AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 31 December 2013

पत्रकारों ने पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. आरआर पटेल को दी विदाई, नवागत पीआरओ श्री वर्मा का किया सम्मान विदाई समारोह में सभी ने अपने अनुभव किए साझा

पत्रकारों  ने पूर्व जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. आरआर पटेल को दी विदाई, नवागत पीआरओ श्री वर्मा का किया सम्मान
विदाई समारोह में सभी ने अपने अनुभव किए साझा








खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - रविवार को जिले के पत्रकारों द्वारा होटल रंजीत में जिला जनसंपर्क अधिकारी डाॅ. आरआर पटेल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथ ही नवागत पीआरओ सुनील वर्मा का सम्मान किया गया। इस दौरान पत्रकारों व अधिकारियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर खंडवा जिले से संभागीय जनसंपर्क कार्यालय उज्जैन में पदस्थ हुए डाॅ. आरआर पटेल का पत्रकारों द्वारा फूलमालाओं से स्वागत करते हुए उन्हें शाॅल, श्रीफल व अभिनंदन पत्र भेंट कर विदाई दी। वहीं जिला जनसंपर्क कार्यालय खंडवा में  पदस्थ हुए नवागत जनसंपर्क अधिकारी सुनील वर्मा का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान डाॅ. पटेल के कार्यकाल व उपलब्धियों को लेकर पत्रकार हर्षभान तिवारी, संजय पंचोलिया, राजेंद्र पाराशर, अनंत माहेश्वरी, अपूर्व शर्मा, शेख शकील, आसिफ सिद्दीकी, संजय राठी, सुनील जैन आदि ने संबोधित करते हुए अपने अनुभव व्यक्त किए।
साथ ही इस अवसर पर डाॅ. आर आर पटेल ने भी अपने 6 साल के कार्यकाल     (18.9.2007 से 4.10.2013) के बारे में अपने अनुभवों को साझा करते हुए पत्रकारों के सहयोग की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में पदस्थ होने के बाद भी मैं खंडवा की मीडिया की सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर सुनील वर्मा ने कहा कि श्री पटेल मेरे गुरू हैं। उन्होंने खंडवा जनसंपर्क कार्यालय में जो कीर्तिमान बनाए है मैं उन्हें संजोए रखते हुए कार्यालय को और आगे बढ़ाएंगे। साथ ही प्रदेषस्तर पर अन्य नये कीर्तिमान भी स्ािापित करेंगे। कार्यक्रम में पत्रकार परमानंद पाटील, दृगभान तिवारी, गृषिभान तिवारी, सिराजुद्दीन परफेक्ट, मनीष व्यास, गोपाल राठौर, सूरज ठाकुर, श्याम शुक्ला, विपिन अरझरे, सुनील पटेल, अरविंद दुबे, अनिल सारसर, आलोक पाराशर, रजाक मंसुरी, रफीक भाई, विनोद भुसारे, सुमित अवस्थी, नितिन झंवर, मुदीत पंवार, संदीप जोषी, सचिन भाई, निशाद सिद्दीकी, हर्ष उपाध्याय, मनीष गुप्ता आदि पत्रकार मौजूद थे।
टीप:- फोटो मेल की गई हैं।                             क्रमांक: 139/2013/1432/वर्मा

Monday, 30 December 2013

मंत्री श्री शाह एवं विधायक द्वय का किया सम्मान

मंत्री श्री शाह एवं विधायक द्वय का किया सम्मान

खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - जिला पंचायत सभागार में आयोजित साधारण सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने हरसूद विधानसभा से निर्वाचित विधायक एवं प्रदेश के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह का पुष्पहार से स्वागत किया। साथ ही खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेन्द्र वर्मा और पंधाना विधायक श्रीमती योगिता नवलसिंह बोरकर को भी पुष्पहार अर्पित कर सम्मानित किया।
टीप:- फोटो क्रमांक 3012135 मेल की गई हैं।
क्रमांक: 138/2013/1431/वर्मा

कार्य की गुणवत्ता से समझौता बर्दाशत नहीं जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में मंत्री विजय शाह ने दिये निर्देश कहा लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बख्सा नहीं जायेगा जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित करने के लिये तत्परता से वरिष्ठ अधिकारी से की बात पेंशन वितरण हेतु मोबाईल बैंक के लिये विधायक मद से वाहन देने की कि घोषणा पन्द्रह दिनों में बंद पड़ी नल-जल योजना प्रारंभ करने के दिये निर्देश बैठक में पुख्ता जानकारी प्रस्तुत करें संबंधित अधिकारी

