AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 1 December 2016

दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार पत्र करतनें......







































































दिसम्बर माह के लिए खाद्यान्न शक्कर व नमक आवंटित

दिसम्बर माह के लिए खाद्यान्न शक्कर व नमक आवंटित

खण्डवा 1 दिसम्बर, 2016 - सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत प्राथमिकता प्राप्त परिवारों तथा अन्त्योदय अन्न योजना से लाभान्वित होने वाले अति गरीब परिवारों को उचित मूल्य की दुकानों से दिसम्बर माह में वितरण हेतु गेहूं, चावल, शक्कर व नमक का आवंटन जारी कर दिया गया है। जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.आर. कोठारे ने बताया कि जिले में 230129 प्राथमिकता परिवार है तथा 33677 अन्त्योदय परिवार है। अन्त्योदय तथा प्राथमिकता प्राप्त परिवारों के लिए कुल 39945.73 क्विंटल गेहूं, 21984.63 क्विंटल चावल, 2386.08 क्विंटल शक्कर एवं 2378.54 क्विंटल नमक आवंटित किया गया है। श्री कोठारे ने बताया कि अन्त्योदय परिवारों को 1 राषन कार्ड पर 30 किलो गेंहू, 5 किलो चावल, सहित कुल 35 किलो खाद्यान्न 1 रूपये प्रति किलो दर पर वितरित किया जाएगा तथा एक राषन कार्ड पर 1 किलो नमक व 1 किलो शक्कर वितरित की जाएगी। प्राथमिकता परिवारों को 3 किलो गेंहू व 2 किलो चावल सहित कुल 5 किलो खाद्यान्न प्रति सदस्य के मान से 1 रूपये प्रति किलो दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही दोनों तरह के परिवारों को 1 रूपये किलो दर पर नमक व 13.50 रूपये प्रति किलो दर पर शक्कर उपलब्ध कराई जाएगी।  

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली आयोजित

विश्व एड्स दिवस पर जन जागृति रैली आयोजित

खण्डवा 1 दिसम्बर, 2016 - विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 1 दिसम्बर 2016 को जन जागृति रैली का आयोजन किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जे.एस. अवास्या ने जिला अस्पताल परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली में छात्रों व्दारा एड्स से होने वाली बीमारी और उसके बचाव से संबंधित तख्तियां और बैनर, नारे माईकिंग के व्दारा शहर में सन्देश दिया गया। रैली जिला अस्पताल परिसर से नगर निगम, बॉम्बे बाजार, बस स्टेशन, मछली बाजार, जलेबी चौक होते हुये पुनः जिला अस्पताल परिसर पहॅुंचकर रैली का समापन किया गया। रैली में ‘डरना नहीं समझना होगा, अब एड्स से बचना होगा, जन-जन का एक ही नारा, एड्स मुक्त राष्ट्र हमारा, एड्स का सिर्फ एक निदान, संयम सुरक्षा है समाधान‘ जैसे संदेष दिए गये। उन्होंने बताया कि जिन कारणों से यह एड्स फैलता है उसमें  किसी एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति के साथ असुरक्षित यौन संपर्क करने से, एच.आई.वी. संक्रमित रक्त या रक्त उत्पाद चढ़ाने से, ऐसी एच.आई.वी. संक्रमित सुईयां इंजेक्शन और सिरिंज इस्तेमाल करने से जिन्हें विसंक्रमित स्टरलाइज न किया हो, एच.आई.वी. संक्रमित गर्भवती स्त्री से उसके बच्चे को गर्भावस्था में या प्रसव के दौरान व स्तनपान से होता है । उन्होंने बताया कि एड्स किन कारणों से नहीं होता है - एच.आई.वी./एड्स संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने , साथ रहने , साथ में खाना खाने, खाने के बर्तन, कपड़े, बिस्तर, शौचालय, स्वीमिंग पुल इत्यादि के सामूहिक उपयोग, खाँसने, छींकने या हवा , मच्छरों के काटने या घरों में पाये जाने वाले कीड़े मकोड़े के काटने से एच.आई.वी. संक्रमण नहीं होता है। साथ ही रैली में विश्व पुरूष नसबंदी माह के तहत् शहर वासियों को पुरूष नसबंदी कराने का सन्देश दिया। पुरूष नसबंदी परिवार नियोजन का सरल उपाय है साथ ही भारत शासन व म.प्र. शासन व्दारा चलाया जा रहे स्वच्छता अभियान का भी संदेश दिया गया। रैली में सिविल सर्जन डॉ. ओ.पी. जुगतावत,नोडल अधिकारी डॉ. नितिन कपूूर, डॉ. अनुरूद्ध कौशल, डॉ. लक्ष्मी डुडवे मीडिया अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई, स्वयं सेवी संस्था के पदाधिकारी, नर्सिंंग छात्राऐं, आशा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एन.सी.सी. व एन.एसएस. के छात्र-छात्राएं सम्मिलित थे।

