AAPKI JIMMEDARI
Tuesday, 4 August 2020
Monday, 3 August 2020
गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 123 मि.मी. वर्षा दर्ज
गत चौबीस घंटे में जिले में हुई कुल 123 मि.मी. वर्षा दर्ज
खण्डवा 3 अगस्त, 2020 - भू अभिलेख कार्यालय खण्डवा से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत 24 घण्टो में जिले में कुल 123 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। वर्षा मापक केन्द्र अनुसार खण्डवा में 16 मि.मी., हरसूद में 40 मि.मी., पंधाना में 30 मि.मी., पुनासा में 30 मि.मी. व खालवा में 7 मि.मी. वर्षा दर्ज की है। इस तरह जिले में गत चौबीस घंटों में 24.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस वर्ष 1 जून से अब तक खण्डवा में 731 मि.मी., हरसूद में 342 मि.मी., पंधाना में 471 मि.मी., पुनासा में 337 मि.मी. व खालवा में 340 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी है। इस तरह जिले में अब तक 444.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। जबकि गत वर्ष 1 जून से 3 अगस्त तक खण्डवा में 862 मि.मी., हरसूद में 322 मि.मी., पंधाना में 458.8 मि.मी., पुनासा में 305 मि.मी., व खालवा में 522 मि.मी. वर्षा की जा चुकी थी। इस तरह जिले में गत वर्ष 3 अगस्त तक 493.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
कोविड वार्ड में मनाया गया रक्षाबंधन, नर्स बहनों ने मरीजों को बांधी राखी
कोविड वार्ड में मनाया गया रक्षाबंधन, नर्स बहनों ने मरीजों को बांधी राखी
खण्डवा 3 अगस्त, 2020 - जिला अस्पताल खण्डवा के कोविड केयर सेंटर में सोमवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रही सिस्टर्स ने पीपीई किट पहनकर व अन्य सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रक्षासूत्र बांधकर उन्हें मिठाई खिलाई। कोविड पॉजिटिव मरीजों ने स्टॉफ नर्स बहनों को इस अवसर पर आर्शीवाद देकर उनकी रक्षा का वचन दिया। इस दौरान संजय नगर निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज ने कहा कि रक्षाबंधन के पर्व पर उसे अस्पताल में भर्ती होने पर अच्छा नहीं लग रहा था। अस्पताल के कोविड वार्ड में पारिवारिक माहौल में रक्षाबंधन पर स्टॉफ नर्स बहनों से राखी बंधवाकर उसे बहुत अच्छा लगा।
कोविड वार्ड से 14 डिस्चार्ज हुए, परिवार के साथ मना सकेंगे रक्षाबंधन
कोविड वार्ड से 14 डिस्चार्ज हुए, परिवार के साथ मना सकेंगे रक्षाबंधन
खण्डवा 3 अगस्त, 2020 - गत चौबीस घंटे में 14 कोरोना संक्रमित मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि रविवार रात में 5 तथा सोमवार को 9 मरीज सहित कुल 14 संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिन 9 कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें विवेक वर्मा निवासी मूंदी गेस्ट हाउस, रहिश खान निवासी रामनगर, मुमताज निवासी फ्रेन्डस कॉलोनी, लालचन्द पटेल निवासी शकुन नगर खण्डवा, भागवत पाण्डे निवासी डी.आर.पी, राहुल तिवारी निवासी घासपुरा, ममता सावनेर निवासी शनि मंदिर, उम्रीला अग्रवाल निवासी नया हरसूद तथा विष्णु प्रसाद निवासी रनगांव शामिल है। इसके अलावा रविवार रात में जिन कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें चन्द्रजीत मण्डल निवासी मूंदी, पूनम मोरे निवासी बड़ा बोरगांव, अर्जुन मसानी निवासी राम नगर एवं अमीन कुरैशी निवासी पड़ावा खण्डवा शामिल है। डिस्चार्ज किए गए सभी कोरोना विजेताओं को अभी कुछ दिन होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी गई है। डिस्चार्ज हुए कोरोना विजेताओं ने इस अवसर पर खुशी प्रकट की और कहा कि अब वे रक्षाबंधन का पर्व अपने घर पर परिवार के साथ मना सकेंगे।
ट्रूनोट मशीन की कोरोना जांच रिपोर्ट में 1 मरीज पॉजिटिव आया
ट्रूनोट मशीन की कोरोना जांच रिपोर्ट में 1 मरीज पॉजिटिव आया
