AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 1 November 2020

कुल 5 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं

 कुल 5 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
11 मरीज संक्रमण मुक्त होकर हुए डिस्चार्ज, 79 मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए

खण्डवा 1 नवम्बर, 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में कुल 5 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम खालवा, शीतला माता मंदिर के पास रामनगर, जसवाड़ी रोड खण्डवा, ग्राम प्रतापपुरा हरसूद एवं ग्राम गुयड़ा मूंदी के निवासी है। रविवार को कुल 79 मरीजों के सेम्पल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि गत चौबीस घंटे में कुल 11 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। इस तरह कुल 1727 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद अब तक डिस्चार्ज किया जा चुका है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 37162 लोगों के सेम्पल कोरोना जांच के लिए जा चुके है, जिनमें से 1816 की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है तथा 34393 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। 

मतदान के दौरान कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात रहेंगे

 मतदान के दौरान कानून व्यवस्था के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी तैनात रहेंगे

खण्डवा 1 नवम्बर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 3 नवम्बर को मतदान सम्पन्न होगा। इस दौरान मांधाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय अधिकारी हरसूद डॉ. परीक्षित झाडे को थाना बलड़ी (किल्लौद) क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांधाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का प्रभारी बनाया गया है। अनुविभागीय अधिकारी पंधाना श्रीमती ममता खेड़े को थाना नर्मदानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांधाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर खण्डवा श्रीमती अनुभा जैन को थाना मांधाता एवं धनगांव क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांधाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र का दायित्व सौंपा गया है। जबकि डिप्टी कलेक्टर खण्डवा डॉ. आरती सिंह को थाना मूंदी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मांधाता विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र का दायित्व सौंपा गया है। 

3 नवम्बर को होगा मतदान, मतदान दल 2 नवम्बर को होंगे रवाना

 3 नवम्बर को होगा मतदान, मतदान दल 2 नवम्बर को होंगे रवाना

खण्डवा 1 नवम्बर, 2020 - मांधाता विधानसभा उप निर्वाचन के लिए 263 मतदान केन्द्र व 30 सहायक मतदान केन्द्र सहित कुल 293 मतदान केन्द्र बनाए गए है। सभी मतदान केन्द्रों के लिए पीठासीन अधिकारी को मतदान अधिकारियों के दल गठित किए जा चुके है। ये दल जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट परिसर से 2 नवम्बर सुबह रवाना होंगे। आगामी 3 नवम्बर को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा। मतदान दलों को ईव्हीएम एवं वीवीपैट के साथ साथ कोरोना सुरक्षा किट सहित विभिन्न सामग्री का वितरण करने के लिए अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि मतदान सामग्री वितरण स्थल पर सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई है। मतदान दलों के लिए पर्याप्त संख्या में वाहनों की व्यवस्था की गई है। सभी मतदान दलों के साथ सुरक्षा कर्मी भी तैनात रहेंगे। साथ ही कोरोना सुरक्षा सामग्री फेसमास्क, सेनेटाइजर, ग्लब्स के उपयोग के लिए स्वास्थ्य कर्मी व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी मतदान केन्द्रों पर लगाई गई है।