कार्य की गुणवत्ता से समझौता बर्दाशत नहीं
जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में मंत्री विजय शाह ने दिये निर्देश
कहा लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बख्सा नहीं जायेगा
जिला अस्पताल में डायलिसिस मशीन स्थापित करने के लिये तत्परता से वरिष्ठ अधिकारी से की बात
पेंशन वितरण हेतु मोबाईल बैंक के लिये विधायक मद से वाहन देने की कि घोषणा
पन्द्रह दिनों में बंद पड़ी नल-जल योजना प्रारंभ करने के दिये निर्देश
बैठक में पुख्ता जानकारी प्रस्तुत करें संबंधित अधिकारी




खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाशत नहीं किया जायेगा। लिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी। यह स्पष्ट निर्देश राज्य शासन में खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह ने जिला पंचायत में आयोजित साधारण सभा की बैठक में दिये। उन्होंने समस्त संबंधित विभाग प्रमुखांे को जिला पंचायत सदन में पुख्ता एवं तथ्यपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करने के आदेश भी दिये। बैठक में मंत्री श्री शाह ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, लोक निर्माण विभाग, सर्वशिक्षा अभियान एवं शिक्षा विभाग के साथ उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की। साधारण सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर और खंडवा विधानसभा से विधायक देवेन्द्र वर्मा एवं पंधाना विधायक श्रीमती योगिता नवल सिंह बोरकर भी उपस्थित थे।    
डायलिसिसि मशीन स्थापित करने के लिये तत्परता से संचालक स्वास्थ्य से की बात :- जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुये मंत्री कुँवर विजय शाह ने जिले में शासकीय अस्पताल में स्वीकृत डायलिसिस मशीन की के स्थापित होने की जानकारी चाही। जिस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अब तक डायलिसिस मशीन जिले में न आने की जानकारी दी गई। जिस पर तत्परता के साथ मंत्री श्री शाह ने संचालक स्वास्थ्य पंकज अग्रवाल से दूरभाष पर चर्चा कर शीघ्र-अतिशीघ्र जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन स्थापित करने के निर्देश दिये। साथ ही जिले में अन्य 108 एम्बुलेंस बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के मद्देनजर भेजने की बात भी कही। जिस पर स्वास्थ्य संचालक द्वारा विगत् दो माह में जिला चिकित्सालय में डायलिसिस मशीन उपलब्ध कराने के साथ ही जल्द से जल्द जिले में नवीन 108 एम्बुलेंस मशीन भेजने की बात कहीं गई।
व्यवहारिक बनाये पेंशन वितरण प्रणाली:- साधारण सभा की बैठक में जिले के दोनों ही विधायकों एवं जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पेंशन वितरण प्रणाली को लेकर अपनी शिकायत दर्ज कराई गई। जिस पर मंत्री श्री शाह ने उपसंचालक सामाजिक न्याय को जिले में विशेष प्रयास कर पेंशन वितरण प्रणाली को अधिक व्यवहारिक बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन मोबाईल बैंक के माध्यम से जिले के पात्र हितग्राहियों को पेंशन का वितरण करें, तो उसके लिये हम जिले के चारों विधायक अपनी विधायक निधि से एक-एक वाहन मोबाईल बैंक के लिये देंगे। ताकि जिले के पेंशनधारियों को सरलता व सहजता से पेंशन प्राप्त हो सके।
बैठक में तथ्यपूर्ण एवं पुख्ता जानकारी प्रस्तुत करें अधिकारी :- जिला पंचायत में आयोजित साधारण सभा की बैठक में संबंधित सम्मानिय सदस्यगणों द्वारा त्रुटिपूर्ण एवं गलत जानकारी सदन में प्रस्तुत करने की बात कही गई। जिस पर सी.ई.ओ. जिला पंचायत अमित तोमर द्वारा सभी संबंधित विभाग प्रमुखों को सदन में तथ्यपूर्ण एवं पुख्ता जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने भी वरिष्ठ अधिकारियों को त्रुटिपूर्ण एवं गलत जानकारी प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों के प्रस्ताव कार्यवाही हेतु शासन स्तर पर भेजने के आदेश दिये।
        इसके साथ ही बैठक में सात विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही सदन द्वारा कार्योें में गति लाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिये गये। जिला पंचायत की साधारण सभा की बैठक में मंत्री श्री शाह, विधायक द्वय देवेन्द्र वर्मा एवं योगिता नवल सिंह बोरकर के साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्री तोमर ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को -

