AAPKI JIMMEDARI
Wednesday, 2 September 2020
Tuesday, 1 September 2020
मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंस में 2 सितम्बर को करेंगे समीक्षा
मुख्यमंत्री श्री चौहान वीडियो कान्फ्रेंस में 2 सितम्बर को करेंगे समीक्षा
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में 2 सितम्बर को वीडियो कान्फ्रेंस आयोजित होगी। यह वीडियो कान्फ्रेंस सायं 4 बजे से आयोजित होगी। इस दौरान सभी संभागायुक्तों , कलेक्टर्स व पुलिस अधीक्षकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है। वीडियो कान्फ्रेंस में बाढ़ एवं आपदा राहत, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी , कानून व्यवस्था, मिलावट के विरूद्ध अभियान, बिजली संबंधी शिकायतों के निराकरण, पात्रता पर्ची, पथ विक्रेता योजना, वनाधिकार पट्टे, किसानों व दुग्ध उत्पादकों को क्रेडिट कार्ड वितरण, अविवादित व नामांतरण बटवारे तथा जेईई/नीट के परीक्षार्थियों के लिए की गई परिवहन व्यवस्था की समीक्षा मुख्यमंत्री श्री चौहान करेंगे।
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 3 सितम्बर को
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक 3 सितम्बर को
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - जिला क्वालिटी ऐष्योरेंस, जिला स्वास्थ्य समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त बैठक 3 सितम्बर को आयोजित होगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि यह बैठक कलेक्टर श्री अनय द्विवेदी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 2 बजे से आयोजित होगी।
ड्यूटी से अनुपस्थित 4 और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
ड्यूटी से अनुपस्थित 4 और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए हैं तथा इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में वनरक्षक श्री गणेश गिरी गोस्वामी, वनरक्षक श्री प्रदीप ओझा, शिक्षिका श्रीमती माधुरी जैन एवं शिक्षक श्री शंकरलाल सोनी लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे, उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन 4 कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।
8 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया
8 मरीजों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से मंगलवार को 8 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें देवेन्द्र निवासी सेठी नगर खण्डवा, काशिम अलि निवासी ग्राम भोजाखेड़ी, जावेद निवासी गुलमोहर कॉलोनी खण्डवा, केवलराम निवासी ग्राम बोरी सराय, मीनाक्षी निवायी गायत्री मंदिर बीड़, पुरूषोत्तम निवासी दुबे कॉलोनी, मयूर निवासी बृजनगर खण्डवा एवं राधेश्याम निवासी पंधाना शामिल है। संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को होम क्वारंटाईन रहने की समझाईश दी।
ग्राम गुड़ी, गुयड़ा व पदम नगर के कुल 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव
ग्राम गुड़ी, गुयड़ा व पदम नगर के कुल 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से कुल 3 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। उन्होंने बताया कि जिन मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम गुड़ी, पदम नगर एवं ग्राम गुयड़ा के निवासी है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 183 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। मंगलवार को 8 कोरोना विजेता संक्रमण मुक्त होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल 829 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 19140 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 952 की पॉजिटिव तथा 17728 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है।
चुुनाव के दौरान सभी को कोरोना की रोकथाम के उपायों का करना होगा पालन
चुुनाव के दौरान सभी को कोरोना की रोकथाम के उपायों का करना होगा पालन
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - भारत निर्वाचन आयोग ने कोविड-19 वायरस संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए आगामी दिनों में होने वाले उप चुनावों के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत लागू करने के निर्देश दिए है। इसके तहत चुनाव से संबंधित गतिविधियों के दौरान प्रत्येक व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। चुनाव संबंधी कार्यो से पूर्व सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जानी चाहिए तथा सेनेटाइजर, साबून व पानी से हाथ धोने के नियमों का पालन भी होना चाहिए। जारी दिशा निर्देशों के अनुसार प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक नोडल स्वास्थ्य अधिकारी की नियुक्ति भी की जायेगी, जो कि इन प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करायेगा। जो अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ईवीएम व वीवीपेट को हाथ लगायेंगे उन्हें संक्रमण रक्षा के लिए ग्लब्स दिए जायेंगे। जारी निर्देशों के अनुसार चुनाव प्रशिक्षण बड़े हाल में कराये जायेंगे, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का सख्ती से पालन हो सके। चुनाव अधिकारियों का प्रशिक्षण ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा तथा मतदान व मतगणना संबंधी अधिकारी अधिक संख्या में नियुक्त किए जायेंगे, ताकि किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखने पर उसे तत्काल बदला जा सके।