AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 27 June 2014

प्रेरणा अभियान के अन्तर्गत जिले में 30 नसबंदी षिविरों का आयोजन

प्रेरणा अभियान के अन्तर्गत जिले में 30
नसबंदी षिविरों का आयोजन



खण्डवा (27 जून, 2014) - 24 जून से 24 जुलाई तक प्रेरणा अभियान के तहत् जनसंख्या स्थिरता माह के रूप में मनाया जा रहा है । ‘प्रेरणा अभियान‘‘ परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में अधीनस्थ स्वास्थ्य संथाओं में 30 महिला/पुरूष नसबंदी षिविर माह जुलाई  में आयोजित किये जा रहे है । जनता के मध्य प्रभावी प्रचार-प्रसार कर नसबंदी षिविर में अधिक से अधिक हितग्राहियों को नसबंदी के लिए भेजने हेतु आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आषा व स्वास्थ्य कार्यकर्ता द्वारा व्यापक प्रचार कर योग्य लक्ष्य दम्पति से सम्पर्क करेगे । नसबंदी षिविरों में इन्दौर के सर्जन डॉ. ललित मोहन पंत, डॉ. कंसल, डॉ. महाणिक व्दारा नसबंदी ऑपरेषन किये जायेगे । दिनांक 2, 18, 23 जुलाई को सुलगांव, मून्दी पुनासा में, दिनांक 4, 16, 30 जुलाई को खालवा, हरसूद, सिंगोट में, दिनांक 7,14, 21 28 जुलाई को खण्डवा, छैगांवमाखन, पंधाना स्वास्थ्य संस्थाओं पर नसबंदी की जायेगी । 
नसबंदी कराने वाले हितग्राही पुरूष को 1100 रू. व प्रेरक को 200 रू. तथा महिला नसबंदी हितग्राही को 600 रू. व प्रेरक को 150 रू. नगद दिये जावेगंे । 
प्रेरणा अभियान के तहत् जनसंख्या स्थिरता माह 24 जून से 24 जुलाई तक मनाया जा रहा है जिसके अन्तर्गत दिनांक 26 जून 2014 को जावर में विकास खण्डवा के ग्रामीण क्षेत्र की आषा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर प्रेरणा अभियान के तहत् जानकारी देते हुए बताया गया किं अपने कार्य क्षेत्र में योग्य लक्ष्य दम्पत्ति का सर्वे कर उन्हें परिवार नियोजन के अस्थायी व अस्थायी साधनों की उपयोगिता व छोटे परिवार के महत्व को समझाते हुए उन्हें प्रेरित कर नसबंदी के लिए लाना है । जो हितग्राही परिवार नियोजन के अस्थायी साधन जैसे निरोध, ओरल पिल्स, कॉपर-टी का उपयोग करना चाहते उन्हें 
वह उपलब्ध कराया जा रहा है । बच्चों में अन्तराल रखें एवं अपने को सुखी व जीवन को सुनहरा बनाये । बैठक में जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ. बी.एल. अहिरवाल , जिला मीडिया अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई, डीपीएचएनओ श्रीमती अनिता सुक्ला, जावर के बी.ई.ई. लीला माण्डलेकर व अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।  
क्रमांक/129/2014/1018/वर्मा

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन 30 जून से आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून

कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आयोजन 30 जून से
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 जून 

खण्डवा (27 जून, 2014) - जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र खण्डवा के संयुक्त प्रायोजन में तथा उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश के आयोजन में चार सप्ताह का स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए उद्यमिता विकास प्रशिक्षण 30 जून से खंडवा में प्रारंभ किया जा रहा है। इसमे शामिल होने वाले इच्छुक आवेदक 29 जून तक उद्यमिता विकास केन्द्र कार्यालय में जमा कर सकते है। 
प्रशिक्षण में सम्मिलित होने हेतु योग्यता - 
§ सामान्य वर्ग के युवाओं के लिए हायर सेकेण्ड्री उत्तीर्ण अथवा समकक्ष होना चाहिए।
§ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के युवाओं के लिए 8वीं उत्तीर्ण अथवा समकक्ष होना चाहिए।

§ आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
§ बैंक से डिफाल्टर नहीं होना चाहिए।
प्राथमिकता -
§ जिले के उद्यमियों को प्राथमिकता
§ स्वयं की मार्जिनमनी लगाने वाले को प्राथमिकता
§ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के हितग्राहियों को प्रशिक्षण में प्राथमिकता
क्रमांक/128/2014/1017/वर्मा

शासकीय संगीत एवं ललितकला महाविद्यालय में ऑडिशन आज

शासकीय संगीत एवं ललितकला महाविद्यालय में ऑडिशन आज

खण्डवा (27 जून, 2014) - शासकीय संगीत एवं ललितकला महाविद्यालय खण्डवा में आज शनिवार को संगीत विधाआंे में ऑडिशन सुबह 10ः00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। महाविद्यालय में ऑडिशन में चयनित विद्यार्थियों की सूची 30 जून को सुबह 12ः00 बजे महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जाएगी। इस दौरान चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन मूल दस्तावेजों से 30 जून को 01ः00 बजे से प्रवेशित विधाओं के शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी अपने मूल दस्तावेज लेकर महाविद्यालय में उपस्थित रहे।  चयनित विद्यार्थी का प्रवेश शुल्क 01 जुलाई से 11 जुलाई तक महाविद्यालय के ग्रंथालय कक्ष में जमा किया जाएगा। जिसका समय प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। 
क्रमांक/127/2014/1016/वर्मा

कॉलेजों की ऑनलाइन प्रवेश-प्रक्रिया समय-सारणी संशोधित दस्तावेजों का सत्यापन अब 28 जून तक होगा

कॉलेजों की ऑनलाइन प्रवेश-प्रक्रिया समय-सारणी संशोधित
दस्तावेजों का सत्यापन अब 28 जून तक होगा

खण्डवा (27 जून, 2014) - ऑनलाइन पंजीकृत विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन अब 28 जून तक होगा। विद्यार्थियों की समस्याओं के मद्देनजर उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने सत्यापन की अवधि बढ़ाने के निर्देश दिये थे। स्नातक स्तर के लिये सत्यापन की अंतिम तारीख 23 जून और स्नातकोत्तर स्तर के लिये 25 जून निर्धारित थी। 
स्नातक प्रथम - सेमेस्टर -
संशोधित समय-सारणी के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन 28 जून की शाम 5.30 बजे तक होगा। प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र एक जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में 2 से 5 जुलाई के बीच शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रथम चरण के बाद रिक्त बचे स्थानों की जानकारी 7 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिये 7 से 9 जुलाई तक ऑनलाइन विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण के सीट आवंटन पत्र 11 जुलाई को जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में 15 जुलाई तक शुल्क जमा की जा सकेगी। इसके बाद शेष रह गये स्थानों के लिये कॉलेज लेवल काउन्सिलिंग द्वारा प्रवेश दिया जायेगा। यह पूर्ववत रहेगा।
स्नातकोत्तर प्रथम-सेमेस्टर -
संशोधित समय-सारणी के अनुसार दस्तावेजों का सत्यापन 28 जून की शाम 5.30 बजे तक होगा। प्रथम चरण के सीट आवंटन पत्र 3 जुलाई को शाम 5 बजे तक जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में 4 से 7 जुलाई के बीच शुल्क जमा कर सकते हैं। प्रथम चरण के बाद रिक्त बचे स्थानों की जानकारी 8 जुलाई को पोर्टल पर उपलब्ध होगी। इन सीटों के लिये 8 से 10 जुलाई तक ऑनलाइन विकल्प दिया जा सकेगा। द्वितीय चरण के सीट आवंटन पत्र 12 जुलाई को जारी होंगे। आवंटित महाविद्यालय में 12 से 16 जुलाई तक शुल्क जमा की जा सकेगी। इसके बाद शेष रह गये स्थानों के लिये कॉलेज लेवल काउन्सिलिंग द्वारा प्रवेश दिया जायेगा। यह पूर्ववत रहेगा।
क्रमांक/126/2014/1015/वर्मा

