AAPKI JIMMEDARI
Monday, 2 August 2021
Sunday, 1 August 2021
पारिवारिक व सामाजिक विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने के लिए सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं - प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बौरासी
पारिवारिक व सामाजिक विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से हल करने के लिए सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं - प्रधान जिला न्यायाधीश श्री बौरासी
खण्डवा 1 अगस्त, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी द्वारा 1 अगस्त को शिवपुरम जसवाड़ी रोड, खण्डवा में राजपूत (क्षत्रीय) समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र्र (मीडिएशन सेन्टर) खण्डवा का शुभांरभ किया गया। इस कार्यक्रम में श्यामा बौरासी, विशेष न्यायाधीश श्री पी.सी.आर्य, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमति किरण सिहं, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के अपर जिला सत्र न्यायाधीश/सचिव श्री हरिओम अतलसिया व श्रीमति मीरा अतलसिया, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री राकेश पाटीदार, जिला रजिस्ट्रार श्री विपेन्द्र सिहं यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई, क्षत्रीय राजपूत समाज मध्यस्थता केन्द्र के प्रशिक्षित मध्यस्थ श्रीमति अनीता सिहं व श्रीमति राखी तोमर एवं राजपूत समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री एल.डी. बौरासी द्वारा कहा गया कि वर्तमान समय में सामाजिक व पारिवारिक गृहस्थी/वातावरण में संबंधों की डोर बहुत नाजुक होती जा रही हैं इसे संभालने के लिए बड़े जतन करने पड़ते है इसके बावजूद कुछ घर परिवारों में पारिवारिक एवं सामजिक जिंदगी व संबंधों में कई प्रकार की परेशानी आ जाती है ऐसी अनेक प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए सबसे सरल और अचूक उपाय मध्यस्थता योजना भी बनती जा रही। इस के तहत न केवल धन और समय की बचत होती है बल्कि आपसी संबंधों में भी कटुता भी नही आती तथा कोई भी विवाद जब घर से बाहर निकलता है तो कई लोगों द्वारा उक्त संबंध में विपरीत प्रतिक्रिया प्रदान की जाती है जिससे कि पारिवारिक छवि व मान प्रतिष्ठ भी धूमिल होती है। इस अवसर पर उनके द्वारा मध्यस्थता के तहत किस प्रकार कई वर्ष पुराने न्यायालय में लंबित एक पारिवारिक मामले का निराकरण करने के संबंध में भी बताया गया ।
इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री पी.सी.आर्य द्वारा बताया गया कि सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से समाज में फैली भूण्र हत्या, दहेज प्रथा, आदि अनेक प्रकार की कुरितियों को दूर किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा के सचिव श्री हरिओम अतलसिया द्वारा कहा गया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा द्वारा खण्डवा जिले में मीणा समाज, क्षत्रिय समाज, कतिया समाज, आदि समाज लोगों के मध्य उत्पन्न होने वाले कई प्रकार के पारिवारिक व सामाजिक विवाद को न्यायालय में जाने से पूर्व ही सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से निराकरण हेतु उक्त समाज के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण दिया गया है इसी के तहत क्षत्रीय राजपूत समाज सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र(मीडिएशन सेन्टर) हेतु खण्डवा जिले से श्रीमति अनीता सिहं व श्रीमति राखी तोमर को प्रशिक्षण दिया गया है साथ ही उनके द्वारा बताया कि विवादों का निपटारा न्यायालय में जाने से पूर्व ही सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से हो जाने से व्यक्ति के धन, समय की बचत के साथ ही उसकी मान प्रतिष्ठा भी प्रभावित नही होती है तथा इससे न्यायालय में पड़ने वाले प्रकरणों का भार भी कम होता है।
इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चन्द्रेश मण्डलोई, द्वारा भी बताया गया कि वर्तमान समय में पारिवारिक व सामाजिक जीवन में कई प्रकार के विवाद छोटी छोटी बातों को लेकर होने लगे है जिसका समाधान उक्त सामुदायिक मध्यस्थता केन्द्र के माध्यम से प्रशिक्षित मीडिटर द्वारा किया जाना संभव है। इस अवसर पर प्रशिक्षत मीडिएटर्स श्रीमति अनीता सिहं, श्रीमति राखी तोमर, द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मंचासीन गणमान्य को स्मृति चिन्ह भी भेट किये गये।
खण्डवा शहरवासियों हेतु स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध हो इस हेतु लोकोपयोगी लोकअदालत में महत्वपूर्ण आदेश जारी
खण्डवा शहरवासियों हेतु स्वच्छ एवं पर्याप्त जल उपलब्ध हो इस हेतु लोकोपयोगी लोकअदालत में महत्वपूर्ण आदेश जारी
खण्डवा 1 अगस्त, 2021 - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा में प्रत्येक शनिवार होने वाली लोकपयोगी लोक अदालत के अध्यक्ष श्री हरिओम अतलसिया द्वारा 31 जुलाई को अनावेदक आयुक्त, नगर पालिका निगम खण्डवा व विश्वा कंपनी के विरूद्ध शहर में ग्रीष्मकाल में उत्पन्न होने वाले भीषण जलसंकट तथा दूषित पानी प्रदाय किये जाने के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश किया गया। इस लोकउपयोगी लोक अदालत में आवेदक खण्डवा की आवाज सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व सचिव द्वारा लायी गयी याचिका दिनांक 03.07.2021 का निराकरण दिनांक 31.07.2021 को शीघ्रतापूर्वक किया गया, जिसमें उभय पक्षों को सुनने व उनके दस्तावेजों का अवलोकन करने के पश्चात् लोकपयोगी लोक अदालत में आदेश पारित किया गया कि अनावेदकगण खण्डवा शहर में प्रत्येक उपभोक्ताओं को नियमित रूप से शुद्ध जल प्रदाय पर्याप्त प्रेशर से हो, यह सुनिश्चित करे तथा इस हेतु समुचित कार्य के संबंध में रूप रेखा/योजना इस आदेश से 1 माह की अवधि में तैयार करें, उस पर क्रियान्वयन प्रशासन के सहयोग से प्रारंभ करें तथा पानी की सप्लाई पूर्व जहॉ-जहॉ फिल्टर प्लान्ट संधारित है, जिनसे सप्लाई हेतु पानी साफ होता है, उन फिल्टर प्लान्टों को अविलम्ब सुधार करावे तथा यदि उनके फिल्टर बदलने की आवश्यकता हो तो, अविलम्ब उन्हें परिवर्तन करे, जिससे शहर खण्डवा के निवासियों को शुद्ध पेय जल पूर्ति सुगम हो सके तथा शहर खण्डवा में जल प्रदाय हेतु बिछाई गई लाईनों को दुरूस्त/रिपेरिंग भी करे एवं लाईनों में यदि गंदा पानी लाईन फूटी होने के कारण उसमें मिल रहा हो तो उक्त कार्य भी शीघ्रतापूर्ण करावे तथा प्रत्येक ग्रीष्मकाल प्रारंभ होने के पूर्व शहर खण्डवा में जल प्रदाय हेतु समुचित दीर्घकालिक कार्य योजना निश्चित समय पूर्व से तैयार कर, क्रियान्वयन करे, जिससे ग्रीष्मकाल में जल प्रदाय प्रभावित नही हो लोकपयोगी लोक अदालत द्वारा पारित आदेश में यह भी निर्देश दिया गया कि आदेश का पालन सुनिश्चित हो, इस हेतु अनावेदकगण आदेश के क्रियान्वयन किये जाने हेतु 1 माह की अवधि में पालन प्रतिवेदन लोकोपयोगी लोक अदालत/प्राधिकरण खण्डवा में प्रस्तुत करें। लोकोपयोगी लोक अदालत द्वारा पारित आदेश से शहर खण्डवा के जन सामान्य को पानी की समस्या का स्थाई समाधान में सहायता होगी। अध्यक्ष श्री हरिओम अतलसिया ने यह भी बताया कि लोकपयोगी लोक अदालत में आमजन लोक जन के सुविधा हेतु जैसे नल, पानी, बिजली, सड़क, नाली आदि के संबंध में उत्पन्न समस्या के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, खण्डवा में व्यक्ति उपस्थित होकर प्रकरण प्रस्तुत कर सकते है।