खण्डवा 3 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के दल कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों के सेम्पल लेकर उनकी जांच मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला व जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से की जाती है। इसी क्रम में सोमवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जो पॉजिटिव रिपोर्ट आई है वह पंजाब कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला की है। उन्होंने बताया कि इस तरह अब तक जिले में कुल 668 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि जिले के 12463 लोगों की रिपोर्ट अब तक निगेटिव आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 13546 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। गत चौबीस घण्टे में 14 कोरोना विजेता संक्रमण मुक्त होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल 564 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है।
Sunday, 2 August 2020
मेडिकल कॉलेज की कोरोना जांच रिपोर्ट में कुल 11 मरीज पॉजिटिव आएं
मेडिकल कॉलेज की कोरोना जांच रिपोर्ट में कुल 11 मरीज पॉजिटिव आएं
खण्डवा 2 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के दल कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों के सेम्पल लेकर उनकी जांच मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला व जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से की जाती है। इसी क्रम में शनिवार देर रात को मेडिकल कॉलेज खण्डवा की जांच रिपोर्ट में कुल 11 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि जिन मरीजों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, इस तरह अब तक जिले में कुल 657 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है, जबकि जिले के 12248 लोगों रिपोर्ट अब तक निगेटिव आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिले में अब तक 13543 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके हैं। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार देर रात को जिन 11 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है, उनमें माधवनगर, पँजाब कॉलोनी, पडावा, लवकुश नगर, सेक्टर 4 हरसूद, बमनगांव, खानशा वली के 1-1 मरीज व दुबे कॉलोनी के 2, बोरगांव बुजुर्ग के 2 मरीज शामिल है। उन्होंने बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 245 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। गत चौबीस घण्टे में 12 कोरोना विजेता संक्रमण मुक्त होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल 550 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। आज तक का खण्डवा जिले का रिकवरी रेट 82.80 है, जबकि प्रदेश स्तर का रिकवरी रेट 70.43 है।
कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 12 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 12 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
खण्डवा 2 अगस्त, 2020 - गत चौबीस घंटे में 12 कोरोना संक्रमित मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि शनिवार रात में 6 तथा रविवार को 6 मरीज सहित कुल 12 संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किये गये है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिन 6 कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें मो. अबरार खत्री निवासी गायत्री कॉलोनी, पुरषोतम तिरोले निवासी राम नगर, किरण खण्डेलवाल निवासी नर्मदापुरम, पी.सी. खण्डेलवाल निवासी नर्मदापुरम, लक्ष्मी देवी खण्डेलवाल निवासी नर्मदापुरम एवं मिश्री लाल निवासी टेमीकला शामिल है। इसके अलावा शनिवार रात में जिन कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें पदम निवासी आदर्श नगर, राकेश पटेल निवासी सिरपुर फाटा, फिरोज निवासी गुलमोहर कॉलोनी एवं मुरलीधर निवासी दादाजी वार्ड खण्डवा शामिल है। डिस्चार्ज किए गए सभी कोरोना विजेताओं को अभी कुछ दिन होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी गई है।
10 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
10 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 2 अगस्त, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने 10 कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है। जारी आदेश अनुसार जो 10 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें अक्सा मार्केट बुधवारा, कादरी किराना सुल्तान चौक खानशाहवली, गली नम्बर 2 गुलशन नगर खानशाहवली, टावर के पास बंगाली कॉलोनी, पंडित दीनदयाल नगर बड़गांव भीला रोड खण्डवा, हनी भण्डारिया रोड आदर्श नगर, पटेल मोहल्ला ग्राम बमनगांव, सुदामा कॉलोनी सिहाड़ा, मुख्य गली बडियातुला एवं दरगाह चौक ग्राम भोजाखेडी शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार की भी ड्यूटी लगाई गई है।