§    आगामी पन्द्रह दिनों में बंद पड़ी नलजल योजना प्रारंभ करने के।
§    कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को सप्ताह में दो दिन निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के ।
§    जिले में मुख्यमंत्री ग्रामीण हाट योजना के अंतर्गत 50-50 लाख रूपये से बनने जा रहे 36 ग्रामीण हाटों के लिये नक्शे की जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं सम्पूर्ण प्रक्रिया कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने के ।
§    जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिये सार्थक प्रयास करने के साथ ही जिला पंचायत की साधारण सभा द्वारा अतिथि शिक्षकों का वेतन बढ़ाने संबंधित प्रस्ताव पारित कर राज्य शासन को भेजने के।
§    और जिले में अवैध शराब विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला पंचायत की साधारण सभा के सम्मानिय सदस्यों के साथ ही विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख उपस्थित थे।
टीप:- फोटो क्रमांक 3012136 एवं 3012137 मेल की गई हैं।
क्रमांक: 137/2013/1430/वर्मा

बाल चैपाल कार्यक्रम

बाल चैपाल कार्यक्रम
खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - महिला एवं बाल विकास परियोजना हरसूद के सेक्टर बरूड अंतर्गत ग्राम बडखालिया एवं सेक्टर हरसूद, धारूखेडी के ग्राम सडि़यापानी में बाल चैपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के द्वारा मिट्टी के खिलौने बनाये गये एवं षिल्पकार द्वारा किये जाने वाले काम की जानकारी बच्चों ने नाटक द्वारा दी गई। साथ ही परियोजना अधिकारी द्वारा चारखेड़ा में बाल चैपाल कार्यक्रम अंतर्गत बच्चों के पालकों से चर्चा की गई एवं जानकारी दी गई।              
क्रमांक: 136/2013/1429/वर्मा

माह जनवरी में होगा महिला एवं पुरूष परिवार नसबंदी आॅपरेशन शिविरों का आयोजन

माह जनवरी में होगा महिला एवं पुरूष परिवार नसबंदी आॅपरेशन शिविरों का आयोजन
खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - माह जनवरी, 2014 में एल.टी.टी. महिला एवं एन.एस.व्ही. पुरूष नसबंदी आॅपरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.आर.सी.पनिका ने सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय खंडवा, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शहरी परिवार कल्याण केन्द्र खंडवा एवं समस्त खण्ड चिकित्सा अधिकारी तथा सामुदायिक स्वारूथ्य केन्द्रों को निर्देश दिये है कि अपनी-अपनी संस्था में समुचित स्टाॅफ, पानी, लाईट, बिस्तर एवं अन्य व्यवस्थाएँ करें। साथ ही परिवार नियोजन के अंतर्गत महिला एवं पुरूष नसबंदी आॅपरेशन के लिये जनता के मध्य प्रभावी तरीके से शिविरि को सफल बनाने एवं अधिक से अधिक महिला एवं पुरूष नसबंदी हितग्राहियों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।
        सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मूंदी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पुनासा एवं सुलगाँव में 3, 10, 17 एवं 24 जनवरी को भर्ती किया जायेगा तथा 4, 11, 18 तथा 25 जनवरी को भर्ती हितग्राहियों का आॅपरेशन किया जायेगा। सर्जन के रूप में डाॅ.कंसल इंदौर मौजूद रहेंगे। वहीं क्रमशः डाॅ.गगन दिलावरे, डाॅ.शांता तिर्की, सोभा तिमोथी, डाॅ.के.एस.सेंधव, भारती श्रीवास डाॅ.सुनिल रोमड़े, संगीता पोरपंत एवं स्टाॅफ नर्स अपनी सेवाएँ देंगे।
        सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा, हरसूद, रोशनी एवं किल्लौद में 4, 11, 16, 23 एवं 30 जनवरी को भर्ती किया जायेगा तथा 5, 12, 17, 24 तथा 31 जनवरी को भर्ती हितग्राहियों का आॅपरेशन किया जायेगा। सर्जन के रूप में डाॅ.महाडिक इंदौर मौजूद रहेंगे। वहीं क्रमशः डाॅ.जी.एस.चैहान, डाॅ.एस.कटारिया, डाॅ.श्रीमती निलम मिश्रा, रेणु सिंग, डाॅ.महेश जैन, प्रिती कुशवाह, डाॅ.कलमे, डाॅ.आनंद ओनकर तथा स्टाॅफ नर्स को नियुक्त किया गया है।
        सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना, छैगाँवमाखन तथा जिला चिकित्सालय खंडवा में 5, 12 एवं 26 जनवरी को भर्ती किया जायेगा तथा 6, 13 तथा 27 जनवरी को भर्ती हितग्राहियों का आॅपरेशन किया जायेगा। सर्जन के रूप में डाॅ.एम.एल.पंत इंदौर मौजूद रहेंगे। वहीं क्रमशः डाॅ.एच.एल.बोरसिया, डाॅ.रश्मि कौशल, सविता चैधरी, डाॅ.अनिल तंतवार, स्वर्णजीत कौशल, डाॅ.शरद हरणे, डाॅ.लक्ष्मी डोडवे, कुमारी प्रिती, श्रीमती शकुंतला पाटोले तथा स्टाॅफ नस को नियुक्त किया गया है।                           क्रमांक: 135/2013/1428/वर्मा

सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त आयोग द्वारा निर्धारित पावती प्रदाय करने के लिये भी होंगे अधिकृत

सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त
आयोग द्वारा निर्धारित पावती प्रदाय करने के लिये भी होंगे अधिकृत

खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस.एस.बघेल ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण पर अनुदेशों का संकलन विधानसभा आम चुनाव 2013 के लिये दिये गये निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल करने के लिये निर्वाचन व्यय लेने की प्राप्ति हेतु कलेक्टर कार्यालय खंडवा में नवीन व्हीडियो कांफ्रेसिंग हाल में प्रातः 11 बजे से शाम 5ः30 बजे नियत किया गया है। श्री बघेल ने लेखा प्राप्त करने के लिये विधानसभावार जिला अधिकारियों को सहायक निर्वाचन व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जो कि आयोग द्वारा निर्धारित पावती प्रदाय करने के लिये भी अधिकृत होंगे। सहायक निर्वाचन व्यय पे्रक्षक की नियुक्त के साथ ही सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 175 मांधाता:- मांधाता विधानसभा के लिये वरिष्ठ लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर शिरिष साहू को नियुक्त किया गया है। श्री साहू के सहयोगार्थ सहायक लेखा अधिकारी नीरज अरोड़ा इंदिरा सागर पाॅवर स्टेशन एन.एच.डी.सी. खंडवा तथा सहायक ग्रेड-3 विवेक पाल वाणिज्यकर विभाग को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 176 हरसूद:- हरसूद विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर मनोबिन्दों कुमार दास तथा लेखा अधिकारी महाप्रबंधक एन.एच.डी.सी. आर.एण्ड आर. हीरालाल को नियुक्त किया गया है। दोनों नियुक्त लेखा अधिकारियों की सहायता के लिये संयुक्त लेखाधिकारी जी.एस.प्रसाद दूरसंचार विभाग तथा सहायक ग्रेड-3 सुरेश मोजले वाणिज्यकर विभाग को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 177 खंडवा:- खंडवा विधानसभा के लिये लेखा अधिकारी इंदिरा सागर परियोजना एन.एच.डी.सी. ओंकारेश्वर प्रथ्वीराज भौमिक को नियुक्त किया गया है। श्री भौमिक की सहायता के लिये संयुक्त लेखा अधिकारी सुधाकर चैथमल दूरसंचार विभाग तथा सहायक ग्रेड-3 अनिल गुहा वाणिज्यकर विभाग को नियुक्त किया गया है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 178 पंधाना:- पंधाना विधानसभा के लिये दूरसंचार विभाग के लेखा अधिकारी बसंतीलाल तिरतड़े को नियुक्त किया गया है। श्री तिरतड़े की सहायता सहायक लेखा अधिकारी प्रमोद कुमार साहू इंदिरा सागर पाॅवर स्टेशन एन.एच.डी.सी. खंडवा तथा सहायक ग्रेड-3 नरेन्द्र कुमार जोशी वाणिज्यकर विभाग करेंगे।
      क्रमांक: 134/2013/1427/वर्मा

