्स् इकट्ठे करने की व्यवस्था आवष्यक रूप से सुनिष्चित की जाएगा। 
पात्र एवं चयनित वन पट्टाधारियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। 
बलराम तालाब योजना के कार्यो का शुभारंभ किया जाएगा। 
मण्डी बोर्ड द्वारा कृषि क्रान्ति रथ के रात्रि विश्राम वाले ग्राम में कृषि उद्यानिकी उत्पादों के वितरण पर कृषकों से संपर्क अभियान चलाया जाएगा।  
उद्यानिकी विभाग द्वारा पौधों का सषुल्क वितरण एवं पात्र हितग्राहीयों को योजनाओं के मिनीकिटों का वितरण किया जाएगा। 
राजस्व विभाग द्वारा समस्त किसानों को उनके द्वार-द्वार जाकर राजस्व अभिलेखों की प्रतियां भी वितरण की व्यवस्था सुनिष्चिित की जाएगी। यह अभियान पूरे 26 दिन चलेगा तथा जिले के समस्त ग्रामों के समस्त कृषकों को खसरा-खतौनी वितरण का लक्ष्य सुनिष्चित किया जाएगा।  
पषुपालन विभाग द्वारा नवीन दुग्ध उत्पादक समितियों का गठन किया जाएगा। 
सहकारिता विभाग द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण का अभियान आयोजित किया जाएगा। 
उर्जा विभाग द्वारा कृषि पंपों को उर्जीकरण करने के लिये अभियान संचालित किया जायेगा। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मेरा खेत मेरी माटी योजना के नवीन कार्यो का शुभारंभ किया जाएगा। 
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सुदूर ग्राम संपर्क एवं खेत सडक योजना के प्रारंभ कराये जाने का अभियान चलाया जाएगा। 
  सुरजधारा/अन्नपूर्णा, बीजग्राम एवं उद्यानिकी फसलों के बीज किट वितरण हेतु लक्ष्यानुसार किट तैयार करवाना एवं बीज किट एवं कृषि यंत्रों हेतु पात्र चयनित हितग्राहियों को चिन्हांकित करना तथा उक्त सामग्री वितरण स्थलों तक पहुचानें की व्यवस्था सुनिष्चित की जाएगी।
   क्रमांक/107/2014/1479/वर्मा

अब अध्यापक संवर्ग में महिला, विकलांग एवं परस्पर अध्यापक के अंतर्निकाय संविलियन हो सकेंगे

अब अध्यापक संवर्ग में महिला, विकलांग एवं परस्पर अध्यापक के अंतर्निकाय संविलियन हो सकेंगे

खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - राज्य शासन ने अध्यापक संवर्ग में संविलियन की प्रक्रिया को और अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिये अध्यापक संवर्ग में महिला, विकलांग एवं परस्पर अध्यापकों का अंतर्निकाय संविलियन करने के संबंध में आज आदेश जारी किया गया। 
निर्णय के अनुसार अध्यापक संवर्ग की महिला, 40 प्रतिशत या उससे अधिक निरूशक्तजन एवं परस्पर अंतर्निकाय संविलियन ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से रिक्त स्थान की उपलब्धता के आधार पर होगा। पारस्परिक सेवाओं का संविलियन समान वर्ग और विषय के अध्यापकों के बीच होगा। केवल जिला पंचायत एवं जनपद में कार्यरत महिला, निरूशक्तजन एवं पारस्परिक संविलियन के लिये एक ही निकाय से अन्य निकाय में संविलियन की पात्रता होगी। नगरीय निकाय में एक निकाय से अन्य निकाय में संविलियन की कार्रवाई पर प्रतिबंध रहेगा। संविलियन के लिये आवेदक को ऑनलाईन आवेदन करना होगा। अब आवेदक को अनापत्ति प्रमाण-पत्र केवल कार्यरत निकाय (नियुक्तिकर्ता) से ही प्राप्त करना होगा। आवेदक की नियुक्ति यदि निरूशक्तजन कोटे से हुई है, तो ही एक निकाय से अन्य निकाय में संविलियन की पात्रता होगी। 
अंतर्जिला या जिले में संविलियन चाहे जाने पर निकाय की अधिकतम पाँच शाला के नाम डाइस कोड सहित देना होंगे। एजुकेशन पोर्टल पर डीईओ द्वारा संविदा शाला शिक्षक श्रेणी एक, दो एवं तीन सीधी भर्ती के रिक्त पदों को विषयवार, संस्थावार डाइस कोड सहित तथा प्रवर्गवार ऑनलाईन द्वारा प्रदर्शित किया जायेगा। एजुकेशन पोर्टल पर ऑनलाईन अध्यापक संवर्ग के संविलियन के लिये आवेदन और अनापत्ति प्रमाण-पत्र का प्रारूप उपलब्ध रहेगा। आवेदक को जिन अभिलेखों को ऑनलाईन स्केन कर अपलोड करना होगा उनमें कार्यरत निकाय से प्राप्त मूल अनापत्ति प्रमाण-पत्र, नियुक्ति आदेश की सत्यापित प्रति अध्यापक संवर्ग में संविलियन/नियुक्ति होने का आदेश शामिल हैं। 
पात्र अध्यापक संवर्ग के व्यक्तियों के संविलियन का क्रम इस प्रकार रहे; महिला वर्ग - केंसर, ब्रेन टयूमर, गुर्दा प्रत्यारोपण, ओपन हार्ट अथवा बायपास सर्जरी एवं लकवाग्रस्त, महिला एवं पुरूष वर्ग में विकलांग श्रेणी तथा महिला वर्ग में विधवा अथवा वैधानिक तलाकशुदा, महिला वर्ग में पात्र अध्यापक संवर्ग को संविलियन के लिये संबंधित बीमारी का मेडिकल बोर्ड से चिकित्सा प्रमाण-पत्र, निरूशक्तजन कोटे में नियुक्ति पत्र एवं प्रमाण-पत्र तथा विधवा महिला के लिये पति की मृत्यु का प्रमाण-पत्र और तलाकशुदा होने पर वैधानिक प्रमाण-पत्र अपलोड करने पर ही प्राथमिकता मिलेगी। पात्र अध्यापक संवर्ग में समान संवर्ग श्रेणी एवं नियुक्ति तिथि होने पर अधिक उम्र के आवेदक को प्राथमिकता दी जायेगी। शासन ने अंतर जिला एवं जिला अंतर्गत संविलियन की अनुमति के अधिकार भी निर्धारित किये हैं। इसके अनुसार अंतर जिला संविलियन की अनुमति के अधिकार स्कूल शिक्षा के लिये आयुक्त लोक शिक्षण और आदिम जाति कल्याण विभाग के लिये आयुक्त आदिवासी विभाग को रहेगा। इसी तरह जिले में संविलियन की अनुमति का अधिकार प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद कलेक्टर को होगा। 
संविलियन के आदेश जारी होने के बाद संबंधित अध्यापक को कार्यमुक्त किया जायेगा। एक निकाय से दूसरे निकाय में संविलियन होने पर अध्यापक की वरिष्ठता उस निकाय में जिसमें उसका संविलियन किया गया है संबंधित संवर्ग में सबसे कनिष्ठ मानी जायेगी। 
क्रमांक/104/2014/1476/वर्मा 