Saturday, 1 August 2020
राखियांे के व्यवसाय से आत्मनिर्भर हो रही हैं स्वसहायता समूह की महिलाएं
राखियांे के व्यवसाय से आत्मनिर्भर हो रही हैं स्वसहायता समूह की महिलाएं
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन पुनासा के महिला स्वसहायता समूह के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा अनुसार ‘‘स्वदेशी अपनाओ आत्मनिर्भर बनो‘‘ अभियान को मूर्तरूप देने के प्रयास किये जा रहे है। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक नीलिमा सिंह नर्मदा नगर की स्वसहायता समूह की महिलाओं के द्वारा रक्षाबंधन पर्व को ध्यान में रखते हुए आकर्षक राखी निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इस समूह की महिलाओं का कार्य देखकर अन्य समूह की महिलाऐं भी आत्मनिर्भर भारत अभियान की और प्रेरित हो रही है। ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक नीलिमा सिंह ने बताया कि जय सिंगाजी समूह नर्मदा नगर की अध्यक्ष श्रीमती शिल्पा ठाकुर ने कच्चा माल 17000 रूपये का लिया था जिससे अभी तक उन्होंने 27 हजार रूपये की राखी बेची जा चुकी है।
किल कोरोना अभियान-2 में गृह विभाग करेगा निगरानी एवं समन्वय
किल कोरोना अभियान-2 में गृह विभाग करेगा निगरानी एवं समन्वय
‘‘संकल्प की चेन जोड़ो-संक्रमण की चेन तोड़ो‘‘ की थीम पर संचालित होगा अभियान
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - किल कोरोना अभियान-2 के दौरान निगरानी एवं समन्वय के लिये गृह विभाग को राज्य-स्तर पर नोडल विभाग बनाया गया है। इस अभियान में संचालित गतिविधियों में गृह विभाग के साथ-साथ नगरीय विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा भी कार्यवाही की जाएगी।
जागरूकता गतिविधियाँ
किल कोरोना अभियान-2 के दौरान संक्रमण रोकने के लिये मास्क व फेस कवर पहनने की अनिवार्यता एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन तथा भीड़-भाड़ से बचने के लिये सतत् रूप से जन-जागरूकता एवं प्रचार प्रसार किया जायेगा। साथ ही जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जायेगा। अपर मुख्य सचिव, गृह श्री एस.एन. मिश्रा ने सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 1 से 14 अगस्त तक ‘‘किल कोरोना अभियान-2‘‘ प्रारंभ किया गया है। अभियान की थीम ‘‘संकल्प की चेन जोड़ो-संक्रमण की चेन तोड़ो‘‘ है। इसके साथ ही ‘‘एक मास्क-अनेक जिंदगी‘‘ और ‘‘रोको-टोको‘‘ की कार्यवाही भी सतत् रूप से जारी रखी जाएगी।
अब जिले से लॉकडाउन का कोई भी आदेश, गृह विभाग की बिना अनुमति के जारी नहीं होगा
अपर मुख्य सचिव, गृह श्री एस.एन. मिश्रा ने बताया कि 3 अगस्त के बाद आर्थिक गतिविधियों के संचालन की आवश्यकता को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तर से किसी भी तरह के लॉकडाउन का आदेश बिना गृह विभाग की पूर्व अनुमति के जारी नहीं किया जाएगा। किल कोरोना अभियान-2 अंतर्गत जन-प्रतिनिधियों द्वारा सार्वजनिक दौरा कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे तथा क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों के शिलान्यास, भूमि-पूजन एवं लोकार्पण आदि आयोजन प्रतिबंधित रहेंगे। शिलान्यास, भूमि-पूजन, लोकार्पण आदि कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सोशल डिस्टेंसिंग के मापदण्डों का पालन करते हुए आयोजित किये जा सकते हैं। इस अवधि में सभी प्रकार की राजनैतिक रैलियों का आयोजन भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। जन-प्रतिनिधि गण अपने क्षेत्र में ऑनलाइन वर्चुअल रैलियों का आयोजन कर सकते हैं। जन-प्रतिनिधि अपने कार्यालय अथवा निवास स्थान पर आम जनता से मिलकर उनकी समस्याएँ, शिकायतें सुन सकते हैं, किन्तु इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये कि एक समय में 5 से अधिक लोग एकत्र न हों। मास्क एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जाना सभी के लिये अनिवार्य होगा। जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा, उनके विरुद्ध जुर्माने तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।
स्वाधीनता संग्राम विषय पर होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