छैगांवमाखन में आज आयोजित होगा मानसिक एवं बहुविकलांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

छैगांवमाखन में आज आयोजित होगा मानसिक एवं बहुविकलांग बच्चों के लिए विशेष शिविर

खण्डवा (27 जून, 2014) - सामाजिक न्याय एवं निःशक्त जन कल्याण विभाग द्वारा मानसिक रूप से अविकसित एवं बहुविकलांग बच्चों को समाज कि मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविरांे के आयोजन का किया जाना है। जिसके कि निर्देश कलेक्टर श्रीमती शिल्पा गुप्ता ने जारी कर दिए है। जिसके अंतर्गत जिले में आठ विशेष शिविर आयोजित किए जाएगें। इस कड़ी का तृतीय शिविर आज 28 जून को जनपद पंचायत मुख्यालय छैगांवमाखन में आयोजित होगा। जिसकी की जानकारी डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक डॉं. प्रियंका गोयल ने दी।
क्रमांक/125/2014/1014/वर्मा

तीन इंच वर्षा होने के पष्चात ही बोनी आरंभ करें किसान भाई

तीन इंच वर्षा होने के पष्चात ही बोनी आरंभ करें किसान भाई

खण्डवा (27 जून, 2014) - मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार माह जुलाई में मानसून आने की उम्मीद है, अतः कृषक अपनीे खेतों की सम्पूर्ण तैयारी करें। संभावित मानसून के आने को लेकर जिले के किसान भाईयों के लिए उपसंचालक कृषि कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कुछ महत्वपूर्ण बिन्दुओं का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है। जिसमें - 
§ तीन इंच वर्षा होने के पष्चात ही बोनी आरंभ करें ।
§ सोयाबीन बीज की बुआई करने वाले कृषक शीध्र पकने वाली सोयाबीन जाति जैसे-जे.एस.-9560, जे.एस.-9305 का बीज बोये तथा संकर ज्वार, संकर मक्का अन्तरवर्तीय फसल पद्धति अपनाये एवं रिज फरो से बोआई करवाये तथा बीज दर 25 प्रतिषत बढ़ाकर बोये ।
§ संस्थाएं जैसे एन.एस.सी., एच.आई.एल. की बीज दर पृथक-पृथक है, ऐसी स्थिति में विक्रेताआं से बीज क्रय करते समय पक्का बिल अवष्य लेवें ।
§ निजी विक्रेताओं से बीज, उर्वरक तथा पौध संरक्षण औषधी क्रय करते समय पक्का बिल अवष्य लेवें ।
§ सहकारी समितियों में भण्डारित कल्चर, जिंक सल्फेट आदि का उपयोग अवष्य करें ।
क्रमांक/124/2014/1013/वर्मा

नगर वाहन सेवा के अस्थायी परमिट के लिए दिशा निर्देश जारी

नगर वाहन सेवा के अस्थायी परमिट के लिए दिशा निर्देश जारी
चिन्हित सूत्रीकृत मार्गो में वाहन संचालन के लिए इच्छुक आवेदक कर सकते है आवेदन 