ग्राम सभा में दो अक्टूबर को होगा प्रारूप मतदाता सूची का वाचन

ग्राम सभा में दो अक्टूबर को होगा प्रारूप मतदाता सूची का वाचनआयुक्त श्री परशुराम ने दिये कलेक्टर्स को निर्देश

खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग श्री आर.परशुराम ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आगामी दो अक्टूबर को होने वाली ग्राम सभा में फोटोयुक्त प्रारूप मतदाता सूची का वाचन करवाने के निर्देश दिये हैं। इससे मतदाता निर्धारित समय में दावे-आपत्तियाँ प्रस्तुत कर सकेंगे। मतदाता सूची के संबंध में दावे तथा आपत्तियाँ 23 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक ली जायेंगी।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री जी.पी. श्रीवास्तव ने बताया है कि ग्राम सभा के दौरान ही प्राधिकृत कर्मचारी द्वारा आवेदकों को दावे-आपत्ति के फार्म उपलब्ध करवाये जायेंगे। फार्म वहीं भरवाकर वापस भी लिये जायेंगे। प्रत्येक दावा-आपत्ति प्राप्ति केन्द्र के बाहर प्राधिकृत कर्मचारी का नाम, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का नाम एवं मोबाइल नम्बर और उन ग्रामों का नाम जिनके दावे-आपत्ति उस केन्द्र पर प्राप्त किये जा रहे हैं, स्पष्ट प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिये गये हैं। 
क्रमांक/103/2014/1475/वर्मा 

प्रशिक्षण हेतु 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

प्रशिक्षण हेतु 29 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - शासन से वित्तीय वर्ष 2014-15 में अनुसूचित जाति वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे यापन करने वाले 100 युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण पश्चात् प्लेसमेंट हेतु आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते है। इच्छुक आवेदक 29 सितम्बर तक कार्यालयीन समय में कार्यालय जिला व्यापार उद्योग परिसर, खंडवा में जमा करा सकते है।
यह है आर्हताऐं -
जिसमें आवेदक अ.जा. वर्ग का हो।
कम से कम 8 वीं उत्तीर्ण हो।
उम्र 18 से 35 वर्ष के मध्य हो।
बी.पी.एल. श्रेणी का हो।
प्रशिक्षण स्थल मंडीदीप जिला रायसेन एवं पीथमपुर जिला धार में प्रस्तावित हो।
क्रमांक/102/2014/1474/वर्मा 

जोगीबेड़ा के आदिवासी परिवारों को हुआ मनरेगा के पशुआश्रय से लाभ

जोगीबेड़ा के आदिवासी परिवारों को हुआ मनरेगा के पशुआश्रय से लाभ
प्रतिवर्ष बनने वाले कच्चे टप्परों और बीमारियों से मिली मुक्ती


खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - खालवा जनपद की ग्राम पंचायत जोगीवेड़ा के 4 आदिवासी परिवारों के लिये मनरेगा योजना के पशुआश्रय बहुत उपयोगी साबित हो रहे हैं। यह वह परिवार है जो खेती की जमीन कम होने के कारण वर्ष के अधिकांश माह मजदूरी कर उनका जीवन यापन करते है। ऐसे मेे खुले में बंधे होने के कारण उनके पशुओ को होने वाले रोगों और पशुओ के द्वारा की जा रही गंदगी से परिजनों को होने वाले रोगों के इलाज पर अनावश्यक खर्चा हो जाया करता था। परंतुु मनरेगा योजना ने उनको इस समस्या से सदैव के लिये मुक्ति दिलाते हुये उन्हे पशुओ को बांधने हेतु पक्के पशुआश्रय का लाभ दिलाया है।  जोगीबेड़ा पंचायत में तोताराम पिता भागीरथ, सावित्री बाई शोभाराम, गोराबाई भागीलाल, भागीरथ बुद्ध को पशु आश्रय का लाभ दिया गया है। इन सभी के पास बैल एवं गाय है जिन्हे वे पूर्व में घर के समीप खुले मे बांधने पर मजबूर थे। जिससे पशुओं के मलमूत्र त्यागने पर घर के समीप गंदगी का फेलाव रहता था जिससे तरह-तरह के रोग जनित जीवाणु पनपते थे। 
इन परिवारों के मुखिया बतलाते है कि पूर्व में हमें पशुओं हेतु प्रति वर्ष घास पूस और लकड़ी आदि एकत्र कर टप्पर बनाना पड़ता था। पैसे के अभाव में निर्मित इन कच्चे पशु आश्रय में पशुओं हेतु तो जगह होती थी परंतु न तो घास व चारा रखने की व्यवस्था होती थी और न ही वहां सफाई हो पाती थी। बारिश के दिनों में पशुओं का आहार भी खराब हो जाता था साथ ही बारिश मे भीगने से पशुओं को कई बीमारियां भी हो जाती थी। घास-पूस की छत से निर्मित टप्पर के नीचे फर्स मी कच्चा होता था, जानवरों द्वारा त्यागा गया मल-मूत्र उस कच्ची मिट्टी में गंदगी व कीड़ों को जन्म देता था जिससे जानवरों के साथ-साथ परिवार के सदस्य भी बीमार हो जाते थे। यह हितग्राही आगे बताते है कि हर वर्ष कच्चे पशु आश्रय को बनाने एवं पशुओं के बीमार हो जाने पर उन्हे आर्थिक हानी होती थी, परंतु अब मनरेगा अंतर्गत पक्के पशु आश्रय पाकर वह प्रसंन्न व निशचिंत हैं। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खण्डवा अमित तोमर द्वारा बतलाया गया कि जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत विगत दो वर्षो में 3231  पशु आश्रय स्वीकृत किये गये जिनमें से 721 पशु आश्रय पूर्ण करायाजाकर लाभ हितग्राहियों को दिया जा चुका जल्द ही शासन की इस योजना का लाभ सभी पात्र हितग्राहियों को दिया जाकर पशुपालन को प्रोत्साहित किया जावेगा।   
              क्रमांक/101/2014/1473/वर्मा

25 सितम्बर को मनाया जाएगा लोक सेवा दिवस

25 सितम्बर को मनाया जाएगा लोक सेवा दिवसअधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई जाएगी सुशासन की शपथ

खण्डवा (23, सितम्बर,2014) - राज्य शासन के निर्देशानुसार 25 सितम्बर को सम्पूर्ण जिले में लोक सेवा दिवस मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010, 25 सितम्बर से प्रभावशील हुआ था। जिसमें वर्तमान में 21 विभागों की 102 सेवायें इस अधिनियम के अंतर्गत अधिसूचित की जा चुकी है। साथ ही वर्तमान में कुल 15 विभागों की 48 सेवाओं के आवेदन ऑनलाईन प्राप्त करने एवं सेवा ऑनलाईन प्रदाय करने की सुविधा दी जा रही है।
इसी के अंतर्गत राज्य शासन द्वारा अधिनियम प्रभावीशील होने की वर्षगांठ 25 सितम्बर को लोक सेवा दिवस के रूप में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। जिसकी अधिक जानकारी देते हुए जिला प्रबंधक लोक सेवा एस.एस. जादम ने बताया कि लोक सेवा दिवस के अवसर पर - 
जिला कार्यालय में प्रातः 10ः30 बजे सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को लोक सेवा की शपथ दिलाई जाएगी।
जिला मुख्यालय पर 25 सितम्बर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। 
लोक सेवा दिवस के दौरान जिले के सभी विद्यालयों में लोक सेवाओं के संबंध में वाद विवाद, चित्रकला एवं निबंध लेखन जैसी प्रतियोगिताएॅं एवं प्रदर्शनी, नुक्कड नाटक आदि आयोजित किये जाएगे। विद्यार्थीयों को लोक सेवा केन्द्रों का भ्रमण कराकर उन्हें सेवा प्रदान की प्रक्रिया से अवगत भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है।
क्रमांक/100/2014/1472/वर्मा

जनसुनवाई मंे अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने सुनी आवेदकों की समस्याएॅं संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनसुनवाई मंे अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने सुनी आवेदकों की समस्याएॅं
संबंधित अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
-------
जनसुनवाई में ही फीफरीमाल निवासी धनराज का बाल हृदय उपचार योजना का प्रकरण बनाने के दिए निर्देश
-------