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनय द्विवेदी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार अभ्यार्थियों को नाम निर्देशन पत्र ऑनलाइन भरना होंगे तथा इनका प्रिंट निकालकर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। शपथ पत्र भी ऑनलाइन भरकर उसके प्रिंट को रिटर्निंग अधिकारी के पास जमा कराना होगा। अभ्यार्थी सुरक्षा निधि को ऑनलाइन तरीके से जमा करा सकेगा। हालाकि अभ्यार्थी के पास कोषालय में नगद राशि जमा करने का विकल्प भी रहेगा। नामांकन जमा करते समय अभ्यार्थी के साथ केवल 2 ही व्यक्ति जा सकेंगे तथा वाहनों की संख्या भी अधिकतम 2 ही रहेगी। रिटर्निंग अधिकारी द्वारा नामांकन जांच व चुनाव चिन्ह आंवटन का कार्य जिस कक्ष में किया जायेगा उसमें पर्याप्त स्थान होना चाहिए, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। इसी तरह चुनाव सामग्री का वितरण मतदान दलों को करने के लिए एक बड़े हाल की व्यवस्था करनी होगी। तृतीय रेण्डमाइजेशन का समय 24 घंटे से बढ़ाकर 72 घंटे किया गया है, ताकि भीड़ भाड़ अधिक न हो सोशल डिस्टेंसिंग के प्रावधानों का पालन हो सके।
किसी भी मतदान केन्द्र पर अधिकतम 1 हजार मतदाता ही रहेंगे। मतदान से एक दिन पूर्व मतदान केन्द्र का अनिवार्य रूप से सेनेटाइजेशन कराना होगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर थर्मल स्केनर की व्यवस्था रखना जरूरी होगा। इसके लिए मतदान केन्द्र पर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की नियुक्ति भी की जायेगी। थर्मल स्क्रेनिंग के दौरान जिन मतदाताओं का तापमान अधिक आयेगा, उनकी दुबारा जांच भी की जायेगी तथा दूसरी बार में अधिक तापमान आने पर ऐसे मतदाताओं को वोटर पर्ची जारी की जायेगी और मतदान के अंतिम दौर में ऐसे मतदाताओं से मतदान कराया जायेगा। मतदान की लाइन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जायेगा। पुरूष और महिलाओं की अलग अलग लाइनों के अलावा वृद्ध/विकलांग की भी तीसरी लाइन रहेगी। महिला व पुरूषों के लिए वोट डालने से पूर्व अलग अलग प्रतिक्षालय बनाये जायेंगे, ताकि अपनी बारी के इंतजार में मतदाता वहां बैठ सके।
प्रत्येक मतदान केन्द्र में प्रवेश व निकासी के लिए अलग अलग गेट की व्यवस्था होगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र के प्रवेश व निकास स्थल पर साबून व पानी की व्यवस्था करना होगी तथा सेनेटाइजर भी रखना होगा। जो मतदाता फेस मास्क लेकर नहीं आयेंगे, उनके लिए रिजर्व में फेस मास्क रखना होंगे। ईव्हीएम का बटन दबाने व मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर करने से पूर्व मतदाता को दस्ताने उपलब्ध कराये जायेंगे। मतदान अधिकारियों के लिए जो किट तैयार की जायेगी उसमें मास्क, सेनेटाइजर, फेस कवर , हेण्ड ग्लब्स भी शामिल रहेंगे। वोटों की गिनती के लिए एक हॉल में 7 से अधिक टेबल नहीं लगाई जायेंगी, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो सके। स्ट्रांग रूम का भी सेनेटाइजेशन समय समय पर कराने की व्यवस्था की जायेगी। विकलांगों, 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं तथा क्वारेंटीन हुए परिवारों के सदस्य मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जायेगी।
फसल गिरदावरी से संबंधित दावे आपत्ति 10 सितम्बर तक आमंत्रित
फसल गिरदावरी से संबंधित दावे आपत्ति 10 सितम्बर तक आमंत्रित
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - खरीफ फसल गिरदावरी से संबंधित जानकारी के अभिलेखन प्रक्रिया आयुक्त भू अभिलेख एवं बन्दोबस्त कार्यालय से जारी की गई है। उप आयुक्त भू अभिलेख ने सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिए है कि 10 सितम्बर तक दावे आपत्ति करने हेतु अपने स्तर से यथायोग्य फसल गिरदावरी दावे आपत्ति आदि इस प्रक्रिया के संबंध में व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये, ताकि किसानों को जानकारी प्राप्त हो सके।
नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी
नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश तिथि 30 सितम्बर तक बढ़ी
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संबद्धता प्राप्त संस्थाओं में नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि उच्च न्यायालय द्वारा पूर्व में 12 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करने के आदेश पारित किये गये थे। बाद में उच्च न्यायालय द्वारा 27 अगस्त को पारित आदेश के अनुक्रम में मंडल द्वारा नियमित विद्यार्थियों की प्रवेश की तिथि बढ़ाकर 30 सितम्बर कर दी गई है।
ड्यूटी से अनुपस्थित 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