30 दिनों का गोकुल महोत्सव सम्पन्न

30 दिनों का गोकुल महोत्सव सम्पन्न
गोकुल महोत्सव के तहत 1 लाख 53 हजार 652 पषुओं का किया उपचार

खण्डवा 1 दिसम्बर, 2016 - उपसंचालक पषु चिकित्सा विभाग श्री जितेन्द्र कुल्हारे ने बताया कि पषु पालन विभाग द्वारा गत 31 अक्टूबर 2016 से 30 नवम्बर 2016 तक गोकुल महोत्सव का जिले के सभी ग्रामों में सफल आयोजन किया गया। जिसके तहत जिले में 30 दिनों में 729 षिविरों का आयोजन किया गया। इन षिविरों के माध्यम से 22712 पषु पालकों को लाभान्वित किया गया। जिसमें 1 लाख 53 हजार 652 पषुओं का उपचार एवं टीकाकरण तथा 95 पषु धन का बीमा किया गया। 

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन 10 दिसम्बर को आयोजित होगा

जिला स्तरीय किसान सम्मेलन 10 दिसम्बर को आयोजित होगा

खण्डवा 1 दिसम्बर, 2016 - राष्ट्रीय कृषि बीमा योजना के संबंध में जिला स्तरीय किसान सम्मेलन कार्यक्रम 10 दिसम्बर को आयोजित किया जायेगा। इस किसान सम्मेलन कार्यक्रम में खरीफ 2015 के बीमा दावा राषि के प्रमाण पत्र कृषकों को वितरित किये जायेंगे। उपसंचालक कृषि श्री ओ.पी.चौरे ने बताया कि सभी बैंकर्स को सूचित किया है कि समय सीमा में संबंधित किसानों के खातों मंे बीमा दावा राषि जमा कर के प्रमाण पत्र तैयार करें ताकि कृषक सम्मेलन में प्रमाण पत्र का वितरण किया जा सके। इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कठिनाई होने पर क्षेत्रीय प्रबंधक एग्रीकल्चर इन्ष्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड भोपाल श्री कृष्णा प्रसाद के दूरभाष क्रमांक 0755-4026105, 4026109, 4026124 पर या उनके मोबाईल नम्बर 9329220500 पर सम्पर्क कर सकते है। 

अब घर बैंठे स्वयं आधार से लॉग इन कर ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे

अब घर बैंठे स्वयं आधार से लॉग इन कर ऑनलाईन आवेदन कर सकेंगे 

खण्डवा 1 दिसम्बर, 2016 - जिले में आय तथा निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को अब घर बैठे सुविधा प्राप्त हो रही हैं। इसके लिये आवेदक को एमपीईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करना होगा। इससे आय और निवासी प्रमाण पत्र बनवाना आसान हुआ हैं। इस सुविधा से नागरिकों को अब विभागों के बार-बार चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। उल्लेखनीय है, कि पूर्व में आय और निवासी प्रमाण पत्र तहसील कार्यालय, लोकसेवा गारंटी केंद्रों व एमपी ऑनलाइन कियोस्क के माध्यम से बनाए जा रहे थे। लेकिन अब राज्य शासन ने एमपीईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदकों को घर बैठे भी इस सुविधा का विकल्प दिया हैं। इन सेवाओं के लिए भुगतान इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट या ई-वालेट के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। लोक सेवा प्रबंधन विभाग के पोर्टल  ूूूण्उचमकपेजतपबजण्हवअण्पद पर जाकर आवेदक इस सुविधा का लाभ आसानी से ले सकते हैं। आवेदक को निवासी प्रमाण पत्र के लिए स्वयं का घोषणा पत्र डाउनलोड कर आय के उल्लेख के साथ भरना होगा। इसके अलावा बीपीएल आवेदक होने पर राषन कार्ड की प्रतिलिपि लगाना होगी। जबकि आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदक को सिर्फ स्वयं का घोषणा पत्र डाउनलोड कर भरना होगा। ऑनलाइन प्रपत्र डाउन लोड कर उसे भरने के बाद आवेदन पत्र संबंधित अधिकारी को डिजिटल हस्ताक्षर के लिए फारवर्ड होगा। इसके बाद आवेदन में जरूरी जानकारी व दस्तावेजों का सत्यापन के बाद संबंधित अधिकारी के डिजिटल हस्ताक्षर होने के बाद संबंधित प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त किया जा सकता है। इससे आवेदक कहीं से भी उक्त प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकेगा। 
आवेदक ऐसे करें आवेदन 
 आय एवं निवासी प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिये आवेदक को एमपीईडिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर जाकर आधार नंबर से लॉगिन करना होगा। आधार नंबर डालते ही आधार कार्ड का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (वन टाईप पासवर्ड) आएगा। ओटीपी सत्यापन होने के बाद आवेदक पोर्टल पर लॉगिन हो जाएगा और सेवा का लाभ घर बैठे उठा सकेंगे।