एक जनवरी को खंडवा जिले से अंत्योदय विस्तार योजना का होगा शुभारंभ एक रूपये किलो गेहूँ के बाद अब एक रूपये किलो चावल देगी सरकार - मंत्री श्री शाह साथ ही बी.पी.एल. और अंत्योदय दोनों ही परिवारों को मिलेगा 5 लीटर केरोसीन

एक जनवरी को खंडवा जिले से अंत्योदय विस्तार योजना का होगा शुभारंभ
एक रूपये किलो गेहूँ के बाद अब एक रूपये किलो चावल देगी सरकार - मंत्री श्री शाह
साथ ही बी.पी.एल. और अंत्योदय दोनों ही परिवारों को मिलेगा 5 लीटर केरोसीन




खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - राज्य शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनहितकारी अंत्योदय अन्न योजना के विस्तार का शुभारंभ खंडवा जिले से 1 जनवरी, 2014 को होगा। जिसका मुख्य कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित करने के निर्देश सोमवार को प्रदेश के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह ने विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि विगत् में राज्य शासन द्वारा अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवार को 35 किलो अनाज, 5 लीटर केरोसीन दिया जाता था। वहीं बी.पी.एल. परिवार को 20 किलो अनाज और केरोसीन दिया जाता था। जहाँ पूर्व में इस योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को 1 रूपये किलो गेहूँ, 2 रूपये किलो चावल और 1 रूपये किलो नमक दिया जाता था। लेकिन अब शासन ने योजना का विस्तार किया है।
        जिसके बाद अब सम्पूर्ण प्रदेश के पात्र हितग्राहियों को 1 रूपये किलो गेहूँ के साथ ही 1 रूपये किलो चावल भी दिया जायेगा और अंत्योदय एवं बी.पी.एल. दोनों ही परिवारों को 5-5 लीटर केरोसीन भी सरकार देगी।
टीप:- फोटो क्रमांक 3012133 मेल की गई हैं।
      क्रमांक: 133/2013/1426/वर्मा

प्रदेश में अब बनेंगे इलेक्ट्राॅनिक राशन कार्ड, साथ ही अनाज वितरण केन्द्रों पर लगेंगे कैमरे - मंत्री श्री शाह विभाग में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाशत माॅनिटरिंग के लिये नवाचारों का किया जायेगा भरपूर उपयोग एक अप्रैल से गाँव के 80 से 90 फीसदी लोगों को मिलेगा एक रूपये किलो अनाज

प्रदेश में अब बनेंगे इलेक्ट्राॅनिक राशन कार्ड, साथ ही अनाज वितरण केन्द्रों पर लगेंगे कैमरे - मंत्री श्री शाह
विभाग में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाशत
माॅनिटरिंग के लिये नवाचारों का किया जायेगा भरपूर उपयोग
एक अप्रैल से गाँव के 80 से 90 फीसदी लोगों को मिलेगा एक रूपये किलो अनाज