 खण्डवा (23 सितम्बर,2014) - मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 96 आवेदन आए। जिस पर अपर कलेक्टर एस.एस.बघेल ने जनसुनवाई में आये आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निराकरण संबंधी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जनसुनवाई प्रातः11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 1ः15 बजे तक आयोजित हुई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बघेल ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए सीधे जमीनी स्तर पर कार्यरत संबंधित विभाग के कर्मचारियों से भी सीधा संपर्क किया और उन्हें निर्धारित समयावधि पर आवेदन का निराकरण कर अवगत कराने के स्पष्ट आदेश भी दिये।
जनसुनवाई मंे आए 96 आवेदन में त्वरित निराकरण करने के निर्देश देने के साथ ही फीफरीमाल निवासी रखडू एवं उसकी पत्नी ने अपने 22 माह के बच्चे धनराज की बीमारी का ईलाज कराने की गुहार अपर कलेक्टर से लगाई। धनराज की मॉं ने बताया की मेरे बच्चे को हृदय की बीमारी है। जिस पर तत्काल अपर कलेक्टर श्री बघेल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तुरंत बाल हृदय उपचार योजना के अंतर्गत धनराज का प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। साथ ही शीघ्र उपचार कराने के आदेश भी दिए 
इस दौरान जनसुनवाई में सहायक कलेक्टर रजनी सिंह ने भी आवेदकों की समस्याएॅं सुनी एवं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। 
              क्रमांक/99/2014/1471/वर्मा

ममता अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा ममता रथ

ममता अभियान के तहत व्यापक प्रचार-प्रसार कर रहा ममता रथ 

खण्डवा - (22 सितम्बर 2014) - रविवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में ममता अभियान के तहत् व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले में संचालित ममता रथ का निरीक्षण करने भोपाल से आये कमलेश मिश्रा कन्सलटेन्ट ने जिले में संचालित सातों ब्लॉॅक के ममता रथों का अवलोकन किया । सभी ममता रथ प्रभारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, बीपीएम, बीईई, बीसीएम की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये । सभी  ममता रथ में नियमित रूप से ग्रामवार कार्ययोजना के अनुसार भ्रमण कर स्वास्थ्य परीक्षण, हाईरिस्क गर्भवति माताओं का चिन्हांकन कर रैफर किया जावें । कुपोषित बच्चों का भी चिन्हांकन कर उन्हें बालशक्ति केन्द्र भेजा जावें । गर्भवति माताओं की जांच की जाना भी सुनिश्चित की जावें । ग्रामीणों से ममता अभियान से संबंधित अधिक से अधिक चर्चा करें उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का हल करें । बैठक में मीडिया व्ही.एस.मण्डलोई, जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष घुटे  अन्य कर्मचारी उपस्थित थे । 
               क्रमांक/98/2014/1470/वर्मा

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथपुरी जाने के लिए 23 सितम्बर को जमा करा सकते है आवेदन पत्र -------

मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के अंतर्गत जगन्नाथपुरी जाने के लिए 23 सितम्बर को जमा करा सकते है आवेदन पत्र
-------

खण्डवा (19सितम्बर,2014) - मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना यात्रा के अंतर्गत 10 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी स्थान के लिये विशेष रेल द्वारा यात्रा संभावित है। शासन के अनुसार यात्रा के लिये अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरकर आवेदक जहां निवास करते है उनसे संबंधित तहसील कार्यालय में 23 सितम्बर को जाकर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। यात्रा के लिये अनिवार्य पात्रता -
आवेदनकर्ता मध्यप्रदेश का निवासी हो।
60 वर्ष से अधिक आयु का हो।
आयकर दाता न हो।
इस योजना के अंतर्गत किसी भी धार्मिक स्थान की यात्रा पूर्व में न की हो।
यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामक रोग टी.बी. कांन्जेस्टिव कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी, आदि से ग्रसित न हो इस आशय  का प्रमाणीकरण क्षेत्र के शासकीय चिकित्सालय से आवेदन पत्र में अंकित प्रपत्र में कराकर प्रस्तुत करेंगे। आवेदन के साथ न्प्क् आधार कार्ड अनिवार्य होगा। 
क्रमांक/98/2014/1469/वर्मा

नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण प्रतिवेदन करे प्रस्तुत

नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण प्रतिवेदन करे प्रस्तुत
समय-सीमा की बैठक में समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री अग्रवाल ने दिए निर्देश
सभी सही है, तो प्रमाण पत्र दे दो,
-------
मुझे तो 190 मतदान केन्द्रों का फोटोग्राफ के साथ निरीक्षण प्रतिवेदन सात दिनों में प्रस्तुत करे
-------
तहसीलदार स्वयं जाए आरआई और पटवारीयों के मथे ना बैठे
-------
पीठासीन अधिकारियों का 3-4 दिन में करे निर्धारण
डेटा बेस करे तैयार
-------
जिला अधिकारियों की ली क्लॉस, बताई नवीन ईवीएम मशीन की बारिकीयां