ड्यूटी से अनुपस्थित 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए हैं तथा इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है। निरीक्षण के दौरान कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में शिक्षक श्री व्ही.के. पाण्डे, शिक्षिका सुश्री शिखा काले, वनरक्षक श्री चंदन धनवारे, वनरक्षक श्री ब्रजेन्द्र सिंह तोमर, वनरक्षक श्री आशीष अरजरिया, वनरक्षक श्री द्वारसिंह पालवी, वनरक्षक श्री मनोहर सालके, वनरक्षक श्री गंगाराम नरवरे, एवं शिक्षिका श्रीमती सुनिता मिश्रा लॉकडाउन इन्फोर्समेंट टीम की ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए थे, उनके विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है। अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने बताया कि इन 9 कर्मचारियों से अगले चौबीस घंटे में नोटिस का जवाब चाहा हैं। नोटिस का जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 144 के उल्लंघन, आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 56 के तहत परिवाद प्रस्तुत करने तथा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा सकती है। साथ ही अनुपस्थिति के लिए ‘‘कार्य नही तो वेतन नहीं‘‘ के आधार पर वेतन काटने की कार्यवाही भी की जायेगी।
खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. हुई वर्षा
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 14 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 9 मि.मी. एवं हरसूद में 5 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। जबकि पंधाना, पुनासा व खालवा के वर्षा मापक यंत्र में कोई वर्षा दर्ज नहीं की गई। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 2.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 1315 मि.मी., हरसूद में 665 मि.मी., पंधाना में 719 मि.मी., पुनासा में 775 व खालवा में 611 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जून से 1 सितम्बर 2019 तक खण्डवा में 1605 मि.मी., हरसूद में 538 मि.मी., पंधाना में 721 मि.मी., पुनासा में 579 मि.मी., व खालवा में 871 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 1 सितम्बर तक 862.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी थी। जबकि इस वर्ष अभी तक जिले में 817 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।
11 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया
11 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई किया गया
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उद्देश्य से संक्रमित मरीजों के निवास के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र के रूप में घोषित कर कन्टेन्मेंट क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश लागू कर दिए जाते हैं। मरीज के संक्रमण मुक्त होने पर उस कन्टेन्मेंट क्षेत्र को डिनोटिफाई कर दिया जाता है। इसी क्रम में कुल 11 कन्टेन्मेंट क्षेत्रों को डिनोटिफाई करने के आदेश अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे द्वारा जारी कर दिए गए है। जो कन्टेन्मेंट क्षेत्र डिनोटिफाई किए गए है, उनमें उत्कर्ष स्कूल रोड हातमपुरा, मंगल चौक ग्राम रणगांव, पुनासा तहसील के ग्राम नर्मदानगर, ग्राम पटाजन, ग्राम डूल्हार, ग्राम बोरखेड़ा कला, वार्ड नम्बर 3 ग्राम मूंदी, ग्राम बीड़, गांधी चौक पंधाना, अवस्थी चौराहे के पास जयश्री कॉलोनी एवं शीतला माता मंदिर के सामने रामनगर खण्डवा में बनाए गए कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है।
12 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
12 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 12 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 12 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें एन.व्ही.डी.ए. कॉलोनी खण्डवा, वार्ड नम्बर 42 हरीगंज खण्डवा, ट्राफिक जाम के सामने, गुलशन नगर वार्ड नम्बर 35 खानशाहवली, लाल चौकी, सिंघाड़ तलाई, सेठी नगर, मिश्रा गली परदेशीपुरा, वार्ड नम्बर 6 ग्राम पंधाना, वार्ड नम्बर 3 ग्राम पंधाना, रेस्ट हाउस के सामने नया हरसूद एवं ग्राम खालवा का कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस तथा नगरीय निकाय के अधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।
कुल 14 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
कुल 14 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आईं
खण्डवा 1 सितम्बर, 2020 - मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला से प्राप्त कोरोना जांच रिपोर्ट में कुल 14 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन 14 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, वे ग्राम लाड़नपुर के 2 मरीज तथा पीएचसी चिचगोहन, मोहम्मद मस्जिद गली टीपू सुल्तान चौक के पास वार्ड नम्बर 36 खण्डवा, ग्राम सिंगोट, रेल्वे कॉलोनी सेंट पायस स्कूल के पास खण्डवा, पेम्पुरी हॉस्पिटल इंदौर रोड खण्डवा, किशोर नगर खण्डवा, चिडि़या मैदान रेल्वे कॉलोनी खण्डवा, एलआईजी कॉलोनी पंधाना, पंजाब कॉलोनी गुरूद्वारे के सामने, विट्ठल नगर, सरोजनी नगर नवचंडी मंदिर के पास खण्डवा एवं शिव रेसिडेंसी वार्ड नम्बर 7 खण्डवा के निवासी है।