AAPKI JIMMEDARI
Monday, 1 July 2019
स्थानीय परिवाद समिति के गठन के लिए अध्यक्ष व सदस्यों से आवेदन आमंत्रित
स्थानीय परिवाद समिति के गठन के लिए अध्यक्ष व सदस्यों से आवेदन आमंत्रित
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीडन निवारण प्रतिषेध प्रतितोष अधिनियम 2013 अंतर्गत खंडवा जिले मंे स्थानीय परिवाद समिति का गठन किया जाना है। स्थानीय परिवाद समिति का गठन धारा-7 के लिए अध्यक्ष व सदस्यों के आवेदन हेतु आवष्यक अर्हताएं निर्धारित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए सामाजिक कार्य के क्षेत्र में प्रख्यात और महिलाओं की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध महिला होना आवश्यक है। इसके अलावा महिला सदस्य का 1 पद एवं सदस्य के 2 पद रिक्त है। समिति के अध्यक्ष को 250 रू. प्रति कार्यवाही दिवस तथा अषासकीय सदस्यों को 200 रू. प्रति कार्य दिवस के मान से मानदेय एवं यात्रा भत्ता देय होगा। इच्छुक व्यक्ति समिति में अध्यक्ष व सदस्य हेतु आवेदन एवं अन्य आवष्यक जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते है। आवेदन जमा करने के लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई निर्धारित है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मसीह ने बताया कि परिवाद समिति में एक सदस्य महिला होगी जो महिलाओं की समस्याओं के प्र्रति प्रतिबद्ध ऐसे गैर सरकारी संगठनों या संगमों में से या लैगिक उत्पीडन से संबंधित मुददो से सुपरिचित हो परंतु कम से कम एक को विधि की पृष्ठ भूूमि का ज्ञान हो । इनमें से एक नामित व्यक्ति अनुसूचित जाति या अनुसूूचित जन जाति या पिछड़ा वर्ग या केन्द्र सरकार द्वारा अधिसूचित अल्प संख्यक समुुदाय की महिला हो। इसी तरह पदेन सदस्य के लिए 1 पद रिक्त है, इसके लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी उक्त समिति में पदेन सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि समिति के अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति तीन वर्ष के लिये की जावेगी।
क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश के लिए आवेदन 3 जुलाई तक आमंत्रित
क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश के लिए आवेदन 3 जुलाई तक आमंत्रित
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - सत्र 2019-20 में खण्डवा जिले के विकासखण्ड खालवा में आदिवासी विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदिवासी बालक क्रीड़ा परिसर खालवा में प्रवेश चयन किया जाना है। रिक्त सीटों पर नवीन चयन परीक्षा 4 जुलाई तक छात्रों के बेटरी टेस्ट के आधार पर शर्तो के अधीन ली जायेगी। नवीन प्रवेश हेतु आवेदन पत्र अधीक्षक क्रीड़ा परिसर खालवा से प्राप्त कर 3 जुलाई तक जमा करा सकते है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि सत्र 2019-20 में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार प्रवेश प्रक्रिया सम्पन्न की जायेगी। छात्र अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। जिले एवं क्षेत्र का कोई बंधन नहीं है। उन्होंने बताया कि खेल परिसर में केवल कक्षा 6वी के छात्रों को ही प्रवेश दिया जायेगा। आयु सीमा 14 वर्ष से कम होना आवश्यक है। आयु की गणना 31 दिसम्बर 2019 के अनुसार की जायेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में चयन हेतु निर्धारित बेटरी टेस्ट में 40 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा। चयन परीक्षा में प्रवेश के समय कक्षा 5वी की मूल अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि की मूल प्रति प्रस्तुत करना अनिवार्य होगी।
कार्यालयों में 10 से अधिक कर्मचारी हो तो वहां आंतरिक परिवाद समिति गठित करें
कार्यालयों में 10 से अधिक कर्मचारी हो तो वहां आंतरिक परिवाद समिति गठित करें
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध एवं प्रतितोष अधिनियम 2013 अंतर्गत सभी अशासकीय , प्रायवेट संस्था, मॉल, दुकान, बैक, उद्याोग आदि जिसमें 10 या 10 से अधिक कर्मी कार्यरत है, वहां आंतरिक परिवाद समिति के गठन का प्रावधान है। कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग श्रीमती अंशुबाला मसीह ने बताया कि अधिनियम की धारा 26 अनुसार यदि कार्यालय प्रमुख आंतरिक परिवाद समिति का गठन नही करता है तो 50 हजार तक जुर्माना जो दण्डनीय होगा का प्रावधान है। उन्होंने सभी शासकीय व अशासकीय संस्था प्रमुख से अनुरोध किया है कि सभी संस्थाएं समिति गठित कर गठित समिति की बोर्ड अपने कार्यालय में लगावे एवं गठन की जानकारी जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय में देवें।
गुरूपूर्णिमा पर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक आज
गुरूपूर्णिमा पर्व की तैयारियों के संबंध में बैठक आज
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - आगामी दिनों में मनाए जाने वाले पर्व गुरूपूर्णिमा पर कानून व्यवस्था के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में 2 जुलाई को बैठक आयोजित की गई है। अनुविभागीय अधिकारी खण्डवा श्री संजीव केशव पाण्डे ने बताया कि यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अपरान्ह 4 बजे से आयोजित होगी।