खंडवा (30 दिसम्बर, 2013) - प्रदेश में जल्द ही इलेक्ट्राॅनिक राशन कार्ड बनेंगे। साथ ही प्रत्येक अनाज वितरण केन्द्रों में कैमरे के माध्यम से सतत् निगरानी की जायेगी। अब आपका राशन समिति प्रबंधक नहीं निकाल पायेगा। गरीबों का हक उन्हें पूरा-पूरा दिलाने के लिये राज्य शासन द्वारा जल्द ही सख्त माॅनिटरिंग की यह व्यवस्था की जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री कुँवर विजय शाह ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित साधारण सभा की बैठक में दी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन प्रदेश के नागरिकों की खाद्य सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। जिसके लिये जल्दी से जल्दी अन्य महत्वपूर्ण एवं प्रभावी कदम खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा उठाये जाने की तैयारी कर ली गई है। विभाग में किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाशत नहीं किया जायेगा। साथ ही मंत्री श्री शाह ने सतत् माॅनिटरिंग के लिये विभाग में नवीन नवाचारों के उपयोग की बात भी कही।
प्रत्येक गाँव में 80 से 90 फीसदी ग्रामवासियों को मिलेगा 1 रूपये किलो अनाज:- राज्य के खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री शाह ने बैठक में अधिक जानकारी देते हुये बताया कि राज्य सरकार ने एक अप्रैल से सम्पूर्ण प्रदेश में खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में अनोखी अनुठी पहल करते हुये प्रति व्यक्ति 1 रूपये किलो अनाज देने का निर्णय लिया है। उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि इस योजना की महत्वपूर्ण बात यह है कि योजना के अंतर्गत प्रदेश में निवासरत् समस्त अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज 1 रूपये प्रति किलों की दर से 1 अप्रैल से दिया जायेगा।
        इसके साथ ही इस योजना का लाभ अन्त्योदय अन्न (एएवाय) बीपीएल सूची के अलावा गैर बीपील एवं उन पर आश्रित परिवार सदस्य जिन्हें राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा से लाभांवित किया जायेगा। साथ ही मध्यप्रदेश भवन तथा संनिर्माण कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पंजीकृत हितग्राही, अनाथ निराश्रित, छात्रावासों में निवासरत निःशक्त बच्चें निःशुल्क संचालित वृद्वाश्रमों निवासरत वृद्वजन, ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री सुरक्षा योजना, भूमिहीन, खेतिहर मजदूर, ग्रामीण क्षेत्र में वनाधिकार पट्टेधारी, शहरी क्षेत्रों में साइकिल रिक्शा चालक कल्याण योजना में पंजीकृत व्यक्ति, शहरी हाथ ठेला चालक कल्याण योजना में पंजीकृत व्यक्ति, शहरी क्षेत्रों में पंजीकृत घरेलू कामकाजी महिलायें, शहरी क्षेत्रों में पंजीकृत फेरीवाले, मंडियों में अनुज्ञप्तिधारी हम्माल एवं तुलावटी, बंद पडी मिलों में नियोजित श्रमिकों को भी सम्मिलित किया गया है। जिनमें श्रमिकों के भुगतान निराकरण न होने के कारण लंबित है। बीडी श्रमिक कल्याण अधिनियम 1972 अंतर्गत परिचय पत्रधारी बीडी श्रमिक, समस्त भूमिहीन कोटवार ऐसे सभी कोटवार जो भूमि स्वामी के रूप में धारण किये भूमि की गणना कर भूमिहीन की श्रेणी में आते हो, कुटीर ग्रामोद्योग विभाग अंतर्गत पंजीकृत बनुकर एवं शिल्पी, नगरीय निकायों में केशशिल्पी पंजीकृत बंहुविकलांग एवं मंदबुद्वि व्यक्ति शामिल है। इस प्रकार प्रत्येक गाँव के तकरीबन 80 से 90 फीसदी लोगांे को इस योजना का लाभ मिलेगा।
एक रूपये प्रति बोरे किराये पर गरीब किसान रख सकेंगे वेयर हाउस में अपना अनाज:- साधारण सभा की बैठक में राज्य शासन की मंशानुसार गरीब तबके के किसानों को आर्थिक मजबूती देने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 10-10 गाँवों में एक वेयर हाउस निर्माण की योजना भी बनाई जा रही है। जिसका उद्देश्य स्पष्ट करते हुये मंत्री श्री शाह ने बताया कि इन वेयर हाउस में गरीब किसान अपना अनाज सुरक्षा की दृष्टि से प्रति बोरा एक रूपये प्रति माह के किराये पर रख सकता है। ताकि वह उचित समय अनुरूप अपने अनाज का उपयोग कर सके।
        इसके साथ ही बैठक में मंत्री श्री शाह ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों से उनके सुझाव विभाग द्वारा जनहितकारी योजनाओं के निर्माण, प्रभावी क्रियान्वयन के लिये आमंत्रित किये। उन्होंने स्पष्ट करते हुये कहा कि हमारा प्रथम उद्देश्य समाज के अंतिम झोर में बैठे नागरिकों को शासन की प्रत्येक पात्र जनहितकारी योजना का लाभ पहुँचाना है।
टीप:- फोटो क्रमांक 3012131 एवं 3012132 मेल की गई हैं।
      क्रमांक: 132/2013/1425/वर्मा

दिनांक 29 & 30 दिसम्बर, 2013 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र कतरनें