खण्डवा - (22  सितम्बर,2014) - सोमवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कृषि महोत्सव की तैयारियों समीक्षा के बाद कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से पृथक-पृथक प्राप्त दावे आपत्तियों की जानकारी लेते हुए उनके निराकरण का रिव्यू किया। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सभी दावे आपत्तियों की प्रविष्टि जल्द से जल्द से जल्द ऑनलाईन करा दे। इसके साथ ही उन्होंने 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में मतदाता सूची का वाचन करने की जानकारी एवं निर्देश दिए।
नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण हो गया क्या ? - नगरीय निकाय निर्वाचन समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं एसडीएम व तहसीलदारों से नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों के निरीक्षण हो जाने संबंधित जानकारी मॉंगी। जिस पर तहसीलदारों द्वारा पटवारी एवं आरआई के द्वारा मतदान केन्द्रों के निरीक्षण हो जाने की बात बताई गई। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने कहा कि यदि सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण हो गया है। तो मुझे निरीक्षण प्रतिवेदन प्रस्तुत करे। किसके पास निरीक्षण प्रतिवेदन है बताये ? जिस पर किसी भी संबंधित अधिकारी द्वारा जवाब न दे पाने पर उन्होंने शुरूआत से नगरीय निकाय के सभी मतदान केन्द्रों में निरीक्षण के निर्देश दिए।
मुझे तो 190 मतदान केन्द्रों का फोटोग्राफ के साथ निरीक्षण प्रतिवेदन सात दिनों में प्रस्तुत करे - बैठक में पूर्व किए एवं कराए गए निरीक्षण का प्रतिवेदन प्रस्तुत किसी भी अधिकारी द्वारा न कर सकने पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने सभी संबंधित राजस्व एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों को आगामी सात दिनों में सभी 190 नगरीय निकाय के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर फोटोग्राफ के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि तहसीलदार यह सुनिश्चित करे कि वह स्वयं जाए या नायब तहसीलदार को भेजे। पटवारी और आरआई के भरोसे न बैठे।
पंधाना एवं मूंदी के सीएमओ तो सभी मतदान केन्द्रांे पर जाकर निरीक्षण करे। वही नगर निगम आयुक्त अपने अधिनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कराए। आगामी 14 दिनांे बाद मैं स्वयं मतदान केन्द्रों में जाकर वहॉं का जायजा लूॅंगा।
पीठासीन अधिकारियों का 3-4 दिन में करे निर्धारण डेटा बेस करे तैयार - नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने उपजिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय को आगामी 3-4 दिनों में पीठासीन अधिकारियों का निर्धारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि पीठासीन अधिकारियों की सूची जल्द से जल्द लेकर 3-4 दिनों में डेटा बेस तैयार कर ले। ताकि अक्टूंबर माह के प्रथम सप्ताह में प्रशिक्षण का आयोजन किया जा सके।
जिला अधिकारियों की ली क्लॉस, बताई नवीन ईवीएम मशीन की बारिकीयां - विगत सोमवार की तरह ही इस बार भी समय-सीमा की बैठक के बाद कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने स्थानीय निकाय निर्वाचन में उपयोग में लाए जानी वाली ईवीएम मशीन पर सभी जिला अधिकारियों की स्पेशल क्लास ली। जिसमें खुद मॉस्टर टेªनर्स बनकर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अण्डर वोट, अनफिनीश्ड वोट, फिनीश्ड वोट, और मशीन तैयार करने जैसी अत्यन्त बारिक जानकारी भी प्रयोगिक रूप से जिला अधिकारियों को दी।
साथ ही उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस नवीन ईवीएम मशीन में  -
नगरीय निकाय एवं स्थानीय निकाय निर्वाचन में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम में सिंगल विण्डो डिस्पले होगा।
वही इस मशीन में सबसे महत्वपूर्ण डीएमएम डिवाईस होगी।
नगरीय निकाय चुनाव में एक कन्ट्रोल युनिट के साथ दो वेलेट युनिट महापौर और पार्षद की लगाई जाएगी।
वही स्थानीय निकाय निर्वाचन में तीन वेलेट यूनिट सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य जोडी जाएगी।
ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन परम्परागत रूप से होगा।
वही दृष्टिहिनों के लिए ब्रेल लिपि में क्रमांक उल्लेखित किए जाएगें।
इसमें भी नोटा का ऑप्शन होगा।
क्रमांक/97/2014/1468/वर्मा

Wednesday, 24 September 2014

मीटिंग में बैठते है तो अपडेट होकर बैठें कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश ------

मीटिंग में बैठते है तो अपडेट होकर बैठें
कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश
------
24 सितम्बर तक हरहाल में सभी विकासखण्डों में कृषि क्रांति रथ पहॅुचाने के दिए आदेश
कृषि संबंधी प्रत्येक विभाग जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानो को करे जागरूक
अधिक-अधिक नवीन तकनीकों से कृषकों एवं ग्रामीणों को रूबरू कराना है उद्देश्य
------
एक्शन प्लान के अनुरूप जिन अधिकारी कर्मचारी की लगाई जाए ड्यूटी उनकी ले उपस्थिति
------
17 विभागों में से किन-किन विभागों का मिला एक्शन प्लान
जिनका नही मिला सोमवार को ही हर स्थिति में कराए उपलब्ध
------
आज तक एक्शन प्लान उपलब्ध न कराने पर उद्यानिकी विभाग के अधिकारी को तत्काल जाकर मीटिंग में एक्शन प्लान लेकर आने के दिए निर्देश
मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी लगाई फटकार
कहा बजट नही बुद्धि की बात करो
------
सुपरवाईजर और आॅंगनवाडी कार्यकर्ता भी कृषि क्रांति रथ के साथ ग्रामों में पहुॅंचे
चिन्हित कुपोषित बच्चों के घर जाए, जिस घर में हुआ हो बेटी का जन्म करे उसका स्वागत
------
स्वास्थ्य विभाग को भी कृषि क्रांति रथ स्थल पर निःशुल्क दवाई वितरण व्यवस्था कराने के दिए निर्देश
अग्रणी बैंक प्रबंधक को जन-धन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने के आदेश
प्रबंधक उद्योग विभाग भी 100 ग्रामों में पहॅंुचकर उपलब्ध कराए जानकारी बनाए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरण
प्रस्तुत करे अपना एक्शन प्लान
------
खसरा खतौनी वितरण के कार्याे कि भी की समीक्षा कृषि क्रांति रथ भ्रमण के दौरान वितरित कराने के दिए निर्देश
------
जिले में 25 सितम्बर से 20 अक्टूबर 2014 तक आयोजित होगा कृषि महोत्सव
------