स्वाधीनता संग्राम विषय पर होगी ऑनलाइन प्रतियोगिता
प्रविष्टियां 15 अगस्त तक आमंत्रित
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - संस्कृति विभाग द्वारा प्रदेश के युवाओं, विद्यार्थियों एवं बच्चों में स्वाधीनता संग्राम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की तिथि 10 अगस्त से बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी गई है। इन प्रतियोगिताओं में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यालयीन एवं स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर के महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिये फोटो क्विज एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता होगी। इसी प्रकार दो अन्य श्रेणी कविता लेखन एवं देशभक्तिपूर्ण रचना की संगीतमय प्रतियोगिता होगी।
संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं में 48 विजेताओं को एक लाख 79 हजार के पुरस्कार वितरित किये जाएंगे। चित्र पहचानो प्रतियोगिता में क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और एक हजार के एक-एक और 5 पुरस्कार 500-500 रुपये के दिये जायेंगे। महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 8 और विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के लिये 8, कुल 16 पुरस्कार दिये जायेंगे। स्वाधीनता पर केन्द्रित प्रेरक स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में भी क्रमशः 5 हजार, 3 हजार और एक हजार के एक-एक और 500-500 रुपये के 5 पुरस्कार दिये जायेंगे। महाविद्यालयीन और स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये 8-8 पुरस्कार होंगे।
इसी क्रम में देश भक्ति पूर्ण कविता लेखन प्रतियोगिता विजेताओं को क्रमशरू 10 हजार, पाँच हजार और तीन हजार के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार एवं एक-एक हजार के पाँच पुरस्कार प्रमाण-पत्र के साथ दिये जाएंगे। इस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के एक जनवरी 2020 की स्थिति में 35 वर्ष तक की आयु के निवासी भाग ले सकते हैं। एकल एवं समूह स्वर में 1947 से पूर्व की देश भक्ति पूर्ण रचना या स्वयं की मौलिक रचना की एकल या समूह स्वर में संगीतमय प्रस्तुति के लिये क्रमशः 50 हजार, 25 हजार और 10 हजार के एक-एक और पॉच पुरस्कार 5-5 हजार रुपये के दिये जाएंगे। उक्त सभी श्रेणी के विजेताओं को स्वाधीनता संग्राम पर केन्द्रित पुस्तकें और देश भक्ति गीतों की ऑडियों सीडी भी प्रदान की जाएगी।
आगामी 7 अगस्त तक मनाया जायेगा स्तनपान सप्ताह
आगामी 7 अगस्त तक मनाया जायेगा स्तनपान सप्ताह
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - आमजन में स्तनपान से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी के लिये प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 1 अगस्त से 7 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मनाया जायेगा। मॉं का दूध बच्चे के लिये अनमोल उपहार है, नवजात षिषु और बच्चे को पर्याप्त सुरक्षा, पोषण तथा स्नेह की आवष्यकता होती है और स्तनपान षिषु की इन सभी आवष्यकताओं को पूरा करता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि मॉं का पीला गाढ़ा कोलोस्ट्रम वाला दूध नवजात षिषु के लिये एकदम सटीक आहार है, जन्म के तुरंत बाद एक घण्टे के भीतर स्तनपान शुरू किया जाना चाहिये। उन्होंने बताया कि मॉं के दूध में बच्चे के लिये आवष्यक प्रोटीन, वसा, कैलोरी, लैक्टोज, लौह खनिज, पानी और एंजाईम पर्याप्त मात्रा में होते है। यह बच्चों की रोग प्रतिरोध क्षमता बढ़ाते हैं जो भविष्य में बच्चे को कई तरह के संक्रमण से सुरक्षित करता है। उन्होंनेे बच्चे के समुचित विकास के लिये स्तनपान की अपील की।
महिला चिकित्सालय में विष्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम सम्पन्न
विष्व स्तनपान सप्ताह के तहत् महिला चिकित्सालय खण्डवा में उपस्थित महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में बताया गया। इस पर संबोधित करते हुए षिषु रोग विषेषज्ञ डॉ कृष्णा वास्केल ने कहा कि छः माह तक बच्चे को केवल मॉं का दूध ही पिलाना चाहिये इस दौरान षिषु को कोई अन्य ऊपरी आहार नहीं देना चाहिये। उन्होंने बताया कि मॉं के दूध वे सारे तत्व मौजूद होते हैं जो बच्चे के विकास में आवष्यक होते हैं।