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत हुई राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान के गायन से
माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत हुई राष्ट्रीय गीत व राष्ट्रगान के गायन से
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्ट्रेट में जुलाई माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत राष्ट्रगीत वंदे मातरम व राष्ट्रगान जन-गण-मन के गायन से हुई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह सहित कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सभी कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी भी इस दौरान मौजूद थे।
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला बाल विकास की योजनाओं को जनजन तक पहुंचायें - आयुक्त पुनर्वास एनव्हीडीए डॉ. पवन शर्मा
शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला बाल विकास की योजनाओं को जनजन तक पहुंचायें
- आयुक्त पुनर्वास एनव्हीडीए डॉ. पवन शर्मा
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - नीति आयोग द्वारा प्रदेष के चिन्हित आकांक्षी जिलों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, पशुपालन, उद्यानिकी व कृषि विभाग की योजनाओं के पर्यवेक्षण के लिए भारतीय प्रषासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। खण्डवा जिले के लिए आयुक्त पुनर्वास नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण डॉ. पवन शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, आयुषमान भारत योजना की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने उन्हें खण्डवा के लोक सेवक एप के संबंध में जानकारी दी। बैठक में उन्होंने जिले में जल संरक्षण तथा नदी प्रवाह बहाली कार्यक्रम के तहत बनाई गई जल संग्रहण संरचनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने खण्डवा जिले में हुए इन नवाचारों की सराहना की तथा बताया कि नीति आयोग की वेबसाइट चेम्पियन्स ऑफ चेंज की डेल्टा रेकिंग में खण्डवा जिले को प्रथम स्थान पर आने पर बधाई दी।
बैठक में डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए जरूरी है कि वे खेती के साथ साथ पशुपालन जैसी गतिविधि में भी संलग्न हो। उन्होंने उप संचालक पशु चिकित्सा को निर्देश दिए कि किसानों को उन्नत नस्ल के पशुपालन के लिए प्रेरित किया जाये तथा शासन की विभिन्न योजनाओं में पशुपालन के लिए उन्हें आवश्यक मदद दिलाई जाये। बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 500 तक की आबादी वाले ग्रामों को पक्की सड़क से जोड़ा जा चुका है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने डॉ. शर्मा को बताया कि रोजगार गारंटी योजना के तहत कावेरी एवं रूपारेल नदी के पुनर्जीवन के लिए जल संरक्षण संबंधी सैकड़ों संरचनाएं इन नदी के मार्ग में आने वाले ग्रामों में बनाई गई है, जिससे इस बरसात में काफी जल संग्रहण होगा और गांवों के जल स्त्रोतो का जल स्तर भी बढ़ेगा। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि भू जल स्तर बढ़ाने के लिए पोखर तालाब, गेबियन स्टेªक्चर, लूज बोल्डर चैक, कन्टूर ट्रेंच, स्टॉप डेम व चेक डेम जैसी एक हजार से अधिक संरचनाएं गत 3-4 माह में तैयार हो चुकी है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने इस दौरान बताया कि लोक सेवक एप के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य , महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के फील्ड स्टॉफ की उपस्थिति उनके कार्यालय में सुनिश्चित की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने बताया कि डॉ. शर्मा को बताया कि कृषि उत्पादन व किसानों की आय बढ़ाने के लिए जिले में प्रयास किए जा रहे है। किसानों के मिट्टी परीक्षण के लिए वर्तमान में 3 प्रयोगशाला कार्यरत है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह ने पदभार ग्रहण किया
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन सिंह ने पदभार ग्रहण किया
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बेच के अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह ने जिला पंचायत खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में सभी अधिकारियों से उन्होंने परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व श्री रोशन सिंह सीहोर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में तथा बालाघाट के बारहसिवनी में एसडीएम के पद पर पदस्थ रहे है।
जलग्रहण संरचनाओं के आसपास पौधरोपण की तैयारी करें
जलग्रहण संरचनाओं के आसपास पौधरोपण की तैयारी करें
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए निर्देश