खण्डवा (22, सितम्बर,2014) - 25 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर सोमवार को कलेक्टर श्री महेष अग्रवाल ने समीक्षा की। कलेक्टेªट सभागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने कृषि संबंधी सभी विभागों को जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से किसानों को शिक्षित एवं जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए बताया की कृषि महोत्सव का उद्देश्य ग्राम-गा्रम में जाकर किसानों को नवीन तकनीक के प्रयोग से रूबरू कराना है। जिससे की हमारे जिले के किसान उसको उपयोग में लेकर बेहतर कृषि उत्पादन कर उन्नत कृषक बन सके। तभी खेती मुनाफे का धंधा बन पाएगी। इस लक्ष्य को लेकर जब आप चलेगें तभी आपका अभियान सफल हो पाएगा। इसलिए ढीले-ढाले तरीके से नही सक्रिय होकर सभी संबंधी विभाग प्रमुख अपनी सहभागिता निभाये।
इसके साथ ही बैठक में ही कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने उपसंचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग को अधिकारियों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए एक उपस्थिति पंजी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा  िकइस पंजी में एक्शन प्लान के अनुरूप जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी कृषि महोत्सव के दौरान जिस दिनांक को जिस स्थान पर लगाई जाए उनकी अटेण्डेंस वहाॅ पर लगावाई जाए। ताकि पता चल सके की। कौन सा अधिकारी पहॅुंचा कोन नही। 
मीटिंग में बैठते है तो अपडेट होकर बैठें - क्या आपके रथ का डिजाईन फाईनल हो गया ? कैसे बन कर आ रहा है आपका रथ बताये ? किन-किन विभागों ने अपना एक्शन प्लान दे दिया ? विभागवार बताये ? नही पता तो एक-एक विभाग का नाम बोले ? इन्ही सभी प्रश्नों के साथ सोमवार को कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने समय-सीमा की बैठक की शुरूआत कृषि महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा से की। सही सटीक जवाब नही मिलने पर उन्होंने कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट करते हुए कहा कि जब आप मीटिंग में बैठते है। तो अपडेट होकर बैठे। मेरे पूछे गए प्रश्नों का सटीक जवाब दे। आपको पता है कि आपके पुरे कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण कडी आपका कृषि रथ है। तो उसके तैयारियों की क्या स्थिति सभी को बताये। 
24 सितम्बर तक हरहाल में सभी विकासखण्डों में कृषि क्रांति रथ पहॅुचाये - इसके साथ ही कृषि महोत्सव तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने कृषि क्रांति रथ को बेहतर वह प्रभावी तरीके से तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपसंचालक कृषि को आदेश देते हुए कहा कि हर -हाल में 24 सितम्बर को कृषि रथ सभी विकासखण्डों में पहॅुंच जाए। ताकि स्थानीय अधिकारी भी कुछ रचानात्मक करना चाहे तो कर सके। 
अभी जाकर तत्काल मीटिंग में लाकर दे एक्शन प्लान - कृषि महोत्सव की समीक्षा के दौरान अब तक एक्शन प्लान तैयार कर प्रस्तुत न करने पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि आप अभी मीटिंग से जाए और एक्शन प्लान तैयार कर मीटिंग में ही लाए। चार दिन पहले से आप लोगों को एक्शन प्लान तैयार कर देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन 17 विभागों में एक-दो ही विभागों ने अपने एक्शन प्लान दिए है, वो भी अधूरे। यह अच्छी बात नही है। सभी संबंधित विभाग प्रमुख मीटिंग से जाकर हर-हाल में सोमवार की शाम 4 बजे तक अपना एक्शन प्लान जमा करें। 
एक्शन प्लान में कृषि क्रांति रथ के रूट के अनुसार अपने विभाग के  कर्मचारियों की ड्यूटी लगाए। साथ ही किस संगोष्ठी में आप एवं आपके अधिकारी किस विषय पर व्याख्यान देगें। यह भी स्पष्ट करे और आप किसका प्रदर्शन करेंगे यह भी बताये। 
मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों को भी लगाई फटकार कहा बजट नही बुद्धि की बात करो -  सोमवार तक मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा भी कृषि महोत्सव को लेकर  अपना एक्शन प्लान प्रस्तुत न करने पर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने दोनों ही विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि आप सिर्फ बजट के विषय में क्यों सोच रहे है। आपके किस कर्मचारी अधिकारी को कृषि रथ के साथ जाना है। इसमें कोई बजट लगता है क्या? आपको संगोष्ठी में किस विषय पर अपनी जानकारी देनी है। इस पर कोई बजट लगता है क्या ? इसलिए बजट की नही बुद्धि की बात करे और इस कृषि महोत्सव के दौरान अपने विभाग की तरफ से रचनात्मक कार्य करे। 
