AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 28 July 2014

अगामी सात दिनों में करे जनवाणी के प्रकरणों का निराकरण

अगामी सात दिनों में करे जनवाणी के प्रकरणों का निराकरण
कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सभी विभाग प्रमुखों को दिए निर्देश 

खण्डवा (28 जुलाई, 2014) - अगामी सात दिनों में सभी संबंधित अधिकारी अगामी सात दिनों में जनवाणी प्रकरणों का निराकरण करें। यह स्पष्ट निर्देश कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने सोमवार को कलेक्टर सभागृह में आयोजित समय सीमा की बैठक में दिए। गोरतलब है की मुख्यमंत्रीजी के कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदनों को निराकरण के लिए जनवाणी सॉटवेयर में फिट किया जाता है। जिसकी सतत् समीक्षा ऑनलाईन की जाती है। 
इसके साथ ही सर्व कार्यालय प्रमुखों की बैठक में कलेक्टर श्रीमती गुप्ता ने जनसुनवाई, पीजीआर, और समय-सीमा के लंबित प्रकरणों का निराकरण भी शीघ्र करने के आदेश संबंधित विभाग प्रमुखों को दिए। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को बारिश को देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए। वही अपर कलेक्टर एस.एस. बघेल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को स्वास्थ्य व्यवस्थाएॅं दुरूस्त रखने एवं आपदा की स्थिति में अपनी कार्य योजना अनुरूप तैयारी सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। 
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अमित तोमर समेत विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
क्रमांक/159/2014/1186/वर्मा

खण्डवा जिले के 4 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में शामिल

खण्डवा जिले के 4 खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम में शामिल 

खण्डवा (28 जुलाई, 2014) - मध्यप्रदेश राज्य खेल एकेडमी टी.टी. नगर स्टेडियम द्वारा पूरे प्रदेश में किए गए टेलेन्ट, सर्च मंे खण्डवा के सैनी स्पोर्ट्स एकेडमी के 4 खिलाडियों का चयन हुआ। जिसमें ताईक्वान्डो टीम में संध्या मोजर, प्रिया जमरा का चयन एवं उशु टीम में मेधा सैनी, मोनिका एकले का चयन हुआ। खिलाडियों ने चयन के दौरान होने वाली प्रक्रिया के बारे में बताया कि सर्वप्रथम दस्तावेजो का सत्यापन किया गया। जिसमें 600 मीटर रनिंग, फाईट, झिकझेक माईड टेस्टिंग, बोडी फैक्सिबिलिटी टेस्ट, लोंग जंप, आदि टेस्ट लिए गए। 
 अधिक जानकारी देते हुए ताईक्वान्डो कोच संदीप सैनी ने बताया कि मध्यप्रदेश टीम में शामिल होने के बाद खिलाडियों का सम्पूर्ण खर्च मध्यप्रदेश राज्य खेल एकेडमी द्वारा उठाया जाएगा। यहॉं से खिलाडियों को राष्ट्रीय अंर्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। खिलाडियों के चयन के बाद खण्डवा खिलाडियों के स्थान रिक्त है। संस्था ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नए खिलाडियों को आंमत्रित करती है। इस अवसर पर अध्यक्ष कोशल मेहरा , सरंक्षक भारत स्वाभिमान राजीव शर्मा, सी.ए. भारत झंवर, दिलीप उमरीया, सौरभ कुशवाह, और शिवेस सरमंडल और अभिनव ने स्पोर्ट्स खिलाडियों को बधाई भी दी।
क्रमांक/158/2014/1185/वर्मा

जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण सोमवार को अवकाश घोषित किया

जिले में अत्यधिक वर्षा के कारण सोमवार को अवकाश घोषित किया

खण्डवा (28 जुलाई, 2014) - कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता द्वारा रविवार की रातभर हुई वर्षा को देखते हुए जिले की समस्त शासकीय, अशासकीय शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत् विद्यार्थियो के लिये सोमवार 28 जुलाई को  अवकाश घोषित किया गया था। जिसकी जानकारी डी.पी.सी. श्री सोलंकी द्वारा दी गई।
क्रमांक/157/2014/1184/वर्मा

क्वॉलिटी एन्श्योरेन्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

क्वॉलिटी एन्श्योरेन्स की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

खण्डवा (28 जुलाई, 2014) - ‘जिला क्वालिटी एन्ष्योरेन्स कमेटी की बैठक सोमवार को कलेक्टोरेट सभा कक्ष मे कलेक्टर श्रीमती षिल्पा गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत असफल नसबन्दी समिति द्वारा असफल नसबंदी केसों की जांच की गई। जांच के बाद 05 प्रकरणों को स्वीकृति के लिये शासन को भेजने की अनुमति दी गई। पूर्व में भी 15 प्रकरणों को अनुमति पश्चात् शासन को भेजा गया है। बैठक में समिति के सदस्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ.आर.सी.पनिका, सिविल सर्जन, डॉ. ओ.पी.जुगतावत, डॉ.व्ही.के.पाहुजा, डॉ.अनिता माने, डॉ.सुनिल वर्मा, संतोष मोखले, मेहबुब खान, उपस्थित थे।
क्रमांक/156/2014/1183/वर्मा

दिनांक 28 जुलाई 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें.......