पंचायत निर्वाचन के लिए आईईएमएस के मॉक ड्रिल के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंस 2 अगस्त को
पंचायत निर्वाचन के लिए आईईएमएस के मॉक ड्रिल के संबंध में वीडियो कान्फ्रेंस 2 अगस्त को
खण्डवा 1 अगस्त, 2021 - पंचायत निर्वाचन के लिए आईईएमएस के मॉक ड्रिल के संबंध में 2 अगस्त को वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह वीडियो कान्फ्रेंसिंग दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर कलेक्ट्रेट के वी.सी. कक्ष में उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।
2 अगस्त को खंडवा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण होगा
2 अगस्त को खंडवा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण होगा
खण्डवा 1 अगस्त, 2021 - जिला प्रशासन, सामाजिक संस्था, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक व अन्य विभाग के सहयोग से चलाये जा रहे टीकाकरण अभियान में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को टीका लगाया जायेगा। शहरी क्षेत्र खंडवा नोडल अधिकारी डॉ. एन.के. सेठीया ने बताया कि 2 अगस्त को शहर में 19 केन्द्रों पर कोविड-19 टीकाकरण होगा, जिसमें कोवैक्सिन का दूसरा डोज जिला अस्पताल के बी ब्लाक कक्ष बी-4 एवं बी-5 में, अग्रवाल धर्मशाला बाम्बे बाजार, नगर निगम दुकान चीराखदान, माया फुड्स इंडस्ट्रीयल एरिया इन्दौर नाका में लगाया जायेगा। वहीं अग्रवाल धर्मशाला बॉम्बे बजार, दादाजी परिसर आनंद नगर, सिंधी धर्मशाला सिंधी कॉलोनी, चर्च सेंट जोसफ स्कूल गणेश तलाई, शास. माध्य. शाला खानशाहवली, सरस्वती शिशु मंदिर दादाजी वॉर्ड, गुरूनानक पब्लिक स्कूल टपाल चाल, सब्जी मण्डी पंधाना रोड़, आर्य समाज स्कूल रमा कॉलोनी तथा जिला चिकित्सालय बी ब्लॉक के कक्ष बी-1 में कोविशिल्ड का प्रथम एवं द्वितीय डोज लगाया जायेगा। डॉ. सेठिया बताया कि कल टीकाकरण ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन के आधार पर होगा। नागरिकों को टीकाकरण हेतु ऑनलाईन स्लॉट बुक करना अनिवार्य नहीं होगा। उन्होंने शहरवासीयों से बड़ी संख्या में टीकाकरण की अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव हेतु कोविड वैक्सिन के दोनों डोज अनिवार्य है। अतः जिन नागरिकों का दूसरा डोज ड्यू है वे बगैर देरी किये कोरोना का दूसरा टीका अवश्य लगवायें।
जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अनिल तंतवार ने बताया कि 2 अगस्त को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की है कि कोविड का टीका एकदम सुरक्षित हैं और सभी पात्र नागरिकों को टीकाकरण कराना चाहिये। उन्होंने कहा कि नागरीक अपना टीकाकरण अवश्य करायें। साथ ही टीकाकरण के बाद भी अपने मुॅंह पर मास्क लगायें, सामाजिक शारीेरीक दूरी का पालन करें तथा बार-बार साबुन से हाथ धोयें ताकि हम इस बीमारी पर विजय पा सकें।
सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त
सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त
खण्डवा 1 अगस्त, 2021 - आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2021 निर्विघ्न एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए खण्डवा जिले की सभी जनपद पंचायतों में सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति संबंधी सम्पूर्ण कार्यवाही करने के लिए अधीक्षक भू-अभिलेख खण्डवा श्रीमती स्वाति मिश्रा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।








































