वही पशु पालन विभाग के अधिकारी को भी कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विभागीय दवाईयों का वितरण कृषि महोत्सव के दौरान करने के निर्देश दिए। साथ ही विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाले साहित्य का वितरण करने के निर्देश दिए।
दूध का फेट निकालने का करे प्रदर्शन - बैठक में पशुपालन विभाग द्वारा कृषि महोत्सव के दौरान सातों विकासखण्ड में चलने वाले सभी कृषि क्रांति रथ के साथ दूध का फेट निकालने का सजीव प्रदर्शन कराने के निर्देश भी कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि इस दौरान विभाग के अधिकारी जाकर ग्रामीणों को बेहतर दूध उत्पादन बढाने, दूध में मिलावट को कैसे देखते है, और उन्नत किस्म की ग्रिड की जानकारी ग्रामीणों को दे। 
चिन्हित कुपोषित बच्चों के घर जाए, जिस घर में हुआ हो बेटी का जन्म करे उसका स्वागत करे सुपरवाईजर आॅंगनवाडी कार्यकर्ता - इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कृषि महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि सातों विकासखण्ड में कृषि रथ के साथ संबंधित क्षेत्र की सुपरवाईजर और आॅंगनवाडी कार्यकर्ता उस गाॅंव के चिन्हित कुपोषित बच्चों के घर जाए। साथ ही उन्हें कुपोषित बच्चों को किस प्रकार का आहार दिया जाए। उसकी जानकारी दे। वही उस ग्राम में जन्म लेने वाली बेटी के घर पर भी जाकर स्वागतम् लक्ष्मी योजना के तहत् उसका स्वागत करे और उपहार भी वितरित करे। 
प्रबंधक उद्योग विभाग भी 100 ग्रामों में पहॅंुचकर उपलब्ध कराए जानकारी बनाए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरण प्रस्तुत करे अपना एक्शन प्लान - कृषि महोत्सव के समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने प्रबंधक उद्योग विभाग को 100 ग्रामों का रूट चार्ट तैयार कर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन 100 स्थलों पर प्रबंधक उद्योग स्वयं जाए और मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के प्रकरण तैयार करे। साथ ही ग्रामीण युवाओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दे। 
स्वास्थ्य विभाग को भी कृषि क्रांति रथ स्थल पर निःशुल्क दवाई वितरण व्यवस्था कराने के दिए निर्देश - इसके साथ ही कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कृषि महोत्सव रथ स्थल पर संबंधित गाॅंव में शिविर लगाने और निःशुल्क दवाई वितरण करने के निर्देश दिए। 
अग्रणी बैंक प्रबंधक को जन-धन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने के आदेश - वही जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक को महोत्सव के दौरान संगोष्ठी स्थल में वीसी के द्वारा प्रधानमंत्री जन-धन योजना के अंतर्गत खाते खुलवाने के भी आदेश दिए। 
खसरा खतौनी वितरण के कार्याे कि भी की समीक्षा कृषि क्रांति रथ भ्रमण के दौरान वितरित कराने के दिए निर्देश- साथ ही कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सभी राजस्व अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों से खसरा खतौनी प्रिटिंग की समीक्षा की। उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि कृषि क्रांति रथ के भ्रमण के दौरान सभी संबंधितों को खसरा खतौनी का वितरण किया जाए। 
वही कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल ने - 
जिला शिक्षा अधिकारी को कृषि महोत्सव के दौरान खेती किसानी से जुडे हुए विषयों पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन करने के निर्देश दिए।
वही सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को भी इस दौरान सभी संबंधी छात्रावासों में पोस्टर प्रतियोगिता के आयोजन के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान अच्छा पोस्टर निर्माण करने वाले विद्यार्थीयों को पुरूष्कृत भी करे। 
साथ ही उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग को 25 सितम्बर के पूर्व सभी संबंधित शालाओं एवं छात्रावासों में ड्राइंग सीट पहॅुचाने के निर्देश दिए। 
उन्होंने उपसंचालक पंचायत ग्रामीण विकास विभाग को प्रत्येक उस गाॅंव में जहाॅं कृषि क्रांति रथ पहॅुचेगा। वहा पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को उपस्थित रहना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। 
उन्होंने आदेश देते हुए कहा कि इस दौरान पंचायत सचिव किए गए कार्याे एवं किए जाने वाले कार्यो की जानकारी उपलब्ध कराए। 
वही बैठक में कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग को भी उनके विभाग द्वारा जल संरक्षण विषय पर कृषि क्रांति रथ के साथ अपने अधिकारी एवं कर्मचारी को भेजकर इस विषय में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
क्रमांक/96/2014/1467/वर्मा 