इस अवसर पर मौजूद स्त्री रोग विषेषज्ञ डॉ. लक्ष्मी डुडवे ने बताया कि षिषु को स्तनपान कराना न केवल बच्चे के लिये वरन मॉं के लिये भी वरदान होता है यह प्रसव के बाद एनीमिया की संभावना को कम करता है तथा यह मॉं को अपनी पुरानी शारीरिक संरचना वापिस प्राप्त करने में सहायता करता है। उन्होंने बताया कि स्तनपान कराने वाली माताओं के बीच मोटापा सामान्यतः कम पाया जाता है। डॉ डुडवे ने उपस्थित माताओं को कंगारू केयर के विषय में भी जानकारी दी। उपमिडिया अधिकारी श्रीमती लीला माण्डलेकर ने बताया कि जिले में स्तनपान सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर स्तनपान के महत्व के बारे में माताओं को जानकारी दी जायेगी।
कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 10 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर 10 मरीजों को अस्पताल से किया डिस्चार्ज
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - शनिवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीजों को संक्रमण मुक्त होने पर जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. एस. चौहान ने बताया कि जिन 10 कोरोना विजेताओं को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें वेद प्रकाश निवासी विद्या नगर लाल चौकी, मधुसुदन निवासी ग्राम आरूद, देवजीत निवासी मंूदी पॉवर प्लांट, महेश निवासी शनि मंदिर चौक, कृष्णा पंवार निवासी ग्राम शिवरिया टाउनशिप मूंदी, आयुष तंवर मलानी निवासी आनंद नगर, गिरधर लेवरिकर निवासी दादाजी वार्ड, विकास पटेल निवासी सिरपुर फाटा, बिटू कुमार निवासी सिरपुर फाटा एवं समसाद निवासी सेक्टर नम्बर 7 हरसूद शामिल है। डिस्चार्ज किए गए सभी कोरोना विजेताओं को अभी कुछ दिन होम क्वारेंटीन रहने की सलाह दी गई है।
14 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
14 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने 14 कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है, जिनमें 13 खण्डवा क्षेत्र के एवं 1 पंधाना क्षेत्र का है। जारी आदेश अनुसार जो 14 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें पुलिस लाइन खण्डवा, जैन श्वेताम्बर परिसर, रेल्वे की 6 नम्बर टंकी के पीछे सूरजकुण्ड, मजार के पास उत्कर्ष स्कूल रोड हातमपुरा, माताजी मंदिर के पास मयूर विहार, खानशाहवली दरगार के पीछे आदर्श नगर, प्रभु प्रेमपुरम, 43 प्रभु प्रेमपुरम कॉलोनी गुर्जर हॉस्पिटल के आगे, गली नम्बर 1 पंचशील नगर सिंघाड़ तलाई, सहयोग साडी की गली विद्युत नगर, कंजर मोहल्ला संगम टावर के पीछे वाली गली, डॉ. चौहान की गली रामनगर एवं मंगल चौक ग्राम रणगांव तथा वार्ड क्रमांक 9 पंधाना शामिल है। इनमें खण्डवा तहसील के कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में क्षेत्रों के इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार की भी ड्यूटी लगाई गई है।
शनिवार को ट्रूनोट मशीन की जांच में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव
शनिवार को ट्रूनोट मशीन की जांच में 1 मरीज कोरोना पॉजिटिव
खण्डवा 1 अगस्त, 2020 - कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के दल कोरोना के संदिग्ध लक्षणों वाले लोगों के सेम्पल लेकर उनकी जांच मेडिकल कॉलेज खण्डवा की प्रयोगशाला व जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन से की जाती है। शनिवार को जिला अस्पताल की ट्रूनोट मशीन की जांच रिपार्ट में 1 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं है। पॉजिटिव व्यक्ति स्वास्थ्य विभाग के विकासखण्ड जावर के अंतर्गत आने वाले ग्राम बडिया ताला का निवासी है। एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. योगेश शर्मा ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण की जांच के लिए कुल 245 लोगों के सेम्पल्स लिए गए। शनिवार को 10 कोरोना विजेता संक्रमण मुक्त होकर कोविड केयर सेंटर से डिस्चार्ज किए गए है। इस तरह अब तक कोरोना के कुल 538 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 13384 लोगों के सेम्पल लिए जा चुके है, जिसमें से 645 की पॉजिटिव तथा 12046 की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है तथा जिले का रिकवरी रेट 81.99 हो गया है।