खण्डवा (27 जून, 2014) - अतिरिक्त क्षेत्रिय परिवहन अधिकारी सुनील गौर ने जानकारी देते हुए बताया कि खण्डवा शहर के अंतर्गत 6 चिन्हांकित, सूत्रीकृत मार्गो पर नगर वाहन सेवा संचालित होनी है। जिसके लिए 7$1 से लेकर 12$1 बैठक क्षमता वाले वाहनों के लिए अनुज्ञापत्र जारी हो चुका है। जो भी इच्छुक आवेदक अपना आवेदन करना चाहते है। वह विभागीय वेबसाईट पर ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। जिसके बाद ऑनलाईन आवेदन का प्रिन्टाउट लेकर दस्तावेज समेत कार्यालय में जमा करना होगा। 
यह दस्तावेज करने होगे प्रस्तुत:-
§ ऑनलाईन आवेदन की प्रति।
§ वाहन के पंजीयन की स्वप्रमाणित प्रति।
§ वाहन के फिटनेस की स्वप्रमाणित प्रति।
§ वाहन की बीमा की स्वप्रमाणित प्रति।
§ वाहन के प्रदूषण नियंत्रण के प्रमाण-पत्र की प्रति।
§ वाहन पर नियमानुसार रिफ्लेक्टर लगे होने का प्रमाण-पत्र।
§ नगर सेवा वाहन चालक के लिये व्यवसायिक चालन अनुज्ञप्ति अनिवार्य होगी।
नगर सेवा वाहन के मापदण्ड निम्नानुसार होंगे:-
§ नगर सेवा के वाहन का मॉडल परमिट आवेदन के दिनांक से एक वर्ष से पुराना न हो।
§ वाहन की बैठक क्षमता 7$1 से लेकर 12$1 होना आवश्यक है।
§ नगर सेवा वाहन का रंग सफेद होगा।
§ नगर सेवा वाहन के दोनों साईड 6 इंच चौडाई का निर्धारित रंग का पट्टा होगा, जिस पर दोनों साईड नगर सेवा लिखा जावेगा। इसके अक्षरों का आकार ऊॅंचाई में 10 से.मी. 
न्यूनतम होगा, जिसे 25 मीटर की दूरी से देखा जा सके। मार्ग क्रमांक के अनुसार पट्टे   
के रंग निम्नानुसार रहेंगे।
§ मार्ग क्रमांक 1 - लाल
§ मार्ग क्रमांक 2 - नीला
§ मार्ग क्रमांक 3 - हरा
§ मार्ग क्रमांक 4 - नारंगी
§ मार्ग क्रमांक 5 - पीला
§ मार्ग क्रमांक 6 - कत्थई
§ वाहन पर आगे एवं वाहन के पीछे, दोनों और लाल रंग के घेरे में रूट क्रमांक अंकित करना होगा तथा वाहन के आगे मार्ग के स्टॉपेज लिखना होगा।
§ वाहन की चिण्ड स्क्रीन तथा पीछे के कॉंच की स्क्रीन केन्द्रीय मोटरयान नियम 1989 के नियम 100 के अनुसार होना चाहिए तथा उन पर किसी प्रकार की कोई काली फिल्म नहीं लगी होनी चाहिए।
§ वाहन के चालक साईड पर चालक का नाम तथा मोबाईल नंबर लिखा जावेगा तथा वाहन के पीछे वाहनस्वामी का नाम तथा मोबाईल नंबर तथा पुलिस हेल्पलाईन, महिला हेल्पलाईन, एम्बुलेन्स तथा फायर बिग्रेड का दूरभाष क्रमांक लिखा जावेगा।
§ वाहन के कडेक्टर साईड पर किराया सूची दर्शाई जावेगी।
§ वाहन चालक वर्दी में रहेगे व नेमप्लेट तथा बैच धारण करेंगे।
§ वाहन में अग्निशमन यंत्र एवं प्राथमिक उपचार पेटी होना आवश्यक होगा।
§ वाहनस्वामी को मोटरयान अधिनियम, केद्रीय मोटरयान, मध्यप्रदेश मोटरयान नियम तथा मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम के प्रावधानों का पालन करना होगा। 
क्रमांक/123/2014/1012/वर्मा

दिनांक 27 जून, 2014 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें.......