22 सितम्बर से अभियान चलाकर वाहनों की की जाएगी चेंकिग

22 सितम्बर से अभियान चलाकर वाहनों की की जाएगी चेंकिग

खण्डवा (21सितम्बर2014) - उप पुलिस अधिक्षक थानायातायात ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर से वाहनों की सतत् चेकिंग अभियान चलाकर की जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि बिना नम्बर प्लेट के समस्त वाहन जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे है, कि सघन चेकिंग की जावेगी। 
इस प्रकार आम जनता से अनुरोध है कि जिन वाहनों पर नम्बर नही है, उन वाहनों को नही चलायें एवं अपने-अपने वाहनों के नम्बर अतिशीघ्र आर.टी.ओ. कार्यालय से प्राप्त करें। बिना नम्बर व रजिस्ट्रेशन के पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
क्रमांक/95/2014/1466/वर्मा

22 सितम्बर से अभियान चलाकर वाहनों की की जाएगी चेंकिग

22 सितम्बर से अभियान चलाकर वाहनों की की जाएगी चेंकिग

खण्डवा (21सितम्बर2014) - उप पुलिस अधिक्षक थानायातायात ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर से वाहनों की सतत् चेकिंग अभियान चलाकर की जाएगी। साथ ही उन्होंने अपील की है कि बिना नम्बर प्लेट के समस्त वाहन जो बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे है, कि सघन चेकिंग की जावेगी। 
इस प्रकार आम जनता से अनुरोध है कि जिन वाहनों पर नम्बर नही है, उन वाहनों को नही चलायें एवं अपने-अपने वाहनों के नम्बर अतिशीघ्र आर.टी.ओ. कार्यालय से प्राप्त करें। बिना नम्बर व रजिस्ट्रेशन के पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।
क्रमांक/95/2014/1466/वर्मा

जागरूकता के लिए इवीएम मशीन का प्रदर्शन जन-जन से जनमत के लिए जनजन को बनाया जा रहा इवीएम मशीन फ्रेन्डली

जागरूकता के लिए इवीएम मशीन का प्रदर्शन
जन-जन से जनमत के लिए जनजन को बनाया जा रहा इवीएम मशीन फ्रेन्डली
नगरीय निकाय एवं स्थानीय निकाय निर्वाचन को लेकर इवीएम का किया जा रहा प्रदर्शन
नगरीय निकायों में वार्डो में जाकर हो रहा प्रदर्शन तो ग्रामीणों को भी हॉट बाजारों में इवीएम मशीन की दी जा रही जानकारी
जिला अधिकारियों को भी क्लॉस लगाकर बताई जा चुकी है नवीन इवीएम मशीन की बारिकियां 





खण्डवा - (21 सितम्बर 2014) - प्रदेश के इतिहास में पहली बार संपूर्ण राज्य में आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन नई इवीएम मशीन के माध्यम से होना है। जिसमें मतदाता अपना जनमत ईवीएम मशीनों में दर्ज कराएगें। यह पहली बार होगा जब नगरीय निकाय में महापौर और पार्षद का चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। वही त्रिस्तरीय पंचायतों में सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी ईवीएम मशीन से कराया जाएगा। या यू कहे कि लोकसभा, और विधानसभा की भॉंति ही मतदाता ईवीएम की बटन दबाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को अपना मत दे पाएगें। सिर्फ ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव ही परंपरागत तरीके से वेलैट पेपर पर मोहर लगाकर किया जाएगा। 
इसी विषय को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निकाय श्री महेश अग्रवाल के निर्देशों पर जिले के सभी नगरीय निकायों एवं हाट बाजारों में नई ईवीएम मशीन की बारिकियों की जानकारी जन-जन को उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नही वह स्वयं ईवीएम मशीन पर वोट डालकर सम्पूर्ण प्रक्रिया को समझ रहे है। वही मशीन की भी पूरी जानकारी ले रहे है। 
ईवीएम मशीन का प्रदर्शन विगत दिनों से लगातार नगर निगम खण्डवा के विभिन्न स्थानों, अलग-अलग वार्डो, सब्जी मण्डी, एवं अन्य भीड वाले क्षेत्रों में किया जा रहा है। वही जिले के अन्य नगरीय निकायों में भी ईवीएम मशीन ले जाकर मॉस्टर ट्रेनर्स नगरीय निकाय के कर्मचारी इसका प्रदर्शन कर रहे है। इसी प्रकार त्रिस्तरीय पंचायतों के वोटर्स को भी ईवीएम मशीन की सम्पूर्ण जानकारी बाजार हॉटों में प्रदर्शन स्टॉल लगाकर किया जा रहा है। 
जिला अधिकारियों को भी क्लॉस लगाकर बताई जा चुकी है नवीन इवीएम मशीन की बारिकियां - इसके साथ ही कलेक्टर श्री महेश अग्रवाल के निदेशों पर सभी जिला अधिकारियों को भी स्पेशल क्लास लगाकर ईवीएम मशीन की बारिकियों की जानकारी दी जा चुकी है। जिसमें खुद मॉस्टर टेªनर्स बनकर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अण्डर वोट, अनफिनीश्ड वोट, फिनीश्ड वोट, और मशीन तैयार करने जैसी अत्यन्त बारिक जानकारी भी प्रयोगिक रूप से जिला अधिकारियों को दी थी। 
यह है ईवीएम मशीन में खास - जिसमें मशीन की अधिक जानकारी देते हुए मॉस्टर ट्रेनर्स ने भी बताया था कि - 
नगरीय निकाय एवं स्थानीय निकाय निर्वाचन में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम में सिंगल विण्डो डिस्पले होगा। 
वही इस मशीन में सबसे महत्वपूर्ण डीएमएम डिवाईस होगी।
नगरीय निकाय चुनाव में एक कन्ट्रोल युनिट के साथ दो वेलेट युनिट महापौर और पार्षद की लगाई जाएगी। 
वही स्थानीय निकाय निर्वाचन में तीन वेलेट यूनिट सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य, और जिला पंचायत सदस्य जोडी जाएगी।
ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन परम्परागत रूप से होगा। 
वही दृष्टिहिनों के लिए ब्रेल लिपि में क्रमांक उल्लेखित किए जाएगें। 
इसमें भी नोटा का ऑप्शन होगा। 
क्रमांक/94/2014/1465/वर्मा