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - रोजगार गारंटी योजना तथा नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत वर्षा का पानी रोकने के उद्देश्य से पिछले दिनों जिले में जो सैकड़ों जलग्रहण संरचनाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार की गई है, उनके आसपास बड़ी संख्या में पौधरोपण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर लें। यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि जहां पौधे लगाए जाना है उन स्थानों को चिन्हित कर वहां के लिए वन विभाग व उद्यानिकी विभाग से पौधे प्राप्त करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करें। पहाडि़यों पर बनाई गई कन्टूर ट्रेंचों में बांस के पौधे व अन्य तरह के पौधे लगाए जायें। इस दौरान जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोशन कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित सभी एसडीएम व अन्य विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में संध्या चौपाल लगाकर ग्रामीणों को पौधरोपण का महत्व बताएं तथा गांव में किए गए पौधरोपण की सुरक्षा के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपे। उन्होंने सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में स्थित कुओं की साफ सफाई कराने तथा उनमें ब्लीचिंग पाउडर व क्लोरिन टेबलेट डालकर पानी के शुद्धिकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश पंचायत सचिवों को दें।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों का सत्यापन अपने क्षेत्र के पटवारियों से कराएं तथा किए गए कार्य की प्रगति की प्रतिदिन शाम को वॉटसअप पर जानकारी नियमित रूप से भेजें। उन्होंने लेडी बटलर अस्पताल के सामने के मार्ग पर सीसी रोड का कार्य कल से ही शुरू कराने के निर्देश दिए तथा एसडीएम श्री संजीव केशव पाण्डे को निर्माण कार्य के दौरान इस मार्ग को पूर्णतः बंद कराकर वैकल्पिक मार्ग से यातायात चालू करने के लिए कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि स्कूल बसों के संचालकों की बैठक लेकर उन्हें बच्चों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपाय स्कूल बसों में करने के लिए पाबंद करें। उन्होंने स्कूल बसों के ड्राइवर व कन्डेक्टर का पुलिस वेरिफिकेशन कराने तथा स्कूल बस चालकों को नेत्र परीक्षण कराने के लिए भी कहा।
कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने सभी एसडीएम निर्देश दिए कि वे अपने भ्रमण के दौरान सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत संचालित उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण समय समय पर करें। उन्होंने खण्डवा शहर में जो आंगनवाड़ी केन्द्र निजी भवनों में संचालित हो रहे है उन्हें पास के शासकीय भवन में प्रारंभ कराने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने एसडीएम खण्डवा व जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग को शासकीय भवन चिन्हित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने दादाजी दरबार जाकर गुरूपूर्णिमा पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने दादाजी दरबार जाकर गुरूपूर्णिमा पर्व की तैयारियों का लिया जायजा
खण्डवा 1 जुलाई, 2019 - आगामी 16 जुलाई को गुरूपूर्णिमा पर्व को ध्यान मंे रखते हुए कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने सोमवार को दादाजी दरबार जाकर वहां की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर खण्डवा नगर स्थित दादाजी धूनिवाले की समाधि स्थल पर इस दिन हजारों की संख्या श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इस दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त को पेयजल व साफ सफाई व्यवस्था दूरस्थ करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नगर निगम आयुक्त को फायर ब्रिगेड की व्यवस्था तथा सड़क मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश परिहार सहित संबंधित जिला अधिकारीगण भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती सुन्द्रियाल ने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए चप्पल, जूत्ता स्टेण्ड , शौचालय व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेटिंग व्यवस्था आदि की जानकारी ली और सभी व्यवस्था दूरस्थ करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को गुरूपूर्णिमा के अवसर पर पर्याप्त विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए।
Sunday, 30 June 2019
3 माह से अधिक कार्य कर चुके अतिथि शिक्षकों को 25 अंक का बोनस मिलेगा
3 माह से अधिक कार्य कर चुके अतिथि शिक्षकों को 25 अंक का बोनस मिलेगा
खण्डवा 30 जून, 2019 - स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2018-19 में अतिथि शिक्षक पोर्टल से चयनित एवं तीन माह या इससे अधिक कार्य कर चुके अतिथि शिक्षकों को 25 अंक का बोनस दिया जायेगा। डॉ. चौधरी ने बताया कि यह निर्णय पूर्व में कार्य कर चुके अतिथि शिक्षकों की माँग पर लिया गया है। इस निर्णय से गत वर्ष कार्य कर चुके लगभग 70 हजार अतिथि शिक्षक लाभान्वित होंगे। शैक्षणिक सत्र 2019-20 में प्रथम चरण में उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों को रखने की पूर्व वर्ष की व्यवस्था को निरंतर किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पात्रता अनुसार बोनस अंक देने के बाद विकासखण्ड स्तर पर स्कोर-कार्ड जनरेट होने पर पैनल बनाया जायेगा। पैनल में दर्शित आवेदक संबंधित स्कूल में आवेदन करेंगे और स्कूल के प्राचार्य स्कोर-कार्ड में मेरिट के आधार पर अतिथि शिक्षक रख सकेंगे।